Tuesday, May 29, 2012

प्रेमलता के तीन मंजिला मकान पर थी अपहत्र्ता की नजर


अररिया : अपहरण कर्ता गिरोह के मुख्य सरगना पप्पू यादव एवं उनकी पत्‍‌नी मिली देवी की नजर उनके तीन मंजिला मकान पर थी। मकान हड़पने के लिये मिली ने खुशबू कुमारी को गर्भवती बनाकर बतौर हथियार के रूप में खड़ा किया था। यह खुलासा हाई टेक महिला मिली एवं उनके दूसरे पति पप्पू यादव से पूछताछ के क्रम में हुई है। एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि मिली प्रेमलता देवी के पुत्र संतोष कुमार को खुशबू को गर्भवती बनाने का जिम्मेदार ठहराने की तैयारी कर ली थी। जल्द ही दोनों पति-पत्‍ि‌न न्यायालय का सहारा लेकर खुशबु को प्रेमलता देवी के घर पर रहने के लिये भेजता। फिर खुशबू के बहाने ही मिली देवी एवं पप्पू प्रेमलता देवी के घर पर अपना कब्जा जमाता। चूंकि प्रेमलता को तीन पुत्री एवं एक मात्र पुत्र संतोष है। वहीं अररिया पहुंची प्रेमलता देवी ने एसपी को बताया कि पति के मौत के बाद उनके जीविका का मुख्य श्रोत घर का किराया ही बचा है। मकान से आने वाली किराया से हीं वह अपने बाल-बच्चों की परवरिश करती है। प्रेमलता देवी ने यह भी बताया कि डेढ़-दो वर्ष पूर्व मिली उनके मकान में भाड़े पर रहने के आयी थी। कुछ दिन तक रहने के बाद वह अन्य चली गयी।
एसपी ने बताया कि गिरोह की महिला मिली देवी जिस समय प्रेमलता देवी के मकान में रहती थी उसी समय वह खुशबू को अपने गिरोह में शामिल की थी। बाद में खुशबू गर्भवती हो गयी। एसपी ने संभालना व्यक्त की कि मिली के पति पप्पू ने ही खुशबू को गर्भवती यह सोच कर बनाया होगा कि संतोष को उनके प्रेम जाल में फंसाया जा सके। वहीं मिली ने स्वीकार किया कि संतोष एवं उनके परिवार को पूर्व से जानती थी। खुशबू के माध्यम से मिली ने संतोष को फोन कराता था। मौके पर अपहृत छात्र संतोष ने बताया कि खुशबू उससे फोन पर बराबर बात करती थी। खुशबू के कहने पर हीं वह उनके बताये जगहों पर पहुंचा था। लेकिन उन्हें ये नही पता था कि वह पहले से गर्भवती है।

0 comments:

Post a Comment