Sunday, January 1, 2012

गीत संगीत व बारिश के बीच नए साल का स्वागत


अररिया : पटाखों की गूंज, ईश वंदना, गीत संगीत व पिकनिक के साथ अररिया के लोगों ने नए साल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बारिश की बूंदों ने माहौल में ठंड जरूर ला दी, लेकिन युवाओं का उत्साह हर बाधा से पार जाता दिखाई दिया।
हर ओर नए साल की मस्ती व गाते झूमते युवा, ऐसा प्रतीत हुआ कि जो बीत गया उसे भुला दें और नए साल में निश्चय ही कुछ नया कर दिखाएं। नव वर्ष 2012 के मौके पर जिले भर में पिकनिक व वनभोज की धूम मची रही।
परमान नदी तट, अररिया कालेज ग्राउंड, कुसियारगांव जंगल, हड़ियाबाड़ा जंगल सहित नहर तट व निकट के कई अन्य स्थानों पर पिकनिक आयोजन के साथ युवाओं का दल नए साल का गर्मजोशी के साथ स्वागत करता नजर आया।
एपीएस के नए कैंपस के निकट नव वर्ष पर पिकनिक में लगे छात्र व छात्राओं के दल ने बताया कि यह दिन उनकी स्मृति में खास रहेगा, क्योंकि अब वे स्कूल से कालेज में चले जायेंगे और बचपन पीछे छूट जायेगा। इसीलिए इस दिन के हर लमहे को पूरी मस्ती के साथ गुजार लेना चाहते हैं।
परमान तट पर शहर के कोलाहल से दूर युवाओं के कई दल पिकनिक मनाने में मस्त नजर आये।
नये साल के स्वागत को ले ग्रामीण इलाकों में भी धूम मची रही।

धान की खरीद से किसानों को राहत


रानीगंज : प्रखंड मुख्यालय सहित हसनपुर एवं वरबन्ना पैक्स के माध्यम से धान की खरीद से किसानों को राहत मिली है। बरबन्ना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शंभू मंडल एवं हसनपुर पंचायत के नथेश्वर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों पंचायत में धान के समर्थन मूल्य के अनुसार किसानों के धान खरीद की जा रही है। इन दोनों पंचायतों के अतिरिक्त प्रखंड मुख्यालय में भी दोनों पंचायतों के अतिरिक्त प्रखंड मुख्यालय में भी धान की खरीद की जा रही है।
वहीं, किसानों का मानना है कि धान की सरकारी खरीद काफी विलंब से आरंभ हुई। विभाग को धान के समर्थन मूल्य पर खरीदने की तैयारी फसल तैयार होने के पूर्व हीं कर देनी चाहिए थी।
News Soure - jagran.yahoo.com/news/

कानून की धज्जी उड़ा रहे खाद विक्रेता

बथनाहा (अररिया) : सीमावर्ती क्षेत्र में अवस्थित खाद दुकानदारों द्वारा नियम कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही है। ग्रामीणों के हिस्से का खाद तस्करी द्वारा नेपाल जा रहा है तथा विक्रेता मूल्य तालिका नहीं टांग रहे। गौरतलब है कि एसएसबी 24वीं बटालियन बथनाहा के सेनानायक एकेसी सिंह ने तीन-चार माह पूर्व सीमावर्ती क्षेत्र में अवस्थित खाद विक्रेताओं को स्टाक एवं मूल्य तालिका दुकान के आगे टांगने की सख्त हिदायत दी थी। मगर इस निर्देश की परवाह एक भी दुकानदार द्वारा नहीं किया जा रहा हैे। वहीं ग्रामीण किसानों का कहना है कि उनलोगों से निर्धारित मूल्य प्रति बोरा 50 से 100 रुपया अधिक खाद की कीमत वसूला जाता है। वहीं ग्रामीणों के हिस्से का खाद तस्करी द्वारा पथरदेवा, फुलकाहा, घुरना आदि बाजारों से प्रति दिन नेपाल की ओर भेजा जा रहा है।

भदरपुर व दालकोला के बीच होगा फाइनल मैच


जोकीहाट: विशाल फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को भदरपुर नेपाल एवं दालकोला बंगाल की टीमों के बीच खेला जायेगा। टूर्नामेंट के आयोजक नौशाद आलम ने बताया कि मैच की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
शिविर
रेणुग्राम: फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के पूरबारी झिरूआ में दो शिविर इंदिरा आवास चयन शिविर का आयोजन शुक्रवार से शुरू हुआ।

ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन

पलासी : प्रखंड के डेहटी उत्तर पंचायत अंतर्गत हनुमान चौक मालद्वार में रविवार को एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन सेवानिवृत शिक्षक देवी कांत झा ने किया। मौके पर महानंद ठाकुर, शिवकांत झा, अशोक झा, कमलेश झा, पंकज भारती, संजय मंडल आदि मौजूद थे। केंद्र के संचालक राजेन्द्र झा ने बताया कि इस केन्द्र के खुलने से ग्रामीणों को अब दूर-दराज बैंक नही जाना पड़ेगा।

एसएसबी की टीम एक विकेट से विजयी


जोगबनी(अररिया) : नववर्ष के अवसर पर रविवार को एसएसबी कैंप परिसर जोगबनी में एसएसबी व नगर पंचायत वासी द्वारा फ्रेंडशिप क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें जोगबनी एसएसबी एक विकेट से विजयी रही।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नगर पंचायत वासी की टीम नौ विकेट पर 128 बनाये। जिसमें अनवर राज के 38 रन व राकेश शर्मा ने 18 रनों की पारी खेली। एसएसबी की तरफ से बेहतर गेंदबाजी करते हुए रियाज खान ने चार विकेट हासिल किये। चाय के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसबी की टीम ने निर्धारित ओवर में यह लक्ष्य प्राप्त कर एक विकेट से मैच जीत लिया। एसएसबी की ओर से जेली ने 62 रन व रंजीत दास ने 38 रनों की पारी खेली। जोगबनी की तरफ से राकेश शर्मा ने महत्वपूर्ण पांच विकेट लिए। मैच के सफल आयोजन में राजीव सिंह, अशोक यादव, जीतू साह, पिंकू आदि का भरपूर सहयोग रहा।

सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

अररिया : रविवार को त्रिवेणीगंज के निकट सड़क दुर्घटना में अररिया के सामाजिक कार्यकर्ता सह संस्कृत विद्यालय के शिक्षक प्रेमकांत झा की मौत हो गयी। इस घटना में उनके एक अन्य सहयोगी समेत दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। देर रात तक उनके शव को अररिया लाने की जानकारी है। घटना की खबर सुनते ही काली बाजार एवं उनके परिचितों में मातम छा गया है।

विधायक ने दी नए वर्ष की बधाई

जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड व विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते हुए विधायक सरफराज ने रविवार को नए साल के उपलब्ध में जोकीहाट विधान सभा व जिले की जनता को नए वर्ष की शुभकामना व मुबारकबाद दिये। रविवार को भेभड़ा चौक पर एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों के सुख, शांति व विकास के लिए संकल्प लेने का आग्रह किया। इस दौरान रफीक आलम, मुन्ना, हसीबुर्रहमान समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

400 निश्शक्त व विधवाओं के बीच कंबल का वितरण



कुर्साकाटा(अररिया) : रविवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत भवन में शिविर के माध्यम से पंचायत के चार सौ नि:शक्त विधवा एवं विकलांगों के बीच कंबल वितरण किया गया। पंचायत के मुखिया अरूण कुमार यादव के द्वारा अपने निजी खर्च पर इन नि:शक्तों के बीच कंबल वितरित किये जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पृथ्वी नाथ पांडेय एवं स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर बीडीओ श्री पांडेय ने कहा कि मुखिया श्री यादव के द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरित किये जाने से आम लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति आस्था दृढ़ हुई है। मौके पर उपेंद्र कुमार यादव, जामुन दास, सुबोध कुमार, देवनारायण यादव, विनय झा, नक्षत्र सादा, चमन लता देवी, नीतू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पंचायत के लोग मौजूद थे।

नर्व वर्ष पर गायत्री यज्ञ का आयोजन

पलासी (अररिया) : नववर्ष के अवसर पर रविवार को प्रखंड के उमवि बढ़ौली के परिसर में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस संबंध में गायत्री परिवार से संबंधित सदस्यों ने बताया कि यज्ञ का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण, शांति व समृद्धि की कामना को लेकर है। साथ हीं इस क्रम में गायत्री परिवार व हरिद्वार के प्रतिनिधि पंडित धर्मनाथ झा ने बताया कि रविवार संध्या दीप यज्ञ भी होगा। साथ ही बताया कि इससे मन को शुद्धि मिलती है, मानव में अच्छे संस्कार का निर्माण होता है। दीप यज्ञ पं. श्री राम शर्मा आचार्य के जन्म शताब्दी के उपलब्ध में होगा। मौके पर राजू सिंह, अशोक यादव, विजय गोस्वामी, अशोक सम्राट, उमेश विश्वास, दिलीप यादव आदि मौजूद थे।

क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पलासी (अररिया) : नव वर्ष के अवसर पर प्रखंड के डेहटी उत्तर पंचायत अंतर्गत मध्य वि. मालद्वार के प्रागंण में रविवार को बच्चों के बीच संतोष यादव की देखरेख में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सिकटी विधान सभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दीपक कुमार साह, संजीत कुमार व शंकर मंडल को पुरस्कृत भी किया गया। इस बाबत संतोष यादव ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में पंचायत के विभिन्न श्रेणी के 65 बच्चों ने भाग लिया। मौके पर सत्य नारायण साह, संजय पंजियार, विनोद विश्वास, जगदीश साह आदि मौजूद थे।

खेल प्रतिभाओं की अररिया में कमी नहीं


कमर आलम (अररिया), संवाद सहयोगी: खेल के मामले में अररिया की अपनी अलग पहचान थी। आज भी जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है। मगर सही प्रशिक्षण, उचित मार्गदर्शन एवं सरकार से उन्हें मदद मिले तो जिला पुन: अपना खोया हुआ वकार हासिल कर सकते हैं। फुटबाल इस जिले का सबसे लोकप्रिय खेल हुआ करता था। राष्ट्रीय स्तर पर यहां के खिलाड़ियों ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। अररिया के जिला बनने से पहले एकीकृत पूर्णिया जिला में राष्ट्रीय स्तर के दर्जनों खिलाड़ी हुआ करते थे जिन्हें उस समय के जमींदारों एवं राजा रजवारों द्वारा पूरा सहयोग किया जाता था। अररिया के हीरा सेन गुप्ता, मानिक दा, अब्दुल समद, अब्दुल हफीज (पहाड़ी), नेती यादव, मीर कबीर, एनुल हक समधी, सरोज रक्षित नानू दा फुटबाल के भीष्म पितामह माने जाते थे। हीरा सेन ईस्ट बंगाल एवं समद इंडियन ऐलेवन के तरफ से खेल चुके हैं लेकिन आज मानो फुटबाल अपने खोए हुए गौरवशाली इतिहास को ढूंढ रहा है। नई पीढ़ी तो इन खिलाड़ियों को जानती तक नही। क्रिकेट के बढ़ते गैलेमर के कारण फुटबाल मानो इतिहास की बात बन कर रह गयी। अब युवा वर्ग का झुकाव अब क्रिकेट की ओर है। जिले के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एवं कोच गोपेश सिन्हा ने बताया कि क्रिकेट में भी जिला ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले के ओम प्रकाश, चांद आजमी, परवेज आलम एवं प्रदीप वासु स्टेट लेबल के इंपायर हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि पहले बेहतर खिलाड़ी को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दी जाती थी जिस कारण सैकड़ों खिलाड़ी आज नौकरी में हैं। लेकिन पेट की भूख और प्रशासनिक उपेक्षा के कारण आज खेल प्रति युवाओं में उत्साह की कमी है। टाउन क्लब के पूर्व सचिव अब्दुल सलाम ने बताया कि एथिलिट में भी अररिया ने अपना परचम लहराया है। वकार अहमद, कैप रजा राज स्तरीय एथलिट रह चुके हैं। जबकि माज आदिल राष्ट्रीय स्तर धावक के रूप में अपनी पहचान बनाई। जिला क्रीड़ा संघ के सचिव मासूम रजा, ने बताया कि आर्थिक तंगी, सरकारी उदासीनता के चलते खेल प्रभावित हो रहा है। जिला बनने के 22 वर्षो के बाद भी आज तक जिला खेल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति अररिया में नही हुई। अररिया का एक मात्र नेताजी स्टेडियम खेल से ज्यादा सरकारी कार्यो के उपयोग में आता है।
अररिया में मनोरंजन के एक मात्र साधन सिनेमा की स्थिति बदतर है। केबुल व डीस के चलते ये बुरी तरह बदहाली की ओर से गुजर रही है। अररिया में एक भी मनोरंजन स्थल, चिड़ियां घर, पार्क, आडिटोरियम नही है। दिलचस्प बात यह है कि अररिया के पदाधिकारी एवं राजनेता केवल खेल उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण में रुचि लेते हैं।
News Soure - jagran.yahoo.com/news/

राजस्व कर्मचारी की कमी से हो रही कठिनाई


भरगामा (अररिया) : अंचल में हलका कर्मचारी की कमी से आम लोगों को भारी कठिनाई हो रही है। इसे लोगां में आक्रोश पनप रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भरगामा अंचल में कुल आठ हल्के हैं। जिसमें नौ हल्का कर्मचारी कार्य हैं। शेष पांच पद रिक्त है। पांच हल्का कर्मचारी के र्का का भार इन चारों को ही उठानी पड़ती है। आम एक हल्का कर्मचारी पर चार-चार हल्का का भार है। हल्का कर्मचारी चन्देश्वरी मेहता, हल्का न. 6, 8 वीर किशोर पासवान 1, 2 नशीब लाल मंडल 3, 4, 5, 7 जबकि पूनम कुमारी छुट्टी में है। को काम संभाल रहे हैं। चार हल्का की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। काम का बोझ ज्यादा है, सिर्फ दाखिल खारिज का काम इक्कीस सौ है। जिसमें छह सौ का दाखिल खारिज कर निष्पादित कर दिया गया है। शेष पंद्रह सौ दाखिल खारिज लंबित है। धनेश्वरी पंचायत की सरपंच मीना देवी, वीरनगर पूरब की मुखिया रेहाना खातुन, भाजपा नेता संतोष सुराना, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, जदयू प्रखंड सचिव मो. नौरेज आलम का कहना है कि हल्का कर्मचारी अधिक काम की बोझ की वजह से अंचल से फरार रहते है। उपरोक्त सभी ने एक स्वर में शेष रिक्त पद को भरने की मांग जिला पदाधिकारी सहित मुख्यमंत्री से की है।

पड़ोस में पनप रही उग्रवाद की पौध


अररिया : पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता भारतीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बनता जा रहा है। नेपाल की लचर सुरक्षा व्यवस्था का लाभ उठाकर भारत विरोधी शक्तियां भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ-साथ अब भारत की आतंरिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी चोट के लिए ताना-बाना बुन रही है। भारत के लिए नासूर बने नक्सलवाद को और मजबूत विस्तार देने के उद्देश्य से नेपाल में भारत के प्रभावित इलाकों के गुमराह युवकों को शिविर लगाकर गुरिल्ला युद्ध का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसएसबी 38वीं बटालियन बथनाहा के सेना नायक एकेसी. सिंह ने गोपनीय नक्सली ट्रेनिंग कैंपों की पुष्टि की है और कहा है कि उन्होंने मंत्रालय को इसकी सूचना दी है। इधर, खुफिया सूत्रों के अनुसार भारत सरकार द्वारा किए गए पत्राचार पर नेपाल की माओवादी सरकार ने वहां किसी तरह का नक्सली प्रशिक्षण केंद्र चलाये जाने की बात से इंकार किया है।
छद्म युद्ध व हथियार चलाने का प्रशिक्षण : बिहार व बंगाल की सीमा पर स्थित झापा व इलम जिले के बीच जंगली इलाकों में फिलहाल साढ़े छह सौ नक्सली युवक गुरिल्ला युद्ध का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें आधे से अधिक भारतीय क्षेत्र के युवक हैं। इसके अलावा नेपाल के पांच अन्य जिलों में भी प्रशिक्षण शिविर स्थापित किए गए हैं। इनमें सिंगौली जिले के दुधैली में, चितौना जिले के शांति खोर में, नवल परासी के झलटुंगा डाटा एवं सुरखेत के दशरथपुर आदि स्थानों पर कई दर्जन शिविर चल रहे हैं। इन शिविरों में हाल के दिनों में बिहार, बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ के नक्सली युवक ट्रेनिंग के लिए भेजे गए हैं। इन शिविरों में गुरिल्ला युद्ध के साथ-साथ संगठन विस्तार, ग्रामीणों के बीच अपनी पैठ बनाने, बम बनाने व हथियार चलाने के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इन कैंपों में कई ट्रेनर तो भारतीय नक्सली कमांडर ही हैं।
भारत विरोधी मुहिम तेज : खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल में सत्ता में आई माओवादी सरकार की चीन से बढ़ती नजदीकियों के बीच वहां भारत विरोधी मुहिम तेज हो गई है। पाकिस्तान की कुख्यात गुप्तचर एजेंसी आइएसआइ पहले से ही वहां भारतीय अर्थव्यवस्था आदि की रीढ़ तोड़ने के उद्देश्य से जाली नोटों का प्रवाह व अन्य विरोधी गतिविधियों के लिए नेपाल का प्रयोग करती आ रही है। अब ताजा घटनाक्रम में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविर की तर्ज पर नेपाल में भी भारत के नक्सलियों के लिए ट्रेनिंग शिविर स्थापित किए गए हैं।
-------------
कोट :-
''नेपाल के सीमावर्ती बिहार व बंगाल के इलाकों में वर्षो से अपनी सेवा देते आ रहे हैं। इस दरम्यान नेपाल में नक्सलियों के प्रशिक्षण केन्द्र चलाये जाने के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं। इसकी सूचना विभागीय स्तर पर दिए जाने के साथ-साथ नेपाल के अधिकारियों को भी समय-समय पर सचेत करता रहा हूं। लेकिन नेपाल सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है।''
एकेसी. सिंह,एसएसबी 24वीं बटालियन के सेनानायक

हरियाली से लगाव ने छुड़ायी अपराध की राह


अररिया: यह एक उग्र व्यक्ति के हृदय परिवर्तन की कहानी है। पेड़ों से लगाव ने उसे अपराध की राह से वापस ला दिया। उसने वन विभाग की मदद से डेढ़ लाख पेड़ लगाये हैं और पेड़ तथा पशु पक्षियों का संरक्षक बना हुआ है। उसका नाम विनोद कुमार यादव है। वह फारबिसगंज प्रखंड के सैफगंज परवाहा गांव का रहने वाला है।
डेढ़ सौ एकड़ में फैला इन गांवों का सरकारी वनक्षेत्र इन दिनों अररिया डिवीजन के सबसे खूबसूरत जंगलों में से एक माना जाता है। दोनों स्थानों को मिला कर तकरीबन डेढ़ लाख पेड़ हैं।
अररिया के डीएफओ रणवीर सिंह को भी इस जंगल पर नाज है।
विनोद यादव ने बताया कि उनका जुड़ाव गलत तत्वों के साथ हो गया था और वे हमेशा लड़ने मारने पर उतारू रहते थे।
विनोद ने बताया कि एक दिन वनरक्षी बृज नंदन पाठक के साथ कुछ नौजवानों द्वारा दु‌र्व्यवहार होता देख उन्होंने विरोध किया। इसके बाद से वे श्री पाठक के साथ जुड़ गये। उन्होंने ही उसका नाता जंगल से जोड़ा। तबसे वे पशुरक्षी के रूप में पेड़ लगाने व जंगल की रक्षा करने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि डीएफओ रणवीर सिंह तथा फारेस्टर हेम चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में वे सैफगंज व भाग परवाहा गांव में पेड़ लगाने से जुड़े। आज जो कुछ है वह सबके सामने है।
ज्ञात हो कि परवाहा जंगल में न केवल सागवान, महोगनी, ब्लैक शीशम जैसी कीमती इमारती लकड़ी के पेड़ लग चुके हैं बल्कि नील गायों का एक बड़ा झुंड भी घने जंगलों में आकर रहने लगा है।
श्री यादव ने बताया कि जंगल में नील गायों का परिवार बढ़ रहा है। इस वक्त तीन बड़ी नीलगायें व उनके साथ पांच बच्चे जंगल में रह रहे हैं।
इधर, वन प्रमंडल पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि विनोद यादव का प्रयास सराहनीय है। इससे उन्हें जिले में जंगलों के रेस्टोरेशन में खूब मदद मिली है।


सदस्यता अभियान के तहत लगाये गये वृक्ष



रेणुग्राम(अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड जदयू द्वारा हरित बिहार अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्र के हल्दिया, बोकरा, पं. औराही, पुर्वी औराही ईदगाह टोला, हल्दिया बिहार हाल्ट आदि जगहों पर वृक्षारोपण एवं जदयू सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष मजहर आलम एवं सचिव सरफराज आलम ने किया। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक फलदार वृक्ष लगाये गये। वहीं इस अवसर पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष अजहर आलम के नेतृत्व में ईदगाह टोला में आम, कटहल, जामुन आदि के पेड़ लगाये गये। मौके पर सलाउद्दीन, मजरूल, नैयर आलम आदि उपस्थित थे।

सेवानिवृति पर कार्यपालक अभियंता को दी गयी विदाई


अररिया : सिंचाई प्रमंडल अररिया के प्रांगण में शनिवार को कार्यपालक अभियंता ई.जयप्रकाश सिंह के सेवानिवृति पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक अभियंता सुरेश मिस्त्री ने की।
इस अवसर पर सिंचाई विभाग के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी व आदेशपाल के साथ नगर के गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में
वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस अवसर पर अखिलेश्वर कुमार, सुरेश मिस्त्री, गीता प्रसाद सिंह, जवाहर मंडल, अवधेश कुमार सिंह, अशोक तिवारी, मुकेश कुमार सिंह, राजेश सिंह, धनपत मोदी, सुरेश चंद्र झा, मणिभूषण झा, रवीश कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार, उमेश प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

नववर्ष की तैयारी जोर शोर से

पलासी: प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष की तैयारी जोरो पर है। खासकर नवयुवकों द्वारा विभिन्न पिकनिक स्थलों पर जाने के शनिवार को कूच कर गये।

शिविर का आयोजन

पलासी: प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी में शनिवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. एपी सिंह, डा. इकबाल हुसैन, मो. मोजाहिर, बालेश्वर यादव आदि मौजूद थे। प्रभारी डा. जहांगीर आलम ने बताया कि शिविर में 51 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया।

चार घर जलकर राख

पलासी: प्रखंड के बरदबट्टा पंचायत अंतर्गत महेन्द्रपुर गांव में शनिवार की सुबह आग लगने से चार जलकर राख हो गया। इस घटना में अनाज, अन्य घरेलू सामान सहित करीब पचीस हजार रूपये की संपत्ति का नुकसान बताया जाता है। अग्नि पीड़ितों में डोमनी देवी, पंचानंद मंडल शामिल है। पीड़ितजनों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी है।

छह क्विंटल सुपारी जब्त

बथनाहा: शनिवार को एसएसबी 24 वीं बटालियन के कमांडो दस्ता द्वारा जोगबनी से कटिहार जा रही सवारी गाड़ी संख्या 55736 से 600 किलो सुपारी जब्त किया गया। जब्त सुपारी को कस्टम के हवाले कर दिया गया। पुन: जब्ती के दूसरे अभियान में जोगबनी जा रही एक सवारी गाड़ी से किरोसीन बरामद किया गया जो नेपाल ले जाया जा रहा था।

ट्रक से टकराकर युवक घायल

कुर्साकाटा(अररिया) : अररिया से अपने घर कुर्साकाटा लौट रहे अजय कुमार गुप्ता के पुत्र रंजीत कुमार गुप्ता देर रात लगभग दस बजे हत्ता चौक के निकट सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से टकरा गये जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये। पेट्रोल पंप के रात्रि प्रहरी जयकांत झा एवं अन्य लोगों ने घायलावस्था में उन्हें कुर्साकाटा पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पूर्णिया भेज दिया गया।

लहरिया बाइकर्स से परेशान जिलावासी

अररिया : जिले के लोग सड़कों पर दायें बायें झूमते हुए मोटर साइकिल चलाने वाले युवाओं से परेशान हैं।
इन लहरिया बाइकर्स का आतंक शहर की सड़कों पर जबर्दस्त है।
ये लहरिया बाइकर्स बेलगाम रफ्तार में वाहन चलाते हैं तथा किसी नियम कानून की परवाह नहीं करते। वहीं, परिवहन विभाग द्वारा ऐसे युवकों पर नियंत्रण की दिशा में कोई प्रयास होता नजर नहीं आ रहा।
इन बेलगाम वाहन चालकों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं घटती रहती है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2010 में बाइक चालकों ने तीन सौ से अधिक सड़क दुर्घटनाएं की, जिसमें एक दर्जन युवा मौत के शिकार बन गये जबकि कई दर्जन घायल हुए।
विदित हो कि जिले में विगत दो तीन साल में सड़कों की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। वहीं, बदलती जीवनशैली के कारण आम आदमी भी अब मोटर साइकिलों का प्रयोग करने लगा है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में लगभग तीस हजार मोटर साइकिलें पंजीकृत हैं। वहीं, कटिहार, पूर्णिया व किशनगंज में रजिस्टर्ड बाइक भी अच्छी खासी संख्या में यहां की सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
अक्सर किसी की मोटर साइकिल का प्रयोग उसका बेटा या अन्य नौजवान सगा संबंधी करता है। टीवी सीरियल युग की उपज ये युवा बेहद तेज रफ्तार में बाइक चलाते हैं। विडंबना है कि इनमें से अधिकांश के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं होता।
जानकारों के अनुसार जिले में तीन चौथाई लोग बगैर लाइसेंस चलाते हैं। हाल के दिनों में नये एसपी शिवदीप लांडे के आगमन के बाद परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वालों की भीड़ भी इस बात की पुष्टि करती है।
News Soure - jagran.yahoo.com/news/

कीटनाशकों के बढ़ते प्रयोग से बढ़ रही बीमारियां


भरगामा (अररिया): प्रखंड में लीवर व पेट संबंधी बीमारियों में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुखी राउत का कहना है कि खेती में कीटनाशी दवाओं के बढ़ते प्रयोग के कारण लोग जहरीला पदार्थ खाने को विवश हैं और पेट संबंधी सारी बीमारियों की जड़ इंस्ेक्टीसाइट युक्त पदार्थ ही हैं।
कथित हरित क्रांति के बाद से किसानों द्वारा अधिक उपज के लिए अत्यधिक मात्रा में रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है। जानकारों की मानें तो कीटनाशी दवाओं का अंश फूड चेन के तहत लोगों की आंत में भी प्रवेश कर जाता है और लोग सीधे तौर पर 'जहर' सेवन करने पर मजबूर हो जाते हैं। जनता की सेहत पर खतरनाक प्रभाव डाल रहे इन रसायनों ने कितनों को ही काल के गाल में समा लिया है।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुखी रावत का कहना है कि अत्यधिक उपज हेतु सब्जी व अनाज में कीटनाशक समेत अन्य दवाइयों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे किडनी, लीवर, केंशर, चर्मरोग आदि अनेकों बीमारी से लोग ग्रसित हो रहे हैं।
विदित हो कि प्रखंड के वीरनगर विसहरिया गांव में बड़ी संख्या में लोग लीवर की खराबी से ग्रस्त हैं। यहां एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हेपेटाइटिस बी नामक बीमारी से हो चुकी है। अब भी इस रोग का प्रकोप जारी है। वहीं, प्रखंड के ही सिरसिया कलां गांव के ब्राह्माण टोला व रहमान टोला में कैंसर की बीमारी से एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग पीड़ित भी बताये जाते हैं। वहीं, डायरिया, कैदस्त, आंत्रशोथ जैसी बीमारियां प्रखंड वासियों को अक्सर अपनी चपेट में ले लेती हैं।
प्रखंड क्षेत्र के बुद्धिजीवी अशोक कुमार दास, पूर्व जिप सदस्य सत्यनारायण यादव, अजय भारती अकेला, चन्द्र मौलेश्वर सिंह आदि का कहना है कि किसान अधिक उपज हेतु धान, गेहूं, मक्का, दलहन में मसूर, मूंग, अरहर, चना, तेलहन में सरसों, गंगराय, सूर्यमुखी आदि फसलों में अत्यधिक मात्रा में अमोनियम, सल्फेट, जिंक, युरिया व पोटाश जैसी रासायनिक खाद का प्रयोग कर रहे है। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति भी घट रही है तथा इसके सेवन से प्रतिदिन लोग भयंकर बीमारियों की चपेट में आकर काल के गाल में समा रहे हैं।
वहीं प्रखंड क्षेत्र की दुकानों में कीटनाशी व रासायनिक उर्वरकों की बिक्री लगातार बढ़ती ही जा रही है।

न्याय दिलाने को ले होगा आंदोलन

अररिया : कोसी क्षेत्र को विकास पैकेज दिलाने के लिए कोसी बेदारी मोर्चा आगामी चार जनवरी को पूर्णिया में जन सम्मेलन करेगा। मोर्चा के सचिव समरेन्द्र कुमार एवं उपाध्यक्ष मो. जाहिद ने बताया कि क्षेत्र के आठ जिले बाढ़ से प्रभावित जिले हैं, जहां के किसान बदहाल हैं। लेकिन इन जिलों में विकास का कोई विशेष पैकेज नहीं दिया है। विशेष पैकेज को लेकर मोर्चा आगामी 4 जनवरी को पूर्णिया के कला भवन में जन सम्मेलन करेगी।

17 केजी नेपाली गांजा के साथ दो गिरफ्तार


अररिया : ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के दभड़ा में शुक्रवार की रात पुलिस ने दभड़ा गांव से 1.7 किलोग्राम गांजा जब्त करने में सफलता पायी है। इस दौरान पुलिस ने नेपाल निवासी दिल बहादुर राई एवं कथित गांजा व्यवसायी के दामाद मनोज कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि व्यवसायी गोलोक ठाकुर एवं एक अन्य आदमी भागने में सफल रहा। जब्त गांजा का अनुमानित मूल्य 50 हजार रूपये के करीब बताया जा रहा है।
जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नेपाली निवासी दभड़ा गांव में गांजा बेचने के लिए आया है। इस सूचना पर ताराबाड़ी पुलिस एवं एसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम के सदस्यों ने दभड़ा गांव में छापा मारकर गांजा सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान घर की चौकी के नीचे से प्लास्टिक में बंधा 1.7 किलो गांजा बरामद किया गया।

श्रद्धा के साथ मनी गुरू गोविंद सिंह की जयंती


फारबिसगंज(अररिया) प्र: फारबिसगंज गुरुद्वारा में शनिवार को सिखों ने अपने 10 वें गुरु श्री गोविंद सिंह जी महाराज का 313 वां जयंती समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया। इस अवसर पर गुरुद्वारा को आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया था।
वहीं जयंती के उपलक्ष्य में विगत गुरुवार को आरंभ गुरुग्रंथ साहब के अखंड पाठ का ज्ञानी कमल सिंह द्वारा समापन के उपरांत अरदास का आयोजन हुआ। इस बीच गुरुद्वारा में शबद कीर्तन और भजन गीत का दौर लगातार जारी रहा। गुरु गोविंद सिंह जी के जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा में बड़ी संख्या में उपस्थित सिख एवं अन्य समुदाय के श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण तथा पारंपरिक अटूट लंगर का आयोजन भी किया गया। उपस्थित लोगों में फारबिसगंज सहित बथनाहा और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के इटहरी और विराटनगर के श्रद्धालु गण भी शामिल थे।
जयंती समारोह के सफल आयोजन में पृथ्वीपाल सिंह, हरि सिंह, गुरूमेल सिंह, कार्क सिंह, रौनक सिंह, सिफत सिंह, गुरुवचन सिंह, जगदीश सिंह आदि ने महत्वूपर्ण योगदान किया।
रेणुग्राम जाप्र के अनुसार हलहलिया स्थित गुरुद्वारा में गुरू गोविंद सिंह की जयंती शनिवार को मनायी गयी। इसकी जानकारी देते हुए ज्ञानी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में जनवरी में गुरु पर्व प्रकाशोत्सव के रूप में मनायी जायेगी। इसके लिए तैयारी जोर शोर से चल रही है।

नये वर्ष के आगमन पर युवाओं में जोश

जोकीहाट(अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में नये वर्ष के आगमन को लेकर प्रखंड वासियों खासकर युवाओं में खासा उत्साह दिख रहा है। युवाओं की टोली जोकीहाट बाजार से शनिवार को ही पिकनिक व सैर सपाटा के लिए नेपाल, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग की ओर निकल पड़े हैं। गांवों में भी नये वर्ष के आगमन को लेकर ग्राम वासियों में खुशी का माहौल है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह जदयू के वरिष्ठ नेता मो. तसलीमुद्दीन व विधायक सरफराज आलम ने नये वर्ष के अवसर पर जिला वासियों के समृद्धि व विकास की शुभकामना व्यक्त की है।
News Soure - jagran.yahoo.com/news/

स्वास्थ्य व शिक्षा को ले महादलितों की बैठक


जोगबनी(अररिया) : महादलित विकास मिशन के तत्वावधान में महादलित परिवार की बैठक केआरपी अररिया उर्मिला देवी की अध्यक्षता में शनिवार को वार्ड नंबर 17 में संपन्न हुआ। जिसमें विकास मित्र तारा रानी उपस्थित थी।
बैठक में विकास मित्रों के कार्य महादलित परिवार के विकास पर चर्चा की गयी। बैठक में बच्चों के स्वास्थ्य शिक्षा पर र्चा करते हुए उर्मिला देवी ने कहा कि बिहार सरकार महादलित परिवारों के विकास के प्रति सजग है। इस कारण महादलित बस्ती में शौचालय निर्माण व बच्चों को शिक्षा से जोड़ने कार्य किया जा रहा है।
मौके पर विकास मित्र रूपचंद्र रजक, अजय ऋषिदेव, वीणा देवी, रूपा कुमारी, पूजा कुमारी सहित दर्जनों महादलित उपस्थित थे।

महादलितों के विकास को ले समाधान समिति का गठन


नरपतगंज(अररिया) : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत के वार्ड नंबर 13 के महादलित टोला में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें सर्वसम्मति से समाधान समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से डोमनी देवी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं सदस्य के रूप में सीता देवी, सावित्री देवी, दिनेश ऋषिदेव, धोधर सादा, कमलेश्वरी सादा है।
बैठक में विकास मित्र संतोष कुमार भारती, विकास मित्र प्रखंड अध्यक्ष अनिता कुमारी, केशव ऋषिदेव, सोनिया कुमारी, सुषमा देवी, भवानी देवी, सुखित लाल ऋषिदेव, बुन्नी ऋषिदेव, सुरेश ऋषिदेव, रूपेश ऋषिदेव आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। बैठक में महादलित समाज में व्याप्त डायन प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी एवं साफ सफाई और महादलित बच्चों को विद्यालय भेजने आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।

विषपान


कुसियारगांव: जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिमरिया धोबनिया गांव में शनिवार को घरेलू विवाद को लेकर मो. लतीफ के पुत्र मो. हकीम ने विषपान कर लिया। तत्काल उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति नाजुक देख उसे सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया। स्थिति नाजुक बनी हुई है।
उत्साह
भरगामा: नया साल को लेकर भरगामा प्रखंड में बच्चों तथा युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। खासकर युवा वर्ग नये नये सामान की खरीददारी कर रहे हैं। नववर्ष के मौके पर खासकर युवा वर्ग अपने अपने मित्रों व शुभचिंतकों को बधाई भेज रहे हैं।

Friday, December 30, 2011

मनमाने दर पर बेची जा रही खाद


नरपतगंज (अररिया) : विभागीय उदासीन रवैया के कारण प्रखंड क्षेत्र में खाद का मूल्य विक्रेताओं के द्वारा मनमानी ढंग से किसानों से वसूला जा रहा है। ज्ञात हो कि प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में थोक एवं खुदरा खाद विक्रेताओं ने किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्यों पर खाद बेचने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
इस प्रखंड में कुल 150 खाद दुकानों की अनज्ञप्ति प्राप्त है। जिसमें प्रखंड मुख्यालय में तीन तथा नेपाल के बोर्डर साईड के बजारों में अधिक मात्रा में खाद की कालाबाजारी भी अधिक होती है। मधुरा उत्तर पंचायत के अरुण कुमार राय, राज कुमार राय, मो. दिलसाद, मो. हासीम, मो. शमीम, बिरेन्द्र कुमार राय एवं नाथपुर पंचायत के नित्यानंद यादव, मिश्री लाल राय, जयदेव राय, लक्ष्मण राय ने बताया कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड क्षेत्र के खाद दुकानदारों के मूल्य पर किसानों को खाद दिया जाता है। इन लोगों ने बताया कि आज के दिनों में बाजार में डीएपी 1100 रुपया, प्रति बेग तथा यूरिया 500 रुपया, पोटास 610 रुपया प्रति बेग की दर से मिल रहा है। इस दर भी हमलोगों को समय पर उपलब्ध नही होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि कोई भी दुकानदार रसीद नही देते हैं। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम प्रवेश यादव बताते हैं कि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेने पर दुकान दार लाइसेंस रद्द कर कार्रवाई की जायेगी। वहीं रामानंद लाल देव ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं उच्च विभागीय पदाधिकारी से किसानों को हो रही कठिनाइयों को दूर करने की मांग की है।
News Soure - jagran.yahoo.com/news/

हरित बिहार: जदयू कार्यकर्ताओं ने लगाये पौधे



बथनाहा(अररिया) : जदयू के हरित बिहार अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के मीरगंज चौक पर जदयू के राज्य परिषद सदस्य मुन्ना द्वारा पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। इस अवसर पर मौजूद मुन्ना खान समर्थक जदयू कार्यकर्ताओं ने भी अलग अलग प्रजाति के दर्जनों पौधा लगाकर अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान किया। मौके पर मुन्ना खान ने कहा कि मुख्यमंत्री के हरित बिहार बनाने के सपने के लक्ष्य के तहत उनके द्वारा अपने क्षेत्र में दो हजार पेड़ लगाकर हरित बिहार के सपने को साकार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर सुशील पंडित, कलीमुद्दीन अंसारी, बुद्धु दास, मो. भुल्ली, मो. हुसैन, मो. खान, ऋषि, महानंद दास, रूस्तम अली एवं योगेन्द्र प्रसाद मंडल व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पीओ ने की जांच


फारबिसगंज: कृषि विभाग के पीओ मकेश्वर पासवान द्वारा शहर के करीब आधा दर्जन खाद दुकानों में जाकर जांच की गयी तथा विभिन्न उर्वरक तथा अन्य सामानों का सैंपल लिया जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा।
जख्मी
फारबिसगंज: एनएच 57 फोरलेन सड़क पर एक ट्रैक्टर के पलट जाने से चालक जख्मी हो गया। घायल चालक को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नियोजन पर लगी रोक हटने से खुशी


कुर्साकांटा (अररिया) : कुर्साकांटा पंचायत के नियोजित शिक्षकों के भुगतान पर अपीलीय प्राधिकार द्वारा लगी रोक हट जाने से प्रभावित शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।
ज्ञात हो कि कुर्साकांटा पंचायत से शिक्षक नियोजन 2006 के विरुद्ध नितेश कुमार नामक अभ्यर्थी की अपील के बाद प्राधिकार द्वारा नियोजन को अगले आदेश तक स्थगित कर भुगतान पर रोक लगा दी गयी थी। लेकिन प्राधिकार ने अपने फाइनल निर्णय में आपत्ति को अस्वीकृत करते हुए अंतरिम आदेश की तिथि से शिक्षकों को पुन: कार्यरत होने व वेतन भुगतान का आदेश निर्गत किया है।

एक ही पंचायत में तीन संकुलों का गठन


सिकटी(अररिया) : चौदह पंचायत वाले सिकटी प्रखंड में पूर्व से छह सीआरसी कार्यरत थे। विभाग द्वारा इसकी संख्या का इजाफा कर ग्यारह संकुल बनाने का का निर्देश मिला। लेकिन नवगठित पांच संकुलों में से चार नये संकुलों का गठन दस किमी के दायरे में ही कर दिया गया। इतना ही नहीं एक ही पंचायत में पूर्व से स्थापित संकुल से महज पांच किमी की दूरी पर ही दो और नये संकुलों की स्थापना कर दी गयी। प्रखंड के पूर्वी भाग में तीन पंचायतों में मात्र एक नया संकुल बनाया गया। अगर यूनिट की बात की जाये तो म.वि. पड़रिया एवं म.वि. डिम्हिया को क्रमश: बीस एवं इक्कीस यूनिट दिये गये। वहीं म.वि. खोरागाछ एवं म.वि. डेढुआ सोहदी तेरह एवं बारह यूनिट में संकुल बनाया गया। विद्यालयों की संख्या के लिहाज से पड़रिया, दहगामा एवं कुचहा पंचायत में एक और संकुल का गठन किया जा सकता था। भिड़भिड़ी पंचायत में पूर्व से म.वि. बरदाहा संकुल है जबकि इसी पंचायत में म.वि. मसुण्डा एवं म.वि. पलासमनी को संकुल बना दिया गया जो विभागीय दिशा निर्देशों के प्रतिकूल है।

साधन सेवी चयन में गड़बड़ी की शिकायत


अररिया : गत बुधवार को अररिया बीआरसी में संपन्न प्रखंड साधन सेवी चयन प्रक्रिया के खिलाफ शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के पास शिकायत की है। शिक्षकों ने शिकायती आवेदन की प्रति डीएम व डीईओ को भी दी गई है। शिक्षकों ने प्रखंड साधन सेवी चयन पर गणित विषय में बिना विद्वता जांच किए एक व्यक्ति विशेष के पक्ष में फैसला देने का आरोप लगाया है।
इधर, चयन समिति में शामिल एसएसए के एपीओ समर विजय सिंह ने इस आरोप को गलत बताया है।
शिक्षकों ने हिंदी, उर्दू, सामाजिक विज्ञान के लिए हुए चयन को सही ठहराया है, लेकिन गणित विषय में विद्वता की जांच नहीं कराई और राम प्रताप वर्मा का चयन कर लिया गया। शिक्षकों ने इस मामले की जांच की मांग की है। वहीं एपीओ समर विजय सिंह ने कहा कि उच्चतम योग्यताधारी का ही चयन होना था। श्री सिंह ने कहा कि फिर भी मामले की जांच कराई जायेगी।
News Soure - jagran.yahoo.com/news/

आठ योजनाओं की जांच शीघ्र पूरी करें: डीडीसी


अररिया : उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार महथा ने शुक्रवार को डीआरडीए सभा भवन में मनरेगा योजना की अद्यतन जानकारी ली। डीडीसी श्री महथा ने सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी व कनीय अभियंता के साथ मनरेगा योजना की समीक्षा की।
डीडीसी ने सभी पीओ को निर्देशानुसार आठ योजनाओं की जांच तीन जनवरी तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। श्री महथा ने जिप की 103 योजनाओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि जिप की योजनाओं तथा पंचायत समिति की चालू योजना की वस्तुस्थिति से अवगत करावें। डीडीसी श्री महथा ने वित्तीय वर्ष के हिसाब से पंचायतवार, योजनावार पूर्ण लेखा-जोखा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सात प्रखंड पीओ तथा कई जेई मौजूद थे।

प्राधिकार के निर्णय पर हाई कोर्ट की रोक

अररिया : जिला शिक्षक नियोजन अपीलीय प्राधिकार के गैरकी मसूरिया पंचायत शिक्षक नियोजन संबंधी फैसले पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। प्राधिकार ने वाद संख्या 81/09 की सुनवाई के दौरान 22 अक्टूबर को पंचायत के कुछ शिक्षकों का नियोजन रद्द कर दिया था। इसमें मो. शहजाद आलम, मशीर आलम व बीबी किश्वरी के नाम शामिल थे। उक्त तीनों शिक्षकों ने हाई कोर्ट में अलग-अलग मामला दायर किया था। कोर्ट ने तीनों शिक्षकों के संबंध में अलग-अलग आदेश पारित कर तीनों के नियोजन रद्द फैसले पर रोक लगा दी है।

अग्निपीड़ितों को विधायक ने दी सांत्वना


जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के चिरह पंचायत अंतर्गत किशनपुर गांव में शुक्रवार को विधायक सरफराज आलम ने रोते-बिलखते अग्निपीड़ितों को गांव पहुंचकर सांत्वना दी। इस दौरान विधायक ने अंचल पदाधिकारी अबुल हुसैन को आवश्यक राहत सामग्री वितरण का निर्देश दिया।
विधायक श्री आलम ने कहा कि ग्यारह हजार वोल्ट का तार विभाग द्वारा आवासीय क्षेत्र से नहीं गुजारना चाहिये। उन्होंने बिजली विभाग से जर्जर तार को जल्द बदलने को कहा।

गिरफ्तार युवक जाली नोट का असल सरगना: सेनानायक


बथनाहा (अररिया) : 24वीं बटालियन बथनाहा के सेनानायक एकेसी सिंह ने कहा है कि गुरुवार को 50 हजार के जाली नोट के साथ जोगबनी में ट्रेन से पकड़ा गया नूर हसन कुरियर नही बल्कि जाली नोट का असल सरगना है।
सेनानायक एकेसी ने बताया कि कुर्साकांटा के कमलदाहा निवासी नूर हसन के तार बंगाल व नेपाल के बड़े कारोबारियों से हैं।
सेनानायक ने बताया कि नूर हसन द्वारा पं. बंगाल के कमात नामक स्थान से जाली नोट लाया जा रहा था। जिसे वह नेपाल के रानी में किसी को देता, लेकिन इससे पूर्व एसएसबी द्वारा इसे पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि जब्त जाली नोट काफी अच्छी क्वालिटी का था। जिसका मार्केट वैल्यू 100:60 रु. है। सेनानायक ने कहा कि जब्त नोटो के साथ गिरफ्तार नूर हसन को आवश्यक पूछताछ उपरांत जोगबनी स्थित जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि जाली नोट के तस्करों का नेटवर्क बहुत तगड़ा है इससे इंकार नही किया जा सकता मगर हमारी पैनी नजर इस नेटवर्क पर पड़ चुकी है। सेनानायक ने कहा कि हाल के दिनों में जाली नोट के बड़ी खेप पहुंचने की खबर इन्हें पूर्व से है वह काफी पहले से इस पर ध्यान रखे हुए है। इसके लिए ग्रामीणों के साथ लगातार बैठकर उन्हें जागरूक बनाया जा रहा है। सेनानायक ने कहा कि जाली नोटों की खपत सीमावर्ती क्षेत्र के हाट-बाजारों सहित मवेशी हाट में तस्करों द्वारा की जा रही है और इसका शिकार ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले किसान एवं मजदूर बन रहे हैं।

पंस की बैठक में फूटा सदस्यों का आक्रोश


रानीगंज (अररिया) : पंस की बैठक में शुक्रवार को जहां क्षेत्र के विधायक परमानंद ऋषिदेव ने पंचायत जनप्रतिनिाियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया वहीं जनप्रतिनिधियों का आक्रोश अधिकारियों के खिलाफ फूट कर सामने आया। प्रखंड प्रमुख नीलम देवी की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी 32 पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया।
लंबित इंदिरा आवास के मुद्दे पर पंचायत समिति की बैठक में विधायक परमानंद ऋषिदेव ने पंचायतों के विकास के लिए समन्वय की बात कही। बैठक में रानीगंज प्रखंड को अनुमंडल बनाने की मांग भी पारित की गयी।
बैठक में उपस्थित लोग उस वक्त सकते में आ गये जब यह जानकारी दी गयी कि वर्ष 2004 से पूर्व के इंदिरा आवास से संबंधित कोई अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध नही है। मुखिया संघ के अध्यक्ष दुखमोचन यादव ने आनन-फानन में बुलाए गए इस बैठक की औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के विभिन्न लाभकारी योजना का क्रियान्वन पदाधिकारी जिस प्रकार मनमाने ढंग से करते हैं उससे अगर वे बाज नहीं आये तो सभी पंचायत प्रतिनिधि सामुहिक रूप से त्याग पत्र देंगे। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह पंसस कलानंद सिंह ने सदस्यों आपस में मिलकर कार्य करने को कहा। इस अवसर पर सीओ रामविलास झा, बीईओ अनिरुद्ध मंडल के अतिरिक्त किसी विभाग के अधिकारी उपस्थित नही थे।

मारपीट व आगजनी के आरोप में नौ पर प्राथमिकी

जोकीहाट(अररिया) : जोकीहाट थाना क्षेत्र के दभड़ा गांव के बालू टोला में बकरी को लेकर हुए विवाद मे गुरुवार को दोमाहना गांव के अलीमुद्दीन आदि ने उपेंद्र मंडल एवं उनके परिजनों को पीट पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं इस दौरान रात को उपेंद्र के घर में आग लगा दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है। उपेंद्र के बयान पर पुलिस ने अलीमुद्दीन तनवीर सहित नौ लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष टीपी सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

मारपीट व आगजनी के आरोप में नौ पर प्राथमिकी

जोकीहाट(अररिया) : जोकीहाट थाना क्षेत्र के दभड़ा गांव के बालू टोला में बकरी को लेकर हुए विवाद मे गुरुवार को दोमाहना गांव के अलीमुद्दीन आदि ने उपेंद्र मंडल एवं उनके परिजनों को पीट पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं इस दौरान रात को उपेंद्र के घर में आग लगा दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है। उपेंद्र के बयान पर पुलिस ने अलीमुद्दीन तनवीर सहित नौ लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष टीपी सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
News Soure - jagran.yahoo.com/news/bihar

जीएम ने किया औचक निरीक्षण


भरगामा: केसीसी ऋण में लापरवाही बरते जाने की शिकायत को लेकर जीएम मुजफ्फरपुर व आरएम अररिया ने गुरुवार को उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की वीरनगर शाखा का औचक निरीक्षण किया। इधर बैंक सहायक मो. मुखतार ने बताया कि शाखा प्रबंधक के आने के बाद विधि व्यवस्था में सुधार व केसीसी ऋण का निष्पादन अविलंब किया जायेगा।
गिरफ्तार
बसैटी: बौसी थाना अध्यक्ष टूनटून पासवान के नेतृत्व में छापा मारकर वारंटी बिहारी शाह व गिरदारी साह को गुरुवार रात्रि गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया।
खाते खुले
भरगामा: मुख्यालय स्थित बाढ़ राहत सेड पर शिविर के माध्यम से शुक्रवार को आदि रामपुर पंचायत के इंदिरा आवास के 28 लाभुकों का खाता खोला गया।
मोटर साइकिल चोरी
भरगामा: प्रखंड के महथावा बाजार के मिथिलेश कुमार नामक कपड़ा व्यवसायी का गुरुवार की रात्रि हीरो होण्डा मोटर साइकिल चोरी हो गई। पीड़ित मिथलेश कुमार ने मामले के बाबत भरगामा थाना में आवेदन दिया है। मिथिलेश कुमार का कहना है कि दरवाजे पर बीआर 39 एफ 3921 हीरो होण्डा पेंशन प्रो. घर के दरवाजे पर रखी थी। अहले सुबह गाड़ी पता चला की गाड़ी गायब हो गई।
शिविर का आयोजन
भरगामा: रामपुर आदि पं. में इंदिरा आवास योजना को लेकर बाढ़ राहत शेड भरगामा में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम चयनित लाभुकों के बीच बैंक खाते का वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ भरगामा अरुण कुमार गुप्ता के साथ पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी व बड़ी संख्या में लाभुक भी मौजूद थे।
आक्रोश
भरगामा: भरगामा प्रखंड के वीरनगर पश्चिम पंचायत के चार वार्ड में बच्चों के बीच विटामिन ए खुराक नही पिलाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण मो. जियाउल हक, मो. जावेद, मो. नुरो, मो. कैजुल, अरविंद राम, सातन राम का कहना है कि अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र बंद है, विटामीन ए का खुराक नही पिलाया गया है।

ग्रामीणों ने की सड़क की निर्माण की मांग

भरगामा (अररिया) : खजुरी से चरैया तक जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर हालत में है। वर्षो पूर्व किए गए ईट सोलिंग में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिस कारण किसी भी छोटे-बड़े वाहन के परिचालन समय न केवल परेशानी होती है बल्कि दुर्घटना की आशंका भी निरंतर बनी रहती है। वैसे सड़क निर्माण की मांग स्थानीय लोगों द्वारा व्यापक स्तर पर कई बार उठाई गई। बावजूद इसके स्थिति यथावत बनी हुई है। गौरतलब है कि सड़क वीरनगर, विषहरिया, नया भरगामा, धनेश्वरी आदि कम से कम आठ-दस पंचायतों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है।

आरसीसी पुलिया का उद्घाटन


नरपतगंज : शुक्रवार के रोज दरगाहीगंज पंचायत में देवीगंज बाजार से पश्चिम अड़नामा धार के निकट आरसी पुलिया का उद्घाटन मुखिया रविलाल ऋषिदेव ने किया। मौके पर रोजगार सेवक प्रकाश चन्द मंडल ने कहा मनरेगा योजनान्तर्गत देवीगंज रामधार जाने वाली इस सड़क पर मिट्टी वर्क एवं आरसीसी पुलिया पर कुल 2 लाख 96 हजार रु. खर्च होगी। इस मौके पर पंचायत समिति अरविंद यादव, सुभाष यादव, पूणयानंद यादव, देवनारायण यादव आदि उपस्थित थे।

आरोपी गिरफ्तार

फारबिसगंज: पुराने मामले में वांछित रहे भाजपा नेता संजय केसरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आग लगने से चार घर जले

बसैटी : रानीगंज प्रखंड के खरहट पंचायत में गुरुवार की रात अचानक लगी आग से गयानंद मंडल, महानंद मंडल, गोपाल मंडल के चार घर जलकर राख हो गये। घटना में हजारों रूपये मूल्य की संपत्ति का नुकसान बताया जाता है।

अभाभासास ने मनाया सांसद का जन्मदिन



अररिया : अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह के47 वें वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन शाखा अररिया के तत्वावधान में समारोह आयोजित कर उनके लंबी उम्र की कामना की। विधि महाविद्यालय के सभा भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि भूगोल विभाग के प्रो. लाल मोहन झा, आयोजक डा. भुवनेश, पत्रकार नवल किशोर दास ने सांसद को उनके जन्म दिन पर बधाई दी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार मिश्र, साहित्यकार भोला पंडित प्रणयी, सुशील श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता गौरी शंकर यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष विजय जैन, अधिवक्ता अरूण वर्मा आदि उपस्थित थे।
News Soure - jagran.yahoo.com/news/

आग लगने से दस घर जलकर राख


सिकटी(अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के डेढुआ पंचायत के पोखरिया गांव में गुरुवार की रात आग लगने से दस लोगों के घर जलकर राख हो गये। इस घटना में लगभग पांच लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान बताया जाता है। पीड़ितों में हरि लाल मंडल के यहां धान उतरने के क्रम में आग की चिंगारी से धान में आग लग गयी। देखते ही देखते नारायण प्रसाद मंडल, श्याम लाल मंडल, वरूण मंडल, गणेश प्रसाद मंडल, दिनेश प्रसाद, राजेन्द्र मंडल, शिवलाल मंडल, अरूण मंडल व जै श्री मंडल जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवारों ने लिखित आवेदन बरदाहा थाना को दे दी है। वहीं प्रखंड के हल्का कर्मचारी ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

बिचौलियों के विरुद्ध एसपी का अभियान जारी

अररिया : इंदिरा आवास के बिचौलियों व घोटालेबाजों के विरुद्ध एसपी शिवदीप लांडे का अभियान निरंतर जारी है। शुक्रवार को एक और मुखियापति कानून की पकड़ में आ गये।
इंदिरा आवास लाभुक की राशि हड़प लेने के आरोपी कोशकापुर पंचायत के मुखिया पति देवनारायण यादव को एसपी के निर्देश पर नरपतगंज पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी मुखिया पति से पुलिस कप्तान ने स्वयं पूछताछ की और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मौके पर एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि आवास की राशि गटकने वाले प्रतिनिधि, दलाल व बिचौलियों के विरूद्ध उनका अभियान चलता रहेगा। चाहे वे कद्दावर नेता हो या फिर पदाधिकारी ही क्यों न हों।
नरपतगंज थानाध्यक्ष एमके साहा के अनुसार पंचायत के खैरा रामघाट निवासी बेचु ऋषिदेव ने थाना कांड संख्या 370/11 दर्ज कराकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ठाकुर, मुखिया मंजू देवी पति देवनारायण यादव सहित छह लोगों के विरूद्ध आरोप लगाया था कि उनके नाम की राशि गलत तरीके से उठा लिया गया है। थाना कांड संख्या दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में पाया कि आरोपियों ने लाभुक बेचु ऋषिदेव की राशि हड़पने के लिए किसी ने अनीता देवी को उसका पत्‍‌नी बनाया। फिर उसी महिला को खड़ा कर राशि का भुगतान भी करा लिया।
मामले का खुलासा होने के बाद जब असली लाभुक ने मुखिया से अपनी राशि मांगी तो उसे राशि नहीं दह गयी तथा उल्टे उसके साथ दु‌र्व्यवहार किया गया।

माता पिता से बिछुड़कर बालक पहुंचा फारबिसगंज

फारबिसगंज(अररिया) : सहरसा रेलवे स्टेशन पर अपने माता-पिता से बिछुड़ा नौ वर्षीय बालक ट्रेन से गुरुवार की रात फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पहुंच गया। उसे एक रेल यात्री द्वारा आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया। भटक गए बच्चे को फिलहाल डीडीडब्लूएस अररिया को सौंप दिया गया है। इधर, डीडीडब्लूएस के समन्वयक साकेत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे के अभिभावक का घर खोज लिया गया है। उसे शीघ्र ही मातापिता को सौंप दिया जायेगा।
फारबिसगंज आरपीएफ प्रभारी एहसान अली ने बताया कि बच्चा अपना नाम शुभम बता रहा है। पिता का नाम रमेश कुमार खां तथा मां का नाम विनीता देवी बता रहा है। उसने अपना घर फारबिसगंज वार्ड संख्या सात बताया तथा गंगा सरस्वती शिशु मंदिर का छात्र बताया। आरपीएफ तथा स्थानीय पुलिस सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा वार्ड संख्या सात तथा विद्यालय जाकर बच्चे की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने नहीं पहचाना।
शुभम ने बताया कि वे माता पिता के साथ समस्तीपुर स्थित ननिहाल से ट्रेन से लौट रहा था। सहरसा रेलवे स्टेशन पर वह अंडा खाने उतरा तभी वह माता पिता से बिछड़ गया। बच्चा सहरसा से फारबिसगंज जाने वाली ट्रेन में किसी अन्य बोगी में चढ़ गया। इसी बीच सुपौल स्टेशन के समीप एक रेल यात्री ने शुभम को अपनी सुरक्षा में ले लिया और फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर उतर कर शुभम को आरपीएफ के हवाले कर दिया।
News Source - jagran.yahoo.com/news/local/bihar

किसान परेशान


रेणुग्राम: फारबिसगंज प्रखंड के बोकड़ा पंचायत के किसानों को केसीसी ऋण नही मिलने से आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत बोकड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. मुश्ताक ने बताया कि केसीसी ऋण के अभाव में किसानों को कृषि कार्य में कठिनाई उत्पन्न है। उन्होंने जिला प्रशासन से केसीसी ऋण मुहैया कराने की मांग की है।
खुशी
रेणुग्राम: बिहार सरकार द्वारा इंटर की छात्राओं के लिए भी पोशाक राशि उपलब्ध कराये जाने पर युवा जदयू के सचिव सैफ अली उर्फ पप्पू ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट को बधाई दी है।
भोज का आयोजन
रेणुग्राम: अररिया के सांसद प्रदीप सिंह के जन्म दिन के मौके पर गुरुवार को जदयू नेता दिलीप पटेल के नेतृत्व में सिमराहा में दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद के लंबी उम्र की कामना की गई।

साइकिल राशि वितरित

फारबिसगंज : प्लस टू ली एकेडमी विद्यालय में विगत दिनों 400 छात्र छात्राओं के बीच मुख्यमंत्री साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल राशि का वितरण किया गया।

Thursday, December 29, 2011

विधायक ने किया धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन

रानीगंज (अररिया) : प्रखंड परिसर में गुरुवार को धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन भाजपा विधायक परमानंद ऋषिदेव द्वारा किया गया। धान उत्पादक किसानों के लंबी अवधि से मांग के उपरांत खुले इस धान क्रय केन्द्र से किसानों में हर्ष है।
धान क्रय केन्द्र पर किसानों को उसका समर्थन मूल्य प्राप्त हो एवं इसका लाभ बिचौलियों को नही मिले इसकी सख्त हिदायत विधायक ने मौके पर दी। किसानों को धान का समर्थन मूल्य 1080 रु. प्रति क्विंटल देने का प्रावधान रखा गया है। सरकारी खरीद के उपरांत लाभुक किसानों को धान की कीमत चेक द्वारा भुगतान किया जायेगा जो उसके खाते में देय होगा। धान क्रय केन्द्र पर किसानों को अपने पहचान पत्र एवं उनके खेतों के अद्यतन लगान रसीद धान के फसल के साथ आना होगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमाशंकर यादव एवं एसएमएस डा. प्रताप विराजी ने बताया कि क्रय के दौरान धान की नमी अधिकतम 17 प्रतिशत ही मान्य होगा। उससे अधिक नमी वाले धान के औसतन वजन कम आंकी जायेगी। मौके पर उपस्थित किसान संजय कुमार सज्जन ने कहा कि यह देर हो उठाया गया दुरूस्त कदम है जो किसानों के हितकर है। इस मौके पर उप प्रमुख उमेश मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष कलानंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सेनानी, शीतेष ठाकुर सहित अन्य किसान गण थे।
News Soure - jagran.yahoo.com/news/

सदर अस्पताल में आरडीडी ने किया डायग्नास्टिक सेंटर का उद्घाटन


अररिया, : सदर अस्पताल में गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार आरडीडी सह सीएस डा. हुस्न आरा वहाज द्वारा निशुल्क डायग्नास्टिक (पैथोलाजी) सेंटर का उद्घाटन किया गया।
मौके पर डा. हुस्न आरा ने कहा कि इस सेंटर में पीपी प्रोग्राम के तहत राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा निर्देशित चौदह टेस्ट किया जायेगा। इसके अंतर्गत डीएलसी/डीएलसी, हिमोग्लोबीन जांच, स्टूल टेस्ट, इएसआर, यूरीन, ग्लूकोज, सीरम यूरिया, सीमेन, लीपिड प्रोफाइल, बायेप्सी, यूरीन व स्टूल कल्चर आदि का कार्य मरीजों से बगैर फीस लिये किया जायेगा। इस अवसर पर प्रभारी सीएस डा. अखिलेश शर्मा, डा. एसके सिंह, डीपीएम रेहान अशरफ, करीम, प्रबंधक विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

ड्राइविंग लाइसेंस को ले उमड़ी भीड़


अररिया : पुलिस कप्तान शिवदीप लांडे के कायरें का सबसे ज्यादा असर जिला परिवहन कार्यालय में दिख रहा है। जहां पिछले 15 दिनों से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर में एक तरफ हेलमेट की बिक्री जोरों पर है तो सादे नंबर प्लेट वाले वाहन सड़क पर से गायब दिख रहे हैं। जिला परिवहन कार्यालय में लाइसेंस के लिए पिछले एक सप्ताह से बहुत अधिक भीड़ हो रही है। बुधवार व गुरुवार को भीड़ अनियंत्रित होता देख जिला परिवहन पदाधिकारी सदनलाल जमादार को पुलिस बल बुलाना पड़ा। श्री जमादार की मानें तो भीड़ के कारण सिर्फ आवेदन प्राप्त करने में सारे कर्मियों को लगाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इतनी संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस वालों की भीड़ से कार्यालय का अन्य काम ठप्प पड़ गया है। डीटीओ कार्यालय के कर्मी राजेश कुमार की माने तो सुबह सात बजे से ही लोग लाइन में खड़े हो जाते हैं।
शिविर आयोजन से घट सकती है भीड़-
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए डीटीओ कार्यालय में पिछले 15 दिनों से लगातार हो रहे भीड़ से विभाग निजात पा सकता है। लेकिन इसके लिए सभी प्रखंडों में दो या तीन दिवसीय शिविर का आयोजन करना पड़ेगा। डीटीओ सदन लाल जमादार की मानें तो छह माह पूर्व ही प्रखंड स्तर पर शिविर लगाया गया था। लेकिन कहीं कहीं एक दिन में एक आवेदन भी प्राप्त नहीं हुआ।

पशुपालकों को दी गई दुग्ध उत्पादन की जानकारी



अररिया : डेयरी उद्यमिता योजना के तहत गुरुवार को जिला गव्य विकास कार्यालय में पशुपालकों को लाभान्वित किसानों को दुग्ध उत्पादन की कई जानकारी दी गई। प्रभारी जिला गव्य विकास पदाधिकारी बलिराम प्र. सिन्हा ने एक दिवसीय प्रशिक्षण में कहा कि आर्थिक विकास के लिए पशुपालन से जुड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पशुपालन से जुड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पशुपालन में खास तौर पर दुधारू व युवा उद्यमियों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण में करीब 40 पशुपालक मौजूद थे। दुग्ध उत्पादन से अधिक मुनाफा के लिए जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने अच्छी नस्ल की गाय व भैंस खरीदने का सुझाव दिया। वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. आरपी सिंह ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि जानवर खरीद से पूर्व उसकी स्वास्थ्य जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मवेशी के खान-पान व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। वहीं सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डा. शशि भूषण प्रसाद ने पशु स्वास्थ्य जांचने के कई नुस्खे बताये। डा. प्रसाद ने यह भी बताया कि अररिया से बाहर जाकर अन्य जिलों से मवेशी खरीदें ताकि अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादन हो सके, और आपका आर्थिक सुदृढ़ीकरण हो। इस अवसर पर गव्य विकास के फिल्ड आफिसर संजय कुमार सिंह ने गव्य विकास की योजनाओं पर प्रकाश डाला। श्री सिंह ने डेयरी उद्यमिता योजना विकास के नए प्रस्ताव को बताया। उन्होंने बताया कि इस योजना के 50 प्रतिशत का अनुदान है। उन्होंने बताया कि दो गाय या दो भैंस के लिए एक लाख, पांच के लिए दो लाख, 43 हजार, और 10 मवेशी के लिए 5 लाख की योजना है। इसमें 40 प्रतिशत बैंक ऋण व 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। श्री सिंह ने यह भी बताया कि पहले बैच का प्रशिक्षण 24 दिसंबर को संपन्न हो चुका है।

संकुल साधन सेवी का चयन संपन्न

रेणुग्राम (अररिया) : फारबिसंज प्रखंड के मध्य विद्यालय समौल में गुरुवार को संकुलाधीन सभी विद्यालयों के शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें साधन सेवी का चुनाव किया गया। बैठक की अध्यक्षता संचालक राम प्रकाश यादव ने की तथा पर्यवेक्षक के रूप में विद्यानंद पासवान, निर्भय केशरी उपस्थित थे। बैठक में साधन सेवी के रूप में हर्ष ना. दास, गौतम मंडल, सिन्धु कुमारी, नवीन ठाकुर का चयन किया गया। इस मौके पर शिक्षक मुन्ना पांडे, कपिल देव मंडल, बटेश नाथ झा, मायानंद मिश्र, गोपाल झा, वरुण कुमार, पूनम देवी, रीना देवी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

सीमा पर नहीं थम रहा मादक द्रव्यों का धंधा

जोगबनी (अररिया) : भारत-नेपाल सीमा स्थित नोमेंस लैंड में नशीली दवाओं एवं अवैध रूप से देशी व विदेशी शराब का कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इन क्षेत्रों में चल रहे इस अवैध कारोबार को रोकने की दिशा में प्रशासन उदासीन बना बैठा है। जिस कारण चाणक्य चौक से बार्डर के बीच कई ऐसे अवैध कारोबार फलफूल रहे है। प्रशासन द्वारा मुख्य सड़क स्थित होटलों में छापेमारी कर जहां खानापूरी किया जाता है। वहीं इस क्षेत्र को नजर अंदाज कर जाने से ऐसे तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

साइकिल राशि वितरित

फारबिसगंज : प्लस टू ली एकेडमी विद्यालय में विगत दिनों 400 छात्र छात्राओं के बीच मुख्यमंत्री साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल राशि का वितरण किया गया।

बच्चों का कामिक्स से टूटा नाता


फारबिसगंज (अररिया) : हंसी-ठिठोली तथा कार्टून से भरी मनोरंजन और शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाली कामिक्स की पुस्तकें अब बच्चों की हाथों से निकल चुकी है। कामिक्स से बच्चों का नाता टूट चुका है। इसकी जगह कंप्यूटर एवं इंटरनेट ने ले ली है। बच्चों ने फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल वेबसाइटों में अपनी मनोरंजन की दुनियां बसा ली है। कामिक्स ने नायक नागराज, कूकब्रांड, चाचा चौधरी की जगह फेसबुक के अनजाने सदस्य उनके नए दोस्त बन चुके हैं। अब तो किताब की दुकानों पर भी कामिक्स बिकना बंद हो चुका है। संचार क्रांति के इस युग में बच्चों के लिये यही मनोरंजन की दुनिया बन चुकी है।
कुछ वर्ष पूर्व तक कामिक्स कार्टूनों की आकृति और उनके प्रेरणादायक संवाद बच्चों की जुबान पर रहा करती थी। शिक्षा पर कामिक्स अभिभावकों को भी पसंद आती थी। बांकेलाल की हंसी-ठिठोली वाली चरित्र कई शिक्षाप्रद और सामाजिक देता था। इस मनोरंजन व्यवस्था में बच्चों की गतिविधि पर अभिभावकों की भी नजर रहती थी। लेकिन अब साइबर कैफे का कोई नियंत्रण नहीं है। इंटरनेट तथा फेसबुक पर अश्लील सामग्रियां भी बच्चों की पहुंच से दूर नही है। यहां अब कामिक्स की हंसी ठिठोल भी नही रही। यहां मनोरंजन नही अवशाद है।
एक अभिभावक राजेश राज ने कहा कि बच्चे घर से बाहर साइबर कैफे में क्या-क्या कर रहे हैं यह मालूम नही चलता है। हालांकि उन्होंने कहा कि बदलते जमाने में बच्चों को संचार संसाधनों से दूर रखना अब संभव नही है। राजेश ने कहा कि उन्हें मौका मिले तो आज भी कामिक्स पढ़ कर मन की थकान मिटाना चाहेंगे। छात्र रूद्र कुमार ने बताया कि इंटरनेट उसे दोस्त बनाने में मजा आता है। यहीं पर वह दोस्तों से चौट कर बात भी कर लेता है। मोटी, साक्षी बताती है कि कामिक्स पढ़ने के लिये न तो उतना समय मिलता है और न ही इच्छा होती है। वहीं पुस्तक विक्रेता आश्रय बताते हैं कि पिछले करीब पांच वर्षो से कामिक्स बेचना उसने छोड़ दिया। अब कामिक्स के बारे में कोई पूछने भी नही आता यह इंटरनेट की दुनियां है जहां किताबें भी कंप्यूटर में समाहित होती जा रही है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह


रेणुग्राम: कांग्रेस पार्टी द्वारा अररिया टाउन हाल में गुरुवार को आयोजित विरोध गोष्ठी में फारबिसगंज से बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसकी जानकारी देते हुए युवक कांग्रेस के फारबिसगंज विधान सभा उपाध्यक्ष साजिद सवा ने बताया कि इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है।
स्थापना दिवस समारोह
रेणुग्राम: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बुधवार को मिर्जापुर में युवक काग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। युवक कांग्रेस के फारबिसगंज विधान उपाध्यक्ष साजिद सवा के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस द्वारा किये गए कार्यो को विस्तार पूर्वक बताया गया। इस मौके पर रणवीर राम, रंजीत मेहता, ब्रह्मादेव मेहता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महंगाई के कारण घटी ग्रीटिंग कार्ड की बिक्री


नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के लोग नव वर्ष की स्वागत की तैयारी में जुट गये हैं। ग्रीटिंग कार्ड व मैसेज भेजने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। नव वर्ष 2012 को लेकर शहर के विभिन्न दुकानों में रंग बिरंगे ग्रीटिंग्स कार्ड सज गये हैं। लेकिन कार्ड की बिक्री अन्य साल की तुलना में कम दिख रही है।
दुकानदार गगन कुमार एवं सानू कुमार ने बताया कि महंगाई के कारण कार्ड की बिक्री कम हो रही है।

दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

अररिया : गुरुवार को अररिया थाना काड संख्या 185/ 02 में दुष्कर्म के आरोपी मम्मो मास्टर एवं मो. मोमी दोनो साकिन बैरगाछी ओपी क्षेत्र के भगवान पुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। न्यायालय ने दोनो आरोपियों के विरूद्ध वारंट निर्गत किया था। गिरफ्तार करने में शामिल स्पेशल सेल के सदस्य अरविंद के अनुसार गांव में भूमि विवाद के बाद यह घटना घटी थी।

छात्र छात्राओं को विधायक ने बांटी साइकिल राशि

रानीगंज (अररिया) : प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों में नवम वर्ग के छात्र-छात्राओं को साइकिल की राशि वितरित की जा रही है। इस क्रम में रानीगंज विधायक परमानंद ऋषिदेव ने लालजी उच्च विद्यालय रानीगंज, वेलसारा हाई स्कूल एवं कलावती कन्या उच्च विद्यालय में जाकर छात्र-छात्राओं को अपने हाथों साइकिल की राशि वितरित की। जिला पार्षद प्रिंस विक्टर ने भी राशि वितरण कार्य में हिस्सा लिया।
कलावती कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में कुल 351 छात्राओं को साइकिल की राशि क्रमानुसार दी जा रही है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य परमानंद मल्लिक ने बताया कि विद्यालय में कुल 420 छात्राएं नवम वर्ग में हैं जिनमें प्रथम फेज में 351 छात्राओं को चयनित कर राशि दी जा रही है। इनमें 312 सामान्य एवं 39 अनु जाति एवं जनजाति की छात्राएं हैं। विद्यालय प्रधान ने बताया कि राशि प्राप्त करने वाली छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति, विद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उसके परफोरमेंस का ध्यान रखा गया है। इस अवसर पर शिक्षक जय शंकर गुप्ता, प्रेम जीत, दया शंकर सिंह, मो. इमतियाज, पुतली नाई सहित मौजूद थे।
Soure - jagran.yahoo.com/news/

प्रकाशित सरकारी सूची में अनियमितता का आरोप


अररिया : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य में हो रहे 34540 प्रशिक्षित शिक्षकों की बहाली का मामला एक बार लटकता दिख रहा है। प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के एक गुट ने सरकार द्वारा चयनित प्रकाशित सूची में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सूची को निरस्त करने या सुधार करने की मांग की है।
इसी मुद्दे को लेकर बिहार राज्य प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षक संघ के बैनर तले पूर्णिया प्रमंडल अंतर्गत पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज एवं अररिया के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की बैठक गुरुवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में हुई। बैठक की अध्यक्षता परिमल मेहता ने की। बैठक में अभ्यर्थियों ने सरकार द्वारा चयनित सूची को गड़बड़ी पूर्ण करार दिया तथा सूची पर दस आपत्ति दर्ज करायी। बैठक में आरोप लगाया गया कि सूची में उर्दू एवं आरक्षित कोटि से बचे पदों का बंटवारा सामान्य एवं बीसीटू में होना था पर सरकार व बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सारे पदों पर सामान्य पदों के अभ्यर्थियों को जगह दिया गया। बैठक में यह भी कहा गया कि 34540 की सूची प्रकाशित होने के बाद शेष प्रशिक्षित अभ्यर्थी का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इनलोगों ने यह भी कहा कि सरकार एवं आयोग ने गुमराह करने के उद्देश्य से सूची में महाविद्यालय के स्थान वाले कालम में पिता का नाम दर्शाया गया है। बीसी वन के अभ्यर्थियों का सत्र 2005 तक चयनित सूची में दिए जाने पर इनका आरोप है कि बीसीटू के अभ्यर्थियों की उपेक्षा की गई। बैठक के माध्यम से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रधान सचिव, आयोग सचिव से सूची से वंचित प्रशिक्षितों का नाम प्रतीक्षा सूची में शामिल करते हुए बेबसाइट पर देने की मांग की है। इनलोगों ने यह भी कहा है कि मांगे पूरी नही होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर शमसाद आलम, मुजम्मिल आलम, हारुण रशीद, मो. वसीम, ओमप्रकाश नारायण, नौशाद आलम, अबुल कलाम, नूर सलाम, मरगूब आलम, हसनैन कैसर, हैदर आलम, नजामुद्दीन, मोनाजिरूल हक सहित प्रमंडल के चारों जिले के प्रशिक्षित अभ्यर्थी मौजूद थे।

पूर्व बीडीओ समेत चार पर न्यायालय में केस दर्ज

अररिया : अररिया के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में नरपतगंज के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत चार लोगों के विरूद्ध केस दर्ज हुआ है। सरकारी राशि गबन के इस मामले में न्यायाधीश सत्येंद्र रजक ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए स्थानीय थाना को आदेश दिया है। नरपतगंज के खैरा कोशिकापुर(रामघाट) निवासी बेचन ऋषिदेव ने कोर्ट में केस नंबर 3206 सी/11 दायर किया है। इस मामले में नरपतगंज के तत्कालीन बीडीओ अजय कुमार ठाकुर, जितेन्द्र सिंह, अनीता देवी समेत वशिष्ठ नारायण यादव को आरोपी बनाया गया है। धोखाधड़ी व कागजी हेराफेरी कर सरकारी राशि गबन का इस मामले में उल्लेख किया गया है।

समौल संकुल में साधन सेवी का चयन संपन्न

रेणुग्राम (अररिया) : फारबिसंज प्रखंड के मध्य विद्यालय समौल में गुरुवार को संकुलाधीन सभी विद्यालयों के शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें साधन सेवी का चुनाव किया गया। बैठक की अध्यक्षता संचालक राम प्रकाश यादव ने की तथा पर्यवेक्षक के रूप में विद्यानंद पासवान, निभर्य केशरी उपस्थित थे। बैठक में साधन सेवी के रूप में हर्ष ना. दास, गौतम मंडल, सिन्धु कुमारी, नवीन ठाकुर का चयन किया गया। इस मौके पर शिक्षक मुन्ना पांडे, कपिल देव मंडल, बटेश नाथ झा, मायानंद मिश्र, गोपाल झा, वरुण कुमार, पूनम देवी, रीना देवी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

अभाभासास ने मनाया सांसद का जन्मदिन



अररिया : अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह के 47वें वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन शाखा अररिया के तत्वावधान में समारोह आयोजित कर उनके लंबी उम्र की कामना की। विधि महाविद्यालय के सभा भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि भूगोल विभाग के प्रो. लाल मोहन झा, आयोजक डा. भुवनेश, पत्रकार नवल किशोर दास ने सांसद को उनके जन्म दिन पर बधाई दी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार मिश्र, साहित्यकार भोला पंडित प्रणयी, सुशील श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता गौरी शंकर यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष विजय जैन, अधिवक्ता अरूण वर्मा आदि उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत


अररिया : अररिया बैरगाछी मार्ग पर बैरियर के निकट बुधवार की रात बहादुरगंज की ओर से आ रही एक टैंकलारी के चपेट में आने से मिर्जाभाग निवासी मो. हासिम की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने टैंकलारी संख्या बीआर 38 ए/0025 को जब्त कर लिया एवं चालक मंजर अली को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने अंत्य परीक्षण कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के भाई मो. कादिर के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

चार शिक्षकों की बर्खास्तगी पर हाइकोर्ट ने लगायी रोक

जोकीहाट(अररिया) : प्रखंड के हरदार पंचायत के शिक्षक नियोजन 2006 के चार शिक्षकों के हटाने की अपीलीय प्राधिकार के फैसले पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। न्यायालय के फैसले पर बर्खास्त शिक्षकों में खुशी का माहौल है। उच्च न्यायालय के वाद संख्या 21225/11 के तहत दिए गए निर्णय में अब्दुल वदूद, अब्दुल हलीम, असहाबुद्दीन व सलाउद्दीन के बर्खास्तगी पर रोक लगाते हुए स्थगन आदेश दिया है। हाइकोर्ट के निर्णय के आधार पर उक्त चारों शिक्षकों ने सेवा बहाल के लिए अधिकारियों से मांग की है। वहीं शिक्षकों ने हाइकोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है।

जनता दरबार में पहुंचे सौ से ज्यादा फरियादी



अररिया : गुरुवार को डीएम के जनता दरबार में करीब 100 से अधिक फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। डीएम की गैरमौजूदगी में अपर समाहत्र्ता कपिलेश्वर विश्वास ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनी। गुरुवार को अधिकांश मामले इंदिरा आवास की राशि जनप्रतिनिधि द्वारा हड़पने, बासगीत पर्चा के जमीन पर जबरन दखल करने आदि से जुड़े थे। पिपराघाट के सोनेलाल मंडल ने एसी के समक्ष बताया कि कुछ दबंग लोग मेरी जमीन को हड़पने की नियत से मेरा घर तोड़-फोड़ कर रहे हैं। वहीं गिरदा पंचायत की शहनाज बेगम का आरोप था कि स्थानीय मुखिया का पुत्र मन्नान उसके इंदिरा आवास राशि से 5 हजार रुपया जबरन ले लिया है। जबकि कुआड़ी की मोसोमात महिला पारो ने कहा कि उनका नाम बीपीएल में है तथा स्कोर 12 है। इसके बावजूद उन्हें इंदिरा आवास का लाभ नही मिला। भगवानपुर गांव के राम प्रकाश मेहता का आरोप था कि स्थानीय कुछ दबंग व्यक्ति उनकी जमीन को कब्जा करना चाह रहे हैं। एसी श्री विश्वास ने संबंधित पदाधिकारी को 15 दिनों के भीतर जांचोपरांत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

एक ही रात दो मोटर साइकिलों की चोरी

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मुहल्ले में बुधवार की रात चोरों ने दो मोटर साइकिल चोरी कर ली। चोरी की पहली घटना वार्ड दस व दूसरी घटना सीएस हुस्नआरा बहाज के क्लिनिक के आगे घटी। दोनों ही घटनाओं के पीड़ितों द्वारा पुलिस को लिखित सुचना दे दी गयी है। वार्ड संख्या में दस में सुरेश लाल दास के घर के आगे सकल झा अपनी हीरो होंडा पंखुड़ी मोटर साइकिल संख्या बीआर 38/3157 लगाकर कहीं गये थे। पंद्रह मिनट बाद जब वह लौट कर आये तो गाड़ी गायब थी। वहीं, डा. हुस्न आरा के इस्लामनगर स्थित क्लिनिक के आगे उनका भतीजा मो. जमीउल रहमान अपनी हीरो होंडा पैशन प्रो मोटर साइकिल संख्या बीआर 38 डी/0391 लगाकर अंदर गये। कुछ देर बाद जब वे बाहर आए तो गाड़ी गायब थी।

एक ही रात दो मोटर साइकिलों की चोरी

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मुहल्ले में बुधवार की रात चोरों ने दो मोटर साइकिल चोरी कर ली। चोरी की पहली घटना वार्ड दस व दूसरी घटना सीएस हुस्नआरा बहाज के क्लिनिक के आगे घटी। दोनों ही घटनाओं के पीड़ितों द्वारा पुलिस को लिखित सुचना दे दी गयी है। वार्ड संख्या में दस में सुरेश लाल दास के घर के आगे सकल झा अपनी हीरो होंडा पंखुड़ी मोटर साइकिल संख्या बीआर 38/3157 लगाकर कहीं गये थे। पंद्रह मिनट बाद जब वह लौट कर आये तो गाड़ी गायब थी। वहीं, डा. हुस्न आरा के इस्लामनगर स्थित क्लिनिक के आगे उनका भतीजा मो. जमीउल रहमान अपनी हीरो होंडा पैशन प्रो मोटर साइकिल संख्या बीआर 38 डी/0391 लगाकर अंदर गये। कुछ देर बाद जब वे बाहर आए तो गाड़ी गायब थी।

पीड़ितों को न्याय दिलाने को संघर्ष करेगी कांग्रेस


अररिया : भजनपुर मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में नेताओं ने पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांगेस के महासचिव सह प्रवक्ता डा. शकील अहमद खां ने की।
कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बंगाल झारखंड प्रभारी डा. शकील अहमद ने कहा कि निर्दोष पर जुल्म के खिलाफ कांग्रेस हमेशा लड़ती रही है। हम भजनपुर के पीड़ितों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि भजनपुर का वाकया भ्रष्टाचार से जुड़ा है। राज्य सरकार ने अपने नजदीकियों को बियाडा की जमीन दी, इसीलिए मामले की सीबीआई जांच नहीं कराना चाहती। डा. अहमद ने न्यायिक आयोग की जांच के जल्द पूरा किये जाने की मांग की तथा मामले में कोर्ट के फैसले के प्रति विश्वास व्यक्त किया।
वहीं, डा. शकील अहमद खां ने कहा कि हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन भजनपुर के पीड़ितों को इंसाफ दिलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के प्रति नीतीश सरकार का रवैया ठीक नहीं है। भजनपुर से पहले बटराहा के मामले में भी यह देखा जा चुका है।
इधर,कांग्रेस से विस प्रत्याशी रह चुकी जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम ने कहा कि भजनपुर वासियों को इंसाफ नहीं मिला तो कई और भजनपुर सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के प्रति अपनी जिम्मेदारी भूल चुकी है। कसबा के कांग्रेसी विधायक आफाक आलम ने कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो बात दबेगी नहीं। उन्हें इस बात पर ऐतराज था कि मामले की जांच छह माह में भी पूरी नहीं हो पायी है।
कार्यक्रम में ओवैश यासीन, जिलाध्यक्ष भारतेंदु यादव, मासूम रेजा, शशिभूषण झा, प्रमोद झा, परवेज आलम, आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अनहद संस्था के प्रतिनिधि के अलावा पूर्व मंत्री मोईदुर्रहमान,अनिल सिंहा, आबिद अंसारी, सदरे आलम, सुनील आर्य, प्रो. राम चरित्र सिंह, शंकर प्रसाद साह, रजी अहमद, प्रकाश चौधरी, साजिद सबा, जयप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जन्म दिन पर बधाई


भरगामा: स्थानीय सांसद प्रदीप सिंह के 47 वें जन्म दिवस पर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है।
बधाई
रेणुग्राम: अररिया के सांसद प्रदीप सिंह के जन्म दिन पर भाजपा नेता दिलीप मेहता, पूर्व मुखिया अशोक यादव, भाजयुमो के दिलीप कुंवर, पैक्स अध्यक्ष तरूण झा ने उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बधाई दी है।
मांग
रेणुग्राम: युवा कांग्रेस के फारबिसगंज विस उपाध्यक्ष साजिद सवा ने भजनपुर कांड की न्यायिक जांच की मांग करते हुए बिहार सरकार द्वारा आज तक पीड़ितों को मुआवजा नही दिये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है।
खुशी
रेणुग्राम: बिहार सरकार द्वारा इंटर की छात्राओं के लिए भी पोशाक राशि उपलब्ध कराये जाने पर युवा जदयू के सचिव सैफ अली उर्फ पप्पू ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट को बधाई दी है।
आयोजन
रेणुग्राम: अररिया के सांसद प्रदीप सिंह के जन्म दिन के मौके पर गुरुवार को जदयू नेता दिलीप पटेल के नेतृत्व में सिमराहा में दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद के लंबी उम्र की कामना की गई।
किसान परेशान
रेणुग्राम: फारबिसगंज प्रखंड के बोकड़ा पंचायत के किसानों को केसीसी ऋण नही मिलने से आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत बोकड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. मुश्ताक ने बताया कि केसीसी ऋण के अभाव में किसानों को कृषि कार्य में कठिनाई उत्पन्न है। उन्होंने जिला प्रशासन से केसीसी ऋण मुहैया कराने की मांग की है।