Thursday, March 8, 2012

लीड: ट्रैफिकिंग के खिलाफ अमेरिका में कानून बनवाना बड़ी उपलब्धि: रूचिरा


फारबिसगंज (Forbesganj Araria) : नारी सशक्तिकरण के लिए अपने आप वुमेन व‌र्ल्डवाईड द्वारा फारबिसगंज से शुरू किया गया आंदोलन आज भारत से निकल कर विदेशों तक जा पहुंचा है। छह वर्ष पूर्व इस मशाल की चिंगारी फारबिसगंज में ही सुलगी थी। जिसकी सफलता का प्रमाण है कि आज संयुक्त राज्य अमेरिका को भी अपने कानून में बदलाव लाकर ट्रैफिक विक्टिम प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना पड़ा।
अंतरराष्ट्रीय संस्था अपने आप वुमेन व‌र्ल्ड वाईड की संस्थापक अध्यक्ष रुचिरा गुप्ता मंगलवार की शाम एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थी। उन्होंने बताया कि नारी सशक्तिकरण आंदोलन के अंतर्गत उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य सेक्स ट्रैफिकिंग के लिए महिलाओं की खरीद बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना है। इसके तहत विदेशों में भी देह व्यापार के धंधे को कहीं कानूनी हक प्राप्त ना हो इसलिए भी आदोलन जारी है। सुश्री गुप्ता ने बताया कि सरकार को चाहिए कि महिलाओं के ग्राहक एवं दलालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का प्रावधान हो। बताया कि इसके लिए उनकी संस्था ने कुल मेन डोंट बाई सेक्स नाम से अभियान छेड़ा है। उन्होंने संस्था की उपलब्धि बताते हुए कहा कि छह वर्ष पूर्व जब अपने आप वुमेन संस्था ने फारबिसगंज के उत्तरी रामपुर स्थित लालबत्ती क्षेत्र लालटेन बाजार से आंदोलन का आगाज किया था तब वहां देह व्यवसाय से जुड़े 72 घर थे जो आज 15 घरों में सिमट गया है। जिसमें इस क्षेत्र की महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। संस्था की मुहीम है कि यहां की महिलाओं को शिक्षित एवं स्वालंबी बनाने की है। जिसके लिए संस्था द्वारा 71 सेल्फ एंपावरमेंट ग्रुप संचालित किए जा रहे हैं।
वहीं पिछले माह यहां के रेड लाइट क्षेत्र में छापेमारी अभियान के संबंध में सुश्री गुप्ता ने कहा कि अररिया एसपी लांडे ने अच्छा काम किया है हालांकि इस क्रम में कुछ निर्दोष लोग भी हिरासत में ले लिए गए।
इस मौके पर संस्था के समन्वयक मनिष झा, सौभ्या प्रतिक, कर्नल अजीत दत्त, संजु झा, कल्पना वसैन, प्रवीण कुमार, रविन्द्र मिश्रा, मेलिंडा आदि भी उपस्थित थे।
News Source - in.jagran.yahoo.com/news/local/bihar/4-4-97.html

0 comments:

Post a Comment