Tuesday, May 29, 2012

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम होगी पुरस्कृत


अररिया : अपहरण गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगा। यह घोषणा पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने नगर थाना में किया है।
एसपी श्री लांडे ने बताया अंतर राज्यीय गिरोह पहली बार अररिया पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस गिरोह के तार बड़े-बड़े शहरों से जुड़ रहे हैं। यदि इनकी गिरफ्तारी जल्द नहीं होती तो जल्द ही फिर कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे। एसपी ने इस गिरफ्तारी को बहुत बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने बताया कि पुरस्कृत किये जाने से पुलिस कर्मियों का मनोबल में वृद्धि होती है। मनोबल में वृद्धि होने से कार्य करने की गति भी तीव्र होती है।
गिरफ्तारी में नगर थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह, पीएसआई अरविंद कुमार, पंकज कुमार एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे।

0 comments:

Post a Comment