Wednesday, April 20, 2011

सेवानिवृत प्रधानाध्यापक का निधन


ताराबाड़ी (अररिया) : सेवानिवृत प्रधानाचार्य 80 वर्षीय जय कांत झा निवासी पटेगना का निधन मंगलवार की सुबह हो गया। वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी थे। उनके निधन पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण झा, पूर्व उप प्रमुख रुद्रानंद मिश्र, शोभा कांत झा, अमरनाथ झा, राजीव कांत ठाकुर, पंडित दयानंद झा आदि ने शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

0 comments:

Post a Comment