Wednesday, April 20, 2011

वेस्ट एजूकेशनिस्ट अवार्ड के लिए प्राचार्य का चयन


अररिया : स्थानीय मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया आरएस के प्राचार्य डा. वीरेन्द्र नाथ झा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए इंटरनेशनल इंस्टीच्यूट आफ एजूकेशन एंड बिजनेस, दिल्ली ने वेस्ट एजुकेसनिस्ट एवार्ड के लिए चयनित किया है। इस आशय की सूचना संस्था के चेयरमैन ने पत्र के माध्यम से दी है। ज्ञातव्य है कि यह एवार्ड 5 जून को दिल्ली में संस्था द्वारा आयोजित सेमिनार में प्रदान किया जायेगा। मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर डा. संजय प्रधान ने प्राचार्य को एवार्ड दिये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मेमोरियल देवी स्कूल के लिए यह गर्व की बात है।

0 comments:

Post a Comment