Saturday, May 28, 2011

मिर्जापुर पंचायत : लाटरी से हुआ मुखिया के भाग्य का फैसला


अररिया/फारबिसगंज/पलासी/जोकीहाट/रानीगंज : शुक्रवार को मिले चुनाव परिणाम के अनुसार अररिया प्रखंड के कमलदाहा पंचायत से मुखिया पद के लिए नुजहत बानो विजयी घोषित की गई हैं। उन्होंने इसलहक को 60 मतों से हराकर मुखिया की कुर्सी हासिल कर ली। नुजहत बानो को 1176 मत मिले। सरपंच पद के लिए फैय्याज आलम ने सत्य नारायण दास को 191 मतों से हराया। जबकि पंसस पद पर काफी जद्दोजहद के बाद रेहाना नाज ने शहजादी खातून को मात्र 16 मतों से हराया। वहीं आरओ संजय कुमार ने बताया कि रामपुर कोदरकट्टी के मुखिया पद के मतों की पुनर्मतगणना की जाएगी।
पलासी : मतगणना का कार्य यहां दसवें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को हुई मतगणना में नकटाखुर्द पंचायत से मुखिया पद के लिए योगेन्द्र मोहन विश्वास ने 1396 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरिहर प्रसाद यादव को 580 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए झाबा देवी ने 1365 मत प्राप्त कर सुनेजा देवी को 221 मतों से हरा दिया। वहीं समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 25 से निरंजन कुमार पासवान ने 1472 मत प्राप्त कर अर्जुन पासवान को 401 मतों से हराया। बरहकुंबा पंचायत से मुखिया पद के लिए संतोष कुमार मंडल ने 1283 मत ्रप्राप्त कर योगेन्द्र मोहन विश्वास को 342 मतों से हरा दिया। सरपंच पद के लिए जनार्दन मंडल ने 915 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. महमूद को 101 मतों से हराकर विजय प्राप्त की। इसी पंचायत से पंचायत स. क्षेत्र संख्या 26 से अनिल कुमार यादव ने 474 मत प्राप्त कर बीबी कोशरी को 129 मतों से हरा दिया। क्षेत्र संख्या 27 से मनोज कुमार मंडल ने 542 मत प्राप्त कर अशोक कुमार को 125 मतों से हराया।
जोकीहाट : प्रखंड के कुल 27 पंचायतों के परिणाम अब तक घोषित कर दिए गए हैं। 27 पंचायतों में से 23 पंचायतों के निवर्तमान मुखियों को हार का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को घोषित परिणाम के अनुसार भूना मजगांवा पंचायत से मुखिया पद के लिए मेहजबी खातून ने तसरून नाजरिन को 966 मतों से हरा दिया। पंसस के लिए फरहत जहां ने निलोफर नाज को 20 मतों से एवं सरपंच पद के लिए किश्वर जहां ने मुर्शिदा को 619 मतों से शिकस्त दी। चौकता पंचायत से मुखिया पद के लिए मोअज्जम अंसारी ने दोबारा जीत का सेहरा बांधा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी असलम को 360 मतों के अंतर से हरा दिया। पंसस के लिए अंजुम आरा ने सबिस्ता खातून को 73 मतों से तथा सरपंच पद के लिए मीर अब्र्दुरहमान ने नारायण विश्वास को 101 मतों से हराया। वहीं पछियारी पिपरा पंचायत से मिले चुनाव परिणाम के अनुसार पूर्व मुखिया संतोष विश्वास ने कुद्दुस को 190 मतों से हराकर मुखिया की कुर्सी अपने नाम कर ली। वहीं पंसस पद के लिए रजनी देवी ने फिरोजा खातुन को 187 मतों से तथा सरपंच पद के लिए शरीफउद्दीन ने ब्रह्मानंद विश्वास को 24 मतों से हराया।
रानीगंज : शुक्रवार को हुई मतगणना के अनुसार नंदनपुर पंचायत के मुखिया पद पर राजू ऋषिदेव ने 1092 मत लाकर पावर्ती देवी को 98 मतों से पराजित हुए। पंसस पद सं. 42 से कैली देवी 496 मत लाकर चुनचुन देवी को हराया। सरपंच पद की पुनर्मतगणना के कारण परिणाम की घोषणा नहीं की जा सकी। बौंसी पंचायत से मुखिया पद पर निर्मल कुमार मेहता ने 775 मत लाकर मुहम्मद सुभान को 316 मतों के अंतर से हरा दिया। जबकि सरपंच पद पर रूस्तम अली 1093 मत लाकर अवधेश कुमार मंडल से 237 मतों से आगे रहे। इस क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य पद का चुनाव स्थगित किया गया है, इससे पहले बसैठी पंचायत में निभो देवी 877 मत लाकर नाजिया खातुन को 92 मतों के अंतर से पराजित किया। सरपंच पद पर पूनम देवी ने 1468 मत लाकर निक्षित प्रवीण के मुकाबले 437 मतों के अंतर से विजयी रहे। वहीं पंचायत समिति क्षेत्र 30 से प्रमोद साह 844 मत लाकर इसहाक अंसारी को 167 मतों से पराजित कर दिया। गुरुवार की देर शाम मतगणना के दौरान प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत के मुखिया पद के विजयी उम्मीदवार की घोषणा लाटरी द्वारा की गई। कई राउंड के गिनती के बाद उम्मीदवार राजू ततमा एवं प्रदीप कुमार भगत को क्रमश: 549 एवं 549 मत प्राप्त हुए। कई बूथों के मतों के अवलोकन के बाद भी परिणाम सामने नहीं आया तो दोनों अभ्यर्थियों के सहमति से आरओ ने लाटरी निकाली और प्रदीप कुमार भगत के भाग्य ने साथ दिया और वो विजयी घोषित हुए। इस पंचायत के सरपंच पद के लिए विशुनदेव मंडल ने 1866 मत लाकर केदार नाथ सिंह को 555 मतों से पराजित कर दिया। जबकि पंसस क्षेत्र संख्या 40 से कंचन देवी ने नाहिद प्रवीण को 145 मतों से हराया जबकि क्षेत्र संख्या 39 से शाहिस्ता ने 368 मत लाकर पलाकी देवी को 54 मतों से हरा दिया।
फारबिसगंज : फारबिसगंज प्रखंड के पंचायत चुनाव मतगणना के तहत शुक्रवार को फारबिसगंज महाविद्यालय परिसर में क्षेत्र सं. 36 पूरवारी झिरूआ पंचायत का चुनाव परिणाम घोषित किया गया। जिसके तहत मुखिया पद के उम्मीदवार असमीना खातून 1611 मत प्राप्त कर बीबी स्नेहा बानो को हराया। सरपंच पद से सुबैदा खातून 1335 मत प्राप्त कर असिया खातून को हराया। जबकि पंसस से दुलारी देवी ने रोशन आरा को हराया। पंसस 37 से रूकसाना खातून ने मोमीना को हराया। इधर, पोठिया पंचायत की घोषणा पर रोक लगने के बाद शुक्रवार को इसकी घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में हुआ। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 12 से शोभा देवी को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने 1011 मत प्राप्त कर पुष्पा देवी को हराया।
पछियारी झिरूवा पंचायत से मुखिया पद के लिए रंभा देवी ने बेबी को हराया। सरपंच पद के लिए सुमित्रा देवी ने 866 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। जबकि दूसरे स्थान पर धनवंती देवी रही जिन्हें 668 वोट मिला। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए क्षेत्र संख्या 35 से रामवती देवी 434 मत प्राप्त कर विजयी हुई। वहीं द्वितीय स्थान पर रूणिनी देवी को 320 मत मिला।

0 comments:

Post a Comment