Friday, June 1, 2012

चेयरमैन पद को लेकर सरगर्मी तेज


जोगबनी(अररिया) : नगर पंचायत के वार्ड पार्षद का चुनाव संपन्न होने के बाद अब निगाहें चेयरमैन पद पर टिक गयी है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है सरगर्मी बढ़ती जा रही है। अध्यक्ष पद को लेकर जोड़तोड़ की राजनीति भी तेज हो गयी है। अध्यक्ष पद के दावेदारों ने पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए हर हथकंडे अपनाने शुरू कर दिये हैं।
जानकारी अनुसार 9 जून को अध्यक्ष के निर्वाचन की अधिसूचना जारी हुई है। जोगबनी नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए दो दावेदार ऊषा देवी व निवर्तमान अध्यक्ष तरन्नुम नाज मैदान में डटे दिख रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment