Tuesday, May 29, 2012

विदेशी पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रही कांग्रेस: बब्बन


रानीगंज(अररिया) : भारतीय जनता मजदूर महासंघ की प्रखंड कार्यसमिति की बैठक कोसी निरीक्षण भवन के प्रांगण में हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी चंद्रशेखर सिंह बब्बन की उपस्थिति में खेतिहर मजदूर एवं किसानों के हित में संगठन के दायित्वों की चर्चा बैठक में की गयी।
प्रखंड अध्यक्ष संतोष ऋषि की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस नीति को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बब्बन ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त संप्रग सरकार देश को दिवालिया बनाने के कगार पर ले जा रही है। मजदूर के हित की झूठी बात कर विदेशी पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रही कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। क्षेत्र में किसानों के गेहूं खरीद केंद्र अब तक नहीं खुलने पर रोष प्रकट किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने भ्रष्ट अधिकारियों एवं बिचौलियों को चेतावनी भरे शब्दों में आगाह किया कि मजदूरों के हितकारी योजनाओं की लूट करने वालों के खिलाफ महासंघ ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं फारबिसगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता ने कहा कि संगठित होकर ही मजदूर अपने हितों की रक्षा एवं उद्देश्य की प्राप्ति कर सकते हैं। महासंघ के प्रयास के प्रयास से जमींदारों एवं मजदूरों के गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में मिल रहे सफलता की चर्चा बैठक में की गयी। बैठक में जिला अध्यक्ष रघुवीर विश्वास, जिला उपाध्यक्ष रामदेव ऋषिदेव, प्रखंड उपाध्यक्ष अंजू देवी, लाल बहादुर सिंह आदि थे। जबकि कार्यक्रम का संचालन कुंदन कुमार ने किया।

0 comments:

Post a Comment