सिकटी(अररिया),संसू : आगामी 19 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान के मद्देनजर बीएलटीएफ की बैठक पीएचसी सिकटी में गुरूवार को आयेाजित की गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. जमील अहमद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान की सफलता एवं तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही चौकीदार एवं एसएसबी की तैनाती के संबंध में प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में एसएमओ डा. मोहन कोहली, डा. जीएल शर्मा, चिकित्सक डा. बीएस राय, बीएचएम मसूद अख्तर, बीएमसी नीरज ठाकुर, बीडीओ त्रिपुरारी शर्मा, सीओ श्री राम सिंह, मॉनीटर इमरान एवं अन्य उपस्थित थे।
Friday, November 12, 2010
करंट लगने से एक की मौत
पलासी(अररिया),निसं : प्रखंड के सोहन्दर पंचायत के बुद्धि गांव में बुधवार की रात पोल पर तार जोड़ने के क्रम में करंट लगने से एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। यह जानकारी सोहन्दर पंचायत के मुखिया पुत्र संतोष यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि बुद्धि गांव के सहसलाल साह के पुत्र युगल किशोर साह बुधवार की रात बिजली जलाने के लिए विद्युत पोल के पास तार जोड़ रहा था कि प्रवाहित बिजली के संपर्क में आ गया। करंट लगने से युगल किशोर का सारा शरीर झुलस गया और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।
महिला के घर डेढ़ लाख की चोरी
फारबिसगंज(अररिया),जासं: शहर के स्टेशन चौक निवासी एक महिला के घर से करीब डेढ़ लाख मूल्य के जेवरात, समान सहित नगदी की चोरी बीते दिनों कर ली गयी। पीड़िता महिला अनुपमा साहा जुलाई माह में झारखंड में रह रहे सरकारी नौकरी पेशा पति के यहां गयी थी। बीते आठ नवंबर को वार्ड संख्या 11 स्थित घर पहुचनें पर घर का दरवाजा खुला पाया तथा अंदर समान गायब थे । चोरों ने करीब एक लाख रूपये का जेवरात एवं बारह हजार नगद चुरा लिया। पीड़िता अनुपमा साहा ने मामले को लेकर फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 437/10 दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि चोरी की बाबत पूछने पर भैंसूर वृजमोहन प्रसाद, पल्लव प्रसाद, सास फुलझड़ी देवी तथा गोतनी मीरा देवी के द्वारा गालियां देते हुए मारपीट की। घर से बाहर निकाल दिया। जबकि परिजनों द्वारा जान से मारने तथा पति की हत्या करवा देने की धमकी का आरोप लगाया है। महिला का पति झारखंड में सरकारी नौकरी में है। घटना के समय महिला के घर में कोई नहीं रह रहा था। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है
हथियार बंद अपराधियों ने की लूटपाट
जोकीहाट(अररिया),निप्र: महलगांव थाना क्षेत्र के योगेन्द्र गांव में बुधवार की रात 20-25 की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने मो. बकरीद के घर धावा बोलकर लूटपाट मचायी। गृहस्वामी द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने उनकी जमकर पिटाई की। इस पिटाई से गृहस्वामी बुरी तरह जख्मी हो गया। उनका इलाज रेफरल अस्पताल जोकीहाट में किया जा रहा है।
सूचना मिलनते ही एसडीपीओ मो. कासिम एवं महलगांव थानाध्यक्ष मो. असगर अली अंसारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। ग्रामीणों के निशानदेही पर एसडीपीओ ने गैरकी गांव के रहिका से शराब के कुछ पॉलीथिन, रड व लाठी बरामद किया। एसडीपीओ ने बताया अपराधियों तक शीघ्र पुलिस की पहुंच होगी। उन्होंने बताया कि सभी अपराधी योगेन्द्र गांव के आसपास के ही हो सकते है।
ट्रैक्टर से कुचल कर वृद्ध की मौत
भरगामा(अररिया),जासं.: भरगामा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को बगैर नंबर के एक अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचल कर एक वृद्ध की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को अन्त्यपरीक्षण के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है। मृत वृद्ध आदि रामपुर पंचायत निवासी सूर्य नारायण मेहता बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार सूर्य नारायण मेहता आदि रामपुर से रानीगंज की ओर साइकिल से जा रहे थे कि भरगामा पेट्रोल पंप के निकट एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इस घटना में श्री मेहता गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उन्हें इलाज के लिए भरगामा अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। पूर्णिया ले जाने के क्रम में रहड़िया गांव के समीप सूर्य नारायण की मौत हो गयी। इधर, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी है।
धरना की सफलता को लेकर आरएसएस की बैठक
अररिया, जाटी: कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बारे में किये कथित टिप्पणी के विरोध में आरएसएस आगामी 16 नवंबर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना देगी।
धरना की सफलता को लेकर गुरूवार को आरएसएस कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक अभाविप के जिला प्रमुख प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर उनकी अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत के कार्यक्रम संयोजक बनाया गया। बैठक में श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आरएसएस को हिंदु आंतकवाद तथा संघ को सिमी से जोड़ने संबंधी बयान के विरोध में पूरे देश में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि छठ पर्व के कारण बिहार व झारखंड के जिलों में 16 नवंबर को धरना प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक में आरएसएस के मोहन जी, जीवछ लाल ठाकुर, चंद्रशेखर सिंह बब्बन, भोला चौधरी, भाजपा से आनंदी प्र. यादव, सुरेन्द्र झा, विजय नाथ झा, कुंदन सिंह, टीपू, शंभू सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, शोभा विश्वास, आदि उपस्थित थे।
नहर व तालाबों घाटों को दिया जा रहा अंतिम रूप
फारबिसगंज(अररिया),जासं: आस्था व श्रद्धा के महापर्व छठ का पहला अर्ध्य अस्ताचल गामी सूर्य को आज शुक्रवार को दिया जायेगा। जल स्रोतों, नहर व तालाबों के किनारे घाटों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं गुरूवार को छठ व्रतियों ने पूरी नियम निष्ठा के साथ खरना व्रत रखा। पर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने खरना के दौरान नियम पूर्वक पूरी पकवान बनाया तथा छठी मैया को प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर उपवास आरंभ कर दिया। शुक्रवार की संध्या छठ घाटों पर डूबते सूर्य को पवित्र जल तथा दूध से अर्घ्य प्रदान करने की तैयारी घर से लेकर घाटों तक नजर आ रहा है। उत्साह चरम पर है। घरों में माहौल भक्तिपूर्ण बन चुका है। छठ पूजा को लेकर नियमों का खास ध्यान रखा जा रहा है। घाटों को सजाने का काम भी आरंभ हो चुका है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ करता है व्यक्ति निर्माण कार्य
फारबिसगंज(अररिया),हप्र.: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विगत 85 वर्षो से अपनी शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य करता आ रहा है। देशभक्त लोगों द्वारा देशभर में एक लाख 75 हजार सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं और बीस हजार से अधिक विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा एवं संस्कार कार्य चल रहे हैं।
आरएसएस के पूर्णिया विभाग संघ चालक डा. एनएल दास ने बुधवार की देर शाम आयोजित प्रेसवार्ता में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि देश पर जब भी देश पर दैविक, दैहिक और भौतिक आक्रमण हुआ तो स्वयं सेवकों ने जान हथेली पर लेकर कार्य किया। इसलिए आरएसएस को रेडी फार सेल्फलेस सर्विस भी कहा जाता है। यही कारण है कि 1962 में चीनी आक्रमण के दौरान स्वयं सेवकों की राष्ट्र भक्ति से अभिभूत होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर क्षेत्र के जवानों के साथ स्वयं सेवकों को भी पैरेड में शामिल किया था।
लेकिन विगत दिनों कश्मीर एवं पूर्वोत्तर समस्या, नस्लवाद, बढ़ती महंगाई, अफजल गुरू और कसाब मामले ने केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। साथ ही टू जी स्पेक ट्रक घोटाला, सीडब्ल्यूजी, घोटाला, आदर्श हाउसिंग घोटाला आदि के पर्दाफाश होने के कारण यह सरकार सकते में है।
डा. दास ने कहा कि इन सब मामलों से बौखलाई क्षेत्र की सत्ताधारी सरकार ने अब संतों एवं मजे पर अनुचित प्रहार आरंभ कर दिया है। इस सिलसिले में संघ के प्रचारक एवं केन्द्रीय कार्य कारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार जिन्हें हिन्दु-मुसलमान सौहार्द के लिए जाना-जाता है का नाम अजमेर विस्फोट में घसिटा जाना संघ की अस्मिता और निष्ठा पर कुठाराघात है।
आरएसएस के जलगांव बैठक में निर्णय लिया गया है कि संघ द्वारा देश भर में इसका विरोध किया जाएगा। दस नवम्बर को देश भर में संघ का धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, लेकिन बिहार व झारखंड में छठ महापर्व को देखते हुए यह कार्यक्रम 16 नवम्बर को आयोजित किया जायेगा। मौके पर अररिया जिला संघ चालक प्रफुल्ल कुमार दास, जिला सह चालक राम कुमार केशरी, अररिया विभाग खंड संघ चालक नरेन्द्र पांडेय, नगर संघ चालक उपेन्द्र राउत और अररिया जिला कार्यवाह मोहन कुमार भी उपस्थित थेI
भूत खिचड़ी कार्यक्रम आज
अररिया, जासं.: सर्योपासना का पर्व छठ की प्रथम अर्घ्य के बाद भूत खिचड़ी का कार्यक्रम पनार नदी किनारे शुक्रवार को आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी मुन्ना राय ने दी।
यह कार्यक्रम छठ पूर्व के प्रथम अर्घ्य की रात्रि में बाबा जी के कुटिया पर पनार नदी के किनारे आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम काली मंदिर के साधक नानू बाबा के सहयोग से आयोजित किया जाता है। नानू बाबा ने बताया कि यह परंपरा पिछले 22 वर्षो से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि छठ पर्व के अवसर पर घाटों पर लगे लाइट को चोरों द्वारा चुरा लिया जाता था, जिससे पूजा समिति के लोगों की बदनामी होती थी। चोरी की घटना न घटे इसके लिए भूत खिचड़ी कार्यक्रम की शुरूआत 1988 में किया गया। उस वक्त मुन्ना राय, सपन तालुकदार आदि लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम होता था। अब यह कार्यक्रम श्रीश्री 108 मां खडगेश्वरी काली मंदिर के साधक नानू बाबा के सहयोग से चल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबू चंद पासवान, टूनटून लोहार, चन्दर पासवान, जीवन पासवान, विजय, तीलो पासवान, मुनेन्द्र चौधरी, राजू राय, वीरू ऋषिदेव, जयंकात सिंह बमजी, दीपक वर्मा आदि सक्रिय दिखे।
छठ महापर्व: लोक आस्था के रंगों में डूबे लोग
रानीगंज(अररिया),जाप्र.: विश्व का भरण-पोषण करने वाले हे सूर्यदेव, जितनी भी विपत्तियां हैं उनका निवारण कीजिए और अपनी कल्याणकारी शक्तियों से हमें पुष्ट कीजिए यही अराधना करते हुए गुरुवार को छठ व्रतियों ने खरना का अनुष्ठान पूरे भक्ति भाव से किया। जबकि अस्ताचल सूर्य को विशेष नमन के लिए शुक्रवार को पानी में उतरेंगी श्रद्धालू। चारो ओर आस्था के इस पावन पर्व के मौके पर महिलाओं के कोकिल कंठों से गुंजने वाले लोक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। विभिन्न प्रदेशों व शहरों से परिजन इस मौके पर अपने घर इस पूजा में सम्मलित होने घर आए हैं। इस पर्व के मौके पर क्षेत्र के हिन्दू धर्मावलंबी हीं नहीं मुसलमान समुदाय के लोग भी छठव्रतियों के लिए कार्य करते हैं। नदी किनारे घाट बनाने, घाट तक पहुंचने के रास्ते की सफाई से लेकर पर्व में लगने वाले सामग्रियों को उपलब्ध कराने जैसे कार्य में मुसलमान भाई बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। रानीगंज से गुजरने वाले फरियानी कारी कोसी के विभिन्न घाटों की रौनक अभी से बढ़ गयी है। कोरिया घाट, जामून घाट, पन्नो घाट, धुजा घाट सहित अन्य घाटों पर छठ व्रतियों के लिए घाट बनाए जा चुके हैं। जबकि नहर में इस अवसर पर पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को नहर में पानी नहीं दिए जाने केकारण निराशा हुई है। दंड प्रमाण करते हुए नदी के घाट तक पहुंचने वाले श्रद्धालु सुगम मार्गो का अवलोकन कर रहे हैं। परन्तु प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई तथा घाट तक पहुंचने वाले जर्जर मार्गो को दुरूस्त नहीं किया गया है।
छठ व्रतियों के स्नान को ले नहर पर लगेंगे चापाकल : एसडीओ
अररिया, निसं.: महादेव चौक से लेकर स्टेशन रोड तक नहर किनारे छठ व्रतियों को स्नान करने के लिए चापाकल लगाए जायेंगे। यह बात गुरुवार को सदर एसडीओ डा. विनोद कुमार ने नहर में पानी नहीं रहने को ले जाम कर रहे लोगों से कही। उन्होंने बताया कि नरपतगंज के पास 72 व 78 आरडी पर मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है, जिसके कारण नहर में पानी बराज से नहीं छोड़ा जा सकता है। एसडीओ डा. कुमार ने बताया कि नहर में पानी का मात्र बहुत कम है, जिसमें स्नान कर अर्घ्य देना काफी मुश्किल है। इसलिए छठव्रतियों को स्नान करने के लिए नहर के दोनों किनारे चापाकल लगाया जायेगा। ताकि उसमें स्नान कर नहर में जाकर छठ व्रती भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दे सकें। एसडीओ ने कहा कि परमान नदी में पानी पर्याप्त मात्रा में है। उन्होंने शहरवासियों से परमान नदी किनारे जाकर अर्घ्य देने की अपील भी की। एसडीओ ने छठ घाटों की पूरी तरह सफाई कार्य शुक्रवार तक पूरा कर लेते तथा नहर किनारे व पानी में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराए जाने की बातें भी बतायी।
नहर में पानी नहीं, आक्रोशित शहरवासियों ने की सड़क जाम
अररिया, निसं.: नहाय-खाय के साथ सूर्योपासना का महान पर्व छठ शुरू हो जाने के बाद भी नहर में पानी नहीं रहने तथा सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से आक्रोशित शहर वासियों ने गुरुवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 57 को घंटों जाम रखा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी डा. विनोद कुमार व थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने लोगों को समझा-बुझा कर यातायात चालू कराया।
ज्ञात हो कि सूर्योपासना का पर्व छठ पूजा को लेकर नगर परिषद द्वारा छठ घाटों की सफाई नहीं कराने तथा प्रशासनिक स्तर से नहर में पानी का व्यवस्था नहीं किए जाने से आक्रोशित लोगों ने वार्ड पार्षद संजय अकेला, छात्र नेता गगन कुमार झा, युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष शशिभूषण झा के नेतृत्व में शहर वासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 57 तथा अररिया-रानीगंज मार्ग को नहर के समीप जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी। आक्रोशित लोग प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगा रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीओ डा. विनोद कुमार ने छठ घाटों पर स्नान के लिये चापाकल लगाकर पानी की व्यवस्था करने तथा घाटों की अविलंब सफाई कराने का आश्वासन देकर यातायात चालू कराया। एसडीओ ने छठ घाटों का जायजा भी लिया। जाम कर रहे लोगो ने एसडीओ को छठ पर्व के मौके पर व्रतियों को होने वाली परेशानी से भी अवगत कराया। ज्ञात हो कि नहर के दोनों किनारे शहर के अधिकांश लोग छठ पर्व में भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं। परन्तु प्रशासनिक उदासीनता के कारण इस वर्ष न तो नहर की पूरी तरह सफाई कराया जा सका है और न ही पर्याप्त मात्र में पानी की ही व्यवस्था की गयी है।
जाम स्थल पर परशुराम स्वर्णकार, मनोज यादव, पवन कुमार, मनीष राय, संजय सिंह, सोनू समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
बढ़ती महंगाई के बाबजूद हाट-बाजारों में बनी है रौनक
कुर्साकांटा(अररिया),निसं.: लोक आस्था के पर्व छठ के अवसर पर महंगाई के बावजूद हाट बाजारों की रौनक में कोई कमी नहीं दिख रही है। जिन लोगों की माली हालत छठ पर्व करने के अनुकूल नहीं होती, वे भीख मांगकर भी इस पर्व को श्रद्धापूर्वक करते हैं। वास्तव में यह आस्था की पराकाष्ठा है। बाजारों में हाथों में कोनिया लिए छोटे-छोटे बच्चे डाली मांगते देखे जाते हैं। लोग सामर्थ्य के अनुसार दान देते भी हैं। ऐसी मान्यता है कि सूर्योपासना का इस पवित्र पर्व छठ में जो भी कामनाएं लेकर श्रद्धापूर्वक करती है सूर्यदेव उसकी मनोकामना को पूर्ण करते हैं। यही कारण है कि आर्थिक रूप से संपन्न नहीं होने के बावजूद अराध्य से अपनी बात कहने को आवश्यक मानते हैं। हास्पिटल रोड स्थित तालाबों को संजाया संवारा गया है। इसके अतिरिक्त अन्य छठ घाटों का भी साफ-सफाई किया गया है।
उठने लगी पिपरा कोठी पर पुल बनाने की मांग
पलासी(अररिया),निसं: प्रखंड के पिपरा कोठी घाट पर (बकरा नदी) पुल बनाने की मांग जोर पकड़ने लगा है। इस घाट पर बने बांस की चचरी से होकर प्रतिदिन हजारों लोगों जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से घाट पर पुल बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांगें अगर पूरी नहीं हुई तो वे लोग बाध्य होकर आंदोलन करेंगे। इस घाट से होकर पिपरा कोठी, छपनियां, बेलगच्छी, भट्टाबाड़ी, सोहदी सहित करीब एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों का प्रखंड मुख्यालय पहुंचने का मुख्य मार्ग है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस बांस के चचरी पर से प्रतिदिन दर्जनों मोटर सायकिल चालक गिरकर घायल होते रहते हैं। किंतु प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंगती। जबकि दर्जनों गांवों के लोगों का सिकटी प्रखंड सहित कुर्साकांटा प्रखंड आने-जाने का यह मुख्य मार्ग है। इस बाबत स्थानीय ग्रामीण संजय सिंह, विजय कुमार सिंह, बौकाई ऋषिदेव, कृष्ण कुमार, मो. मैनुल, बलराम यादव, संजय यादव आदि ने बताया कि यह घाट पर पुल बनवाने हेतु पूर्ववर्ती राजनेताओं द्वारा आश्वासन भी दिया गया था। किंतु आज तक इसे अमलीजामा नहीं पहनाया गया।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उक्त घाट पर पुल निर्माण हेतु ठोस पहल करने की मांग की है।
छठ की खरीदारी को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़
अररिया, जासं: ऊर्जा के स्रोत, जीवन और दर्शन के साक्षात देवता भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा-अर्चना के शुरू होते ही व्रतियों की आराधना के साथ खरीददारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं व्यापारियों द्वारा धर्म और आस्था के विरुद्ध शोषण का सिलसिला भी जारी है।
शहर में मिलावटी सामानों की बिक्री भी धड़ल्ले से हो रही है। वहीं शुद्ध घी साढ़े तीन सौ रुपये प्रति किलो। छठ पर्व में लगने वाला केला, नारियल, मूली, सुथनी, सिंघारा, सकरकंद, मिश्रीकंद आदि के मूल्य गत वर्ष से दोगुणा है। आये दिन 12 से 15 रुपये बिकने वाला सिंगापुरी केला 30 से 40 रुपये दर्जन बेचे जा रहे हैं। यूं कहे की महंगाई की मार छठ पर्व भी देखने को मिल रहा है। इधर, जनप्रतिनिधियों तथा मूल्य नियंत्रक के मौन धार आम जनता को भीतर ही भीतर रुला रहा है। आस्था का पर्व पर मोल भाव, लूट खसोट और शोषण भक्ति में रोड़े अटका रहे हैं। बहरहाल, व्यवस्था के साथ प्रशासन शांतिपूर्ण पर्व मनाए जाने की दिशा में सजग दिख रहा है।
डीएम ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश
अररिया,संसू: जिला पदाधिकारी एम. सरवणन ने गुरूवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को छठ व्रतियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम सर्वप्रथम पनार नदी के हरियाली मार्केट, मरिया धार, भगत टोला तथा काली बाजार के छठ घाटों पर गये। उन्होंने नप के कार्यपालक पदाधिकारी को भगत टोला के निकट बने बांस के चचरी पुल को और मजबूतीकरण करने तथा अधिक पानी वाले स्थानों पर बांस के बैरियर को लंबा कर लगाने का निर्देश दिया। श्री सरवणन ने उसके बाद नहर स्थित महादेव चौक से रेलवे स्टेशन मोड़ रोड तक नहर किनारे घाट का निरीक्षण किया। नहर में पानी की कमी को देखते हुए डीएम ने एसडीओ को पंपसेट व मोटर लगाकर पानी भरवाने का आदेश दिया। इसके अलावा रास्तों की साफ-सफाई तथा नहर में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का भी आदेश नप प्रशासन को दिया गया। डीएम ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता लाल बाबू महतो को परमान नदी व नहर के छठ घाट पर अधिक से अधिक चापाकल लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में डीएम के साथ सदर एसडीओ डा. विनोद कुमार, एसडीपीओ मो. कासिम, नप के कार्यपालक पदा. अनिल कुमार, पीएचईडी ईई लाल बाबू महतो, अभियंता भिखारी राम, नगर थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह, मुख्य पार्षद पति इम्तियाज आलम आदि शामिल थे।
नप ने किया छठ घाटों पर डीडीटी का छिड़काव
फारबिसगंज(अररिया),हप्र.: नगर परिषद फारबिसगंज द्वारा शहर के कोठी हाट नहर, सुल्तान पोखर समेत विभिन्न छठ घाटों पर डीडीटी का छिड़काव किया गया। साथ ही सभी घाटों एवं शहर के मुख्य मार्गो पर सफाई अभियान चलाया गया। छठ घाटों में साफ-सफाई की निगरानी करते हुए मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद राज कुमार अग्रवाल एवं पार्षद अरविन्द यादव ने बताया कि सभी नप कर्मी को सफाई अभियान में जूट जाने का निर्देश दिया गया है। बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाइट के बल्ब भी बदल दिए गए हैं ताकि व्रतियों को असुविधा ना हो। हालांकि, इन दावों के बावजूद नगर के कई गली-मोहल्लों की समुचित साफ-सफाई नहीं हो पाने को ले यहां के निवासियों में नाराजगी व्याप्त है।
इधर, वैभव शिक्षा समिति के तत्वावधान में फारबिसगंज कालेज के समीप नहर पर छठ व्रतियों के लिए घाट का निर्माण किया गया है। घाट के व्यवस्थापक सह प्राचार्य विनोद कुमार वैभव ने बताया कि समिति द्वारा यहां स्वच्छ जल और समुचित बिजली की उत्तम व्यवस्था की गयी है। बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपना घाट सुरक्षित करवा रहे हैं।
सफाई के लिए नप ने चलाया विशेष अभियान
फारबिसगंज: लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा को लेकर घाटों की साफ सफाई के लिए फारबिसगंज नगर परिषद की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर के सुल्तान पोखर, कोठी घाट नहर, अलख निरंजन बाबू का पोखर, पंचमुखी मंदिर के निकट छठ पूजा के लिए बनाये गये घाटों की सफाई सुभाष चौक स्थित सीताधार सहित छोटे बड़े घाटों की सफाई जोर-शोर के साथ जारी है। वहीं घाटों पर डीडीटी का भी छिड़काव किया जा रहा है। इधर सफाई की देखरेख में सफाई जमादार, नप के उपाध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, अरविंद यादव, पार्षद प्रतिनिधि अमर, संजय केशरी, संतोष गुप्ता, मधु देवी आदि लगे हुए हैं। बताया जाता है कि घाटों के अलावा विभिन्न वार्डो में सड़कों की सफाई जारी है। इसके लिए नप के प्रशासन के अतिरिक्त सफाई कर्मियों तथा टै्रक्टरों को कार्य में लगाया गया है। साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में खुशी जाहिर की है।
नरपतगंज : गंदे पानी में अर्घ्य देंगे व्रती
फारबिसगंज(अररिया),हप्र.: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विगत 85 वर्षो से अपनी शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य करता आ रहा है। देशभक्त लोगों द्वारा देशभर में एक लाख 75 हजार सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं और बीस हजार से अधिक विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा एवं संस्कार कार्य चल रहे हैं।
आरएसएस के पूर्णिया विभाग संघ चालक डा. एनएल दास ने बुधवार की देर शाम आयोजित प्रेसवार्ता में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि देश पर जब भी देश पर दैविक, दैहिक और भौतिक आक्रमण हुआ तो स्वयं सेवकों ने जान हथेली पर लेकर कार्य किया। इसलिए आरएसएस को रेडी फार सेल्फलेस सर्विस भी कहा जाता है। यही कारण है कि 1962 में चीनी आक्रमण के दौरान स्वयं सेवकों की राष्ट्र भक्ति से अभिभूत होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर क्षेत्र के जवानों के साथ स्वयं सेवकों को भी पैरेड में शामिल किया था।
लेकिन विगत दिनों कश्मीर एवं पूर्वोत्तर समस्या, नस्लवाद, बढ़ती महंगाई, अफजल गुरू और कसाब मामले ने केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। साथ ही टू जी स्पेक ट्रक घोटाला, सीडब्ल्यूजी, घोटाला, आदर्श हाउसिंग घोटाला आदि के पर्दाफाश होने के कारण यह सरकार सकते में है।
डा. दास ने कहा कि इन सब मामलों से बौखलाई क्षेत्र की सत्ताधारी सरकार ने अब संतों एवं मजे पर अनुचित प्रहार आरंभ कर दिया है। इस सिलसिले में संघ के प्रचारक एवं केन्द्रीय कार्य कारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार जिन्हें हिन्दु-मुसलमान सौहार्द के लिए जाना-जाता है का नाम अजमेर विस्फोट में घसिटा जाना संघ की अस्मिता और निष्ठा पर कुठाराघात है।
आरएसएस के जलगांव बैठक में निर्णय लिया गया है कि संघ द्वारा देश भर में इसका विरोध किया जाएगा। दस नवम्बर को देश भर में संघ का धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, लेकिन बिहार व झारखंड में छठ महापर्व को देखते हुए यह कार्यक्रम 16 नवम्बर को आयोजित किया जायेगा। मौके पर अररिया जिला संघ चालक प्रफुल्ल कुमार दास, जिला सह चालक राम कुमार केशरी, अररिया विभाग खंड संघ चालक नरेन्द्र पांडेय, नगर संघ चालक उपेन्द्र राउत और अररिया जिला कार्यवाह मोहन कुमार भी उपस्थित थे।
बीडीओ व थानाध्यक्ष ने लिया साफ-सफाई का जायजा
पलासी(अररिया),निसं: प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ एवं थानाध्यक्ष आर.बी सिंह ने संयुक्त रूप से गुरूवार को प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों तथा जलाशयों के साफ-सफाई का जायजा लिया।
इस संबंध में पदाधिकारी द्वय ने बताया उन्होंने कि प्रखंड मुख्यालय के अलावा नकटाखुर्द, सोहंदर, कलियागंज आदि के जलाशयों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि कहीं-कहीं सफाई का कार्य अब भी चल रहा है। जो समय पर पूरा हो जायेगा। उन्होंने जलाशयों में पानी होने की बातें कही। बीडीओ अमिताभ ने बताया की सूर्योपासना का महान पर्व छठ को लेकर प्रशासनिक स्तर से साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। अधिकांश घाटों की सफाई कर दी गयी है, शेष बचे घाटों को कल दोपहर तक कर लिया जाएगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)



