Friday, June 1, 2012

मूलचंद की मौत से समाज को क्षति : सांसद


कुर्साकांटा (अररिया) : गुरुवार की देर रात्रि मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह सौरगांव के मुखिया मनोज सिंह के पिता सेवानिवृत कर्मचारी मूलचंद मंडल का निधन लंबी बीमारी के कारण पूर्णिया स्थित उसके निज निवास स्थान पर हो गया।
100 वर्षीय श्री मंडल के अंतिम संस्कार में भाग लेने काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। अंतिम संस्कार में भाग लेने पहुंचे सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने श्री मंडल को एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं समाज सेवी बताया। अंतिम संस्कार में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से मुखिया शंभू मंडल, चित्तलाल मंडल, सांसद प्रदीप कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख धनजीत सिंह, सुशील झा, लक्ष्मी ठाकुर, मो. मुस्ताक आलम सहित सैकड़ों संख्या में लोग उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment