Wednesday, May 11, 2011

ई चुनाव जान लायके ही छोड़लकै हो बाबू..


भरगामा (अररिया) : .. ई चुनाव जान लायके ही छोड़लकै हो बाबू, आब ई बच्चा के देखनिहार के हेतै..? यह चीत्कार चुनावी रंजिश की बली चढ़ चुके रमेश यादव की पत्‍‌नी रिंकू देवी का है। वह बार-बार अपने पति के शव से लिपट कर रो पड़ती है। लोग उसे संभालने की कोशिश करते हैं किंतु उसे तो कुछ सुध ही नहीं है। यही हाल उसके पांच छोटे-छोटे बच्चों का है। बिट्टू कुमार (12 वर्ष), मौसम कुमारी (10 वर्ष), सोनम कुमारी (08 वर्ष), मुस्कान (06 वर्ष) व नेहा कुमारी (03 वर्ष) लोगों के भीड़ के बीच अपने मृत पिता को ढूंढ़ने का प्रयास करते हैं।
मालूम हो कि चुनावी रंजिश में अप्रिय घटना की आशंका की खबर दैनिक जागरण ने तीन दिन पूर्व ही जतायी थी। अगर प्रशसन सजग होती तो घटना को रोका जा सकता था। ज्ञात हो कि बीते रविवार की रात्रि धनेश्वरी पंचायत के पंसस. पद की प्रत्याशी वीणा देवी के देवर रमेश यादव की जहद गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का मुख्य कारण चुनावी रंजिश बताया गया है। बहरहाल थानाध्यक्ष भोला सिंह ने घटना का जल्द ही उद्भेदन करने का दावा किया है। उल्लेखनीय है कि सीमावर्ती श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूर्व राजद विधायक विजय कुमार के पुत्र अविनाश कुमार (जिप प्रत्याशी) के चुनाव प्रचार में आए अररिया जिले के फारबिसगंज निवासी गौतम कुमार की हत्या भी पिछले सप्ताह निर्ममता पूर्वक की गई थी।

0 comments:

Post a Comment