Thursday, May 26, 2011

23 पंचायतों की मतगणना पूरी, परिणाम घोषित


रानीगंज (अररिया) : प्रखंड में 32 पंचायतों के चल रहे मतगणना कार्य के दौरान बुधवार तक 23 पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए मतगणना का कार्य पूरा हो चुका है। जिला परिषद के 04 पदों में से 02 के परिणाम घोषित हो चुके हैं।
बुधवार को घोषित परिणामों में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 19 से धु्रव कुमार सिंह 3481 मत लाकर दिलीप कुमार सिंह को 985 मतों से पराजित कर दिया। इधर कोशिकापुर उत्तर से मुखिया पद के लिए जय चन्द सिंह, सरपंच पद के लिए प्रेमचन्द्र यादव, पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 11 से वासुदेव ततमा विजयी घोषित हुए। कोशिकापुर दक्षिण पंचायत से मुखिया संघ पूर्व अध्यक्ष दुखमोचन यादव पुन: 487 मतों से विजय हुए है। जबकि पद के लिए जितन मंडल ने नित्यानंद यादव को 61 मतों से पराजित कर दिया। पंसस क्षेत्र संख्या 14 से पूनम देवी विजयी हुई है। सरपंच पद के लिए महमूदा खातून। पंसस क्षेत्र सं. 36 से चंपा देवी एवं 37 से दरख्सो नाज निर्वाचित हुई हैं। छतियौना पंचायत में मुखिया पद के लिए रेहाना खातून 1689 मत लाकर उख्तरी खातून को 963 मतों से पराजित किया जबकि सरपंच पद के लिए रूकमणी देवी ने बीबी रौनक आरा को 129 मतों से पराजित किया। पंसस क्षेत्र संख्या 35 से आयसा खातून एवं क्षेत्र संख्या 38 से रहमती खातून विजयी घोषित की गई। खरहट पंचायत से मुखिया पद पर ममता देवी, सरपंच पर शंभू मंडल, पं.स. क्षेत्र संख्या 32 पर सुधीर पंडित एवं 33 पर जय प्रकाश सिंह विजयी घोषित हुए हैं। इधर जि.प. क्षेत्र संख्या 20 से गणेश पासवान विजयी घोषित हुए है।

0 comments:

Post a Comment