Tuesday, May 29, 2012

अंचल प्रारंभिक शिक्षक संघ का पुनर्गठन

सिकटी (अररिया) : अंचल प्रारंभिक शिक्षक संघ सिकटी के पुनर्गठन के लिए शिक्षकों का उन्मुखीकरण सह बैठक का आयोजन उमवि डेढुआ में अंचल सचिव गिरानंद रजक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संघ के जिलाध्यक्ष मो. अजहर हुसैन एवं प्रधान सचिव रामानंद यादव की उपस्थिति में संघ का सर्वसम्मति से पुनर्गठन करते हुए शिक्षकों को वर्तमान परिपेक्ष्य में शिक्षण व्यवस्था की कार्यशैली से अवगत कराया गया। साथ ही शिक्षा में गुणात्मक सुधार, छात्रों का ठहराव आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। इनके अलावा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यशैली पर विरोध जताया गया। इस संबंध में संघ के नवमनोनीत राज्य प्रतिनिधि राकेश कुमार ने बताया कि अंचल प्रारंभिक शिक्षक सिकटी में अध्यक्ष मो. सउद आलम उपाध्यक्ष गणेश यादव व गायत्री देवी, वरीय उपाध्यक्ष संतोष बैठा अंचल सचिव गिरानंद रजक, उप सचिव गणेश प्र. दास एवं सुनिल कुमार राय, कोषाध्यक्ष शरणदेव पासवान, अंकेक्षक हसीवुर रहमान, कार्यालय सचिव विनोद कु. मंडल एवं विनोद कुमार पंजियार, संयुक्त सचिव बबिता देवी, जिला प्रतिनिधि किरण कुमारी, कन्हैया झा, महेश्वर मोची, ओम प्रकाश पासवान, राज्य प्रतिनिधि राकेश कु. सुब्वा व मीरा प्रसाद तथा कार्यकरिणी सदस्य विभूति नाथ मिश्र, श्रवण कु. यादव, मुस्ताक आलम एवं जयंत कुमार मनोनीत किए गए है। बैठक में बीआरसी के संचालन व्यवस्था पर विरोध प्रकट करते हुए इसमें सुधार की मांग की गई तथा बीआरसी में बीआरपी के जगह अवैध रूप से कार्य करने वाले शिक्षकों पर कार्यवाई की मांग की गई।

0 comments:

Post a Comment