Saturday, May 28, 2011

हजारों नम आंखों ने दी शम्स रजा को आखिरी विदाई


अररिया : आजाद एकेडमी के शिक्षक व तबलीगी जमात से जुड़े हाजी शम्स रजा को गुरुवार के दिन सुपुर्दे खाक कर दिया गया। शम्स रजा का देहांत बुधवार को इलाज के दौरान सिलीगुड़ी में हो गया था। लगभग एक सप्ताह पूर्व उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था। उनके जनाजे की नमाज आजाद एकेडमी के मैदान में पढ़ी गई। जहां लगभग 10 हजार लोग जनाजे में शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। तत्पश्चात शहर के मुख्य कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया। उनकी असामयिक मौत पर जिले में शोक व्याप्त है। शोक व्यक्त करने वालों में आजाद एकेडमी परिवार, प्रबंधन समिति के सचिव अब्दुस सलाम, सदस्य सदरे आलम, मो. अबुलेस, प्रो. शम्स जावेद, प्रो. रकीब अहमद, पप्पू अजीम, सरवर आलम, प्राचार्य अब्दुल मन्नान, तुफैल अहमद, प्रो. अफजाल सिद्दीकी, डा. अरशद हुसैन, अरशर अनवर, अरशद हुसैन आदि शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment