Thursday, May 26, 2011

मियांपुर से मुर्शीद ने लगाई मुखिया पद की हैट्रिक


अररिया : पंचायत मुख्यालयों में गुरुवार को भी मतगणना का कार्य जारी रहा।
अररिया प्रखंड के हयातपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए बीबी शबनम ने मुर्तुजा को 72 मतों से पराजित किया। जबकि सरपंच पद के लिए हेफाजुद्दीन ने घनश्याम मंडल को 1011 मतों से पराजित किया। पंसस के लिए बीबी रूमी ने जीनत खातून को 26 मतों से पराजित किया। गुलशन ने परवेज आलम को 30 मतों से पराजित किया। चंद्रदेई पंचायत से मुखिया पद के लिए अतीकुर्रहमान ने सकीलुर्रहमान को 354 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए मोइजुद्दीन ने फैयाज को 65 मतों से पराजित किया।
पलासी निसं के अनुसार
प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय पलासी में चल रहे मतगणना के नौवें दिन गुरुवार को मियांपुर पंचायत से मुखिया पद पर मो. मुर्शिद आलम ने लगातार तीसरी बार अपना कब्जा जमाया। उन्होंने 1459 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी माला देवी को 385 मतों से हराया। सरपंच पद के लिए अब्दुल रज्जाक ने 1195 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक यादव को 41 मतों से पराजित किया। पंसस क्षेत्र सं. 22 से सुधा देवी ने 812 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नाजमी को 332 मतों से पराजित किया।
वहीं पंसस क्षेत्र 23 से त्रिवेणी यादव ने 406 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. आबाद को 150 मतों से हराया। ग्राम पंचायत राजकुजरी से मुखिया पद के लिए मुर्शिदा खातून ने 634 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरिता देवी को 108 मतों से हराकर विजय प्राप्त की। सरपंच पद के लिए फैयाज आलम ने 1030 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एखलाख को 417 मतों के अंतर से हराकर विजय प्राप्त की। वहीं पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 24 से माहेश्वरी देवी ने 645 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शबाना आजमी को 42 मतों से हराकर विजय प्राप्त की। जबकि
रामनगर पंचायत से मुखिया पद के लिए मो. सैफुल ने सर्वाधिक 913 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. शमीम अख्तर को 343 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए मो. इसहाक ने 795 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. तनबीर को 44 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की। वहीं पंसस क्षेत्र सं. 19 से नसरीन ने 810 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फूला देवी को सात मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की। ग्राम पंचायत मजलिसपुर से मुखिया पद के लिए रमानंद मंडल ने 1213 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामेश्वर विश्वास को 61 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए रवींद्र कुमार मिश्र ने 1187 मत प्राप्त कर विद्यानंद मंडल को 54 मतों से हराया। मजलिसपुर से पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 21 से निवर्तमान प्रमुख सदानंद यादव ने सर्वाधिक 1401 मत प्राप्त कर विश्वनाथ चौधरी को 533 मतों से पराजित किया। वहीं पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 20 से मंजू देवी ने रीना देवी को 2 मतों से हराया।
जोकीहाट : गुरुवार को मिले चुनावी नतीजे के मुताबिक चैनपुर मसुरिया पंचायत से महबूब ने 1074 मत लाकर निवर्तमान मुखिया सादिक आलम को 17 मतों के अंतर से हरा दिया। जबकि सरपंच पद पर अब्दुल हन्नान ने समद को एवं पंसस पद के लिए शाहिन ने इसरत को 214 मतों से हराया। बागनगर पंचायत से मुखिया पद के लिए भूमानंद ऋषिदेव ने जलेश्वर ऋषिदेव को 739 मतों के अंतर से पराजित किया। जबकि निवर्तमान मुखिया तिलकचन्द मांझी को पराजय का मुंह देखना पड़ा। पंसस पद पर पूर्व प्रमुख किश्वर नसीम ने प्रकृति देवी को 130 मतों से हराया। श्रीमती नसीम पुन: प्रमुख पद के दावेदार है। सरपंच पद पर दोबारा कारी देवी ने जीत हासिल की। चिल्हनियां पंचायत से निवर्तमान मुखिया मुश्ताक को बीबी साकेरिन ने 104 मतों के अंतर से हरा दिया। पंसस पद पर सालिक ने छेदी मंडल को मात्र 7 मतों से हराया। वहीं सरपंच पद पर मुस्लिम ने निवर्तमान सरपंच शेर मोहम्मद को 23 मतों के अंतर से हरा दिया। ज्ञात हो कि अब तक 24 पंचायतों के मिले चुनाव परिणाम में मात्र तीन निवर्तमान मुखिया ही जीत हासिल कर सके हैं। जिप क्षेत्र संख्या 30 से नीतू आनंद बढ़त बनाए हुए हैं।
चकई, कुर्सेल एवं महलगांव पंचायत के निवर्तमान मुखिया को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। चकई से महमूद आलम ने निवर्तमान मुखिया अशोक गुप्ता को 607 मतों से पराजित कर दिया। महमूद आलम को 1757 जबकि अशोक गुप्ता को 1150 मत मिले। जोकीहाट प्रखंड प्रमुख मुर्शिदा बेगम ने पंसस पद के लिए लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। मुर्शिदा ने रेहाना खातून को 272 मतों से हरा दिया। वहीं, इसरारुल ने सरवर आलम को 98 मतों से पराजित कर सरपंच की कुर्सी हासिल की।
कुर्सेल पंचायत से मो. कासिम ने मुखिया पद के लए मसरूर आलम को 312 मतों से हरा कर जीत हासिल किया जबकि निवर्तमान मुखिया प्रदीप यादव को पराजय का मुंह देखना पड़ा। पंसस पद के लिए फरहत नाज ने 27 मतों के अंतर से बीबी निकहत को हराया। सरपंच पद के लिए प्रदीप यादव ने रइसुद्दीन को 64 मतों से हराया।
महलगांव पंचायत से मुखिया पद के लिए नीलम देवी ने दिनेश कुमार को 99 मतों के अंतर से पराजित किया जबकि निवर्तमान मुखिया संजय यादव को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। नीलम देवी राजद नेता अरूण यादव की धर्मपत्‍‌नी हैं। सरपंच पद के लिए कृपानाथ विश्वास ने निवर्तमान सरपंच सिरबल विश्वास को 216 मतों के अंतर से हरा दिया। वहीं पंसस पद के लिए कंचन देवी ने निवर्तमान पंसस पूनम देवी को 243 मतों से हराया।
रानीगंज : गुरुवार को गुणवंती पंचायत से निर्वतमान मुखिया अर्चना देवी ने 1002 मत लाकर शकुंतला देवी को 468 मतों से पराजित कर दिया। सरपंच पद पर रेणु देवी 1269 मत लाकर नीलम देवी को 434 मतों के अंतर से हराया। पंसस क्षेत्र संख्या 31 से चंदन राय 222 मतों से विजयी हुए। मोहनी पंचायत से सेवार ने 1233 मत लाकर नसरीन जेवा को 226 मतों के अंतर से पराजित किया। सरपंच पद पर रजिया ने नसीमा खातून को 104 मतों से पराजित किया। पंसस क्षेत्र संख्या 41 से अहमदी खातून 114 मतों के अंतर से रूवेदा खातून को शिकस्त दी। उधर बसैटी पंचायत से मुखिया पद के लिए निभो देवी विजयी हुई। जबकि पंसस क्षेत्र संख्या 30 से प्रमोद साह निर्वाचित हुए हैं। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 21 से निर्वतमान जिप. सदस्य बेनजीर तीन पंचायतों की गिनती तक आगे चल रही है।

0 comments:

Post a Comment