Thursday, May 26, 2011

रमई पंचायत से ललिता बनी मुखिया व सुनीला सरपंच


फारबिसगंज/नरपतगंज (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड के पंचायतों की मतगणना गुरुवार को भी जारी रही। घोषित परिणाम के अनुसार परवाहा पंचायत से मुखिया पद पर कलवी देवी विजयी हुई हैं। उन्हें 887 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सूर्यी देवी को 541 मत मिले। सरपंच पद पर ललिता देवी 1004 मत लाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी कलावसी देवी को पराजित किया। समिति पद के लिए 28 से सजुला देवी विजय हुई। उन्होंने शांति देवी को हराया।
समिति क्षेत्र सं. 29 से दीपचंद ऋषिदेव विजयी हुए हैं। उन्हें 316 मत मत प्राप्त हुए जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश राम को 294 मत मिले।
अड़रहा पंचायत से मुखिया पद से राम प्रसाद ऋषिदेव विजयी हुए हैं। उन्होंने 633 मत प्राप्त किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी महानंद सरदार को 577 मत मिले। वहीं सरपंच पद से अरुण ऋषिदेव विजयी हुए। उन्होने 871 मत प्राप्त किए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रामानंद सरदार को 828 मत मिले। समिति पद से रेखा देवी ने विजय हासिल की है। उन्हें 614 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बनीता देवी को 418 मत मिले। सैफगंज पंचायत से मुखिया पद से मनोज कुमार विजयी हुए। उन्होंने 1255 मत प्राप्त कि ए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कविता देवी को 888 मत मिले। सरपंच पद से कृष्णानंद कुंवर विजयी हुए। उन्होंने 719 मत प्राप्त किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्यना यादव को 666 मत मिले। समिति पद से शंभू हेम्ब्रम विजयी हुए। उन्होंने 1269 मत प्राप्त किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी तासमणी देवी को 638 मत मिले। उधर, रमई पंचायत से मुखिया पद पर ललिता देवी विजयी हुई हैं। उन्हें 1096 मत प्राप्त हुए जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शबनम को 874 मत मिले। सरपंच पद पर सुनीला देवी 1027 मत लाकर विजयी रहीं वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शोबरा खातून को 990 मत मिले। पंसस क्षेत्र संख्या 27 से ललिता देवी को 855 मत मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुबैरा खातून को 696 मत मिले।
तिरसकुंड पंचायत से मुखिया पद पर उपेन्द्र कुमार सोरेन ने 1239 मत लाकर अरुण कुमार मुर्म को पराजित किया। अरूण कुमार को 797 मत मिले। सरपंच पद पर सुकुरमणी किस्कू को 1629 मत लाकर विजयी रहे वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामु सौरेन को 1435 मत मिले। पंचायत समिति क्षेत्र सं. 24 से जुवेदा खातून को 736 मत लाकर विजयी रही, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेखा देवी को 423 मत मिले।
पंचायत समिति क्षेत्र सं. 25 से उमेश नारायण पांडे ने 538 मत लाकर जीत हासिल की जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ब्रहमदेव मंडल को 386 मत मिले।
हलहलिया पंचायत से मुखिया पद पर नरेन्द्र सिंह ऋषिदेव 739 मत लाकर जीते वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विद्यानंद ऋषिदेव को 698 मत मिले।
सरपंच पद पर मायानंद पासवान को 815 मत मिले तथा जीते वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंकर ऋषिदेव को 745 मत मिले।
पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 26 से करुणा देवी को 1151 मत मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुमारी भारती को 917 मत मिले। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 6 से मंजुला देवी ने 8636 मत लाकर जीत हासिल की जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आसीमा खातुन को 5349 मत मिले।
हरिपुर पंचायत से मुखिया पद पर प्रवीण कुमार दास 1148 मत लाकर जीते वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिन्देश्वरी मेहता को 1075 मत मिले।
सरपंच पद पर महेन्द्र प्रसाद भगत 1263 मत लाकर विजयी रहे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुलाम मुस्तमा को 829 मत मिले।
समिति क्षेत्र सं. 18 से ताराचंद पासवान 450 मत लाकर जीते वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमेश पासवान को 328 मत मिले। समिति क्षेत्र सं. 19 से चन्द्रदेव दास 491 मत लाकर जीते वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. अतहर को 415 मत मिले।
मुसहरी पंचायत से मुखिया पद पर सुलोचना देवी ने 786 मत लाई तथा जीत हासिल की वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमा देवी को 683 मत मिले।
सरपंच पद पर शांति देवी 1307 मत लाकर जीते वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समतोली देवी को 700 मत मिले।
समिति सदस्य 21 से कमल किशोर राम को 464 मत मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विद्यानंद ऋषिदेव को 390 मत मिले।
समिति सदस्य 22 से शंभू पासवान 692 मत मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिरुद्ध पासवान को 365 मत मिले।
नरपतगंज प्रतिनिधि के अनुसार
रेवाही पंचायत में रोशन आरा ने 1952 मत प्राप्त कर सालेहा परवीन को सात सौ आठ मतों से पराजित किया। जबकि सरपंच पद पर जहीदा कलीम ने 1155 मत प्राप्त कर हसीना को 141 मतों से पराजित किया। समिति क्षेत्र संख्या 32 से तरन्नुम शबाना 344 मत प्राप्त कर सुमरी देवी को 68 मतों से पराजित किया। समिति क्षेत्र संख्या 33 से अंजना देवी ने 380 मत प्राप्त कर अमेरूल निशां को 43 मतों से पराजित किया। खाबदह पंचायत से मुखिया पद के लिए रमेश कुमार मंडल ने 1430 मत प्राप्त कर मीर इशु को 366 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए मंजीर बैठा ने 2162 मत प्राप्त कर गंगा प्रसाद को 541 मतों से पराजित किया। पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 34 से नजराना खातून 433 मत प्राप्त कर अफसाना को 13 मतों से पराजित किया। समिति क्षेत्र संख्या 35 से कुमुद देवी ने 902 मत प्राप्त कर मीना देवी को दो सौ चार मतों से पराजित किया। फरही पंचायत से मुखिया पद के लिए बुलबुल यादव ने 437 मत प्राप्त कर धीरेन्द्र सिंह यादव को बीस मतों से पराजित किया। सरपंच के लिए संजय कुमार मंडल ने 529 मत प्राप्त कर सुबोध यादव को 99 मतों से पराजित किया। समिति क्षेत्र संख्या 36 दुनिया देवी ने 798 मत प्राप्त कर पार्वती देवी को 96 मतों से पराजित किया। वहीं पलासी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र सं. 30 से नूतन देवी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमरून को हराया।

0 comments:

Post a Comment