Friday, June 1, 2012

सेवानिवृत कर्मचारी को दी गई भावभीनी विदाई

कुर्साकांटा (अररिया) : गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में राजस्व कर्मचारी मो. शमीम के सेवानिवृत होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। एक समारोह के माध्यम से अंचलाधिकारी विजय शंकर सिंह ने मो. शमीम को एक कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार व्यक्ति बताया। वहीं प्रखंड प्रमुख धनजीत सिंह ने मो. शमीम के सेवानिवृत होने पर कार्यालय में एक योग्य कर्मी का अभाव हो जाने की बातें कही। मौके पर बीडीओ इस्तियाक अल अंसारी, प्रमुख धनजीत सिंह, मुखिया मुस्ताक आलम, बासुदेव सिंह, थानाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, श्याम मंडल, उमेश विश्वास सहित अनेकों प्रखंड कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment