Wednesday, April 13, 2011

हरे राम हरे कृष्ण की गूंज से माहौल भक्तिमय


फारबिसगंज(अररिया) : चार अप्रैल से स्थानीय कोठीहाट स्थित केसरी टोला में चल रहे श्री श्री 1008 श्री विष्णु विराट यज्ञ में राम नाम की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। यज्ञ में शामिल करीब 50 कीर्तन मंडलियों द्वारा लगातार हरे राम हरे कृष्ण का जप किया जा रहा है। काफी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचकर प्रतिमा का दर्शन कर रहे हैं। यह महायज्ञ मानव कल्याणार्थ एवं विश्व शांति के लिए पिछले 23 वर्षो से लगातार जारी है जिसमें भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। मंगलवार को रामनवमी को लेकर इस यज्ञ स्थल पर मेला का नजारा लगा रहा। रामनवमी को लेकर भगवान विष्णु की भव्य प्रतिमा को श्रद्धालुओं द्वारा अहले सुबह से ही पूजा जा रहा था। यज्ञ को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति के सदस्य दिन रात एक किये हुए है।

0 comments:

Post a Comment