Monday, May 21, 2012

सबसे अधिक मतों से जीती अफसाना

अररिया : जिले के तीन नगर परिषद एवं पंचायत में अररिया के पूर्व अध्यक्ष अफसाना प्रवीण सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज करने वाली महिला बनी। वार्ड संख्या 17 से चुनाव लड़ी पूर्व अध्यक्ष ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नूरसवा खातुन को 575 मतों से हराया। पूर्व अध्यक्ष अररिया, फारबिसगंज, जोगबनी के 69 सीटों में सबसे अधिक मत तथा मत का अंतर प्राप्त करने में सफल हुई। इसके बाद वार्ड संख्या आठ के पार्षद अरुण कुमार साह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुकदेव ठाकुर को 486 मतों से हराया। तीसरे स्थान पर सबसे कम उम्र के पार्षद रीतेश कुमार राय रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेन्द्र यादव को 339 तथा वार्ड संख्या 21 के महिला पार्षद सुमन देवी ने पूर्व नप अध्यक्ष अंजनी जायसवाल को 334 मतों से पराजित किया है। सबसे खास बात यह है कि जिले में कोई भी पार्षद चार अंक के आंकड़े को नहीं छू सके।

0 comments:

Post a Comment