Saturday, February 19, 2011

केन्द्र प्रायोजित योजनाएं की दी गई जानकारी

कुर्साकांटा (अररिया)  : सूचना प्रसारण मंत्रालय अंतर्गत क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के तत्वावधान में गुरुवार को ग्रामीण विकास कार्यक्रम पर आधारित परिचर्चा एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम सुभाष स्टेडियम में आयोजित किये गये। कार्यक्रम की शुरूआत अंचलाधिकारी विजय किशोर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में केन्द्र प्रायोजित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। खासकर मनरेगा के तहत 100 दिनों का रोजगार देने व काम नहीं मिलने पर 60 दिनों का बेरोजगारी भत्ता के बारे में जानकारी दी गयी। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा एवं कार्यपालक अभियंता लाल बाबू महतो ने लोगों को बताया कि प्रखंड के तेरह पंचायतों में मनरेगा के तहत 93 योजनाएं के लिए 3 करोड़ 3 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय हेतु सरकारी सहायता, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल सुविधा आदि विभिन्न पहलुओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। वहीं जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने एड्स रोकथाम के लिए योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला।

0 comments:

Post a Comment