
सिकटी(अररिया) : अपने परिजनों के दीर्घायु होने की कामना एवं जन कल्याणार्थ परंपरागत रूप से होने वाले धार्मिक कलश यात्रा का आयोजन ढंगरी गांव में बुधवार को किया गया। जिसमें 131 महिलाएं शामिल हुूई। महिलाओं ने बकरा नदी के नुनिया घाट पर अपने कलश में जलभर कर गांव का भ्रमण करते हुए ढंगरी दुर्गा मंदिर पर पूजा अर्चना की तथा कलश के जल को घाघी नदी में विसर्जित कर दिया। कलश यात्रा के साथ बैंड बाजे पर बज रहे धार्मिक संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा की व्यवस्था में ग्रामीण सुनील कुमार मंडल, भागवत मंडल, कृष्ण देव मंडल, हीरा लाल मंडल, फागु शर्मा, झबरू दास, दीपचंद शर्मा, लालो सदा, वार्ड सदस्य बुधु सदा, राजेन्द्र मंडल, रामदेव मंडल एवं अन्य की सराहनीय भूमिका रही।
0 comments:
Post a Comment