Saturday, March 26, 2011

आ‌र्म्स लाइसेंस रद

अररिया :  जिला पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी एम. सरवणन ने गत विधान सभा में प्रत्याशी रहे अजय कुमार झा की पत्‍‌नी संजू झा का आ‌र्म्स लाइसेंस रद कर दिया है। डीएम श्री सरवणन ने एक आदेश जारी कर संजू झा के नाम निर्गत एनपी बोट रिवाल्वर 57/08 लाइसेंस रद कर दिया है।

मनरेगा की प्रगति जिले में धीमी

अररिया : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की प्रगति जिले में काफी धीमी है। सामाजिक अंकेक्षण के दौरान पायी गयी अनियमितता पर भी अब तक कार्रवाई नहीं हो पायी है। शुक्रवार को हुई मनरेगा की समीक्षा बैठक में यह बातें खुलकर सामने आई है। सोराल आडिट में नरपतगंज के भंगही, भरगामा के पैकपार, कुर्साकांटा के सौरगांव व फारबिगंज के हलहलिया पंचायत में अनियमितता उजागर होने के बाद राशि रिकवरी के आदेश दिए गये थे, पर अब तक राशि वापस नहीं की गयी है। इस मामले में एनईपी निदेशक विजय कुमार ने संबंधित पीओ को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर राशि जमा नहीं होती है तो संबंधित दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने एमआईएस इंट्री की धीमी प्रगति पर आक्रोश जताते हुए रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराने वाले पीआएस पर एफआई आर दर्ज करने तथा कामचोर पीआरएस के बर्खास्तगी की अनुशंसा करने का निर्देश दिया। मौके पर कार्यपालक अभियंता सुरेश प्र. सिंह पीओ, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, संजीव मिश्रा, स्वतंत्र कुमार, परियोजना अर्थशास्त्री मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

जोकीहाट: संवीक्षा में सभी नामांकन पाये गये वैध

अररिया : पंचायत चुनाव के लिए जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के चार जिला परिषद सदस्य क्षेत्रों के लिए दिये गये नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में हुई। संवीक्षा के दौरान प्रखंड क्षेत्र के चार जिप क्षेत्रों से प्राप्त 39 नामांकन पत्र वैध पाये गये। इस संबंध में सदर एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी डा. विनोद कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सं. 24 से 10, क्षेत्र सं. 28 से 14, क्षेत्र सं. 29 से पांच तथा तीस से 10 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। सवींक्षा के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी देवेन्द्र राम, चन्द्रप्रकाश सिंह, अनिरुद्ध यादव समेत कई प्रत्याशी मौजूद थे।

एपीपी हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार

अररिया : एपीपी सह वरिष्ठ भाजपा नेता देव नारायण मिश्रा हत्याकांड का अभियुक्त प्रकाश कुमार यादव को पलासी पुलिस ने गुरुवार को मदनपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इसकी तलाश कई अन्य आपराधिक मामलों में भी थी। गिरफ्तार अभियुक्त बेलगच्छी निवासी प्रकाश ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि अधिवक्ता हत्या कांड के षड्यंत्र में वह भी शामिल था। जब अधिवक्ता को गोली मारी गयी थी तो उस समय वह क्षेत्ररक्षण में था।
ज्ञात हो कि करीब दो वर्ष पूर्व आश्रम चौक के निकट दिन दहाड़े मोटर साइकिल पर सवार अपराधियों ने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अनुसंधान के क्रम इस हत्या कांड का मुख्य षड्यंत्र कर्ता जेल में बंद विचाराधीन कैदी दिनेश राठौर गिरोह का हाथ सामने आया था। पुलिस इस कांड के कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Thursday, March 24, 2011

अच्छे पेंटिंग्स का बनाया जायेगा ग्रीटिंग्स कार्ड: डीएम

अररिया : बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि फार्म हाउस में स्कूली बच्चों के बीच ओपेन बाल प्रतिभा प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। पहले चरण में तीन ग्रुपों में पेंटिंग्स प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. नवल किशोर दास मौजूद थे। पेंटिंग में स्कूली बच्चों के अतिरिक्त शिक्षक, अभिभावक व अधिकारियों ने भी भाग लिया। वहीं दूसरे चरण में सृजन नायक प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों से ही जिले के विकास के लिए 99 आइडिया प्राप्त किये गये। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनवरी खातून थी। इस मौके पर जिला पदाधिकारी एम. सरवणन ने कहा कि तीनों ग्रुप में से तीन को पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही अच्छे पेंटिंग को ग्रीटिंग्स कार्ड के लिए अगले बिहार दिवस तक प्रयोग में लाया जायेगा। जिससे पेंटिंग करने वाले का उत्साह बढ़ेगा। पेटिंग के लिए निर्णायक मंडली में अनवरी खातून, भीम सिंह, अनुपमा शर्मा्र, तुफैल अहमद व मो. मोहसिन शामिल थे। जबकि 99 आइडियाज प्रतियोगिता में जज के रूप में डीपीओ चन्द्र प्रकाश, डीएओ, वैद्यनाथ यादव, डा. एनके दास, प्रो. एके झा, प्रो. बीएन झा, डा. इंदू, एसके राठौर आदि शामिल थे।
प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को डीएम ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया। इस अवसर पर एसडीओ डा. विनोद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय सिंह, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्र. यादव, एडीपीआरओ योगेन्द्र कुमार लाल आदि मौजूद थे

बिहार दिवस के बहाने किया गया याद

अररिया : बिहार की स्थापना दिवस समारोह के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कराये गये कई कार्यक्रमों में जिले के नामचीन हस्तियों को याद किया गया। प्रशासन ने 99वें बिहार दिवस समारोह में जिले के चर्चित लोगों को आमंत्रित किया है। जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में डा. नवल किशोर दास को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया। वहीं कृषि फार्म में कृषि मेला का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीकृष्ण झा से कराया गया। स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत एडीजे जुबेरूल हसन, क्विज प्रतियोगिता में मो. मोहसिन व विजय कुमार, विकास हेतु 99 आयडिया में हेडमास्टर अनवरी खातून को मुख्य अतिथि बनाया गया। इसके अतिरिक्त मेगा ऋण में एपीपी एमपी शर्मा, साइकिल रेस प्रतियोगिता में अब्दुर रहमान, सांस्कृतिक कार्यक्रम में काली मंदिर के पुजारी नानू बाबा को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया।

मानव व्यापार की रोकथाम को लेकर प्रशिक्षण

अररिया : मानव व्यापार रोक थाम हेतु आद्रा इंडिया द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। परियोजना के तहत भारत-नेपाल सीमा पर कार्यरत व स्वरोजगार में शामिल व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जोगबनी थानाध्यक्ष ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानव की रक्षा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। स्नेह वेलफेयर सोसाइटी के सचिव अनवर राज ने मानव व्यापार की दिशा में रिक्शा चालकों से खबरों का अदान-प्रदान करने पर बल दिया। परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से भारत-नेपाल सीमा पर कार्यरत रिक्शा चालक, कूली, दुकानदार, टेलीफोन बूथ कर्मी आदि को इस विषय में जानकारी दी गयी। इस मौके पर मनोज श्रीवास्तव व अभय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

हाट व बस स्टैंड की बंदोबस्ती

अररिया :जिले के रानीगंज एवं अररिया अंचल के विभिन्न हाटों व बस स्टैंड का बंदोबस्ती की गयी। बुधवार को डीआरडीए सभा भवन में एडीएम कपिलेश्वर विश्वास व रानीगंज अंचलाधिकारी राम विलास झा की मौजुदगी में बंदोबस्ती की गई। जिसमें रानीगंज हाट प्रभा सिंह एवं रानीगंज बस स्टैंड अनवीर को दिया गया। अररिया जिरोमाईल बस स्टैंड मो. शमशाद आलम के नाम बंदोबस्ती किया गया। इस अवसर पर अंचलकर्मी आनंद झा एवं मीर मो. असहाब आदि भी मौजूद थे।

मेगा ऋण वितरण समारोह में 20 करोड़ से अधिक की परिसंपत्ति वितरित

अररिया : बिहार दिवस महोत्सव के दूसरे दिन कृषि फार्म हाउस परिसर में बुधवार को मेगा ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एपीपी एमपी शर्मा ने किया। इस शिविर में 20 करोड़ के ऋण बांटे गये। समारोह में किसान क्रेडिट कार्ड, वित्तीय अनुदान तथा किसानों के बीच पावर टीलर, ट्रैक्टर, आदि बांटे गये। शिविर में एसबीआई की 19 शाखाओं ने 9 करोड़ 61 लाख, पीएनबी 143.4 लाख, सीबीआई 131 लाख, बैंक आफ इंडिया 162.2 लाख, बैंक आफ बड़ौदा 74.25 लाख, यूनियन बैंक 12 लाख, यूनाइटेड 363.5 लाख, केनरा 14.36 लाख, इलाहाबाद बैंक 42.68 लाख, यूको बैंक 25.2 लाख, यूबीजीबी 101.2 लाख, कोपरेटिव ने 4.8 लाख की राशि ऋण के रूप में बांटी गयी। मौके पर डीएम एम. सरवणन, सदर एसडीओ डा. विनोद कुमार, एसडीएम डीके सिंहा, एसबीआई, एलबीओ मो. अशफाक आलम, डीएओ वैद्यनाथ यादव, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

मांगों को लेकर रिक्शा चालकों का धरना

अररिया : आठ सूत्री मांगों के समर्थन में रिक्शा चालक यूनियन के सदस्यों ने आठ सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय परिसर में धरना दिया। धरना का नेतृत्व संघ के महासचिव मो. नसीमउद्दीन ने किया। धरना के उपरान्त सदस्यों ने मांगों का एक ज्ञापन जिला पदाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की।
उनकी मांगों में टेम्पो एवं टैक्सी स्टैंड बीच बाजार से दूर हटकर बनाने, रिक्शा चालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने, नगर पालिका टैक्स से मुक्त करने, रिक्शा चालकों का नाम बीपील सूची में दर्ज करने व इंदिरा आवास का लाभ आदि शामिल हैं। धरना में मुख्य रूप से अध्यक्ष मो. अलाउद्दीन, सुरेश पासवान, कमली पासवान, सुरेन्द्र ऋषिदेव, अब्दुल कैय्युम, जैनुद्दीन, नईम, हीरालाल यादव, श्रवन बहरदार आदि शामिल थे।

दुर्घटना में तीन जख्मी

कुसियारगांव (अररिया) : उच्च पथ 57 स्थित गैयारी ओवर ब्रिज के समीप बुधवार को दो मोटर साइकिल की सीधी टक्कर में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। जिसे इलाज के लिए लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक डा. विनोद कुमार ने एक को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। घायलों में मो. अफाक, करहारा पैकटोला, अख्तर अली, धर्मगंज, अजिममुद्दीन, कौड़ा गाछ सिकटी निवासी बताया गया है।

स्वास्थ्य मेला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अररिया : बहार दिवस के मौके पर सदर अस्पताल अररिया में स्वास्थ्य मेला आयोजित कर कुल 413 मरीजों को निशुल्क जांच एवं दवा उपलब्ध कराई गई। मेला का उद्घाटन सिविल सर्जन डा. सीके सिंह ने किया। मेले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीएस श्री सिंह ने बताया कि इस मौके पर सामान्य मरीज 85, हड्डी रोग 42, हृदय रोग 58, महिला संबंधी 81, आंख के 87, आंख चश्मा के 57, पैथोलोजी के 53, इसीजी के 12, एक्सरे के 44 एवं आयुष चिकित्सक द्वारा 100 मरीजों को देखा गया।

भारत-नेपाल सीमा पर फिर सक्रिय हुआ अपहरणकर्ता गिरोह

फारबिसगंज (अररिया) : अंतरराज्यीय अपहरणकर्ता गिरोह के तार सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ने से पुलिस एक बार फिर सकते में है। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में एक बार फिर अपराधी अपनी जड़ें पुख्ता करने में लगे हैं। इस बात का खुलासा देवघर के व्यवसायी एनके सिघांनियां के अपहरण मामले में फारबिसगंज से गिरफ्तार हुए मास्टर माइंड बब्बन सिंह गिरोह के सरोज सिंह तथा कन्हैया चौधरी उर्फ फौजी से पूछताछ के बाद हुआ है। प्रोफेसर कालोनी स्थित सरोज सिंह के रिश्तेदार योगानंद सिंह के घर से दोनों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी से पूर्व दोनों अपराधी फारबिसगंज के टेढ़ी मुसहरी गांव में राजेन्द्र सिंह के घर ठहरे हुए थे। लेकिन पुलिस की कार्रवाई से पूर्व ही दोनों शहर पहुंच गये थे। इधर फारबिसगंज एसडीपीओ आके शर्मा ने कहा कि कोसी-सीमांचल में अपहरणकर्ताओं का गिरोह एक बार फिर सिर उठाने की फिराक में है जिसे सफल नहीं होने दिया जायेगा। फरार मास्टर माइंड बब्बन सिंह भी मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र का ही मूल निवासी बताया जा रहा है। अपहरण के तार सहरसा से भी जुड़े है जहां से पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी मामले में पूर्णिया पुलिस भी जिला में छापेमारी कर रही है। इधर अररिया-फारबिसगंज में भी अपराधी और अपहृत व्यवसायी की बरामदगी को लेकर छापामारी जारी है।

दहेज नही देने पर की दूसरी शादी, प्राथमिकी दर्ज

फारबिसगंज (अररिया), जासं: फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मझुआ गांव निवासी मुन्ना लाल पासवान की पुत्री रीता देवी (21) ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज नहीं देने पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। फारबिसगंज थाना में दर्ज कांड संख्या 132/11 के अनुसार रीता ने पति व ससुराल वालों द्वारा उस पर अपने मायके से एक लाख रुपये लाने के लिये दवाब दिया जाने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसके मारपीट भी की जाती रही है। इतना ही नहीं दहेज लाने से इंकार करने पर पति अजय पासवान ने पत्‍‌नी रीता देवी को धोखे से मझुआ गांव स्थित मैके पहुंचा दिया और दूसरा विवाह रचा लिया है। पीड़िता ने पति, रामानंद पासवान, दुर्गानंद पासवान, सुटा पासवान, मुन्नी देवी, आशा देवी व सरिता देवी पर दहेज के लिए मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। रीता तथा अजय का विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था।

पोलियो राउंड की सफलता को लेकर बीटीएफ की बैठक

पलासी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी प्रांगण में गुरुवार को आगामी पोलियो चक्र की सफलता को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गयी। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अमिताभ ने की। बैठक में मुख्य रूप से बीते पोलिया चक्र की समीक्षा के उपरांत आगामी पोलियो चक्र की सफलता को लेकर आइसपैक, नवजात शिशुओं की टै्रकिंग पर बल सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।
मौके पर प्रभारी डा. जहांगीर आलम, डा. इकबाल हुसैन, डा. अरुण कुमार, एस.एम.ओ. डा. अरुण कुमार पांडेय यूनिसेफ की ओर से परमानंद, पवन बजरंग, कमलानंद मंडल आदि मौजूद थे।