Thursday, June 23, 2011

सीमावर्ती क्षेत्र में फैल रहा जाली नोटों का कारोबार


कुर्साकांटा (अररिया) : इंडो नेपाल सीमावर्ती इलाकों में जाली नोटों का कारोबार फैलता जा रहा है। भारत विरोधी तत्व बेरोजगार युवकों एवं महिलाओं का सहारा ले रहे हैं जिससे बाजारों में आये दिन लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण बाजारों में खासकर 500 रुपये के नकली नोटों की भरमार है। असली और नकली नोटों में इतना बारीक अंतर होता है जिसे साधारण लोग नहीं परख पाते हैं।
जानकार सूत्रों की मानें तो सीमावर्ती भारतीय गांवों में जाली नोट नेपाल के रास्ते आते हैं। सूत्र बताते हैं कि जाली नोटों के इस कारोबार में एक बड़ा नेटवर्क अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज एवं सहरसा आदि जिलों तक फैला है।
सकारात्मक पहलू यह है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात एसएसबी के जवान असली और नकली नोटों की पहचान के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं।
एसएसबी की 28वीं बटालियन के सहायक सेनानायक विकास भल्ला ने बताया कि जाली नोटों के पहचान के संबंध में आम लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य ये समय-समय पर शिविर भी लगाये जा रहे हैं। इधर, आम लोगों द्वारा की जाने वाली चर्चा को अगर माने तो इस कारोबार में आपराधिक संगठनों व सफेदपोश लोगों का हाथ है तथा आम पुलिस उन्हें धरने में रुचि नहीं लेती।

भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था पूर्णिया रवाना


फारबिसगंज(अररिया) : पूर्णिया विधानसभा उप चुनाव को ले भाजपा प्रत्याशी किरण केसरी के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक जत्था नगर महामंत्री प्रदीप कन्नौजिया के नेतृत्व में पूर्णिया के लिए रवाना हुआ। जत्था में सरदार रणजीत सिंह, प्रसनजीत चौधरी, अशोक मंडल आदि शामिल है।

कुर्साकाटा: धनजीत बने प्रखंड प्रमुख


कुर्साकांटा (अररिया) : मंगलवार को प्रखंड प्रमुख के चुनाव के बाद पिछले एक महीने से चले आ रहे अटकलों पर विराम लग गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में सदर एसडीओ डा. विनोद कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। प्रमुख पद के समिति सदस्य क्षेत्र संख्या एक के धनजीत सिंह एवं निवर्तमान
प्रखंड प्रमुख सह क्षेत्र सं 4 के पंसस सुशील कुमार सिंह के बीच मतदान हुआ। 18 समिति सदस्यों में 11 मत धनजीत सिंह को एवं 7 मत सुशील कुमार सिंह को मिला। धनजीत सिंह 4 मतों से बढ़त हासिल कर प्रखंड प्रमुख घोषित किये गये। वही उपप्रमुख के रूप में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया। चुनाव परिणाम के बाद अख्तरी बेगम 10 मत प्राप्त कर उपप्रमुख चुनी गयी। श्याम कुमार मंडल को सात मत एवं चमनलता देवी को एक मत प्राप्त हुए।

शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन


पलासी (अररिया), निसं: प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मवि. पलासी में समन्वयक श्यामा प्रसाद रजक की देखरेख में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मौके पर मो. गजनफर हुसैन, सुभाष चन्द्र विश्वास, गीता देवी, हिना प्रवीण आदि मौजूद थे।
कार्यशाला में मुख्य रूप से नामांकन प्रतिवेदन, परीक्षाफल प्रतिवेदन, पुस्तकों की कमी सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। साथ ही साथ शिक्षकों की उपस्थिति पंजी में बीईओ द्वारा सत्यापित फोटो चिपकाने पर चर्चा की गयी।

ग्रामीण सड़कें गडढ़ों में तब्दील


बसैटी (अररिया) : रानीगंज प्रखंड के बसैटी पंचायत अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण सड़कें गढ्डों में तब्दील हो गयी है। पंचायत वासियों ने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से उक्त सड़क में मिट्टी भरायी व पक्कीकरण करवाने की मांग की है। बसैटी से भलवाही टोला होते हुए करेलागांव जाने वाली तथा बजरंग वाली सड़क पर कई जगहों पर गढ्डे बन गये हैं। हल्की बारिश होने पर ही उक्त सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं बसैटी हाट से कठुआ जाने वाली सड़क की स्थिति भी नारकीय बनी हुई है। सड़ांध भरे कीचड़ से निकलने वाली दुर्गध से भी मुहल्ले वासी परेशान हैं। मुहल्ला वासियों की मानें तो उक्त सड़क पर मिट्टी भराई के नाम पर रुपये कि निकासी भी हो चुकी है।
इधर नव निर्वाचित मुखिया निभो देवी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद सभी सड़कों में निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

कलावती डिग्री कालेज में नामांकन आरंभ


अररिया : कलावती डिग्री कालेज रानीगंज में स्नातक प्रथम खंड के साइंस कामर्स एवं कला संकायों में विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार नामांकन जारी है। उक्त जानकारी कालेज प्राचार्य जयप्रकाश मल्लिक ने देते हुए कहा कि नामांकन प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। उन्होंने कहा कि जिले में अररिया एवं फारबिसगंज कालेज ही दो अंगीभूत कालेज है इसके अतिरिक्त कलावती डिग्री कालेज ही एक मात्र तीनों संकायों में स्थायी संबंद्धता प्राप्त महाविद्यालय हैं। प्राचार्य श्री मल्लिक ने कहा कि छात्र संख्या समिति होने के कारण कई छात्र-छात्राओं का नामांकन नही पाता है। प्राचार्य ने विवि कुलपति से महाविद्यालय में छात्र-छात्राओंके नामांकन के लिए सीटें बढ़ाने का अनुरोध किया है।

पीआरआइ जन प्रतिनिधियों ने ली शपथ


कुर्साकांटा (अररिया) : मंगलवार को प्रखंड के सौरगांव पंचायत के मुखिया मनोज सिंह सहित सरपंच, उपमुखिया आदि सभी को बीडीओ रोजी कुमारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। उपमुखिया के रूप में जानकी देवी, उप सरपंच के रूप में परमानंद यादव निविर्रोध चुन लिये गये। इसके साथ ही वार्ड सदस्यों एवं पंच सदस्यों को भी पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


जोकीहाट (अररिया) : जोकीहाट प्रखंड कार्यालय के सभागार में सातवें व अंतिम दिन पछियारी पिपरा, भूाना मजगांवा एवं चौकता पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बीडीओ मो. सिकंदर ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में पछियारी पिपरा पंचायत के मुखिया संतोष विश्वास भूना मजगांवा पंचायत से मेहजबी एवं चौकता पंचायत से मोअच्जम अंसारी शामिल है। शपथ-ग्रहण के दौरान पछियारी पिपरा से उपमुखिया पद के लिए रंभा देवी, भूना मजगांवा से शैलेन्द्र प्र. साहु तथा चौकता पंचायत से जमाल को वार्ड सदस्यों ने चयन किया। उपसरपंच पद के लिए मटियारी पिपरा से मनोज विश्वास, भूना से आलम तथा चौकता से हसीब के नाम शामिल हैं।

चुनावी रंजिश में फायरिंग व बम विस्फोट, दो घायल


-मुखिया पति सहित आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सिकटी (अररिया), निसं: पंचायत चुनाव संपन्न हो जाने के बाद भी चुनावी रंजिश की आग ठंडा होने का नाम नहीं ले रही है। सिकटी में उपमुखिया चुनाव को ले हुए विवाद में पड़रिया पंचायत के खान टोला में सोमवार की शाम मुखिया समर्थकों ने फायरिंग व बम विस्फोट किया जिससे दो लोग घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना को ले घायलों के परिजन मुतल्लिक खां के बयान पर स्थानीय थाना में पंचायत के वर्तमान मुखिया के पति सहित आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मुख्यालय जानकारी अनुसार सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में पड़रिया पंचायत के उपमुखिया का चुनाव हुआ था। जिसमें वर्तमान मुखिया के समर्थक घुल्टुन विजयी हुए। चुनाव के दौरान ही दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ गया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घुल्टुन की जीत के बाद जब उनके व वर्तमान मुखिया के पति इसहाक के समर्थक जत्था बनाकर वापस लौटने लगे। इसी क्रम में जब वे लोग मो. मुतल्लिक के दरवाजे के पास पहुंचे तो वहां उत्पात शुरू कर दिया। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मुखिया पति इसहाक के कहने पर उनके एक समर्थक ने मास्केट से गोली चला दी। जो मोतल्लिक खां के भांजा महबूब खां के पैर में लगी वे वहीं गिर गये। इसी बीच मुखिया के एक अन्य समर्थक ने दरवाजे पर बम फेंक दिया। बम विस्फोट में अयूब खां घायल हो गये। इसके बाद वहां भगदड़ मच गयी तथा सभी भाग खड़े हुए। बाद में लोगों ने दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष पुष्कर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है तथा दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ताओं में आक्रोश

भरगामा (अररिया) : भरगामा प्रखंड में बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता आक्रोशित हैं। एक तरफ चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी ने जहां लोगों का जीना मुहाल कर दिया है तथा लोग पल भर क ठंठक पाने यत्र-तत्र भागे फिर रहे हैं, वही विद्युत की लचर आपूर्ति ने व्यवस्था के प्रति लोगों में रोष भर दिया है।
उपभोक्ताओं की माने तो शेष क्षेत्र की अपेक्षा भरगामा में कम बिजली आपूर्ति की जा रही है। अन्य क्षेत्रों में बिजली जहां सात से आठ घंटे तक आपूर्ति की जाती है वही भरगामा में बमुश्किल तीन-चार घंटे भी उपलब्ध नही होती। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले एक महीने के अंदर प्रखंड के केवल खजुरी फीडर से तकरीबन एक लाख से उपर के बिल की वसूली विभाग द्वारा की गई है, बावजूद इसके बिजली के इस आंखमिचौनी ने प्रखंड के उपभोक्ताओं में आक्रोश की स्थिति बन दी है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी देते हुये कहा कि व्यवस्था में अगर तत्काल सुधार कर बिजली की आपूर्ति नही बढ़ाई गई तो वे आंदोलन करेंगे।

Monday, June 20, 2011

पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी


कुर्साकाटा(अररिया) : शपथ ग्रहण समारोह के तीसरे दिन सोमवार को प्रखंड के कमलदाहा जागिर परासी लक्ष्मीपुर एवं रहटमीना पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बीडीओ रोजी कुमारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ लेने वालों में कमलदाहा पंचायत के मुखिया शकीला खातून, सरपंच रूबी खातून, उप मुखिया गौस आलम, उपसरपंच बीबी रबीना, जागीर परासी पंचायत के मुखिया दयानंद यादव, सरपंच रामानंद साह, उपमुखिया शिवानंद मंडल, उपसरपंच विंदेश्वरी मंडल, लक्ष्मीपुर पंचायत के मुखिया अरूण कुमार यादव, सरपंच सुनील कुमार यादव, उपमुखिया योगानंद दास, उपसरपंच मुन्नी देवी, रहटमीना पंचायत के मुखिया उर्मिला देवी, सरपंच लीला देवी, उपमुखिया फुलिया देवी, उपसरपंच बदन लाल सादा शामिल थे। इसके अलावा पंचायत के वार्ड सदस्य, पंच सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
जोकीहाट निप्र के अनुसार प्रखंड के सभा भवन में बीडीओ सिकंदर ने चैनपुर मसुरिया, बागनगर महलगांव एवं चिल्हनियां पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। शपथ ग्रहण करने वालों में चैनपुर मसुरिया के मुखिया महबूब आलम, महलगांव से नीलम देवी,, बागनगर से भूमानंद ऋषिदेव एवं चिल्हनिया से बीबी साकेरिन शामिल है। सरपंच पद के लिए चैनपुर मसुरिया से अब्दुल हन्नान, बागनगर से कारी देवी,, महलगांव से कृपानाथ विश्वास तथा चिल्हनियां से मुस्लिम शामिल है। जबकि उपमुखिया पद के लिए चैनपुर मसुरिया से अजुन, बागनगर से रिजवाना खातून, चिल्हनियां से अबु हमजा तथा बागनगर से रइसुद्दीन शामिल हैं।

अवैध टैक्सी टेम्पो स्टैंड का नागरिकों ने किया विरोध


फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज स्थित अस्पताल रोड के नागरिकों ने सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के समीप टैक्सी व टेम्पो चालकों द्वारा अवैध रूप से स्टैंड बना लिये जाने का विरोध किया है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को एक आवेदन देकर स्टैंड हटवाने की गुहार लगाई है। दर्जनों स्थानीय नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन पत्र की प्रति जिला पदाधिकारी अररिया, मुख्य पार्षद फारबिसगंज नगर परिषद सहित अन्य पदाधिकारियों को भी प्रेषित किया गया।
आवेदन पत्र में दर्शाया गया है कि अस्पताल रोड स्थित हरिजन प्राथमिक विद्यालय, दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर तथा फुलवरिया हाट के समीप जबरन टैंक्सी, टेम्पो स्टैंड बना लिया गया है। जिस कारण न सिर्फ वहां हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है बल्कि हरिजन प्राथमिक विद्यालय के सामने टेम्पो की कतारें लगे रहने से छोटे छोटे बच्चों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
बताया गया है कि मंदिर परिसर में वाहनों को लगाने से यात्रियों द्वारा गंदगी फैलाई जाती है जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। जबकि स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किये जाने पर ड्राइवरों से अवैध वसूली करने वाले तथा कथित किरानियों द्वारा मारपीट एवं धमकी भी लोगों को दी जाती है। वहीं अवैध रूप से स्टैंड बना लिये जाने के कारण यहां जमावड़ा लगा रहता है जिस कारण महिलाओं एवं रेफरल अस्पताल जाने आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय नागरिकों में प्रमुख जगदीश नारायण प्रसाद, शिवनारायण पप्पू, कुलदीप साह, प्रेमप्रकाश, विक्की कुमार, नीरज कुमार, विकास कुमार, संध्या रानी, सुनीता देवी, राजकुमारी देवी, उमाकांत सिंह आदि के हस्ताक्षर युक्त आवेदन पत्र में प्रशासन से अविलंब उक्त स्टैंड को हटवाने की मांग की गई।
इस संबंध में फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने बताया कि अस्पताल रोड दुर्गा मंदिर चौक के समीप अवैध रूप से यात्री वाहन खड़ा करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा अभियान चलाकर स्टैंड को हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेला रोड में नगर परिषद द्वारा स्थान निर्धारित किया गया है।

सत्यवान मेहता चुने गये जिला प्रतिनिधि


अररिया : बिहार राज्य पेंशनर समाज की जिला शाखा की सोमवार को हुई बैठक में जिले के फारबिसगंज इकाई सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अररिया जिला कार्यकारिणी के सदस्य सत्यवान मेहता सर्व सम्मति से जिला प्रतिनिधि चुने गये। बैठक की अध्यक्षता जहां समाज के जिलाध्यक्ष डा. नवल किशोर दास ने की, वहीं पर्यवेक्षक रही जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राज मोहन सिंह 'राघव' ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लक्ष्मी ना. मेहता, मंजूर आलम, दुर्गा देवी, कोषाध्यक्ष एवं पूर्व कोषाध्यक्ष जफरूल हसन, सं. सचिव भगवंत चौधरी, फारबिसगंज के मेंहदी हसन आदि ने भाग लिया। बाद में अध्यक्ष डा.दास ने सत्यवान के निर्वाचन पर माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मेंहदी हसन आदि ने बैठक में फारबिसगंज स्टेट बैंक की पेंशनर के प्रति उपेक्षा पर चिंता जताई। कई लोगों ने मृत सेवक जगतानन्द मिश्र की विधवा उर्मिला देवी के पेंशन को डेढ़ वर्षो से लटकाये जाने पर गहरी चिंता प्रकट की। अध्यक्ष एवम सचिव ने इस संबंध में व्यक्तिगत कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

प्रमुख व उपप्रमुख चुनाव को ले सरगर्मी तेज


जोकीहाट (अररिया) : प्रमुख व उपप्रमुख के निर्वाचन को ले प्रखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बीडीओ मो. सिकंदर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ले जोकीहाट प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव अररिया में ही कराने का निर्णय प्रशासन द्वारा लिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अररिया बाजार समिति के प्रागंण में प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव कराया जायेगा।
फिलहाल प्रमुख व उपप्रमुख पद को ले स्पष्ट तस्वीर अबतक उभरकर सामने नही आने से प्रखंड वासियों के मन में जिज्ञासा बढ़ गई है। प्रमुख व उपप्रमुख बनने को लेकर कई गुट इसे प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे हैं जिससे चुनावी हलचल तेज होना स्वाभाविक है।

बिजली नहीं आयी तो होगा आंदोलन


बसैटी (अररिया) : बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बसैटी, बौसी, व मोहनी आदि पंचायत में आज बिजली नहीं लग पायी है। इन पंचायतों के ग्रामीण बिजली के लिए लालायित है। बिजली विभाग ने सारी हदों को पार कर दिया है। अब अंदोलन शुरू किया जायेगा। ये बातें रानीगंज प्रखंड के पूर्व जिला पार्षद बेनजीर साकिर ने एक लिखित प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षो से विभाग व प्रशासन से मिलकर बिजली पहुंचने के लिये आवेदन दिया गया। परंतु विभाग पर कोई असर नहीं हुआ। अब जनता सड़क उतरने को मजबूर हो गई है। यदि एक सप्ताह के अंदर बिजली नही पहुंचा तो आंदोलन शुरू किया जायेगा। जबकि यह गांव राजीव गांधी विद्युत परियोजना से चिन्हित गांव के सूची में शामिल है।

साइबर कैफे के माध्यम से परोसी जा रही है अश्लीलता

फारबिसगंज(अररिया) : भारत नेपाल सीमा से महज कुछ किलोमीटर दूर स्थित फारबिसगंज शहर में अवैध रूप से चल रहे साइबर कैफे के माध्यम से परोसी जा रही है अश्लीलता। अवैध साइबर कैफे में नाबालिग बच्चों को बैठाकर अश्लील वीडियो दिखाने का काम भी करवाया जा रहा है। साइबर कैफे में इंटरनेट के माध्यम से गलत कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है। बताया जाता है कि शहर में धर्मशाला चौक, स्टेशन चौक सहित अन्य जगहों पर चल रहे साइबर कैफे में कई तरह के प्रतिबंधित कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है। इन साइबर कैफे के माध्यम से किसी बड़े राष्ट्र विरोधी गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा हो तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। यहां नौनिहालों को कम उम्र में ही सेक्स की घूंट पिलायी जा रही है। फारबिसगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में साइबर कैफे चलाये जाने की सूचना नजर प्रशासन को नहीं दी गयी है। साइबर कैफे की पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। साइबर कैफे में हो रहे अवैध कार्यो की चर्चा इन दिनों शहर में जोरों पर है। अभिभावकों को भी मालूम नहीं चल रहा है कि उनके बच्चों को साइबर कैफे में क्या मिल रहा है। साइबर कैफे में पहुंचने वाले लोगों और बच्चों की सूची तक नहीं रखी जा रही है। साइबर कैफे स्थापित करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को भी अपनाया नहीं गया है। जिस कारण इसके संचालन पर ही सवाल उठने लगा है।

बारिश से मूंग व पटुआ की फसल बर्बाद


जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में समय से पहले हुई जोरदार बारिश से मूंग एवं पटुवा की फसल को भारी नुकसान हुआ है। केसर्रा, हरदार, सिसौना, बगडहरा, सिमरिया, काकन आदि पंचायतें के किसानों ने बताया कि पहले तो ओलावृष्टि से गेहूं की फसल चौपट हो गई अब मूंग एवं पटुवा भी पानी के कारण बर्बाद हो गया है। किसानों ने बताया कि छोटे-छोटे पटुवा एवं मूंग के पौधे के जड़ों में पानी जमने से पौधा गल जाता है। ज्ञात हो कि प्रखंड के अधिकतर किसान व्यापक पैमाने पर पटुवा की खेती करते है। फसल नष्ट होने से किसानों में निराशा छायी हुई है।

दुर्घटना में दो घायल, अररिया रेफर


पलासी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में सोमवार को दो व्यक्ति घायल हो गये। घायल मो. जमीरउद्दीन व नारायण साह को स्थानीय स्तर पर उपचार के पश्चात अररिया रेफर कर दिया गया है। पलासी-जोकीहाट मुख्य पक्की सड़क पर सोमवार की पूर्वाह्न मोटर साइकिल व टाटा 407 की डेंगा चौक के समीप हुई टक्कर में मोटर साइकिल सवार मो. जमीर उद्दीन घायल हो गये। जबकि दूसरी घटना पलासी धर्मगंज सड़क पर गोपाल नगर के समीप कीचड़ में फंसी जोकीहाट पुलिस जीप को खींचकर ट्रैक्टर से निकालने के क्रम में ट्रैक्टर के पलटने से नारायण साह घायल हो गया।

आवास वितरण में अनियमितता


अररिया : अररिया प्रखंड के बनगामा पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को इंदिरा आवास में अनियमितता के लेकर एक आवेदन उपविकास आयुक्त को सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मृतक के नाम से चेक दिया गया है साथ ही एपीएल परिवार वालों को फर्जी तरीके से चेक दिया जा रहा है। ग्रामीणों में मो. रफीक, मो.मूसा, गुलाम नबी आदि के नाम शामिल हैं।

दो पक्षों में मारपीट, दो जख्मी


कुसियारगांव (अररिया) : सोमवार को नगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गये जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने एक को पूर्णिया रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार नगर परिषद काली मंदिर चौक के समीप पूर्व से विवादित भूमि पर लगी धारा 144 के बावजूद पेड़ से जाबून तोड़ने के कारण रोके जाने पर पड़ोसी मीना देवी को तेजधार हथियार से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। पुत्र शुभम कुमार जब उसे बचाने गया तो उसे भी पिटाई की गयी। मामले को लेकर थाना में महिला समेत पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाने की बात बताई गयी है।

करंट लगने से मौत


नरपतगंज :सोमवार की देर शाम नरपतगंज में बिजली का करंट लगने से मो. सलीम (25 वर्ष) नामक युवक की मौत हो गयी। वह बिजली का तार जोड़ रहा था। मृतक कटिहार जिले के दलन का रहने वाला बताया जाता है।

जदयू की सदस्यता ग्रहण की


अररिया :जनता दल युनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सिकटी प्रखंड के मजरख पंचायत की पूर्व मुखिया रेखा पासवान व मुखिया प्रत्याशी पूनम राय रविवार को संगठन में शामिल हो गयी। जिला संगठन प्रभारी प्रो. आलोक व‌र्द्धन ने सदस्यता ग्रहण करायी। जिलाध्यक्ष नौशाद आलम ने दोनों महादलित महिला को सम्मान देते हुए महासचिव पद पर मनोनयन किया।

शिक्षक के निधन पर शोक


अररिया : राष्ट्रीय बाल श्रमिक विशेष विद्यालय हडि़याबारा के शिक्षक मो. मन्नान आलम के निधन पर बाल श्रमिक शिक्षक संघ ने शोक व्यक्त किया है। संघ ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण आर्थिक मजबूरी उसकी मौत का कारण बना है। शोक व्यक्त करने वालों में अनिल कुमार मिश्रा, पूनम सिन्हा, दिलीप कुमार, मुश्ताकआलम आदि शामिल हैं।

मुआवजे की मांग


अररिया : रामपुर मोहनपुर में नाव दुर्घटना में मरे छह लोगों के परिजन को मुआवजा देने की मांग यूथ प्रोग्रेसिव सर्किल अररिया ने सरकार से की है। सर्किल के अध्यक्ष मुजफ्फर हाशमी एवं उनके साथियों ने एमपी, एमएलए से भी पीड़ित परिवार को एक-एक लाख रुपया सहायता राशि देने की मांग की है।

पांचवे दिन भी जारी रहा शपथग्रहण


पलासी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में चल रहे शपथ ग्रहण के पांचवें दिन सोमवार को बीडीओ उपेन्द्र सिंह ने नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। सोमवार को शपथ लेने वालों में मियांपुर पंचायत के मुखिया मुर्शीद आलम, सरपंच अब्दुल रज्जाक, कुजरी से मुखिया मुर्शिदा खातुन, सरपंच फैयाज आलम, नकटाखुर्द से मुखिया योगेन्द्र मोहन विश्वास, सरपंच झाबा देवी, बरहकुम्बा से मुखिया संतोष मंडल, सरपंच अशोक मंडल आदि शामिल हैं। इस क्रम में उक्त पंचायतों के उपमुखिया तथा उपसरपंच का भी चुनाव कराया गया।

तीसरे दिन चार पंचायत के प्रतिनिधियों ने ली शपथ

सिकटी(अररिया) : प्रखंड मुख्यालय में पीआरआई प्रतिनिधियों के शपथग्रहण के तीसरे दिन चार पंचायतों के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी के पंच का शपथ ग्रहण बीडीओ त्रिपुरारी शर्मा ने कराया। वहीं खोरागाछ पंचायत से उपमुखिया सुंदर लाल मांझी, उपसरपंच सूरत लाल सिंह विजयी रहे। दहगामा से उपमुखिया निराला खातून, उपसरपंच नियाज अहमद विजयी रहे। पड़रिया पंचायत से उपमुखिया भुलटून, उपसरपंच आमना विजयी रहे। वहीं कुचहा से उपमुखिया काला देवी का निर्विरोध चुनाव हुआ। उपसरपंच फजरून निशां भी निर्विरोध चुनी गयी। इस मौके पर पड़रिया पंचायत के मुखिया निलोफर, कुचहा पंचायत के मुखिया सब्बीर आलम, खोरागाछ के सालेहा खातून, दहगामा पंचायत के मुखिया सरयुग मंडल ने शपथ लिया।

गैस एजेंसी के स्टाफ ने किया एसडीओ पर मुकदमा


अररिया : फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी के विरुद्ध वहां के पद्म गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के स्टाफ ने अदालत में एक मामला दायर किया है, जिसमें अवैध ढंग से मांगी गई एक लाख राशि नही देने पर अभियोगी समेत गैस एजेंसी के मालिक को जेल भेजवाने के साथ उक्त गैस एजेंसी खत्म कर देने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार फारबिसगंज स्थित पद्म गैस डिस्ट्रीब्यूटर के स्टाफ उमेश कुमार पोद्दार ने सीजेएम के न्यायालय में केस नंबर 1205सी/11 दायर किया है, जिसमें घटना तिथि 31 मई, 11 का जिक्र करते हुये भादवि की धारा 406, 504 एवं 384 के तहत कथित आरोपों का उल्लेख किया है।
श्री पोद्दार ने सादे कागज पर हस्ताक्षर ले लेने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल यह मामला सीजेएम की अदालत में लंबित है।

पंचायत जनप्रतिनिधियों का शपथग्रहण जारी


कुर्साकाटा/पलासी/जोकीहाट/ सिकटी(अररिया) : नवनिर्वाचित पंचायत जन प्रतिनिधियों के शपथग्रहण का कार्य निरंतर चल रहा है। कुर्साकाटा पंचायत के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ बीडीओ रोजी कुमारी ने दिलाई। वहीं उपमुखिया प्रेमा देवी, उपसरपंच रामेश्वर साह निर्विरोध चुने गए। जबकि हरीरा पंचायत में उपमुखिया भागीरथ करदार एवं उपसरपंच दिलीप मुखिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। शंकरपुर पंचायत में उपमुखिया पद के लिए रामप्रसाद मंडल 12 मतों से विजयी हुए। वहीं जोगेन्द्र प्रसाद सिंह उपसरपंच के लिए निर्विरोध चुने गये। सिकटिया पंचायत में उपमुखिया पद पर शाहनवाज खातून एवं उपसरपंच पद के लिए शिवानंद मंडल निर्विरोध चुने गए।
पलासी से निसं के अनुसार
प्रखंड मुख्यालय में शपथ ग्रहण के चौथे दिन रविवार को बीडीओ उपेंद्र सिंह ने सुकसैना, पकड़ी, रामनगर तथा मजलिसपुर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जोकीहाट निप्र के अनुसार प्रखंड के सभागार में शपथ ग्रहण के पांचवे दिन प्रसादपुर चिरह, चकई एवं कुर्सेल पंचायत के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बीडीओ मो. सिकंदर ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में प्रसादपुर के मुखिया सउदा खातून, चिरह से हुस्नआरा, चकई से महमुद आलम, कुर्सेल से कासिम शामिल है।
सिकटी निसं के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में शपथ ग्रहण के दूसरे दिन रविवार को चार पंचायतों का शपथ ग्रहण मध्य विद्यालय सिकटी में कराया गया। जिसमें भिड़भिड़ी पंचायत से उपमुखिया कचालू सिंह, सरपंच विश्वनारायण विश्वास, उपसरपंच फुलकुमारी निर्विरोध चुने गए। वहीं ठेंगापुर पंचायत से उपमुखिया विवेक कुमार झा, उपसरपंच विपिन चंद्र यादव निर्विरोध चुने गए। वहीं कौआकोह पंचायत से उपमुखिया संतोष कुमार यादव, उपसरपंच चंदन कुमार मंडल, बरदाहा पंचायत से उपमुखिया रोशन आरा बेगम निर्विरोध चुनी गयी जबकि उपसरपंच पद के लिए सूर्यानंद मंडल ने सतीश ठाकुर को एक मतों से हराया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी त्रिपुरारी शर्मा ने ठेंगापुर पंचायत के मुखिया सुनीता देवी, भिड़भिड़ी पंचायत की मुखिया अरविंद कुमार, बरदाहा के मुखिया मीना देवी तथा कौआकोह के मुखिया मुनचुन देवी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सरंक्षण के अभाव में दम तोड़ रही देवरिया की कला


अररिया : अररिया प्रखंड अंतर्गत सौरा तट पर बसा देवरिया गांव। कुदरत ने शायद यहां दोनों हाथों से खूबसूरती लुटाई है। वास्तव में यह फणीश्वर नाथ रेणु की ठेस के सिरचन का इलाका है। रंगीन सूत के फंदों की मदद से बांस की कमाचियों पर खूबसूरत कछुवा व पनमा। सूत के सुंदर फंदों से बने पंखों के रंग हों या फिर सूत व ऊन की हस्तनिर्मित खूबसूरत चादरें, ऐसा प्रतीत होता है कि अररिया जिले के देवरिया गांव की महिलाएं पैदाइशी कारीगर हैं।
कला शायद उन्हें विरासत में मिली है। लेकिन फारवार्ड लिंकिंग व बाजार के अभाव में सौरा तट पर बसे इस सुंदर गांव में कला दम तोड़ रही है।
जीवन की कठिन परिस्थिति के बीच एक संपूर्ण पारिवारिक यूनिट की तरह कार्य करने वाले देवरिया गांव के शेरशाहवादी समुदाय की महिलाएं सुंदर पंखों व चादर के अलावा अनाज के भंडारण से लेकर पशु पक्षियों के पालन में हर जगह कल्पनाशीलता व स्वच्छता का अनुपम नमूना प्रदर्शित करती हैं।
गांव की महिला हुस्न आरा खातून कहती हैं कि रंगीन पंखा व चादर आदि बनाने में मेहनत तो लगता है। लेकिन यह घर की जरूरत है, इसीलिए बनाना ही पड़ता है। ग्रामीणों की मानें तो यह कला पारंपरिक है। सदियों से पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। मुशकुरा, मुन्नी व सुवेरा खातून कहती हैं कि समुदाय की छोटी महिलाएं अपने से बड़ी औरतों से सीखती हैं। सारा कारोबार एक विरासत के रूप में चला आता है।
इसे बना कर बेचती क्यों नहीं? इस सवाल पर रेलवे में मजदूरी करने वाले प्रवासी श्रमिक अकबर हुसैन कहते हैं कि कौन देखता है? कहां बेचेंगे? प्रशासन या नेता किसी को फुरसत नहीं है। अकबर के अलावा मो. रफी, जहूर आलम, मंजूर हुसैन, मो. मोहर्रम आदि इस बात पर एकमत थे कि महिलाओं को समूह बना कर उन्हें आर्थिक मदद दी जाए तथा उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ा जाए तो यह गांव के लोगों के लिए बड़ा आर्थिक संबल हो सकता है।

जल प्रबंधन के अभाव में मार खा रही खेती


डा.अशोक झा, अररिया : जिले से होकर बहने वाली नब्बे प्रतिशत नदियां नेपाल से होकर आती हैं। नेपाल में इनके जल का सुंदर प्रबंधन कर खेती में नई जान फूंक दी जाती है, लेकिन हम नदियां के रास्ते सारे पानी को केवल बहते हुए देखते रहते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि बेहतर प्रबंधन की वजह से नेपाल की तराई में फसलें लहलहाती हैं, लेकिन यहां या तोसूखा पड़ा रहता है या फिर फसल पानी में डूबी रहती है।
वक्त की जरूरत बन रहा जल संरक्षण
खेतों में सिंचाई व पीने के पानी की कमी का सामना कर रहे अररिया जिले में जल संरक्षण वक्त की जरूरत बनता जा रहा है। जिले में बड़ी संख्या में बन रही सड़कों के लिये मिट्टी भराई के क्रम में निर्माण कंपनियों ने नदी की मृत धाराओं में छोटे छोटे तालाब बना कर एक नई राह भी दिखाई है।
भूगर्भीय जल के अधिक दोहन से हो रहा जलसंकट
जल प्रबंधन में पिछड़ने का एक भीषण कुपरिणाम यह सामने आ रहा है कि गर्मियों के सीजन में अररिया जल संकट की मार झेलने लगता है। अधिकतर गांवों में भूगर्भीय जल का स्तर पांच से पंद्रह फूट तक नीचे चला जाता है। इस साल भी गर्मियों के शुरू में ही नरपतगंज, भरगामा व रानीगंज प्रखंड में एक दर्जन से अधिक नदियां सूख गयीं तथा हजारों चापाकलों में पानी का लेयर कई फीट नीचे चला गया। पानी को ले कर जिले के पश्चिमी हिस्से में हाहाकार जैसी स्थिति हो गयी। हालांकि शुरुआती बरसा ने स्थिति में जल्दी ही सुधार ला दिया।
पानी का यह संकट केवल पश्चिम क्षेत्र में ही नहीं है। जोकीहाट व अररिया प्रखंड के गांवों में पहले ढेर सारे जलकर थे। कुर्साकाटा व फारबिसगंज के गांवों में भी की बड़ी संख्या में कुदरती जलाशय थे। इन जलाशयों के जल का उपयोग जूट सड़ाने, गेहूं व मक्का की फसल की सिंचाई व मछली उत्पादन के लिए होता था, लेकिन बाढ़ के पानी के साथ आने वाली गाद व सिल्ट के कारण तकरीबन सारे कुदरती जलाशय भथ गए। इसका परिणाम सिंचाई के लिए पानी के अभाव तथा मछली उत्पादन में कमी के रूप में सामने आया है। अररिया के गांव बाजार अब आंध्र से आने वाली मछलियों पर ही आधारित हैं।
तेजी से सिमट रहे प्राकृतिक जलाशय
भूतल पर स्थित प्राकृतिक जलाशय तेजी समाप्त हो रहे हें। जहां चाप या चौर है भी वहां आइकार्निया वनस्पति के कारण उनका अस्तित्व समाप्त हो रहा है। इधर, हरित क्रांति के आगमन के बाद किसानों द्वारा अंडरग्राउंड जल के अत्यधिक दोहन के कारण अब हर साल गर्मी के सीजन में जल संकट सामने आ जाता है।
जिले के चातर, सिनवारी, बेलै, पोठिया, खबासपुूर, रमै, उखवा फुटुक चाप सहित कम से कम एक दर्जन कुदरती जलाशय समाप्त हो गए हैं। इसका खराब असर जिले के पर्यावरण पर पड़ रहा है।
पथनिर्माण कंपनियों ने दिखाई जल संरक्षण की नई राह
जिले में कार्यरत सड़क निर्माण कंपनियों ने जल संरक्षण के मामले में एक नई राह दिखाई है। फोर लेन व अररिया सुपौल स्टेट हाइवे निर्माण के क्रम में मरिया नदियों के तल से मिट्टी निकालने के कारण धारा में जलाशय बन गये हैं। बारिश के बाद जलाशय में भरपूर पानी और उसमें भरपूर मछली। किसानों ने इस पानी का उपयोग गेहूं पटवन के लिए किया। किसानों का मानना है कि ऐसे जलाशय बनाने के लिए सरकार व प्रशासन की ओर से पहल व वित्तीय मदद की जाए तो किसानों की माली हालत में बेहद सुधार हो सकता है।

नवनिर्वाचित जिप सदस्यों का नागरिक अभिनंदन

रानीगंज/बसैटी (अररिया) : कलावती कन्या उच्च विद्यालय रानीगंज में जिले के सभी नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों का नागरिक अभिनंदन सह सम्मान आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र संख्या 10 के जिप सदस्य प्रिंस विक्टर की अगुआई में सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। समारोह में जिले के कुल 30 जिला परिषद सदस्यों में से 24 ने हिस्सा लिया। क्षेत्र संख्या 05 के सदस्य मो. इफ्तेखार की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में निवर्तमान जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम ने कहा कि इच्छा शक्ति मजबूत हो तो जनता की उम्मीदों पर हम खरा उतरने में जरूर कामयाब हो सकते हैं। जिले में सर्वाधिक 7714 मतों से विजयी क्षेत्र संख्या 10 के सदस्य प्रिंस विक्टर ने कहा कि अररिया जिले के सर्वागीण विकास के लिए सदस्यों को कंधा से कंधा मिलाकर जनता के हित में कार्य करना होगा। समारोह का संचालन सुशील राही ने किया। समारोह में महेन्द्र यादव, लत्तमी पासवान, राजू मिश्रा, दयानंद झा, देवनाथ मंडल, ध्रुव सिंह, गणेश पासवान सहित दो दर्जन जिला पार्षद सदस्य व उनके समर्थक एवं रानीगंज एवं भरगामा प्रखंड के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ


फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नव निर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण मंगलवार से प्रखंड कार्यालय में प्रारंभ हुआ। एक दिन में चार पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखिया, उपमुखिया, सरपंच, उपसरपंच, पंच तथा वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जा रही है। प्रथम दिन अमौना, बथनाहा, सहबाजपुर, मटियारी पंचायत, दूसरे दिन पिपरा, कुसमाहा, रामपुर उत्तर, रामपुर दक्षिण तथा तीसरे दिन गुरुवार को भागकोहलिया, अम्हारा, मझुआ तथा किरकिचिया पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई।

मारपीट की अलग अलग घटनाओं में छह घायल


कुसियारगांव(अररिया) : उच्चपथ 57 पर रामपुर गांव महावीर चौक के समीप साइड देने में आनाकानी करने वाले ट्रक चालक व खलासी को एक बाराती वाहन पर सवार लोगों ने बुरी तरह धुन दिया। मिर्जा भाग निवासी चालक व खलासी रिजवान व परवेज आलम दोनों सगे भाई हैं। एक अन्य घटना में महलगांव थाना क्षेत्र के भुना मजगामा गांव में घरेलू विवाद के कारण परवेज आलम, गयास, अवरेज को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। वहीं, नगर थाना क्षेत्र के झमटा गांव निवासी मंजर आलम को उधार रुपया मांगने के कारण पड़ोसी ने दबिया से वार कर जख्मी कर दिया जिसकी सूचना थाना में दे दी गई है।

दहेज प्रताड़ना को लेकर हुई प्राथमिकी दर्ज


फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज निवासी मधु देवी ने पति पप्पू कुमार मंडल, ससुर केसरी चंद मंडल, सास तथा देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता से ससुराल वालों द्वारा एक मोटर साइकल तथा एक लाख रुपये लाने के लिए मारपीट का आरोप लगाया है। दहेज नहीं लाने के कारण विवाहिता को ससुराल से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह रानीगंज स्थित परमानंदपुर गांव में अपने मायके में रह रही है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ नागरिक संघर्ष समिति ने बिगुल फूंका

फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा वित्तीय अनियमितता को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। नप क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं में लूट खसोट तथा वित्तीय अनियमितता में गहन जांच की मांग को लेकर मांगों से संबंधित एक आवेदन पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त को प्रेषित किया है। इधर नागरिक संघर्ष समिति के सदस्यों ने रविवार को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के विश्रामालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। समिति के अध्यक्ष शाहजहां शाद, सचिव रमेश सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, प्रवीण कुमार, सदस्य आफताब आलम, गुलाब साह, पवन मिश्रा, प्रदीप साह, विक्रम अग्रवाल ने नप में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कही। सदस्यों ने कहा कि 30 दिन के भीतर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई नहीं होने पर चरणवद्ध आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। आवेदन की प्रतिलिपि राज्यपाल, मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को प्रेषित किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2007-08 से लेकर 2009-10 तक में नप के विकास के लिए लगभग सात करोड़ रुपये आवंटित हुआ जिसमें जमकर लूट खसोट की गई है।

निर्विरोध चुनाव


कुसियारगांव (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के आदेश ग्राम पंचायत गैयारी में शनिवार को निर्विरोध उप सरपंच के रूप में दूसरी बार बीबी अनवरी खातून चुनी गई जब की उप मुखिया पद पर शमसुल को निर्विरोध चुना गया है।

ललन सिंह जाएंगे भजनपुर


जोगबनी (अररिया) : भजनपुर गोलीकांड में ग्रामीणों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर सांसद ललन कुमार सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.अखिलेश सिंह तथा बिहार के पूर्व मंत्री जमशेद असलम 26 जून को घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लेंगे। उपरोक्त आशय की जानकारी सांसद के करीबी भोला शंकर तिवारी ने दी।

दहेज प्रताड़ना को लेकर प्राथमिकी


रेणुग्राम (अररिया) : सिमराहा थाना क्षेत्र के सिमराहा गांव निवासी मधु देवी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में पति पप्पू मंडल, केशरी चन्द मंडल, विमला देवी, अमित कुमार को नामजद बनाया है।

अतिक्रमित सड़क को मुक्त कराने की मांग


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड के भाग कोहलिया पंचायत के ग्रामीणों ने एसडीओ को आवेदन देकर स्थानीय हमीद चौक और सड़क को कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लेने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने चौराहा तथा सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग एसडीओ से की है। ग्रामीण मासूम अंसारी, मोइनुद्दीन अंसारी, मो. एहसान, एस. मनोरंजन, मो. हासीम, संतोष मंडल अनिल मंडल, रामानंद विश्वास सहित दर्जनों लोगों ने आवेदन में रहा है कि पुरानी सड़क को गांव के हीं स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है। ग्रामीणों ने अतिक्रमण कारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आधा दर्जन से अधिक कांडों का फरार अपराधी गिरफ्तार


पलासी(अररिया) : करीब आधा दर्जन से अधिक कांडों के फरार अपराधी अरविंद यादव को पलासी थाना पुलिस ने शनिवार की रात बनगामा से गिरफ्तार कर किशनगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी प्रखंड के बनगामा गांव का रहने वाला है। जिस पर विभिन्न थानों में हत्या, डकैती, लूट, आ‌र्म्स एक्ट सहित करीब आधा दर्जन से अधिक मामले में दर्ज है। जिसे फिलहाल कोचाधामन थाना किशनगंज कांड संख्या 54/2009 के तहत भेजा गया है।

समकालीन अभियान के तहत 78 वारंटी गिरफ्तार


अररिया : समकालीन अभियान के तहत शनिवार की रात जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, आ‌र्म्स एक्ट समेत विभिन्न कांडों के 78 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार वारंटियों में कई लोगों को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया, जबकि कई आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
अररिया नगर थाना पुलिस ने आ‌र्म्स एक्ट के एक आरोपी ताविश नईम साकिन मिल्लत नगर एवं दहेज उत्पीड़न के आरोपी समस्तीपुर मोरवां निवासी पंकज कुमार कर्ण सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं ताराबाड़ी पुलिस ने 10, बैरगाछी 7, आरएस 9, जोकीहाट 3, महलगांव 3, पलासी 9, सिकटी 4, फारबिसगंज 5, सिमराहा 1, जोगबनी 1, बथनाहा 4, कुर्साकाटा 1, कुंआड़ी 1, जोगबनी 1, बथनाहा 4, कुर्साकटा 1, कुआड़ी 1, रानीगंज 5, बौंसी 1, भरगामा 1 एवं नरपतगंज पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने कई कुर्की जब्ती के मामले को भी निष्पादन किया।

नेपाली महिला को घायल कर जूट खेत में फेंका


कुसियारगांव(अररिया) : जोगबनी से आने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रही एक नेपाली महिला को कुछ उचक्कों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद पटुआ खेत में फेंक दिया। ग्रामीणों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया, जहां से डाक्टर ने उसे बेहतर चिकित्सा के लिए बाहर रेफर कर दिया है। जानकारी अनुसार कदमासा मोरंग नेपाल निवासी रेल यात्री गरिवन सिंह की पत्‍‌नी गीता देवी जो फास्ट पैसेंजर से जोगबनी के रास्ते चातर नुनियारी गांव आ रही थी, कुछ उच्चकों द्वारा सामान छीन कर बुरी तरह मारपीट कर तेज धार से जख्मी कर दिया और शनिवार की रात्रि कुसियारगांव से दो किलोमीटर दूर एक पाट खेत में फेक दिया। महिला सारी रात खेत में बेहोश पड़ी रही। ग्रामीणों ने उसे रविवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डा. एसके सिंह ने बेहतर इलाज के लिए उसे पूर्णिया रेफर कर दिया है।

डीडीसी ने लगाई कर्मियों को फटकार


जोकीहाट(अररिया) : नव पदस्थापित डीडीसी शशिभूषण कुमार ने रविवार को प्रखंड कार्यालय जोकीहाट का औचक निरीक्षण कर इंदिरा आवास संबंधी फाइलों की जांच की। इस दौरान इंदिरा आवास संबंधी कार्यो के प्रति असंतोष जाहिर करते हुए कर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए प्रखंड कर्मियों को कहा पांच दिनों के अंदर सभी पंचायतों के इंदिरा आवास संबंधी फाइलों को अपटूडेट कर प्रतिवेदन भेंजे। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त तक लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने पर संबंधी कर्मियों की निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। इस दौरान बीडीओ मो. सिकंदर, प्रधान लिपिक रणवीर पासवान आदि उपस्थित थे।

डीडीसी ने लगाई कर्मियों को फटकार


जोकीहाट(अररिया) : नव पदस्थापित डीडीसी शशिभूषण कुमार ने रविवार को प्रखंड कार्यालय जोकीहाट का औचक निरीक्षण कर इंदिरा आवास संबंधी फाइलों की जांच की। इस दौरान इंदिरा आवास संबंधी कार्यो के प्रति असंतोष जाहिर करते हुए कर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए प्रखंड कर्मियों को कहा पांच दिनों के अंदर सभी पंचायतों के इंदिरा आवास संबंधी फाइलों को अपटूडेट कर प्रतिवेदन भेंजे। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त तक लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने पर संबंधी कर्मियों की निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। इस दौरान बीडीओ मो. सिकंदर, प्रधान लिपिक रणवीर पासवान आदि उपस्थित थे।

चुनावी रंजिश में मारपीट


फारबिसगंज(अररिया) : पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद भी चुनावी रंजिश जारी है। बीते 17 जून को चुनावी रंजिश को लेकर खैरखां पंचायत के उप मुखिया संध्या देवी के समर्थकों ने फारबिसगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मारपीट में घायल पवन विश्वास ने प्रवीण कुमार विश्वास, विमल विश्वास, वीरेन्द्र, बबलू, अजय, विजय पर समर्थन में वोट नहीं देने की बात कह कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आई है।

रेलवे की नवनिर्मित दीवाल टूटी


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज रेलवे स्टेशन परिसर में बन रही एक दीवाल घटिया स्तर के काम के कारण शनिवार की संध्या गिरकर ध्वस्त हो गई। जिसके बाद संवेदक और वहां काम कर रहे मिस्त्री में अफरा-तफरी मच गई। टूटे हुए दीवाल को आनन-फानन में जोड़ा गया। स्टेशन के प्रवेश द्वार के निकट खाली पड़े स्थान के घेरने के लिए दीवाल का निर्माण किया जा रहा था। लेकिन बनने के बाद पहले ही दिन नवनिर्मित दीवाल ढह गई। जबकि शनिवार को बारिश भी नही हुई जिससे नवनिर्मित दीवाल के किसी प्रकार का नुकसान पहुंचता। जानकारी के अनुसार नवनिर्मित दीवाल में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया जिस कारण पहले ही दिन दीवाल टूट कर गिर गई। निर्माण स्थल पर रखे बालू, सीमेंट और इसके घोल को दिखाते हुए स्थानीय लोग राजेश कुमार, बबलू, अशोक, छोटू ने कहा कि इस प्रकार की घटिया सामग्री का उपयोग करने पर दीवाल तो टूटना ही था। इधर दीवाल के घटिया निर्माण से संबंधित जानकारी लेने हेतु रेल अधिकारी आई डब्लू से संपर्क नही हो सका। इधर फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के स्थानीय अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नही हैं। रेलवे के निर्माण कार्यो में पूर्व में भी घटिया निर्माण का आरोप लगता रहा है। जिस पर विभाग के अधिकारियों द्वारा लीपापोती कर मामले को रफादफा किया जाता रहा है। इधर एक बार फिर घटिया निर्माण से दीवाल टूटने के मामले की सुधि किसी अधिकारी द्वारा नही लिया गया है।

Sunday, June 19, 2011

जदयू जिला व प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन


अररिया : जदयू की जिला व प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। शनिवार को स्थानीय एक होटल समारोह आयोजित कर नव मनोनीत पदाधिकारियों को पत्र वितरित किया गया। जिला स्तरीय जंबो जेट कमेटी में 93 लोगों को शामिल किया गया है। जिला कमेटी में 23 उपाध्यक्ष, 23 महासचिव, 23 सचिव, तीन पार्टी प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष और 21 सदस्य बनाये गये हैं। साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी बनाये गये हैं। इसके अलावा नौ प्रखंडों एवं तीन उत्तरी क्षेत्र के लिए अध्यक्ष भी मनोनीत किये गये। नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों में रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश राय(पुतुल राय), अररिया प्रखंड अध्यक्ष मो. जियाउल्लाह, पलासी से गोपाल मंडल, कुर्साकाटा से शमशुल हक, भरगामा से नवीन श्रीवास्तव, जोकीहाट से सिहेंश्वर मंडल, नरपतगंज से आशीष कुमार, सिकटी से नरेश कुमार, फारबिसगंज में मजहर के अलावा अररिया शहरी क्षेत्र से भरत कुमार राय, फारबिसगंज से राजू पासवान एवं जोगबनी से रामावतार शर्मा अध्यक्ष बनाये गये हैं। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह जिला संगठन प्रभारी आलोक व‌र्द्धन ने विशेष राज्य के दर्जा को लेकर जोर शोर से हस्ताक्षर अभियान चलाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष नौशाद आलम ने सबों से सकारात्मक सहयोग की अपील की। इस मौके पर रमेश सिंह, पवन मिश्रा, अबु सहमा, रेशम लाल, शैलेश सुमन, रीता देवी, सविता सिंह, कैसर अली, पुतुल राय, शमशुल हक, नवीन श्रीवास्तव, मो. जियाउल्लाह के अलावा जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नहीं हो सका जल जमाव की समस्या का स्थायी समाधान


फारबिसगंज (अररिया) : मानसून सिर पर है और बारिश की चिंता शहरवासियों को अभी से सताने लगी है। चिंता की वजह है बरसात के दिनों में शहर में होने वाली जल जमाव की समस्या। फारबिसगंज नगर परिषद तथा जोगबनी नगर पंचायत क्षेत्र में इस वर्ष भी जल जमाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इस बार भी लोगों को इन दोनों शहरों में पानी में डूबे नालों व सड़कों से गुजरना पड़ेगा। इस बार भी शहरी क्षेत्र के निचले आवासीय इलाकों के घर-आंगन में बरसात और नाली का गंदा पानी बहेगा। हालांकि नगर निकायों का दावा है कि नालों की सफाई से जल निकासी आसानी से होगी। जिससे जल जमाव की समस्या से बहुत हद तक राहत मिलेगी। फारबिसगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह डीसीएलआर मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि शहर के मेन ड्रेन (मुख्य नाला) सहित छोटे-बड़े नालों की सफाई कर ली गई है। हालांकि उन्होंने माना कि शहर में जल जमाव का फिलहाल कोई स्थायी समाधान नहीं है। लेकिन यह भी बताया कि शहर में जल निकासी के लिये एक बड़ा नाला बनाने हेतु निविदा निकल चुका है। अर्थात अगली बरसात में नये बनने वाले नाला से शहर वासियों को फायदा मिल जाय तो गनीमत होगी। बरसात से पूर्व नगर परिषद के नाला सफाई दावों की भी पोल खुल रही है। इन दावों के बीच फारबिसगंज शहर के वार्ड संख्या चार स्थित नाला का गंदा पानी घरों और आंगन में जमा हो गया है जिसकी शिकायत नप के अधिकारी तक से की जा चुकी है। स्टेशन चौक, पटेल चौक, रेलवे गुमटी मोड़, सदर रोड, रेफरल रोड सहित कई जगहों पर बरसात के समय एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो जाता है। कई विद्यालयों तक में पानी प्रवेश कर जाता है नप के अधिकारी श्री सिन्हा कहते हैं कि स्थानीय लोगों के द्वारा नाला को जाम कर देने की शिकायतें लगातार आती रहती है। इसलिये लोगों को जागरूक होने की अपील की। हालांकि सफाई के बावजूद नाला से जल निकासी की समस्या बनी रहने पर उन्होंने कुछ नही कहा।
जोगबनी नगर पंचायत की भी यही स्थिति है। जोगबनी नप के कार्यपालक पदाधिकरी सह फारबिसगंज के सीओ शिव शंकर सिंह ने कहा कि इस दिशा में बैठक बुलाकर आवश्यक निर्णय लिया जायेगा। यहां तो अभी तक कोई निर्णय भी नही लिया गया है। यहां भगवान भरोसे जल निकासी की व्यवस्था है। फारबिसगंज के स्थानीय निवासी राजेश कुमार, मनोज कुमार, अशोक साह, दीपक कुमार गुप्ता ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा टैक्स तो लिया जा रहा है लेकिन सुविधाएं नदारद है जबकि प्रत्येक वर्ष लाखों रुपया सफाई के नाम पर खर्च होती है।

शिविर लगाकर पारिवारिक लाभ का चेक वितरित


पलासी/भरगामा (अररिया) : प्रखंड मुख्यालयों में शिविर लगाकर लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं के चेक व पासबुक का वितरण किया गया। पलासी प्रखंड मुख्यालय में प्रशिक्षु बीडीओ उपेन्द्र सिंह की देखरेख में विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पारिवारिक लाभ के 36 चेक, इंदिरा आवास के 70 पासबुक, वृद्धावस्था पेंशन के 42 पासबुक, कन्या विवाह के पचास चेक, यूटीआई के 25 बांड का वितरण किया गया।
भरगामा से जाप्र के अनुसार प्रखंड परिसर स्थित बाढ़ राहत शेड में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी मणिमाला, पंचायत के पंचायत सचिव, कर्मचारी, जन प्रतिनिधि तथा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
कार्यक्रम में वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन, विकलांग, इंदिरा आवास, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, छात्रवृति आदि अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके अलावा हर माह के 15 एवं 30 तारीख को प्रखंड में लगने वाले विशेष विकास शिविर को लेकर भी चर्चा की गई।

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म


जोकीहाट (अररिया) : महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकता पंचायत के मछेला गांव की एक 14 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस बाबत पीड़िता हमीदा (काल्पनिक नाम)ने गांव के ही मुजाहिद, अरशद, कासिम एवं बीबी शमीमा को नामजद अभियुक्त बनाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मंगलवार की देर संध्या हमीदा टयूबेल पर पानी लेने गई थी कि उसी वक्त गांव क मुजाहिद आदि ने चाकू के बल पर उसका अपहरण कर गांव के ही शमीमा के घर ले गये जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया फिर जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर चढ़ाकर अमौर थाना के गेरुवा गांव ले जाकर तीन दिनों तक गुप्त स्थान पर रखा। बाद में उसके परिजनों के दवाब पर उसे मुक्त किया गया। घटना से हमीदा के परिजन काफी सहमे हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आंगनबाड़ी एवं मनरेगा योजनाओं का समाजिक अंकेक्षण


सिकटी (अररिया), निसं.: प्रखंड क्षेत्र के कौआकोह पंचायत में आंगनबाड़ी एवं मनरेगा योजनाओं का समाजिक अंकेक्षण शुक्रवार को मवि रामनगर पोठिया में आयोजित किया गया। मौके पर जिला व प्रखंड के कई अधिकारी मौजूद थे। समाजिक अंकेक्षण का सर्वे जनजागरण की तरफ से आशिष कुमार व कामायनी आदि द्वारा आयोजित किया गया था। इस क्रम में मनरेगा की कई योजनाओं व आंगनबाड़ी केंद्रों में बड़े पैमाने पर गबन के मामले प्रकाश में आये। जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने पंचायत के संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा। अंकेक्षण के दौरान ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर घटिया चावल-दाल एवं कम राशन देने की बात जनअदालत में कही। इस संबंध में डीपीओ चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि वे अपने स्तर से शिकायतों की जांच करेंगे तथा दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी। वहीं कौआकोह पंचायत के मनरेगा योजना में 25 लाख के योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। इस दौरान
सरपंच रघुनाथ यादव के
घर तक सड़क पर मिट्टी भराई,
गडीबाड़ी पीपल गाछ तक सड़क पर
मिट्टी कार्य, बेलबाड़ी आरसीसी से
रूद्रदेव झा के घर तक
सड़क पर मिट्टी कार्य आदि एक दर्जन से अधिक योजनाओं में अनियमितताएं सामने आये।
अंकेक्षण के दौरान जनसमुदाय के बीच संबंधित पीआरएस से टै्रक्टर द्वारा मिट्टी का कार्य कराने,जाब कार्ड धारियों का पासबुक नहीं खोलने तथा योजनाओं में अनियमितता व गबन के मामले प्रकाश में आये जिसके बाद उनसे जनअदालत के बीच ही स्पष्टीकरण पूछा गया। इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक जफर रकीब, डीपीओ चंद्र प्रकाश सिंह, मजिस्ट्रेट के रूप में जेई गौतम तिवारी, मनरेगा जेई सुजीत कु. सिंह, सीडीपीओ वनिता घोष, रविन्द्र कुमार मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण मिश्र के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सिसौना में नही बुझी है चुनावी रंजिश की आग


जोकीहाट (अररिया) : राजनीति के क्षेत्र में जिले में चर्चित रहे जोकीहाट में चुनावी रंजिश की आग अब तक ठंडा नहीं हो पायी है। थाना क्षेत्र के किसान चौक के निकट सिसौना मुखिया बेबी परवीन एवं निकटतम प्रतिद्वंद्वी जाहिदा के समर्थकों के बीच शुक्रवार की रात जमकर मारपीट व पथराव की घटना घटी जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। जख्मियों का इलाज जोकीहाट रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना के अनि फिरोज आलम एवं पुलिस बल ने घटना स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। दोनों ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। मुखिया बेबी परवीन के पति कौसर जिया के समर्थक मन्नान की ओर से 41 तथा जाहिदा के पति नौशाद के समर्थक शकीर की ओर से 22 लोगों को नामजद किया गया है। कौसर जिया की ओर से मन्नान ने इसराइल, एकराम, कौआ, राजा, मिन्टू, बबलू, कैलू, कुतुबुद्दीन, मोईन, कमरूल सहित 41 लोगों को नामजदों में शामिल किये है जबकि नौशाद समर्थकों में शाकीर ने मन्नान, अखलाक, बहाब, इम्तियाज, नियाज, चुन्ना, ताहा जुम्मन, सलाम अलीरजा सहित 22 लोगों को नामजद बनाया है। घायलों में नाजिम, नियाज, मन्नान, तहजीव, एकलाख शामिल है। पुलिस मामले पर कड़ी नजर रख रही है।

दो मवेशी की चोरी


रेणुग्राम (अररिया) : सिमराहा थाना क्षेत्र के कुड़वा लक्ष्मीपुर निवासी नित्यानंद दास के गुहाल से गाय एवं बछड़ा चुरा लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवायी है। जिसमें गांव के कारी मियां सहित तीन को नामजद किया गया है।

नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम जुलाई से


अररिया : प्रदेश के उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा अररिया जिले में नर्सरी शिक्षकों का छह महीने तक चलने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम जुलाई के पहले सप्ताह से प्रारंभ होगा। यह जानकारी कार्यक्रम के प्रभारी
प्रकाश चंद्र मिश्र ने शनिवार को यहां दी।
उन्होंने बताया कि इस जिले में कार्यक्रम स्थल के रूप में अररिया महिला महाविद्यालय का चयन किया गया है।
कार्यक्रम के संबंध में प्रभारी ने बताया कि प्रशिक्षणोपरांत लाभुकों को गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयों में सेवा का अवसर, स्वयं का विद्यालय स्थापित करने का ज्ञान, व्यक्तित्व विकास एवं उद्यमिता संबंधी जानकारी प्राप्त होगी।
श्री मिश्र नेबताया कि
विगत वर्षो में नर्सरी विद्यालयों की संख्या खूब बढ़ी है लेकिन प्रशिक्षित शिक्षकों के अभाव में इनका स्तरीय परिचालन नही हो पा रहा है। इस ओर एनसीईआरटी का भी ध्यान आकृष्ट हुआ है।
प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम में शमिल होने की योग्यता
न्यूनतम इंटर पास रखी गयी है। संपर्क स्थल अररिया महिला महाविद्यालय है। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से शिक्षकों को बड़े होते हुए बच्चों के प्रति स्नेह व उनके अनोखे कार्यो का सम्मान, बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता, बच्चों में सृजन एवं नव निर्माण की रुचि जागृत करना, उनकी कल्पनाशीलता को बढ़ावा, वैज्ञानिक रुचि को
प्रश्रय एवं बोलचाल की अंग्रेजी आदि विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया जायेगा।

विद्यालय परिसर में लगे पेड़ से आम तोड़ने पर छात्रों ने किया हंगामा


जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड के मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय परिसर में लगे आम के पेड़ से आम तोड़ लिये जाने से आक्रोशित छात्रों व अभिभावकों ने शनिवार को जमकर हो हंगामा किया। बाद में प्रधानाध्यापिका ने बाजार से आम खरीदकर छात्रों के बीच बटवाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापिका सालेह खातुन ने छात्रों से आम तुड़वाकर अररिया अपने निवास स्थान पर भेज दिया। जिसकी सूचना बच्चों ने अपने अभिभावकों को दी। उसके बाद शनिवार को छात्र सहरूल, अल्तमस, सरवर एवं अभिभावक पप्पू, राशिद, उपमुखिया वाजुद्दीन, राशिद अनवर, नबीहसन यासिन, शहजाद आदि ने विद्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा नारे बाजी की। ग्रामीणों ने मामले की सूचना बीईओ ग्यासुद्दीन अंसारी को भी दी है। इस बीच गांव के बुद्धिजीवियों एवं मुखिया कुलसूम ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया तथा प्र.अ. ने बगडहरा हाट से 50 किलो आम खरीद कर बच्चों के बीच वितरण किया।

शारीरिक शोषण की शिकार लड़की ने लगाया न्याय की गुहार


अररिया : एक नाबालिग लड़की को घर में अकेली पाकर ढ़किया गाव के एक मनचले ने पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया तथा बाद में शादी का प्रलोभन देकर महीनों उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब लड़की गर्भवती हो गयी तो पंचायती में दोष कबुल करने के बावजूद उसने शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं पीड़िता को दवा खिलाकर उसके पेट में पल रहे बच्चे को मारने का प्रयास भी किया गया। इस मामले को लेकर अररिया थाने में ढ़किया गांव की एक पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराया है, जिसमें अपने ही गांव के मुन्ना कुमार, रामू मंडल, भुलन मंडल, गुड़ी देवी समेत मुन्ना की मां को नामजद अभियुक्त बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में आठ माह पूर्व से हुई इस घटना का उल्लेख किया गया है तथा अपने पड़ोसी के द्वारा किये गये जुर्म में अभियुक्तों के इस अन्याय पूर्ण कार्य में न्याय पाने की गुहार लगायी है।

कुख्यात अपराधी को ग्रामीणों ने दबोचा


अररिया : आधा दर्जन से अधिक आपराधिक कांडों में वांछित अपराधी दारा उर्फ तबरेज को गैयारी के ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। अपराधी की तलाश अररिया एवं जोकीहाट पुलिस को कई सालों से थी।
पुलिस के अनुसार इस अपराधी को ग्रामीणों ने उस वक्त दबोचने में सफलता पायी जब वह गैयारी गांव में मो. अयूब आलम को अपने साथी सरफराज उर्फ शबरा के साथ मारपीट करने पहुंचा था। इस दौरान अयूब पर गोली भी चलायी गयी लेकिन वह बाल बाल बच गया। पुलिस के समक्ष पीड़ित अयूब ने बताया कि दिल्ली में वह होटल चलाता था। ग्रामीण का दुहाई देकर दारा उनके दुकान में नौकरी करने लगा। इसी क्रम में वह एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फांसकर अररिया ले आया। दिल्ली पुलिस जब उन पर दबाव बनायी तो वह दारा के घर से लड़की को बरामद करवाया। इसी कारण वह लगातार उन्हें जान मारने की धमकी दे रहा था। वहीं नगर थाना पुलिस के अनुसार दारा के विरूद्ध आज भी अररिया थाना कांड संख्या 542/10, 14/11, 8/11, 273/10, 304/11 एवं जोकीहाट थाना कांड संख्या 30/11 दर्ज है। पुलिस के अनुसार जीरोमाइल पेट्रोल पंप लूट कांड में भी उसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दबोचे गये अपराधी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि वह अब तक दो आपराधिक मामलों में जेल की हवा खा चुका है।

प्रग्रासयो पथ में बाल श्रमिकों से लिया जा रहा काम


अररिया : ज्वाला भले ही भूख की हो कड़वा सच यह है कि पेट की आग के नाम पर अररिया जिले का बचपन स्वाहा हो रहा है। बचपन बचाने के सभी प्रयास यहां बौने पड़ रहे हैं।
अररिया प्रखंड अंतर्गत फरोटा
हाट से आगे देवरिया गांव की ओर जाने वाली सड़क में खुलआम बाल श्रमिकों से कार्य करवाया जा रहा है। सारे बाल श्रमिक महा दलित समुदाय के हैं।
सड़क में मिट्टी भर रहे बाल श्रमिक सुजीत कुमार, पत्थल
ऋषिदेव, विनोद, विकास ऋषि, सन्नी ऋषि आदि ने बताया कि उन्हें साठ सत्तर रुपया दिहाड़ी मिल जाता है। ठीकेदार काम पर लगाता है। सड़क में मिट्टी भरने का काम है।
स्कूल क्यों नहीं जाते?
हें,हें,हें..।
जिले के सैकड़ों होटलों,चाय दुकानों, सरकारी विकास योजनाओं व ईट-भट्ठों में बाल श्रमिकों को काम करते हुए खुलेआम देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, बचपन स्वाहा करने वाले दलाल अब भी यहां सक्रिय हैं। गरीबी की मार से जूझ रहे लोगों को चंद रुपयों की लालच देकर ये दलाल यहां के बच्चों को उत्तर प्रदेश की कालीन फैक्ट्रियों में ठूंस देते हैं, जहां उनका बचपन लगातार सिसकने पर विवश हो जाता है।
अररिया जिले में लगभग दस लाख बच्चे हैं। जिनमें से जीरो से पांच साल तक की उम्र वाले बच्चों के की संख्या साढ़े चार लाख बतायी जाती है। सर्व शिक्षा अभियान के आंकड़ों को देखें तो तकरीबन पचास हजार बच्चे ऐसे हैं, जो स्कूल में नामांकित रहने के बावजूद स्कूल नहीं जाते।
जानकारों के मुताबिक जागरूकता की कमी, गरीबी, व अशिक्षा के कारण ऐसे बच्चों के गार्जियन अपने बच्चों को काम पर लगा देते हैं। विगत एक डेढ़ दशक के आंकड़ों को देखें तो डेढ़ सौ से अधिक बच्चों को कालीन कारखानों के कथित कारावास से मुक्त करवाया जा चुका है। लेकिन भूख, गरीबी व अशिक्षा का त्रिकोण उन्हें फिर से वहीं झोंक देता है।
जिले में बड़ी संख्या में कार्यरत ईट भट्ठों में भी बाल श्रमिक काम कर रहे बताये जाते हैं। लेकिन उन्हें मुक्त करवाने के प्रयास नगण्य हैं। प्रशासन का महकमा केवल खानापूर्ति में लगा रहता है। चिंहित बाल श्रमिकों को शिक्षा देने के लिये खोले गये बालश्रम स्कूल भी प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ गये हैं।

जनप्रतिनिधियों को दिलाई गयी पद व गोपनीयता की शपथ


कुर्साकाटा(अररिया) : प्रखंड मुख्यालय परिसर में ग्राम पंचायत एवं ग्राम कचहरी के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह प्रखंड विकास पदाधिकारी रोजी कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को प्रारंभ हुआ। प्रथम दिन लैलोखर, कुंआड़ी, डुमरिया एवं पहुंसी पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया, सरपंच वार्ड सदस्य एवं पंच सदस्यों को बीडीओ रोजी कुमारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके अलावा लैलोखर पंचायत से उपमुखिया के रूप में मो. अशफाक एवं उप सरपंच मो. युनुस निर्विरोध निर्वाचित हुए। कुआड़ी पंचायत में उपमुखिया पूनम कौर निर्विरोध चुनी गयी। वहीं उप सरपंच बालकृष्ण पासवान एवं शेषनाथ राम के बीच चुनाव कराये गये। बालकृष्ण पासवान सात मतों से विजयी रहे। डुमरिया पंचायत में उपसरपंच के लिए खुदैजा खातून दो मतों से निर्वाचित हुई। उपमुखिया के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया। आफसाना खातून चार मतों से उपमुखिया निर्वाचित हुई। पहुंसी पंचायत में आम सहमति से संजय कुमार को निर्विरोध उपमुखिया चुन लिया गया। वहीं उपसरपंच के लिए श्यामदेव सिंह निर्विरोध चुने गये।
पलासी से निसं के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में तीसरे दिन शनिवार को नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बीडीओ उपेंद्र सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।
शपथ लेने वालों में चहटपुर से मुखिया शमसा खातून, सरपंच जहांआरा, बरदबट्टा पंचायत से मुखिया सुकदेव मंडल, सरपंच राजेन्द्र पंडित, भीखा से मुखिया वकीला खातून, सरपंच रेहाना खातून तथा पेचैली से मुखिया निकहत आरा, सरपंच विलकिस आरा शामिल हैं। उपमुखिया व उपसरपंच का भी चुनाव संपन्न हुआ।
जोकीहाट निप्र के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में शनिवार को चौथे दिन गैरकी मसुरिया, मटियारी, भगवानपुर एवं भंसिया पंचायत के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बीडीओ मो. सिकंदर ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। शपथ लेने वालों में मुखिया भंसिया की शबाना परवीन, मटियारी से अनवरी खातून, गैरकी मसुरिया से इमरान साबिर एवं भगवानपुर से अफसाना शामिल है। सरपंचों में भंसिया से बीबी रूकसार, गैरकी मसुरिया से जाबिर आदि शामिल है। जबकि उपमुखिया पद के लिए भंसिया से मुस्लिम , गैरकी मसुरिया से मोइन, मटियारी से बीबी साहेना, भगवानपुर से फकाउद्दीन आदि शामिल हैं।