Tuesday, May 29, 2012

संतोष बने जोकीहाट भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष

जोकीहाट(अररिया) : जोकीहाट के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मंगतू चौधरी की अचानक मौत के करीब छह महीने बाद भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत ने जोकीहाट भाजपा कमेटी का पुनर्गठन किया है। अध्यक्ष श्री भगत ने प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए बागनगर पंचायत के संतोष कुमार मंडल को अध्यक्ष, कुर्सेल पंचायत के मो. याकूब एवं हरि प्रसाद चौधरी को महामंत्री ,शिवलाल मंडल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष श्री भगत ने बताया कि इन युवा भाजपाईयों क मनोनयन से पार्टी में युवाओं का रूझान बढ़ेगा। उन्होने नवमनोनीत पार्टी अध्यक्षों को संगठन की मजबूती के लिए कई दिशा निर्देश दिये। नये पार्टी अध्यक्ष संतोष मंडल व महामंत्री याकूब ने बताया कि पार्टी के सिद्धातों के तहत जोकीहाट में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं को सम्मान , पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल,एवं नये सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment