Tuesday, March 6, 2012

सावधान! रसायनयुक्त रंगों से नहीं खेलें होली, हो सकती है बीमारी


नरपतगंज (अररिया) : होली में रंगों के साथ हुड़दंग न हो, ऐसा हो नहीं सकता, लेकिन जरा संभलकर करें हुड़दंग। जरा सी असावधानी आपके जीवन को बदरंग कर सकती है। दरअसल रसायन मिश्रित रंगों से अटा पड़ा है बाजार। इसका साइड इफेक्ट आंख, त्वचा, लीवर आदि पर पड़ता है। चिकित्सक का कहना है कि रसायन युक्त रंग कई बीमारी के कारण हो सकते हैं।
होली के त्योहार में तीन दिन मात्र बचे हैं रंगों से बाजार सज गया है लेकिन हर्बल की जगह खतरनाक रसायन मिश्रित रंगों का प्रचलन बढ़ गया है। बताया जाता है कि उपलब्ध रंगों में अभ्रक, कापर, सल्फेट आदि रसायनों का मिश्रण होता है। ये रसायन आंखों, किडनी, त्वचा पर असर दिखाने के अलावा अस्थमा, कैंसर, जैसी खतरनाक बिमारियों के संवाहक है। मुंह में चला जाए तो जानलेवा बीमारी भी हो सकती है।
आंखों में रंग पड़ने पर क्या करें:-
1. रंग पड़ने पर आंखों को साफ पानी से धोयें और एंटीबायोटिक ड्राप डालें।
2. आंख में दर्द, जलन होने पर तुरंत नेत्र सर्जन की सलाह लें।
सुरक्षा के उपाय:-
1. कैप (टोपी) लगाएं ताकि सिर के सहारे रंग आंखों तक नही पहुंचे।
2. सन गूगल्स का प्रयोग करें।
3. नारियल तेल सिर एवं शरीर में लगाए।

0 comments:

Post a Comment