Friday, May 13, 2011

अभिमन्यु ने रोशन किया जिले का नाम

कुर्साकांटा (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के कुआड़ी निवासी शकुंतला गुप्ता एवं श्री कृष्ण चन्द्र गुप्त का पौत्र भानु गुप्ता एवं मंजु गुप्ता का पुत्र अभिमन्यु ने आईएएस परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। आज अभिमन्यु के इतनी बड़ी सफलता पर उनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा है। माता मंजु देवी पिता भानू प्रसाद गुप्त ने बताया कि अभिमन्यु की प्रारंभिक शिक्षा श्री सत्यसाई विद्यापीठ केरल में हुई। मिथिला पब्लिक स्कूल फारबिसगंज से इन्होंने दसवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। इंटर की पढ़ाई इन्होंने डीएबी रांची से एवं स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से पास किया।
ज्ञात हो कि अभिमन्यु वर्ष 2009 में यूपीएससी की परीक्षा में 437वां स्थान प्राप्त किया था एवं वर्तमान में भारतीय राजस्व सेवा में है। अभिमन्यु की माता मंजू गुप्ता ने बताया कि अभिमन्यु जन्म से सात्विक प्रवृत्ति का एवं कुशाग्र बुद्धि का था। अभिमन्यु के शिक्षा दीक्षा में इनके पिता को काफी संघर्ष करना पड़ा। स्वामी विवेकानंद, स्वामी शिवानंद, पंडित श्री राम शर्मा आचार्य को अपना आदर्श माने वाले परम संत श्री आसाराम बापू जी के शिष्य अभिमन्यु ने यूपीएससी परीक्षा में 128 वां स्थान प्राप्त कर जिला का नाम रोशन किया है।
वहीं, अभिमन्यु ने बताया कि महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर कर्तव्य पथ पर बढ़ते जाना ही उनके सफलता का मूल मंत्र है। प्राणायाम ध्यान करना बचपन से उनकी दिनचर्चा में शामिल रहा है।

0 comments:

Post a Comment