Thursday, May 26, 2011

जिप: शहनाज को मिली जीत, राणा सेहर हारी


पलासी (अररिया) : प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र सं. 25 के मतगणना संपन्न होने के पश्चात बुधवार को एसडीओ डा. विनोद कुमार ने विजयी उम्मीदवार बीबी शहनाज खातून को प्रमाण पत्र दिया। उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राणा सेहर को 330 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की। ग्राम पंचायत मजलिसपुर से मुखिया पद के लिए रमानंद मंडल ने 1213 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामेश्वर विश्वास को 61 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए रवींद्र कुमार मिश्र ने 1187 मत प्राप्त कर विद्यानंद मंडल को 54 मतों से हराया। मजलिसपुर से पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 21 से निवर्तमान प्रमुख सदानंद यादव ने सर्वाधिक 1401 मत प्राप्त कर विश्वनाथ चौधरी को 533 मतों से पराजित किया। वहीं पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 20 से मंजू देवी ने रीना देवी को 2 मतों से हराया।

0 comments:

Post a Comment