Thursday, March 8, 2012

मानदेय से तीन गुणा राशि उठा लिया टैक्स कलैक्टरों ने

अररिया : कहते हैं हाथ में माल तो कर दिखाया कमाल। यह कमाल नगर परिषद में कार्यरत 13 कर संग्रह कर्ताओं ने कर दिखाया है। कर संग्रह की राशि में अपने निर्धारित मानदेय से तीन गुणा से अधिक राशि रखने के वालों के विरुद्ध विभाग ने कड़ी कार्रवाई करने का मन बनाया है। ऐसे कर संग्रह कर्ताओं से नप के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार झा ने स्पष्टीकरण पूछते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर जवाब मांगा है। साथ ही कर संग्रह कर्ताओं को हिदायत दिया है कि यदि समय सीमा के भीतर विभाग को जवाब उपलब्ध नहीं हुआ तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तय है। विभागीय जानकारी के अनुसार कर संग्रह कर्ताओं को उनके द्वारा वसूली गयी राशि का 4 प्रतिशत मानदेय है। 13 कर संग्रह कर्ताओं ने वर्ष 2011 के जुलाई से फरवरी 12 तक 21.22 लाख रुपये की वसूली की। वसूल की गयी राशि के आधार पर टैक्स कलेक्टरों को मानदेय के रूप में 85 हजार रुपये के करीब रखना था। लेकिन नियम का उल्लंघन करते हुए कर संग्रह कर्ताओं ने 2.46 लाख रुपये रख लिया। यानी 1.61 लाख रुपये मानदेय से ज्यादा उन लोगों ने अपनी जेब में रख लिया। मानदेय से 1.61 लाख ज्यादा रखने वाले टैक्स कलेक्टरों को जल्द राशि वापस करने का निर्देश दिया गया है।

0 comments:

Post a Comment