Wednesday, May 23, 2012

वार्षिकोत्सव पर नौ कुंडी महायज्ञ


रानीगंज(अररिया) : गायत्री शक्ति पीठ के 8वें वार्षिकोत्सव पर पीठ के प्रांगण में नौ कुंडी यज्ञ का आरंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें 501 महिलाओं कलश के साथ एवं इसके अतिरिक्त गायत्री साहित्य के साथ दर्जनों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने इस शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। भजन, कीर्तन के साथ पीताम्बरी व लाल परिधानों में निकली शोभा यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने आगवानी की। इससे पूर्व सोमवार को प्रात: नौ कुंडी यज्ञ का आरंभ सूर्य अराधाना मंत्रोच्चारण के अखंड जाप से की गयी।
कार्यक्रम के संबंध में नरेश कुमार साह ने बताया कि बुधवार को नौ कुंडी यज्ञ गायत्री शक्ति पीठ के प्रागंण में गायत्री मंत्र के साथ प्रारंभ होगा तथा उसी शाम दीप यज्ञ, प्रवचन एवं भजन संगीत हरिद्वार से पधारे विद्वतजनों द्वारा की जायेगी और गुरुवार को नौ कुंडी यज्ञ की पूर्णाहुति दी जायेगी। इस कार्यक्रम को लेकर पूरा रानीगंज गायत्री शक्ति पीठ प्रागंण में भक्तिमय माहौल है तथा श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। नौ कुंडी इस यज्ञ को सफल बनाने में पूरे नगरवासियों की जहां असीम सहयोग है वहीं जगदीश प्र. जायसवाल, सत्यदेव चौधरी, सुंदर लाल, राज कुमार साह, सावित्री देवी, नरेश प्र. साह, जामून साह, रोशन कुमार जायसवाल, पिंकी कुमारी आदि यज्ञ को सफल बनाने में सक्रिय हैं।

0 comments:

Post a Comment