Wednesday, May 23, 2012

किसानों को दी गई धान सघनीकरण की तकनीक



रानीगंज (अररिया) : कृषि विभाग एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण के तत्वावधान में सोमवार को प्रखंड परिसर के प्रांगण में खरीफ महोत्सव 2012 का जिले में आगाज रानीगंज से किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी नईम अशरफ की उपस्थिति में महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नीलम देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायत से आये किसानों को श्री विधि से खेती के लाभ के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में धान की सघनीकरण प्रणाली की भी जानकारी किसानों को दी गयी। कृषि वैज्ञानिक जावेद आलम ने इस अवसर पर किसानों को खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के विभिन्न उपायों को बताया। खेतों के पोषण तत्व प्रबंधन, बीज की छटाई एवं उपचार, खर पतवार पर नियंत्रण आदि की जानकारी। प्रो. रघुनंदन सिंह ने इस अवसर पर किसानों की मूल समस्याओं से भी कृषि अधिकारियों को अवगत कराया तथा किसानों को सरकार से मिलने वाली योजनाओं से अवगत कराया तथा किसानों को सरकार से मिलने वाली योजनाओं से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में चयनित किसानों को श्री विधि कीट एवं कोनोविडर की आपूर्ति की गयी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमाशंकर सिंह ने प्रखंड में चलाये जा रहे विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी इस महोत्सव में दी।

0 comments:

Post a Comment