Wednesday, April 20, 2011

ओलावृष्टि: मुआवजा मद में मिले 21 लाख


नरपतगंज (अररिया) : गत पिछले दिनों आये प्रखंड क्षेत्र के कुछ पंचायतों में ओलावृष्टि से हुए काफी मात्रा में फसल की क्षति हुए थे। उस क्षतिपूर्ति के रूप में 21 लाख रुपया की आवंटन की गई है। पर कर्मचारी एवं पदाधिकारी के चुनाव कार्य में व्यस्त रहने के कारण उस राशि का वितरण नही किया जा सका है। अंचल पदाधिकारी जयराम सिंह एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम प्रवेश यादव ने बताया कि मुआवजा राशि का बंटवारा जल्द ही कर दिया जाय साथ ही उन्होंने बताया कि सिंचित भूमि वालों को फसल क्षति के रूप में चार हजार रु. तथा असिंचित भूमि वाले किसानों को दो हजार रु. प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment