Friday, June 1, 2012

दुखों का निवारण है सत्संग: साध्वी



अररिया : अररिया के प्रसिद्ध काली मंदिर के निकट दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सत्संग व प्रवचन कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को परम पूज्य सर्व श्री आशुतोष महाराज के शिष्य दीपा भारती ने श्रद्धालुओं के बीच सत्संग के यथार्थ को रखा। साध्वी ने कहा कि दुनिया के तमाम दुखों का निवारण सत्संग है। सत्संग से सुख और शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि सत्य ही आत्मा और परमात्मा है। सत्य ही ईश्वर से साक्षात्कार कराता है। साध्वी ने बताया कि ऋषि, मुनियों ने भी इसी सत्य के सहारे ईश्वरत्व को प्राप्त किया फिर मोह माया के गफलत में जीने वाले जीवों को भी इसी सार से अवगत कराया। साध्वी ने बताया कि इस सार को जानना किसी के लिए संभव है। बस उनके अंदर निष्ठा और प्रेम हो। उन्होंने बताया कि जब मनुष्य अपने घर में उस ज्योति स्वरूप परमात्मा को जानकार ज्ञान, साधना और धर्म ग्रंथ शास्त्रों का पठन-पाठन करें तो कोई भी मनुष्य इस वैभव रूपी संसार में रहकर भी ईश्वर के निकट होगा। बिहार झारखंड के संस्थान प्रभारी स्वामी यादवेन्द्र जी ने भी श्रद्धालुओं को सत्य के सार से अवगत कराया।

0 comments:

Post a Comment