Tuesday, March 6, 2012

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोशाक राशि का वितरण

कुर्साकांटा (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर इन दिनों बच्चों के बीच पोशाक राशि वितरित किए जा रहे है। इस उत्सव में शनिवार को बनमती फुटहरा केन्द्र सं. 5 में पूर्व मुखिया मुश्ताक अली, समिति सदस्य श्याम मंडल, वार्ड सदस्य महानंद ठाकुर, परमानंद मंडल आदि द्वारा बच्चों के बीच पोशाक राशि वितरित की गयी। इसी प्रकार कमलदाहा पंचायत के बखरी केन्द्र सं. 80, पहुंसी पंचायत के बलचंदा केन्द्र संख्या 30 में भी 250 रुपये प्रति बच्चे की दर से 40 बच्चों के बीच पोशाक राशि वितरित किए गये। मौके पर सेविका प्रेमा कुमारी, मालती झा, सुरैया तनवीर, सहायिका लीला देवी, किरन देवी, रीना देवी आदि कई लोग मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment