Thursday, March 8, 2012

प्रखंड वासियों पर चढ़ने लगा होली का रंग

जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में होली का रंग लोगों पर चढने लगा है। उधर, पर्व शांतिपूर्वक मनाने को ले प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। पूरे प्रखंड में होली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। बीडीओ मो. सिकंदर, सीओ अबुल हुसैन सहित अन्य दंडाधिकारी होली पर्व के दौरान क्षेत्र में कड़ी नजर रखेंगे। विधायक सरफराज आलम ने जोकीहाट विधान सभा सहित पूरे जिले की जनता को होली पर्व की शुभकामना दी है। श्री आलम ने कहा है कि रंगों का महापर्व होली खुशी, एकता व सौहा‌र्द्र का पर्व है। हमें मिलकर होली का पर्व शांति व अमन के साथ मनाना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment