Saturday, April 23, 2011

विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों को मिली जानकारी


फारबिसगंज(अररिया) : शुक्रवार को रामलाल उच्च विद्यालय हरिपुर डाक में विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को पृथ्वी के जन्म की जानकारी तथा इसकी रक्षा के बारे में विस्तारपूर्वक से समझाया। इस संदर्भ में उन्होंने फ्रांस के वैज्ञानिक वफतन, जर्मनी के वैज्ञानिक कांट और प्रसिद्ध गणितज्ञ लाप्लास द्वारा पृथ्वी की उत्पत्ति कैसे हुई इसकी वैज्ञानिक एवं तथ्यपूर्ण व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रभारी विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इधर पृथ्वी दिवस पर द्विजदेनी चेतना समिति के तत्वावधान में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष संजीव विश्वास, सचिव मनोज तिवारी, शंभू बनर्जी, राकेश देव, सतीश उपाध्याय, मृत्युंजय, रमण, शंकर आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment