कुर्साकांटा (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित हाट के समीप मैदान में प्रारंभ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को दूर दराज के काफी संख्या में लोग यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संतों, महात्माओं के प्रवचन का लाभ उठाये। इस मौके पर संत धर्मनाथ झा, जयकृष्ण सिंह ने अध्यात्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के सौजन्य से चलने वाले यह यज्ञ शांति कलश यात्रा से प्रारंभ हुआ। रविवार के सुबह से ही लोग प्रवचन सुनने के लिए पंडाल में अपनी जगह सुरक्षित करने में लगे रहे। लोगों ने दिन में भी मंत्रमुग्ध होकर प्रवचन को सुना। बीच-बीच में भक्ति गीतों से दर्शक झुमते भी देखे गये। इस नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन से वातावरण भक्तिमय हो गया है। कार्यक्रम के आयोजन रामनाथ गुप्त, प्रणव गुप्ता, सेवक साह, अजय गुप्ता, चन्द्रमोहन साह, गुलाब सिंह, जिवानंद झा आदि की भूमिका सक्रिय रूप से देखा जा रहा है। इस यज्ञ का सोमवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी।
Sunday, March 4, 2012
गायत्री महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment