Friday, April 22, 2011

इंदिरा आवास की राशि हड़पने के आरोप में मुखिया पर प्राथमिकी

अररिया : अररिया प्रखंड के ग्राम पंचायत कुसियारगांव के कई लाभुकों के आवास की राशि हड़पने के आरोप में मुखिया लक्ष्मी ऋषिदेव के विरूद्ध गुरूवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेन्द्र पासवान के पत्रांक 655 दिनांक 21 अप्रैल के आलोक में की गयी है। बताया जा रहा है कि गत दो माह पूर्व ही उ क्त पंचायत के जांच में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया ने आवास की राशि में व्यापक पैमाने पर हेराफेरी की शिकायत सामने आयी थी। इसके बाद एसडीओ ने बीडीओ को आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने क निर्देश दिया था। दर्ज प्राथमिकी में आधा दर्जन लाभुकों ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2008-09 में उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ था। लेकिन मुखिया श्री ऋषिदेव ने प्रत्येक लाभुकों के दस हजार रूपये की राशि हड़प ली। वहीं महरम ऋषिदेव ने आरोप लगाया है कि मुखिया ने लाभ की सूची में नाम देने के लिए 500 रूपये की मांग की थी। 300 रूपये अग्रिम दिया भी लेकिन आज तक उन्हें लाभ नहीं मिला।

0 comments:

Post a Comment