Friday, April 22, 2011

आधा दर्जन घर जले, डेढ़ लाख का नुकसान

रानीगंज (अररिया) : रानीगंज थानान्तर्गत बेलसरा गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र के निकट गुरूवार को आग लगने से तीन परिवार के करीब आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में नगदी सहित डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवारों में भरत यादव, योगेन्द्र यादव, बासुदेव यादव शामिल है। आग लगने का कारण चूल्हे के चिंगारी से निकली आग का कारण बताया जाता है। पछुआ हवा होने के कारण तीनों परिवारों के घर सहित सभी सामान घर जलकर स्वाहा हो गये।

0 comments:

Post a Comment