Wednesday, May 11, 2011

थमा प्रचार का शोर, मतदान कल

फारबिसगंज (अररिया)  : पंचायत चुनाव के आठवें चरण के तहत फारबिसगंज प्रखंड में गुरुवार को आयोजित होने वाले मतदान के लिए प्रखंड के 32 पंचायतों में मंगलवार से चुनाव प्रचार का शोर थम गया। मतदान को लेकर उम्मीदवारों ने अंतिम समय में गुप्त चुनाव प्रचार का सहरा ले लिया है। इधर प्रखंड के 32 पंचायतों में मंगलवार से चुनाव प्रसार का शोर थम गया। मतदान को लेकर उम्मीदवारों ने अंतिम समय में गुप्त चुनावी प्रचार का सहारा ले लिया है। इधर प्रखंड के 32 पंचायतों में मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली है।
प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी नूर अहमद सिबली ने बताया कि चुनाव की तैयारी कर ली गई है तथा भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराया जायेगा।
गुरुवार को फारबिसगंज प्रखंड के 32 पंचायतों में कुल 1 लाख 90 हजार 467 मतदाता अलग-अलग छह पदों के लिए कुल 3235 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिसमें मुखिया के 32 पदों के लिए 424 प्रत्याशी, सरपंच के 32 पदों के 214 प्रत्याशी, पंसस के 44 पदों के लिए 474 प्रत्याशी, वार्ड सदस्य के 424 पदों के लिए 1605, पंच के 253 पद केलिये 517 तथा जिला परिषद के चार पद के लिए प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रखंड में 232 भवनों में कुल 449 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं जिसमें नौ चलंत बूथ शामिल है। प्रखंड क्षेत्र को छह जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। जबकि पोलिंग पार्टी की संख्या 121 तथा पेट्रोलिंग पार्टी की संख्या भी 121 है। इधर मतदान को लेकर फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय में गहमा-गहमी का माहौल देखा गया।

0 comments:

Post a Comment