Wednesday, May 11, 2011

रोक के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा प्लास्टिक पैंकिंग गुटखा


फारबिसगंज (अररिया) : माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बावजूद प्लास्टिक पैकिंग गुटखा व पान मसालों की बिक्री सीमावर्ती बाजारों धड़ल्ले से बिक रहा है। हालांकि भारतीय गुटखा व पान मसालों की कंपनियों द्वारा अब बाजारों में प्लास्टिक रहित पैंकिंग उत्पाद को उतारा जा रहा है। बावजूद इसके नेपाली प्लास्टिक पेकिंग गुटखा की भारतीय क्षेत्रों में हो रही खुलेआम बिक्री ने कोर्ट के आदेश पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। बताया जाता है कि भारतीय गुटखों एवं पान मसालों के उत्पाद कुछ माह पूर्व बंद होने के कारण सीमावर्ती इलाकों में प्रतिबंधित प्लास्टिक पैक गुटखा, पान मसालों की जोरदार तस्करी शुरू हुई जिस कारण भारतीय सीमावर्ती बाजारों में नेपाली गुटखों से दुकानें सजनें लगी। वहीं उनकी कीमत भी औने पौने बढ़ा दी गई थी। विभिन्न माध्यमों से नेपाल से गुटखों की तस्करी ने जोर पकड़ लिया जो अब भी यथावत बताई जा रही है। इधर कस्टम के अधिकारियों द्वारा गुटखों का जखीरा जोगबनी-कटिहार रेलमार्ग से कुछ माह पूर्व बरामद किया गया था। बावजूद इसके यह सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे भारतीय राजस्व को भी चूना लगाया जा रहा है। बावजूद इसके प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।

0 comments:

Post a Comment