अररिया : आगामी पल्स पोलियों चक्र की सफलता को लेकर शनिवार को अररिया प्रखंड सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं के प्रशिक्षण दिया गया इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रोग्राम पदाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने सभी सेविकाओं से पल्स पोलियों अभियान में संवेदनशील बनने का निर्देश दिया। डीपीओ ने कहा कि पोलियो अभियान में शिथिलता बरतने वाले सेविका को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। वहीं वीएमसी जय कुमार झा ने कहा कि पांच दिन का पोलियो अभियान 0-5 वर्ष तक के बच्चों को जीवन देता है। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए सभी सेविकाओं से सजग रहकर काम करने की अपील की। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका मंजू कुमारी समेत कई पर्यवेक्षिका व सेविका मौजूद थीं। दूसरी तरफ अररिया पीएचसी में बीएलटीएफ की बैठक हुई। इस अवसर पर डीपीओ चन्द्र प्रकाश, पीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार, सीडीपीओ कुमारी स्नेहलता आदि मौजूद थीं।
Saturday, August 20, 2011
पल्स पोलियो को ले सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
अररिया : आगामी पल्स पोलियों चक्र की सफलता को लेकर शनिवार को अररिया प्रखंड सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं के प्रशिक्षण दिया गया इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रोग्राम पदाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने सभी सेविकाओं से पल्स पोलियों अभियान में संवेदनशील बनने का निर्देश दिया। डीपीओ ने कहा कि पोलियो अभियान में शिथिलता बरतने वाले सेविका को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। वहीं वीएमसी जय कुमार झा ने कहा कि पांच दिन का पोलियो अभियान 0-5 वर्ष तक के बच्चों को जीवन देता है। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए सभी सेविकाओं से सजग रहकर काम करने की अपील की। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका मंजू कुमारी समेत कई पर्यवेक्षिका व सेविका मौजूद थीं। दूसरी तरफ अररिया पीएचसी में बीएलटीएफ की बैठक हुई। इस अवसर पर डीपीओ चन्द्र प्रकाश, पीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार, सीडीपीओ कुमारी स्नेहलता आदि मौजूद थीं।
विधिक जागरूकता शिविर में महिला एवं बच्चों की सुरक्षा पर चर्चा
अररिया : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार शनिवार को स्थानीय अदालत परिसर स्थित विधिक सहायता सह सुलह केन्द्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायाधीश राधेश्याम सिंह ने की।
संपन्न हुये इस विधिक जागरूकता शिविर में महिला एवं बच्चों की देखभाल एवं उनकी सुरक्षा तथा लावारिश बच्चों के पुनर्वास में समाज कल्याण विभाग एवं एनजीओ की सहभागिता पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्तमान समय में गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों की वस्तु स्थिति की चर्चा की तथा सरकार की ओर से उपलब्ध सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं व उसकी देखभाल व सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया। वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से लावारिश बच्चों के पुर्नवास को लेकर उपलब्ध व्यवस्था पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में सब जज प्रथम हसीमुद्दीन अंसारी ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार सिंह, वायुनन्दन लाल, जितेन्द्र नाथ सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सत्येन्द्र मुंसिफ, एनके त्रिपाठी, सब जज चतुर्थ, किशोरी लाल एसडी जेएम तथा प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रवि कुमार समेत प्रकाश, मो. अकरम हुसैन, सुधा कुमारी, वीणा झा, प्रभा कुमारी, विनित प्रकाश आदि अधिवक्तागण मौजूद थे।
रानीगंज में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
रानीगंज(अररिया) : भाजपा की शक्ति उनके कार्यकर्ता है। सरकार के कार्यक्रमों को समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ताओं का धर्म है। यह बातें नरपतगंज के भाजपा विधायक देवयंती यादव ने रानीगंज कलावती डिग्री महाविद्यालय में आयोजित भाजपा के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शनिवार को कही। उन्होंने केन्द्र की यूपीए सरकार की कटु आलोचना की। प्रखंड के सभी 32 पंचायतों के कार्यकर्ताओं के बीच स्थानीय विधायक परमानंद ऋषिदेव ने कार्यकर्ता की शक्ति के आगे नमन करते हुए सभी कार्यकताओं को अपना मतभेद भुलाकर सरकार के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़ कर भागीदारी लेने की बात कहा।
शनिवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कलानंद सिंह ने कहा कि स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया। भारी बरसात के कारण विभिन्न पंचायतों के मार्ग अवरुद्ध होने के बावजूद सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की संख्या काफी अधिक थी। सम्मेलन में आये कार्यकर्ताओं में विरोध के भी तेवर दिखें। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित फारबिसगंज नगर परिषद अध्यक्ष वीणा देवी ने कार्यकर्ताओं को साधु वाद देते हुए कहा। कार्यकर्ता संगठन हीं भाजपा की शक्ति है। सम्मेलन को जिला महामंत्री सह विधान सभा प्रभारी सुरेन्द्र झा एवं फारबिसगंज के पूर्व नगर उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन का संचालन भाजपा युवा जिला अध्यक्ष शितेष ठाकुर ने किया। जब कि सम्मेलन को राज कुमार साह, अचंमित ऋषिदेव, शशिनाथ मिश्र आदि ने संबोधित किया जबकि मंच पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलिमा साह, जिला मंत्री संजय झा, लक्ष्मण मंडल, शिव साह, परमानंद मल्लिक, सत्य ना. सुमन, गीत गोविन्द सहित सभी 32 पंचायतों अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
कृष्ण जन्मोत्सव को ले तैयारियां अंतिम चरण में
अररिया/फारबिसगंज/जोकीहाट/रेणुग्राम (अररिया) : योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को ले जिले भर में धूम मची है। कम से कम एक हजार स्थानों पर भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस अवसर दर्जनों गांवों में मेला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये हैं।
फारबिसगंज से जासं के अनुसार शहर में विभिन्न सार्वजनिक पूजा स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा घरों में भी जन्माष्टमी मनाने की तैयारी की गई है। सार्वजनिक पूजा स्थलों पर भगवान कृष्ण सहित कई देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है। धर्मशाला चौक पर लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी, सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी, आनंद पूजा समिति, नवनीत पूजा समिति, बस स्टैंड सबरंग पूजा समिति, सुभाष चौक, सुल्तान पोखर सहित कई जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर पंडाल लगाया गया है। पूजा को लेकर बाजार में रौनक बढ़ी हुई है। पूजन सामग्री की खरीददारी की जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवान कृष्ण जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाने की तैयारी की गई है।
जोकीहाट से निप्र के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में जन्माष्टमी त्यौहार की तैयारी जोरों पर है। जोकीहाट बाजार स्थित मंदिर में इस वर्ष भी धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाने की तैयारी चल रही है। प्रखंड के जहानपुर, चकई, महलगांव, बौड़ेल, उखवा, दभड़ा आदि जगहों में जन्माष्टमी के त्योहार को ले तैयारियां चल रही है।
वहीं रेणुग्राम से जाप्र के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर फारबिसगंज के ग्रामीण क्षेत्र में तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। प्रतिमा निर्माण का कार्य जहां अंतिम चरण में है वहीं मंदिरों का रंग-रोगन आदि कार्य भी कर लिया गया है। गौरतलब है कि परमानंदपुर, खैरखां, खवासपुर, घोड़ाघाट, बारा आदि गांवों में जन्माष्टमी पूजा धूमधाम के साथ मनाया जाता है तथा इस मौके पर भव्य मेला का भी आयोजन होता है।
दो गिरफ्तार
फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। जिसमें भाग कोहलिया में पुलिस पर हुए हमला मामले में मो. अल्तमस रजा तथा दूसरे मामले में कोर्ट से निर्गत वारंट के आलोक में किरकिचिया निवासी मो. मोजीब शामिल है।
जदयू कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में किया वृक्षारोपण
फारबिसगंज (अररिया) : बिहार सरकार की ओर से चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को युवा जदयू के द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में दर्जनों पेड़ लगाये गये।
इस मौके पर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह, प्रवक्ता पवन मिश्रा, जदयू नेता किशोर राय, मुकेश सिंह, रंजीत राय, धीरज पासवान, सत्यनारायण मंडल, रूपेश चौधरी, विकास केशरी, राम कुमार भगत, राजू ठाकुर, अनवर सहवाज, राजू पासवान, रविन्द्र पासवान, प्रदीप साह, उमेश कामरे, पूनम पांडिया आदि के द्वारा पेड़ लगाकर बिहार को हरा-भरा करने में पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया गया साथ ही अभियान को सफल बनाने में समाज के हर वर्ग से पूर्ण सहयोग देने की अपील की गई।
सीएस ने किया ध्वनिरहित जेनरेटर का उद्घाटन
कुसियारगांव (अररिया) : बिजली आपूर्ति को ले 125 केवी ध्वनि रहित जनरेटर का उद्घाटन शुक्रवार को बटन दबाकर प्रभारी सिविल सर्जन सह डीएस डा. हुस्न आरा वहाज ने किया। वहीं सिविल सर्जन ने आउट सोर्सिग एजेंट से अस्पताल के रोगियों से मिले और खाना, नाश्ता, चाय के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक विकास कुमार आनंद, डा. डीएमपी साह, प्रवीण कुमार, आउट सोर्सिंग के अमित कुमार आदि मौजूद थे।
बीडीओ व बैंकर्स आपस में बनाएं समन्वय: एसडीओ
अररिया : बीडीओ व बैंकर्स के बीच इंदिरा आवास योजना के तहत लाभुकों का खाता खोलने में हो रहे विलंब को देखते हुए एसडीओ डा. विनोद कुमार ने शनिवार को बीडीओ व बैंक कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में सर्वप्रथम बैंक कर्मी व बीडीओ एक दूसरे पर खाता खोलने को लेकर आरोप लगाये। इसके बाद एसडीओ डा. कुमार ने बैठक में स्पष्ट किया कि इंदिरा आवास के लाभुकों को खाता खोलने में अगर कठिनाई होती है तो दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी। उन्होंने बैंक कर्मियों व बीडीओ को आपस में समन्वय स्थापित कर लाभुकों के हित में सोचने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ खाता खुलवाने के लिए पहचानकर्ता के रूप में एक पंचायत सेवक या पर्यवेक्षक को अधिकृत करें ताकि लाभुकों का खाता समय-सीमा के भीतर खुल पाये। एसडीओ डा. कुमार ने कहा कि पहचान पत्र में अशुद्धि के कारण बीपीएल राशन कार्ड तथा बीडीओ, सीओ स्तर से निर्गत निवासी प्रमाण पत्र के आधार पर बैंक खाता खोलकर भुगतान करें। उन्होंने सभी बीडीओ को अपना व सीओ का प्रमाणित हस्ताक्षर बैंक को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसबीआई एलबीओ अशफाक आलम तथा अररिया छोड़ सभी पांच बीडीओ तथा सेन्ट्रल बैंक, यूनियन, यूबीजीबी के बैंक अधिकारी मौजूद थे।
अन्ना के समर्थन में अधिवक्ता रहे कार्य से अलग
अररिया : गाधीवादी विचार धारा के प्रखर कार्यकर्ता अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समर्थन में अररिया एवं फारबिसगंज के अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्य से अलग रहे। वहीं युवा वकीलों ने गांधी टोपी पहन कर अपने हाथों में नारों की तख्तियां लेकर इस आंदोलन के समर्थन में एकज़टता दिखाया।
अररिया के जिला बार एसोसिएशन तथा जिला अधिवक्ता संघ द्वय के वकीलों ने आज कोर्ट कार्य का बहिष्कार किया। हर वकीलों के टेबुल पर अन्ना हजारे के समर्थन की तख्तियां लगी थी। उधर वकीलों के कोर्ट कार्य से अलग रहने के कारण सभी कोर्ट कक्ष में विरानगी छायी रही।
संघ द्वय के अध्यक्ष मो. तैय्यब, मो. जैनुद्दीन, सचिव महेश्वर शर्मा व अमर कुमार, समेत विनय ठाकुर, संजीव सिन्हा, विनोद सिंहा, ज्ञानेश्वर यादव, अशोक कुमार, श्यामलाल यादव, अमर कुमार मुन्ना, संतोष कुमार सुमन, प्रभा कुमारी, वीणा झा आदि ने सक्रियता दिखायी। वहीं वकीलों के इस आह्वान पर दूर-दराज से कोर्ट पहुंचे न्यायार्थियों ने भी अपनी भागीदारी दी।
दावते इफ्तार का आयोजन
अररिया : जमाअते इस्लामी हिन्द अररिया की युवा ईकाई फ्रेण्डस युथ क्लब ने शुक्रवार को एवरग्रीन होटल में दावते इफ्तार का आयोजन किया। इस इफ्तार में शहर के बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं युवा वर्ग बड़ी संस्था में मौजूद थे। इस मौके पर जमाअते इस्लामी हिन्द बिहार के प्रदेश अध्यक्ष हाजी नैय्यरूज्जमा, अमीरे मोकामी शमसे आजम, क्लब के अध्यक्ष फैसल अजीज, सचिव सूजा जाहिद, जकीउल होदा, शाहनवाज बब्लू, अरशद हुसैन, शम्स मुर्शीद रजा बब्लू, गुड्डू, शफीउल होदा, मजहर कलीम आरजू के अलावा शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
आग लगने से तीन घर राख,एक दर्जन मवेशी झुलसे
जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड के बगडहरा गांव में शुक्रवार की रात अचानक लगी आग से तीन लोगों के घर जल गये। अगलगी की इस घटना में चार गाय, छह बकरी, चावल, गेहूं एवं अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गये। कई झुलसे मवेशी का इलाज पशु चिकित्सक डा. सुमन झा कर रहे हैं। अग्निपीड़ितों में इस्लामुद्दीन उर्फ तम्मू, अंजर एवं संजर शामिल हैं। बगडहरा मुखिया बीबी कुलसुम ने जिला प्रशासन से प्रत्येक अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री व इंदिरा आवास देने की मांग की है। ग्रामीणों ने अंचल पदाधिकारी को घटना की सूचना दे दी है।
रमजान में भी अवैध शराब की बिक्री जारी
जोकीहाट (अररिया) : जोकीहाट थाना क्षेत्र के दर्जनों चौक-चौराहों पर रमजान के इस पाक महीने में भी अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। थाना से सटे हाईस्कूल चौक, ठेंगापुर चौक, हास्पीटल चौक, जोकीहाट बाजार के अतिरिक्त दर्शना हाट, चकई, मटियारी, बारा, खुट्टी चौक, हड़वा चौक, बगडहरा हाट आदि चौक चौराहों व पान दुकानों में अवैध शराब की बिक्री जारी है। वहीं अवैध शराब की बिक्री से जोकीहाट बाजार में शाम के बाद महिलाओं व बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
बाढ़ के कारण धान की फसल बर्बाद
जोकीहाट (अररिया) : क्षेत्र से होकर गुजरी नदियों उफना गई है जिससे पानी अब निचले क्षेत्रों में फैलने लगा है। जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रखंड के काकन, तारण, बगडहरा, जहानपुर, पथराबाड़ी, दभड़ा, मटियारी, रहडि़या, बलुवा, भूना, चौकता सहित दर्जनों गांवों में बाढ़ के कारण धान की फसल पूर्णत: डूब गयी है। जिससे किसानों की हालात दयनीय हो गयी है। केसर्रा, पथराबाड़ी, काकन के दर्जनों किसानों ने बताया कि पहले गेहूं की फसल पहले ही ओलावृष्टि में चौपट हो गयी थी। अब बाढ़ से धान की फसल बर्बाद हो रही है। किसान दिनों दिन कर्ज में डूबते जा रहे हैं। किसानों को कर्ज चुकाने, बच्चों की पढ़ाई करने, बेटे-बेटियों की शादी-ब्याह की चिंताएं सताने लगी है।
डेहटी पैक्स घोटाला: छह आरोपियों के विरूद्ध आरोप पत्र समर्पित
अररिया : डेहटी पैक्स घोटाले को लेकर अब तक दर्ज हुई प्राथमिकियों में पुलिस अनुसंधानकर्ता ने सात कांडों में छ: लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया है। वहीं करीब सौ लोगों के विरुद्ध अनुसंधान लंबित है।
पलासी थाना कांड संख्या 14/11 से लेकर 20/11 तक के सात एफआईआर में अनुसंधानकर्ता ने डेहटी पैक्स के महा घोटाले के मुख्य सरगना पैक्स प्रबंधक रूद्रानंद झा तथा पंचानंद विश्वास के विरुद्ध लगे आरोप को जहां सत्य पाया है, वहीं पलासी थाना कांड संख्या 14/11 तथा 15/11 के दोनों मामले में तनवीर आलम, पलासी थाना कांड संख्या 17/11 में मदनपुर के पंप मालिक स्थित मेडिकल हाल के बसर इकबाल, पलासी थाना कांड संख्या 19/11 में मेडिकल स्टोर सिकटी के मनोज कुमार दास के विरुद्ध आरोप को सत्य पाया है तथा सुनियोजित तरीके से डेहटी पैक्स में जमा सरकारी योजना के करोड़ों रुपये में से अपराधिक षड्यंत्र के तहत गबन करने का आरोप की पुष्टी की है। इन सातों मामले में जहां कोर्ट ने पलासी थाना कांड संख्या 14/11 में संज्ञान ले लिया है, वहीं अन्य मामले कोर्ट में संज्ञान की बिंदु पर लंबित बताये जाते है।
इस संदर्भ में दर्ज विभिन्न मामलों में जहां कई आरोपित पदाधिकारियों ने हुयी गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से जमानत करा लिया है तो कई लोग अब भी पुलिस की दबिस से फरार हैं।
एनएसएस ने किया सद्भावना दिवस का आयोजन
अररिया : अररिया महाविद्यालय में पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। एनएसएस की कालेज इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों व शिक्षकों ने समाज में सद्भावना के महत्व पर उसे बरकरार रखने की जरूरत पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में बोलते हुए प्राचार्य डा. मुहम्मद कमाल ने कहा कि सामाजिक मजबूती व विकास के लिए सद्भावना को बनाये रखना जरूरी है। इसे आहत करने का प्रयास नही होना चाहिये।
उन्होंने कहा कि हर दौर की सत्ता व व्यवस्था ने लोगों के दिलों को दुखाया है। ऐसा नहीं होना चाहिये क्यों कि दिल दुखने पर बहुत कुछ ध्वस्त हो जाता है। प्राचार्य ने कहा कि सद्भावना के मूल में भाव है और भावात्मक प्रक्रिया ही भौतिक प्रक्रिया का रूप लेकर समाजिक विकास का वाहक बनती है। उन्होंने कह कि विषमता भरे इस दौर में सद्भावना कहीं खो गयी लगती है, उसे सहेज कर मजबूत बनाने की जरूरत है।
वहीं, समाज शास्त्र विभागाध्यक्ष डा. सुबोध कुमार ठाकुर ने सद्भावना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, डा. शिवनाथ महतो ने कहा कि कथनी और करनी में समानता बना कर ही समाज को मजबूत कर सकते हैं। केवल बोलने से ही कुछ नहीं होने वाला। प्रो. कमल नारायण यादव ने कहा कि भारत भूमि की ख्याति जगद्गुरु की रही है तथा यह अपने विश्व बंधुत्व के लिए विख्यात रहा है। लेकिन भ्रष्टाचारियों ने इसे समाप्त कर रहे हैं। इसे मजबूत किया जाना चाहिये। इससे पहले कालेज के स्वच्छताकर्मी बिंदेश्वर के पुत्र की नदी में डूब कर हुई असामयिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. एनके सिंह, एनएसएस के प्रोग्राम पदाधिकारी डा. अशोक पाठक के अलावा छात्रा मालाश्री, निरंजन, नीतू आदि ने भी अपने विचार रखे। जबकि छात्र गोपाल तथा सज्जन आदि ने गीतों की प्रस्तुति की। धन्यवाद ज्ञापन अरुण कुमार ठाकुर ने किया।
यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी
फारबिसगंज(अररिया) : प्रखंड के ढोलबज्जा गांव निवासी महिला साजदा खातून (काल्पनिक नाम) ने गांव के ही मो. नौशाद पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 399/11 दर्ज कराया है। साथ ही आरोपी युवक के परिजनों पर गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने का प्रयास तथा पचास हजार रूपया दहेज मांगने का आरोप लगाया गया है।
प्रतिभा का प्रदर्शन कर बच्चों ने दर्शकों का मन मोहा
फारबिसगंज(अररिया) : विक्रांत चौक स्थित माया पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा बुधवार की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें विद्यालय के नन्हें मुन्ना बच्चों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा जागृति कुमारी को रिकार्डिग डांस के बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। स्नेहा, ज्योति, पूजा, पायल, छवि, सुप्रिया के कार्यक्रम को देख दर्शक काफी प्रभावित हुए। इस अवसर पर स्कूल के व्यवस्थापक जगन्नाथ झा ने कहा कि बच्चों को मौका मिले तो उसकी प्रतिभा आसमान छू सकती है। वीणा देवी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्राचार्य अशोक झा, अभिजीत कौशिक, नवीन, रणधीर, सुमित, अनिल, सुधांशु, अंमित, प्रीतम, सत्यम ने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया।
राजस्व कर्मचारी के हत्यारे का अब तक सुराग नहीं
अररिया : जोकीहाट के राजस्व कर्मचारी रविन्द्र प्रसाद की हत्या के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हत्यार का कोई सुराग पुलिस नहीं ढूंढ पायी है। पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित बिहार राज्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा के सदस्यों ने शुक्रवार को एक आपात बैठक कर इस बिंदु पर विचार विमर्श किया है। कर्मचारी किसी भी क्षण आन्दोलन की राह पकड़ सकते हैं।
बैठक को संबोधित करते हुये जिला मंत्री सुभाष चन्द्र झा ने कहा कि हत्या के बाद जिला प्रशासन ने एक सप्ताह के अन्दर हत्यारे को गिरफ्तार करने का आश्वासन संघ को दिया था। लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी तो दूर, पुलिस सुराग तक नही जुटा पायी। उन्होंने बताया कि इस घटना से पूर्व भी दो कर्मचारियों की हत्या निर्ममता पूर्वक कर दी गयी। इस मामले में भी पुलिस आज तक हाथ पर हाथ धर कर बैठी है। बैठक में कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि यदि दो दिनों के अन्दर हत्यारों की गिरफ्तारी नही होती है तो जल्द ही जिले के तमाम कर्मचारी एकजुट होकर उग्र आन्दोलन के लिये बाध्य होंगे। इस अवसर पर कमलेश कुमार सिन्हा, अनन्त झा, सुशील कुमार श्रीवास्तव, जगदीश राम, जय प्रकाश पासवान, रामधनी यादव, नन्देश्वर श्रीवास्तव समेत दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।
सदकतुल फितर की राशि का एलान
अररिया : रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमा के मौके पर जामा मस्जिद अररिया के इमाम व खतीब मौलाना आफताब आलम मुजाहिरी ने इस माहे मुबारक में निकाले जाने वाली सदकतुल फितर की राशि का एलान कर दिया। मौलाना ने बताया कि इस वर्ष प्रति व्यक्ति 18 रुपये की दर से फितरा निकाला जाना है। उन्होंने बताया कि ये राशि ईद की नमाज से पहले ही निकालनी जरूरी है। जिसे अपने आस-पड़ोस के गरीब, यतीम, मजबूर, बेबस, बेसहारा के दरम्यान बांटनी चाहिए ताकि उनके बच्चे और वो स्वयं ईद की खुशियां में शामिल हो सके।
आम सभा में दी गयी स्मार्ट कार्ड की जानकारी
फारबिसगंज (अररिया) : ग्राम पंचायत राज हरिपुर में नव निर्वाचित मुखिया प्रवीण कुमार दास की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। सभा में मुखिया ने स्मार्ट कार्ड और इंदिरा आवास से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान बीपीएल, एपीएल एवं किरासन कूपन का भी वितरण किया गया।
आम सभा में पंचायत सचिव बलराम प्रसाद, रोजगार सेवक, संजीव कुमार, सरपंच महेन्द्र प्र. भगत, पं. समिति चन्द्रदेव दास, उप-मुखिया संतोष ऋषिदेव, पूर्व मुखिया मोहन लाल दास समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)