Saturday, May 28, 2011

दो ने किया विषपान


कुसियारगांव (अररिया) : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घरेलू विवाद के कारण शुक्रवार को एक महिला समेत दो लोगों ने विषपान कर लिया। परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती करवाया गया। वहीं एक की स्थिति गंभीर देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। पीडि़तों में कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के हत्ता चौक निवासी मुखिया देवी तथा फारबिसगंज निवासी परमानंद मंडल शामिल हैं। वहीं परमानंद मंडल की स्थिति नाजुक बताते हुए उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया है।

0 comments:

Post a Comment