Monday, May 21, 2012

मनुष्य शरीर में ही साधन का धाम : अच्युतानंद बाबा


कुसियारगांव (अररिया) : कुसियारगांव आजम नगर में सात दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन चंपा देवी के सौजन्य से किया गया है। इस अवसर पर कोलकाता से आये महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के शिष्य स्वामी अच्युतानंद जी महाराज ने कहा कि संसार में जितने जीव हैं सबसे श्रेष्ठ मनुष्य है। मनुष्य का शरीर साधन का धाम है और मोक्ष का मार्ग शरीर से ही निकलता है। इस शरीर में ब्रह्मा ज्योति और बुद्ध नाद हैं। इस शरीर में ही सारी विद्या सभी देवता और सभी तीर्थ रहते हैं। इसी शरीर से ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य सिर्फ एक दिन यह सोच ले कि हम झूठ नहीं बोलेंगे तो देख लीजिये ईश्वरीय शक्ति।
कार्यक्रम में विजय बाबा, सधवेली, जय किशोर बाबा, सिमराहा व खन्ना बाबा , अररिया ने भी अपने प्रवचन से भक्तों को मोहित किया। कार्यक्रम के संचालन में चौकीदार शंभू धरकार के अलावा मुखिया लक्ष्मण चौधरी, सरपंच बच्चन बिहारी, पंसस अनसरी अफसाना, अनिल गोस्वामी, नूनू लाल, छोटे बिहारी, दिलीप व पूर्व मुखिया लक्ष्मी ऋषिदेव सक्रिय रूप से योगदान कर रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment