Wednesday, April 20, 2011

छह माह से नहीं मिला जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र


कुसियारगांव (अररिया) : विभागीय उदासीनता के कारण सदर अस्पताल अररिया में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र लगभग छह माह से नहीं बन पा रहा है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि अस्पताल में न तो पूछताछ केन्द्र स्थापित किया गया है ना ही कोई सूचना पट है जिसके लिए परिजनों को पहली मंजिल से लेकर तीसरी मंजिल तक भटकना पर रहा है। जिसके चलते कितने लोग बिचौलियों के शिकार हो जाते हैं। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि फार्म नही रहने के कारण प्रमाण पत्र नही दिया जा रहा था। फार्म आ चुका है लेकिन संबंधित कर्मी चुनाव कार्य में चले गये हैं। उनके आते ही जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment