अररिया/सिकटी : सिकटी थाना के औलाबाड़ी में आठ माह की गर्भवती महिला यशोदा देवी को दहेज के लिए घर से निकाल दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने शनिवार को सिकटी थाना पहुंचकर अपने ही पति समेत पांच लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने दहेज लोभी पति देवानंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी अनुसार रानीकट्टा निवासी पृथ्वी लाल सिंह की पुत्री औलाबाड़ी निवासी देवानंद प्यार कर बैठी। इस दौरान वह गर्भवती हो गयी। युवती के गर्भवती होने के बाद ग्रामीणों ने करीब बीस दिन पूर्व उसकी शादी प्रेमी के संग करा दिया। शादी के बाद यशोदा अपने ससुराल तो गयी लेकिन दहेज की पूर्ति नहीं होने पर उनके ससुराल वालों ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया तथा घर से बाहर निकाल दिया।
0 comments:
Post a Comment