बथनाहा (अररिया) : शुक्रवार को बथनाहा स्थित आईएचएचएस एकेडमी में 9 दिवसीय हिन्दुस्तान स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन उपरांत मुख्य अतिथि एसएसबी 24वीं बटालियन के सहायक सेनानायक एमसी पंडित ने कहा कि स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण जहां बच्चों को अनुशासित बनाता है वहीं यह जीने की कला भी सिखाया जाता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कर्नल अजित दत्त, प्रो. कमला प्र. बेखबर, नागेश्वर प्र. मधुप, श्री निवास गोयल आदि ने भी बच्चों से अपने-अपने अनुभव बांटे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशिक्षक एसएन सुमन ने किया। मौके पर स्काउट एवं गाइड के सभी प्रशिक्षक गण मौजूद थे। मुख्य प्रशिक्षक एसएन सुमन ने बताया कि विद्यालय के कुल 150 बच्चों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षित बच्चों ने स्काउट एवं गाइड के कई करतब दिखाकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावक को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य अर्जुन साह ने किया। जबकि विद्यालय की चेयरमेन रोजी देवी ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।
Friday, December 9, 2011
जन-जन व कण-कण के कवि थे विद्यापति: उपराष्ट्रपति
जोगबनी (अररिया) : विद्यापति की रचनाएं आज भी जन-जन व कण कण से जुड़ी हैं। विद्यापति को छोड़ कोई कवि ऐसे नहीं हुए जिन्हें लोग छह हजार वर्ष बाद भी अपने जेहन में बसाये रखा हो। विद्यापति को यदि सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो मिथिला और मैथिली भाषा के विकास में संघर्ष करें।
उक्त बातें शुक्रवार को विराटनगर में आयोजित विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में नेपाल के उप राष्ट्रपति परमानन्द झा ने उपस्थित जन समुदाय के समक्ष कही। दो दिवसीय विद्यापति स्मृति समारोह का आयोजन मैथिली सेवा समिति विराटनगर द्वारा भूमि प्रशासन चौक स्थल पर किया गया था। बतौर मुख्य अतिधि श्री झा ने विद्यापति की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि कवि कोकिल विद्यापति मैथिल समाज के प्रतिष्ठित प्रणेता थे। उनकी रचनाएं आज भी घर-घर में गयी जाती हैं। उन्होंने कहा कि उनका जन्म भले ही भारत में हुआ हो लेकिन उनकी कर्म भूमि नेपाल रही है। उन्होंने कहा कि विराटनगर में विद्यापति स्मृति समारोह पर्व मनाया जाना मधेश आंदोलन की देन है। उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार विद्यापति के नाम पर काफी सहयोग कर रही है आवश्यकता है संविधान में मैथिली भाषा को समाहित करने की।
इस मौके पर भारत की ओर से विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद सुकदेव पासवान ने कहा कि मिथिला को 8वीं सूची में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद में शामिल कराया था तथा कहा था कि अगर कोई राज्य बनेगा तो वह मिथिलांचल होगा। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध है और भारत नेपाल को एक समृद्ध राष्ट्र देखना चाहता है। इसके लिए भारत नेपाल को हर संभव मदद करने को तैयार है तथा कर भी रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, नेपाल के समासद जयराम यादव, प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार रामकिशन यादव, वैजू बाबू सियाराम झा, प्रवीण चौधरी, समिति के अध्यक्ष डा. एसएन झा सहित भारी संख्या में अतिथि व जन समुदाय उपस्थित थे।
समिति ने दी पुन: आंदोलन की चेतावनी
फारबिसगंज (अररिया) : आश्वासन के बाद भी फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए कार्रवाई नहीं किए जाने पर नागरिक संघर्ष समिति ने पुन: आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बाबत समिति के सचिव रमेश सिंह ने अनुमंडलाधिकारी फारबिसगंज को एक आवेदन प्रेषित कर एक माह के भीतर की कार्रवाई से नागरिक संघर्ष समिति को अवगत कराने की मांग की है। गौरतलब हो कि विगत अक्टूबर माह में समिति द्वारा नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी सहित अपनी 16 सूत्री मांगों के समर्थन में स्थानीय स्टेशन चौक पर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की गई थी। प्रशासन द्वारा इस ओर एक माह के भीतर कार्रवाई के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल समाप्त हुआ था।
परवाहा हाट में भारी मात्रा में अवैध खाद बरामद
फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज थाना क्षेत्र का ग्रामीण इलाकापरवाहा हाट में शुक्रवार को एसपी शिवदीप लांडे ने बिना लाइसेंस की खाद दुकानों तथा आवास पर छापेमारी कर भारी मात्रा में रासायनिक खाद बरामद किया है। इन जगहों से फिलहाल करीब 1300 बोरा खाद बरामद किया गया है जिसका अनुमानित मूल्य लगभग दस लाख रुपये बताया गया है। जब्त खाद में पारस, नवरत्ना आदि शामिल हैं। हालांकि एसपी श्री लांडे ने कहा कि परवाहा हाट में करीब पांच हजार बोरा खाद होने की सूचना है जिसकी बारामदगी की जा रही है। एसपी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध खाद विक्रेताओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
इधर परवाहा हाट में अवैध खाद विक्रेता शोभाकांत झा, सुधाकर ठाकुर तथा विनय कुमार झा की दुकानें सील कर दी गई है। जबकि सुधाकर ठाकुर के आवास पर बरामद खाद के बोरों की जब्ती सूची बनाने का निर्देश बीएओ मकेश्वर पासवान को एसपी ने दूरभाष पर दिया। बाद में फारबिसगंज एसडीपीओ विकास कुमार भी परवाहा हाट पहुंचे। छापामारी में फारबिसगंज थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ठाकुर, एसआई राजन कुमार, एसआई बीडी पंडित शामिल थे। छापेमारी के क्रम में एसपी ने परवाहा हाट स्थित सरकारी गोदाम तथा अन्य दुकानों का भी मुआयना किया। छापेमारी शुरू होते ही परवाहा हाट की अधिकांश दुकानें डर से बंद हो गयी।
भाई! कोई तो फेना गांव की सुधि लेना
बथनाहा (अररिया) : आजादी के 64 वर्ष बीत जाने के बावजूद बथनाहा पंचायत का फेना ग्राम विकास की रोशनी से अबतक अछूता है। एक ओर जहां शिक्षा एवं बिजली की समस्या है वहीं दूसरी ओर सीता धार पर एक अदद पुल की कमी के कारण ग्राम वासियों को साल में नौ महीना तक निकट के बथनाहा बाजार आने के लिए बगल के सहवाजपुर पंचायत या फिर भंगही पंचायत होकर करीब 5-6 किमी दूरी तयकर के आना पड़ता है या फिर पानी कम रहने के बाद नदी से हेलकर पार करना पड़ता है। ऐसे में यदि बरसात के मौसम में किसी गर्भवती महिला के साथ कोई समस्या या बीमारी हो जाय तो उसका तुरंत इलाज करा पाना संभव नहीं।
गांव के सदानंद साह, दयानंद साह, रामदेव मंडल आदि दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि आज तक सभी जनप्रतिनिधियों ने हमें ठगने का काम किया है। एक पुल की गुहार लगाते-लगाते हम लोग थक चुके हैं। इसके लिए सुकदेव पासवान, प्रदीप सिंह, जाकिर अनवर आदि लोगों ने हमें आश्वासन दिया मगर अपना वादा किसी ने भी पूरा नही किया। अब वर्तमान विधायक पर निगाह टिकी हुयी है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले इस धार के उपर कोशी सिंचाई परियोजना के द्वारा एक भी.सी (कैनाल) का निर्माण कराया गया है। जिससे आसपास के सैकड़ों एकड़ खेत में सिंचाई की सुविधा तो मिलती ही थी साथ हीं हम ग्रामीण भी इसी भी.सी के सहारे गांव से बाजार अस्पताल एवं एक किमी की दूरी पर स्थित थाना आया जाया करते थे। मगर 1987 में आयी बाढ़ के इस भीसी को भी ध्वस्त कर दिया और तब से अबतक इसके निर्माण की भी कोई सुधि कोशी परियोजना द्वारा नहीं ली गयी। जिस कारण खेतों को मिलने वाला पानी तो बंद है ही साथ ही किमी की दूरी तय करने के लिए हमलोगों को 5-6 किमी चलना पड़ता है।
मौत से शोक
जोकीहाट : केसर्रा पंचायत अंतर्गत थुबरी गांव के अवकाश प्राप्त शिक्षक बकम लाल पासवान की बुधवार की रात मौत हो गई। उनके मौत पर शोक प्रकट करने वालों में केसर्रा मुखिया मोतीउर्रहमान, सरपंच जवाहर लाल दास, पंसस अजय नन्दन ठाकुर, अधिवक्ता द्विजेन्द्र गुप्ता आदि शामिल हैं।
मालखानों का हाल बेहाल, नहीं होता निरीक्षण
फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के पुलिस थानों के मालखानों की स्थिति दुरूस्त नहीं है। कई मालखानों में स्थायी तौर पर पुलिस पदाधिकारी प्रभार में नहीं हैं। कई वर्षो से मालखानों का निरीक्षण भी नहीं हुआ है। बताया जाता है कि कई थानों के मालखानों से कई सामान भी गायब हैं। बिना स्थायी प्रभार के चल रहे मालखानों का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है।
एसपी शिवदीप लांडे ने कहा कि मालखानों को दुरूस्त करने के साथ ही मालखानों में पुलिस पदाधिकारी को स्थायी तौर पर नियुक्त करने का निर्देश सभी थानों को दिया गया है।
प्रशिक्षण आयोजित
अररिया : साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत अररिया प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय लहना रामपुर में वीटी का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपुर कोदरकट्टी के मुखिया राजेश सिंह ने की। मौके पर प्रखंड के केआरपी मो. हासीम, प्रधानाध्यापक रामानंद यादव, प्रेरक नीतू कुमारी, अशोक मंडल समेत वर्ग दस के 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हुआ।
पार्किंग व्यवस्था की मांग
अररिया: नगर विकास संघर्ष समिति के सचिव नंद मोहन मिश्र ने नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद तथा कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर शहर के व्यस्ततम सड़कों के किनारे मोटर साइकिल, साइकिल सहित चार पहिया वाहनों के पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि व्यवहार न्यायालय के आस-पास, सुभाष चौक, चांदनी चौक, आजाद एकेडमी, बस स्टैंड आदि जगहों पर पार्किंग की आवश्यकता है।
धरना 13 को
अररिया: जिला शिक्षक नियोजन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आगामी 13 दिसंबर को कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। जबकि 14 दिसंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी किया जायेगा। उक्त आशय की सूचना मोर्चा के अध्यक्ष अमरदेव यादव, संयोजक दिनेश झा, सचिव रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दी है। धरना व भूख हड़ताल की सूचना प्रशासन को दे दी गई है।
नहीं मिला मानदेय
अररिया: रानीगंज प्रखंड अंतर्गत नन्दनपुर मुसहरी टोला स्थित उत्थान केन्द्र के स्वयंसेवक सीताराम ऋषिदेव को 9 माह से मानदेय नहीं मिला है। श्री ऋषिदेव ने शिक्षा विभाग से शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की है।
केसीसी पासबुक नहीं मिलने पर किसानों ने मचाया हंगामा
जोकीहाट (अररिया) : प्रखण्ड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित मेगा ऋण शिविर में केसीसी पासबुक नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने हंगामा मचाया। किसानों ने बताया कि सितंबर माह में आयोजित शिविर में आवेदन देकर केसीसी मुहैया कराने की मांग की गई थी। लेकिन बैंक कर्मियों द्वारा टालमटोल किया जाता रहा। इस बीच शिविर में उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी नईम अशरफ ने बताया कि बिचौलियों पर कार्रवाई होगी एवं केसीसी वितरण में उदासीन रवैया अपनाने वाले बैंक मैनेजर के विरद्ध डीएम एम सरवणन को सूचना दी जाएगी। श्री अशरफ ने बैंकों के उदासीन रवैये की पुष्टि की है। प्रमुख मुमताज बेगम ने बताया कि बैंकों द्वारा अधिकांश केसीसी पासबुक बिचौलियों के माध्यम से ही बनाये जाते हैं। आवेदक मो. एकबाल, असलम, करीम, गयास उद्दीन आदि ने बताया कि सितंबर माह में केसीसी के लिये शिविर में आवेदन दिया था लेकिन अब तक पासबुक नहीं मिला है। कृषि सलाहकार मो. नैयर आलम ने यहां तक बताया कि गयासउद्दीन के केसीसी के लिए एक दलाल दस से पन्द्रह हजार की मांग कर रहा है। ताज्जुब की बात तो यह है कि शिविर में शुक्रवार को किसी बैंक ने कोई पासबुक वितरण नहीं किया। बल्कि पूर्व में वितरित पासबुकों की सूची प्र.कृ. पदाधिकारी अभिनन्दन सिंह को सौंपकर चलते बने। बीडीओ मो. सिकन्दर ने बताया कि शिविर में पासबुक वितरण नहीं होने से बीएओ श्री सिंह से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा।
विद्यालय प्रधान के विरुद्ध शिकायत
अररिया : रानीगंज प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शिवनगर के तदर्थ समिति के अध्यक्ष, सचिव समेत सदस्यों ने विद्यालय प्रधानाध्यापक के विरुद्ध शिकायत की है। रानीगंज बीइओ को दिए गए शिकायती आवेदन में विद्यालय प्रधान पर कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं। तदर्थ समिति ने बीइओ को दिए गए आवेदन में प्रधान पर एमडीएम की राशि गड़बड़ी करने, छात्रवृति राशि का वितरण सही ढंग से नही करने सहित कई आरोप लगाए हैं। आवेदन पर तदर्थ समिति की अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य प्रमिला देवी, सचिव लक्ष्मी देवी, सदस्य मनोरमा देवी, पूरनी देवी, मुन्नी देवी आदि के हस्ताक्षर शामिल हैं।
बुलंद हौसलों से हर मंजिल पड़ जाती है छोटी
रेणुग्राम (अररिया) : बुलंद इरादे के साथ अगर इंसान कुछ करना चाहे तो हर मुश्किल छोटी पड़ जाती है। कुछ कर गुजरने की तमन्ना, धैर्य व मजबूत जज्बे ने ही मुफलिसी में जी रहे अजीत ठाकुर को आम छात्रों से खास बना दिया। गांव से मजदूरी करने पंजाब गये अजीत ने चंडीगढ़ में पढ़ाई भी जारी रखी तथा 12वीं की परीक्षा में 76.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
इसे जज्बा ही तो कहेंगे कि एक ओर गरीबी का दर्द और उस पर परदेश में रहने की चुभन, फिर भी इस होनहार ने अपनी मंजिल पर अर्जुन जैसी नजरें गड़ाये रखी और सफलता की पहली मंजिल फतह कर ली है। वह एक कामयाब इंजीनियर बनना चाहता है।
घर की आर्थिक तंगी के बावजूद इस नौजवान ने अपनी प्रतिभा की चमक से अपने गरीब माता-पिता और परिजनों के लिए आशा की किरण जगा दी है। घर से हजारों किलोमीटर दूरी पर रहकर भी वह अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड गांव से आने वाले गजेन्द्र ठाकुर वर्षो पूर्व गरीबी की वजह से गांव से दूर रोजी रोटी की तलाश में पंजाब के चंडीगढ़ चले गए जहां उन्होंने मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाने के साथसाथ बेटे की पढ़ाई का भी ख्याल रखा। चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सापिंस स्कुल से जीत ने 12वीं की परीक्षा में 76.8 प्रतिशत अंक हासिल कर अजीत ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अजीत के पिता ने बताया कि बचपन में वह हमारे साथ काम में हाथ बंटाता था लेकिन काफी प्रतिभाशाली था। वहां की सापिंश कम्यूनिटी सर्विस आर्गेनाइजेशन की चेयर पर्सन अनुराधा सापिंस ने अजीत की प्रतिभा को पहचाना और उसे जिंदगी की नई राह दिखायी। अनुराधा मैडम ने उसे स्कूल में दाखिला दिलाया।
इधर, अजीत ने बताया कि उसकी सफलता में एक अन्य टीचर राकेश सेतिया ने भी भरपूर योगदान किया है। इसी सफलता को लेकर अररिया के इस होनहार अजीत को स्कूल के प्रिंसीपल ने डेल कंपनी का लैपटाप उपहार में दिया। गांव आए अजीत ने जागरण से बातचीत में बताया कि उनका सपना एक कामयाब इंजीनियर बनने का है, ताकि वह अपने जिले का नाम रोशन कर सके।
कालाबाजारियों में एसपी के छापे से हड़कंप
अररिया : एसपी शिवदीप लांडे द्वारा कालाबाजारियों व जमाखोरों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई से दो नंबर धंधेबाजों में हड़कंप की स्थिति व्याप्त है। आरएस व कुर्साकाटा में छापे की घटना से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
स्वयं श्री लांडे ने भी कहा कि उनके मोबाइल पर अवैध दारु अड्डों को बंद करने, गलत काम करने वालों को पकड़ने व अन्य सूचनाएं लगातार एसएमएस के माध्यम से आ रही है। ऐसे गलत लोगों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी।
इंदिरा आवास वितरण शिविर 11 जनवरी को
सिकटी (अररिया) : आगामी 11 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय परिसर में शिविर लगाकर इंदिरा आवास लाभार्थियों को पासबुक वितरण किया जायेगा। उक्त शिविर के लिए फोटोग्राफी व जमीन संबंधी कार्य व शपथ पत्र के लिए पंचायत वार तिथि का निर्धारण किया गया है। बीडीओ के के सिन्हा ने बताया कि आगामी 15, 16 दिसंबर को म.वि. सिकटी में आमगाछी, मजरख व मुरारीपुर 17 व 19 दिसंबर को म. वि. सिकटी में भिड़भिड़ी, बोकंतरी, कुचाहा व दहगामा, 20 व 21 दिसंबर को बरदाहा, डेढुआ, खोरागाछ पंचायत भवन बरदाहा, जबकि 22 व 23 दिसंबर को पड़रिया, ठेंगापुर, बैंगा, कौआकोह का पंचायत भवन बरदाहा में शपथ पत्र व जमीनी संबंधी व फोटो ग्राफी किया जायेगा।
ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था बदहाल
नरपतगंज (अररिया) : स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण ग्रामीण इलाके में उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति बेहतर नही है। उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर न डाक्टर है नही दवा। केवल एनएनएम की पोस्टिंग कर इतिश्री कर ली गई है। एनएनएम भी मरीजों को प्रतिदिन अपनी सेवा नही दे पा रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज कराने के निजी चिकित्सकों या प्रा. स्वा. केन्द्र नरपतगंज आना पड़ता है।
गोखलापुर, रामधार, घुरना, फूलकाहा व अन्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन न तो आयुष डाक्टर और न ही एनएनएम केन्द्र को खोलती है। इन ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को झोला छाप डाक्टरों की शरण पहुंच कर अपना इलाज कराते है। इससे मरीजों को आर्थिक नुकसान के साथ कई अन्य परेशानियों को भी उठाना पड़ रहा है।
माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य को सदेह कोर्ट में हाजिर होने का आदेश
अररिया : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक लंबित मामले में अररिया की अदालत ने भाकपा माले के राष्ट्रीय नेता दीपांकर भट्टाचार्य समेत पांच लोगों को सदेह कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है।
इस संबंध में भरगामा में तत्कालीन बीडीओ नरेश झा ने पिछले 27 अप्रैल 09 को थाने में कांड संख्या 36/09 दर्ज कराया था। आरोप लगाया गया कि एसडीओ फारबिसगंज से चुनावी सभा आयोजन के लिए प्राप्त अनुमति से अधिक समयावधि तक सभा चलाया गया। उक्त अवसर पर भाकपा माले राष्ट्रीय नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी चुनावी सभा में मौजूद थे।
इस मामले में भाकपा माले के राष्ट्रीय नेता दीपांकर भट्टाचार्य, लोक सभा अररिया क्षे के माले प्रत्याशी कमली देवी, शंभू झा, बैजू मंडल समेत अशोक श्रीवास्तव इस मामले में आरोपी हैं। जिनके विरुद्ध अररिया के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पीके रतन की अदालत में मामला लंबित है। सभी आरोपियों ने कोर्ट से जमानत तो करा लिया, परंतु उनकी ओर से कई तिथियों से प्रतिनिधित्व आवेदन दाखिल हो रहा था। जिसे उक्त न्यायालय ने खारिज कर दिया है तथा दीपांकर भट्टाचार्य समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में सदेह हाजिर होने का आदेश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि वारंट निकलने के बाद श्री भट्टाचार्य पिछले पांच अगस्त 11 को कोर्ट में आत्म समर्पण किये थे, जहां उन्हें बेल मिल गया था। अन्य सभी आरोपी भी जमानत पर हैं।
Thursday, December 8, 2011
उत्प्रेरण केंद्र संघ की बैठक
अररिया : गुरुवार को सुभाष स्टेडियम में उत्प्रेरण केंद्र संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार विश्वास ने की। मौके पर सभी प्रखंड के लिए अध्यक्ष का चयन भी किया गया। इस अवसर पर सचिव महेश लाल मंडल, धर्मेन्द्र कुमार मंडल, संजीव झा, पारस कुमार, सतीष कुमार, जय नारायण यादव, ललन सिंह, मुजामिल हसन, लोकेश नाथ झा, नाजमुन निशां आदि मौजूद थे।
स्थापना दिवस समारोह
बथनाहा: स्थानीय हाट चौक पर स्थित सहारा इंडिया कार्यालय का प्रथम स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पूर्णिया सहारा इंडिया आइएम, अवधेश महतो, बीएम फारबिसगंज राजीव मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। वहीं स्थानीय शाखा के फ्रेन्चायजी गार्जियन मनोज सिंह, कार्यालय कर्मी मनीष मंडल, राणा ठाकुर, एके के दास, दीनानाथ साह, नयन सिंह, सुजीत मंडल ने कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक किया।
दुर्घटना में दो घायल
कुसियारगांव: एनएच 57 स्थित अररिया-फारबिसगंज मार्ग पर मुरबला चौक के समीप बुधवार की देर शाम मवेशी को बचाने के क्रम में मोटर साइकिल चालक फारबिसगंज निवासी 24 नं. वार्ड निवासी सुनिल कुमार पासवान व सवार मुसहरी निवासी संजीव कुमार डेरी जख्मी हो गये। तत्काल घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है।
लोक अदालत 11 को
अररिया: स्थानीय अदालत परिसर में आगामी 11 दिसंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा, जहां विभिन्न बैंकों से संबंधित लंबित मामलों का निष्पादन समझौता के तहत किया जायेगा।
इस संबंध में विभिन्न बैंकों के ऋणधारियों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।
वीटी का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
कुर्साकांटा (अररिया) : राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के तहत केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से जारी साक्षर भारत मिशन 2012 के तहत गुरुवार को आदर्श मध्य विद्यालय कुर्साकांटा में दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। जिसमें सभी वीटी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम चरण में प्रखंड के पांच पंचायतों कुर्साकांटा, कमलदाहा, हरिरा, कुआड़ी एवं पहुंसी में यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। एक वीटी को 10 असाक्षर महिला को साक्षर बनाने का दायित्व सौंपा गया है।
प्रशिक्षकों द्वारा सभी वीटी को अक्षर बिहार प्रवेशिका पुस्तक प्रदान कर उन्हें विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक के रूप में आरपी उपेन्द्र कुमार विश्वास, प्रेरक रेखा देवी, कार्तिक कुमार गुप्ता, लेखा समन्वयक दीपक कुमार गुप्ता उपस्थित थे।
डीजे का कैंप कोर्ट 12 को
अररिया : पूर्णिया के जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार आगामी 12 दिसंबर को स्थानीय न्यायालय में कैंप कोर्ट करेंगे, जहां विभिन्न दाखिल मामले की सुनवाई होगी।
इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन, अररिया के महासचिव अमर कुमार ने बताया कि जिला न्यायाधीश के आगमन को लेकर अधिवक्ताओं को सूचित कर दिया गया है।
अग्निकांड में चार घर सहित एक लाख की संपत्ति खाक
अररिया : अररिया प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत हयातपुर पंचायत के भाग मोहब्बत टोला के वार्ड नं. 10 में बुधवार की रात आग लगने से चार घर जलकर राख हो गये। इस अगलगी में एक बकरी भी झुलस कर मर गई है। घटना में धान, कपड़ा, बर्तन समेत एक लाख की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस घटना की जानकारी देते हुए प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख मुस्तफा पाशा ने बताया कि आग से सलाम, नजाम, सैय्याद व अशफाक के घर जले हैं।
नियोजित शिक्षकों को उपेक्षित करने का लगाया आरोप
अररिया : बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले समाहरणालय परिसर में लगातार चौथे दिन धरना जारी रहा। गुरुवार को कुर्साकांटा एवं नरपतगंज प्रखंड के माध्यमिक शिक्षकों ने धरना में हिस्सा लिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवकांत झा ने की। धरना स्थल पर वक्ताओं ने राज्य सरकार पर शिक्षकों को खासकर नियोजित शिक्षकों को उपेक्षित करने का आरोप लगाया। शिक्षकों ने यह भी कहा कि आज नियोजित शिक्षक कई समस्याओं से जूझ रहे हैं पर सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। वक्ताओं ने नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षकों के समान वेतन व सुविधा देने की मांग की। मौके पर संघ के जिला सचिव असरारूल झा, इस्तियाक आलम, नौशाद आलम, शेखर कुमार मिश्र, जयकृष्ण पासवान, गोरीशंकर झा, सच्चिदानंद मेहता, इसराफिल सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
जदयू सेवादल ने किया वृक्षारोपण
फारबिसगंज (अररिया) : प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित त्रिवेणी मोहली के आवास परिसर में जदयू सेवादल के प्रदेश महासचिव शिवजी भगत के नेतृत्व में बुधवार को वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर हरित बिहार अभियान के तहत दर्जनों लिप्टस, कदम, आम, महोगनी आदि के पौधे लगाये गये। इस मौके पर सुनैना देवी, त्रिवेणी मोहली, जानकी देवी, उमेश शर्मा, सुशील मोहली, राजू मोहली, दीपक मरीक, सोनी देवी, मनोज चौधरी, रामदेव चौधरी, प्रताप मरीक, विकास शर्मा आदि ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कार्यकारी नगर अध्यक्ष राजू पासवान, दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र पासवान, किशोर राय, रंजीत राय, विजय स्वर्णकार, रामानंद ठाकुर, मंजू देवी, प्रदीप साह, राजू मंडल, राजीव यादव, कमलेश्वरी यादव, शिव नारायण भगत समेत कई जदयू नेता उपस्थित थे।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए पुरस्कृत
पलासी (अररिया) : भीखा पंचायत के तत्वावधान में मोहनियां गांव में मोहर्रम के अवसर पर बुधवार की संध्या मो. हारुण रशीद की देखरेख में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड के मोहनियां दक्षिण, पूरब, उत्तर, पश्चिम, चहटपुर, बांसर, डुमरिया, भंगोरा, जोगजान भाग डेहटी, बरहट के अलावा कुर्साकांटा सहित ग्यारह टीमों के जंगियों ने लाठी, फरसा, भाला, बरछी, जादू, कराटा आदि का प्रदर्शन किया था।
वहीं विभिन्न खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीमों को उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।
मौके पर मौजूद पूर्व जिप अध्यक्ष पप्पू अजीम, शब्बीर अहमद, मुखिया संघ अध्यक्ष मो. मुर्शिद आलम, शोयेब आलम, प्रमोद ठाकुर, राजेश मौआर, मो. मोजावर हुसैन, शमशाद आलम, संजय ठाकुर, थानाध्यक्ष आरबी सिंह आदि ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक तंदुरूस्ती के अलावा आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा मिलता है। साथ ही उन्होंने खेल को खेल भावना से खेलने की बात कही। समारोह की अध्यक्षता मो. इम्तियाज आलम ने की।
प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन
पलासी: प्रखंड के डेहटी उत्तर पंचायत अंतर्गत सामुदायिक भवन मालद्वार में साक्षरता अभियान के तहत गुरुवार से आयोजित वीटी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुखिया प्रमिला देवी ने किया। मौके पर प्रशिक्षक के रूप में मौजूद संगीता देवी व ओमप्रकाश मांझी ने वी.टी को साक्षर करने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पंकज भारती, अरुण झा आदि मौजूद थे।
अवैध गैस रीफीलिंग का धंधा जोरों पर
भरगामा : प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद भरगामा में रसोई गैस रीफीलिंग का धंधा धड़ल्ले से जारी है। सघन आबादी वाले क्षेत्रों में इस धंधे के संचालित होने से लोग अप्रिय दुर्घटना की आशंका से सहमे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक खजुरी, महथावा आदि बाजारों के साथ स्थानीय थाना से महज एक किलो मीटर की दूरी पर स्थित भरगामा बाजार में भी धंधा बेरोकटोक जारी होने की बात कही जा रही है। लोगों ने किसी बड़े अनहोनी की और आशंका जाहिर करते हुये धंधे पर विराम लगाने की मांग प्रशासन से की है।
खाद कि बढ़े मूल्य से किसान हलकान
भरगामा: अंकित मूल्य से अधिक कीमत पर मिल रहे रासायनिक खाद से क्षेत्र के खेतिहर किसान हलकान हैं। किसानों ने जैसे तैसे कमतोड़ महंगाई में जोत-अबाद कर फसल लगाने हेतु खेत को तैयार तो कर लिया, किंतु खाद खुले बाजार में अंकित मूल्य से अधिक में उपलब्ध होने से किसान पेसोपेस में है।
किसानों का कहना है कि 281.55 रुपये अंकित मूल्य का यूरिया 425 में, डीएपी 1000 रुपये, पोटास 650 रुपये में खुले बाजार में बेचा जा रहा है। आरोप है कि व्यवसाई खाद का भंडारण कर मनमाने कीमत पर बेच रहे हैं।
एजुकेशन लोन से लेकर स्मार्ट कार्ड में धांधली की शिकायत पहुंची जनता
अररिया : सर मेरा पुत्र रामकृष्ण बेंगलोर के पीईएस इंस्टीच्यूट आफ टेक्नालाजी में प्रथम वर्ष का छात्र है। सितंबर माह में ही यूबीजीबी बैंक के वीरनगर विषहरिया शाखा में ऋण के लिए आवेदन दिया गया है। पर आज तक मैनेजर के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि इस विषय में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक भी निर्देश दे चुके हैं, बैंक मैनेजर टाल-मटोल कर रहे हैं। यह शिकायत लेकर डीएम के जनता दरबार में आये थे योगेन्द्र प्रसाद साह। वे डीएम के समक्ष फफक कर रोने लगे। डीएम एम. सरवणन ने एलडीएम को एक सप्ताह के भीतर मामला निष्पादन के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को हयातपुर के मसूद आलम, कुड़वा लक्ष्मीपुर की एक आंख से विकलांग रूक्मीणी साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत पंचायत में प्रेरक चयन में धांधली की शिकायत की। डीएम ने फौरन साक्षर भारत के जिला मुख्य कार्यक्रम समन्वयक प्रो. बीएन झा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जबकि भरगामा प्रखंड समीना खातुन के पति का कहना था कि उनकी पत्नी पूर्णिया अस्पताल में इलाजरत है। आपरेशन कराने की आवश्यकता है पर स्वास्थ्य बीमा योजना के स्मार्ट कार्ड में पैसा ही नहीं है। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीमा अधिकारी को निष्पादन के निर्देश दिए। ऐसे और कई फरियादी गुरुवार को डीएम जनता दरबार पहुंचे थे।
किसने दी जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की छूट ?
अररिया : अररिया आरएस में एसपी शिवदीप लांडे द्वारा गुरुवार को की गई छापेमारी में भारी मात्रा में मिलावटी सामानों की बरामदगी ने यह साबित कर दिया है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ लंबी अवधि से खिलवाड़ हो रहा था। आखिर इस खिलवाड़ की छूट किसने दे रखी थी? इस सवाल का जवाब कौन देगा?
छापेमारी के दौरान मिले सामानों से साफ पता चलता है कि संबद्ध व्यवसायी जहां टैक्स की चोरी कर रहे थे, वहीं बाजार के माध्यम से गृहिणियों के किचन तक नकली मसाले, खाने के सामान व खाद्य तेल भी पहुंचा रहे थे।
चिकित्सकों की मानें तो नकली मिलावटी तेल के प्रयोग से ड्राप्सी जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं। वहीं इससे पेट की गड़बड़ी व महत्वपूर्ण मानव अंग भी बुरी तरह प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे में इस सवाल का जवाब पाना लाजिमी है कि जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की छूट किसने दी? प्रशासन के किस अधिकारी की शिथिलता से नकली सामानों का धंधा फल फूल रहा था? किसकी ढिलाई से टैक्स चोरी हो रही थी?
दो दशक में 200 करोड़ गटक गए घोटालेबाज
अररिया : बदलते जमाने के साथ अपराध और अपराधियों ने चोला बदलना सीख लिया है। अब आर्थिक अपराधों का जोर है।
सिर्फ अररिया की ही बात करें तो विगत दो दशक में इस जिले में लगभग दो सौ करोड़ से भी अधिक रुपये घोटालेबाजों ने उड़ा लिए। ये मामले पुलिस अनुसंधान अथवा न्यायालय में ट्रायल के लिए लंबित हैं। इन मामलों में इंदिरा आवास घोटाला, डेहटी पैक्स घोटाला, शिक्षा घोटाला, हाई मास्ट लाइट घोटाला आदि प्रमुख हैं।
जिले में सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं में हजारों की संख्या में बिचौलिए सक्रिय हैं। अनाज, खाद व मादक द्रव्यों की स्मगलिंग, नकली दवा की बिक्री जैसे मामलों का भी जोर बढ़ा है।
कई मामलों में तो जनता द्वारा निर्वाचित जन प्रतिनिधि ही बिचौलिए का कार्य करते पाए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2009-10 में जब इंदिरा आवास मामले की जांच करवायी गई तो बड़ी संख्या में फर्जी भुगतान, आंशिक भुगतान तथा पैसा हड़प करने के मामले सामने आए। इन मामलों में कई जन प्रतिनिधि नामित हुए। जिनके विरुद्ध न्यायालय में मामले अभी भी लंबित हैं। आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में इंदिरा आवास की ठगी के सर्वाधिक मामले अररिया जिले में ही सामने आए हैं।
जानकारों का मानना है कि नब्बे के दशक से अब तक आवंटित इंदिरा आवासों के लेखा-जोखा से इस घोटाले की राशि 200 करोड़ के पार पहुंच सकती है।
वर्ष 2004-05 में डीआरडीए ने सरकारी नियमों सेइतर इंदिरा आवास बनाने के लिए आठ करोड़ की राशि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के नाम आवंटित कर दी। कथित रूप से कुछ अभियंता इस राशि को लेकर फरार हो गए।
आर्थिक अपराधों में सबसे चर्चित रहा डेहटी पैक्स घोटाला। इसके तहत अधिकारियों ने सरकारी पैसे को कमीशन की लालच में डेहटी पैक्स नामक एक संस्था के हवाले कर दिया। जहां से पैसों की बंदरबाट कर ली गई। इस मामले में सात बीडीओ, तीन डीडीसी, एक डीएसई समेत कई अधिकारी या तो हवालात की हवा खा चुके हैं या आरोपों के घेरे में हैं।
इस वर्ष शिक्षा घोटाला भी सामने आया है। बिहार के महालेखा कार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत भेजी गई राशि में 14.67 करोड़ की वित्तीय अनियमितता/गबन के मामले पकड़े हैं। इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई होनी बाकी है।
इसी तरह जिले भर में रोशनी के लिए सांसद-विधायक मद से आवंटित पैसों का हाई मास्ट लाइट घोटाला समेत ढेर सारे घोटाले अभी उजागर होने शेष हैं।
बाक्स:
अररिया जिले में हुए प्रमुख आर्थिक अपराध व अनुमानित राशि
1.डेहटी पैक्स घोटाला- 26 करोड़
2.इंदिरा आवास घोटाला भाग एक-200 करोड़(अनुमानित)
3.इंदिरा आवास घोटाला भाग दो-8 करोड़
4.शिक्षा घोटाला-14.67 करोड़
5. हाइ मास्ट घोटाला - चार करोड़
क्या कहते हैं एसपी- पुलिस कप्तान शिवदीप लांडे का कहना है कि आर्थिक अपराधियों पर उनकी नजर है। गरीब जनता का हक मारने वाले, कालाबाजारियों, कमीशनखोरों, मिलावट करने वालों व अन्य आर्थिक अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आरएस में वर्षो से फल फूल रहा था मिलावट का धंधा
अररिया : जिला मुख्यालय की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले अररिया आरएस में मिलावट का काला खेल वर्षो से फल फूल रहा था। एसपी शिवदीप लांडे की छापेमारी ने इस कुत्सित खेल को उजागर कर दिया है। न केवल मिलावटी चेहरे उजागर हुए हैं बल्कि सरकारी राजस्व को चूना लगाने वाले चेहरे भी बेनकाब हुए हैं।
गुरुवार की छापेमारी के संबंध में जानकारों का कहना है कि आरएस में अब तक ऐसा नहीं हुआ था।
जानकार यह भी बताते हैं कि आरएस का बाजार प्रशासन के कतिपय भ्रष्ट अधिकारियों के लिए 'धन उगाही मंडी' की तरह रहा है। इन भ्रष्ट अधिकारियों के लिए गाय की चुन्नी भूसा से लेकर राशन पानी और तेल मसाला सब की सप्लाई आरएस से ही होती थी। शायद यह भी एक कारण रहा हो कि आरएस में अब तक इतनी बड़ी कार्रवाई कभी नहीं हुई। इस कार्रवाई से जहां मिलावट उस्तादों के चेहरों पर हवाई उड़ रही है, वहीं आम जनता में खुशी की लहर है।
बेहतर प्रदर्शन करने पर क्रिकेट टीम के खिलाडि़यों को बधाई
फारबिसगंज(अररिया),निप्र. सहरसा में आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में फारबिसगंज महाविद्यालय के खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर महाविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी है। कालेज के पीटीआई सुमन कुमार के नेतृत्व में गई क्रिकेट टीम ने खेले गये पहले मैच अररिया कालेज को 68 रनों से शिकस्त दी है। वहीं दूसरे मैच में टीपी कालेज मधेपुरा को पराजित किया। हालांकि टीम को सहरसा से मात खानी पड़ी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सतीन्द्र कुमार, खेल पदाधिकारी डा. एस नायक, उपाध्यक्ष डा. एसएस झा, मीडिया प्रभारी डा. अरविंद कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। इधर अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में ट्रायल के लिए फारबिसगंज महाविद्यालय के पांच खिलाड़ी जितेन्द्र कुमार कर्ण, पप्पू कुमार, कासिब खान, राजेश कुमार पासवान एवं निशांत कुमार उर्फ रवि का चयन किया गया है।
नेपाल ले जाए जा रहे दस हजार का कफ सीरप बरामद
फारबिसगंज(अररिया) : स्थानीय बस पड़ाव के समीप फारबिसगंज थाना पुलिस ने बुधवार की देर संध्या नेपाल ले जाए जा रहे करीब दस हजार रूपये मूल्य का अवैध कोरेक्स कफ सीरप बरामद किया। पुलिस ने उसके साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। एक थैला में करीब 140 बोतल कोरेक्स सीरप रखकर जोगबनी निवासी रामनारायण यादव फारबिसगंज से जोगबनी की ओर जा रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर टाइगर मोबाइल के जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे धर दबोचा। फारबिसगंज थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ठाकुर ने बताया कि उक्त दवा नशे के लिए प्रयोग हेतु नेपाल ले जाया जा रहा था। पकड़े गये युवक से पूछताछ की जा रही है।
इंडियन आयल का किसान ग्राहक सेवा केन्द्र खुला
नरपतगंज (अररिया) : एनएच 57 से सटे नाथपुर सड़क के मोड़ पर अरुण सिंह की जमीन पर इंडियन आयल का मिनी पेट्रोल पंप का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी जीडी सिंह ने गुरुवार को फीता काटकर किया। यह पंप नरपतगंज प्रखंड में ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिए वरदान साबित होगा। ज्ञात हो कि प्रखंड अंतर्गत 20 किलामीटर की दूरी पर कोई पेट्रोल पंप नहीं था। पेट्रोल पंप के संचालक जितेन्द्र सिंह व सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि जल्द ही इसी पेट्रोल पंप से किसानों को पेट्रोल डीजल के अलावा खाद बीज, कीटनाशक दवाएं, खेती का सामान, नूतन लालटेन, नूतन चूल्हा, किताब कापी व अन्य सामान मिलेगा।
उद्घाटन के इस मौके पर डीएसपी विकास कुमार, एसडीओ जीडी सिंह, एरिया आफिसर इंडियन आयल, जिला पार्षद महेन्द्र यादव, अंचल पदाधिकारी जयराम सिंह, नरपतगंज थानाध्यक्ष मुकेश सिंह, फारबिसगंज थानाध्यक्ष सुबोध ठाकुर, अरुण सिंह, नवीन सिंह, उमेश सिंह, राजेश गुप्ता, अशोक भगत, अरविंद कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Wednesday, December 7, 2011
बच्चों के सिर पर झूल रही मौत की तार
रेणुग्राम (अररिया) : हल्दिया शेख टोला विद्यालय में भवन नहीं है। यहां के बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ते हैं। लेकिन यह एक ऐसा विद्यालय है जहां छात्रों की जिंदगी पर हर वक्त 'मौत' के तार झूलते हैं।
बहुत से ऐसे विद्यालय हैं जहां भवन के अभाव में छात्र पेड़ के नीचे या किसी के घर में बैठ कर शिक्षा ग्रहण करते हैं। लेकिन फारबिसगंज प्रखंड के अल्पसंख्यक बहुल गांव शेख टोला हल्दिया में स्थापित प्राथमिक विद्यालय न केवल भवनहीन है बल्कि इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 329 बच्चे ग्यारह हजार वोल्ट वाली बिजली के तार के नीचे जमीन पर खुले आसमान में बैठ कर शिक्षा पाते हैं।
शिक्षा के नाम पर राज्य सरकार, केन्द्र सरकार नित नई-नई योजनाओं व नियमों को बना कर बच्चों के शिक्षा के प्रति गंभीर है। वहीं
विभागीय लापरवाही के चलते हल्दिया के विद्यालय में भवन नही बना है। जबकि विद्यालय की स्थापना हुए तीन वर्ष बीत चुके हैं। ग्रामीण सहयोग से स्कूल के लिए जमीन भी उपलब्ध हो चुकी है। आश्चर्य की बात तो यह है कि विद्यालय भवन तो आज तक नहीं बना लेकिन रसोई घर जरूर बन कर तैयार है। इस विद्यालय में वर्ग एक से पांच के छात्रों की पढ़ाई की व्यवस्था है। सबसे अधिक बच्चे वर्ग एक में है जिनकी संख्या 22 है। ये छोटे बच्चे ग्यारह हजार वोल्ट बिजली के झूलते तार के नीचे पढ़ते हैं। अगर कोई अनहोनी हो गई तो कौन देगा जवाब?
स्कूल में महादलित एवं अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र पढ़ते है। लेकिन छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की संख्या सिर्फ तीन है। विद्यालय में अन्य सुविधाएं भी नदारद है। जाहिर है कि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नही रहने के कारण शेख टोला हल्दिया के बच्चे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से अब भी कोसों दूर है।
ग्रामीण अभिभावक मो. निजामुद्दीन, मो. हासिम, मो. हेफाज, फरहत प्रवीण, लखन ऋषिदेव, युनुस आदि ने बताया कि बच्चों के सर पर हर वक्त खतरा बना रहता है। लेकिन मजबूरी है विद्यालय भेजना। पढ़ायें नहीं तो कैसे काम चलेगा? स्कूल की स्थापना हो गई लेकिन विभाग को इससे क्या मतलब है कि भवन बना या नहीं। स्कूल परिसर से गुजर रहे ग्यारह हजार के खूंटे व गुजरते तार कभी भी बड़े हादसे को जन्म दे सकते हैं।
आरटीएस के तहत नहीं हो रहा दाखिल खारिज का निष्पादन
भरगामा (अररिया) : आरटीपीएस के क्रियान्वयन में हो रही लापरवाही को ले लोगों में अब रोष की स्थिति बनने लगी है। खेमस (खेमस मजदूर सभा) अंचल कमेटी के सचिव-शंभू झा ने आरटीपीएस के लचर क्रियान्वयन का खुलासा करते हुये बुधवार को जिलाधिकारी अररिया को एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में खेमस सचिव श्री झा ने कहा है कि भरगामा में दाखिल-खारिज को लेकर आरटीपीएस के तहत दिए गए आवेदनों में किसी एक का भी निष्पादन समय सीमा बीतने के बावजूद नहीं हो पाया है। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए दोषी अधिकारियों से कानून के तहत जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया अपनाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया है, जिससे कि आम लोगों को अधिनियम पर भरोसा कायम रह सके।
अररिया में भी है आफताब के शागिर्द?
अररिया : भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाका आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है। चिंता की बात यह है कि भारत विरोधी विदेशी एजेंसियां अब सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से अपने रंगरूट चुन रही हैं। इन्हें तलाशना खुफिया विभाग व पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। हाल के दिनों में अररिया, पूर्णिया व किशनगंज सीमावर्ती जिलों से पकड़े गये करीब एक दर्जन आतंकी व सक्रिय विदेशी एजेंटों से इस धारणा को बल मिला है। मंगलवार को अररिया व पूर्णिया की सीमा पर बसे खत्ता घाट से धराए आफताब आलम ने दिल्ली हाईकोर्ट धमाके व मुंबई के ताज होटल हमले में प्रमुख भूमिका निभायी थी। आफताब के तार अररिया जिले से भी जुड़े रहे हैं। यहां अक्सर उसका आना-जाना रहा है। वैसे यह तो जांच का विषय है कि यहां उसका कोई शगिर्द है या नहीं? अररिया के पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने बताया कि सीमावर्ती इलाका होने तथा भारत-नेपाल के बीच खुली सीमा होने के कारण यह क्षेत्र सेंसेटिव जरूर है किंतु उनकी नजर राष्ट्रविरोधी तत्वों की हर गतिविधि पर है। आफताब के तार अररिया से जुड़े होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि वे हर पहलू पर गंभीरता से नजर रखे हुए हैं।
भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र का भारत विरोधी विदेशी ताकतों खासकर आईएसआई के लिए सुरक्षित क्षेत्र रहा है। जाली नोट, ड्रग्स व अवैध हथियारों की तस्करी हो या फिर आतंकियों के पनाहगाह हर अवैध गतिविधियो के लिए इस सीमा क्षेत्र का उपयोग होता है। हालांकि खुफिया व पुलिस विभाग को इस क्षेत्र से कई बड़े तस्कर व आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता भी मिली है। मुंबई ब्लास्ट से पूर्व किशनगंज में हुजी आतंकी रियाजुल की गिरफ्तारी, पूर्णिया रेलवे जंक्शन से अफगानी आतंकी गुलाम रसूल उर्फ मिर्जा खान की गिरफ्तारी और अब आफताब आलम पुलिस की बड़ी कामयाबी है। इससे पूर्व वर्ष 1994 में विदेशी नोटों के साथ पांच अफगानी की जोगबनी में गिरफ्तारी, इसी वर्ष किशनगंज में आठ संदिग्ध अफगानी व 1990 में पूर्णिया जंक्शन पर सेना के वेश में एक आईएसआई के एजेंट, जोगबनी सीमा पर चार चीनी जासूसों की गिरफ्तारी भी हुई है। दिल्ली के जामा मस्जिद व बेंगलोर बेकरी बम ब्लास्ट में पकड़े गये पांच अपराधी भी भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के दरभंगा व मधुबनी जिले से ही जुड़े हैं ऐसे में स्पष्ट है कि सीमावर्ती जिले विदेशी ताकतों का साफ्ट टारगेट बने हुए हैं। अररिया व पूर्णिया के सीमावर्ती क्षेत्र से पकड़ा गया आफताब आलम भी सक्रिय आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है। उसका भी अररिया अक्सर आना-जाना लगा हुआ था। हालांकि पुलिस उसके रिकार्ड को खंगालने में जुटी है। एसपी श्री लांडे ने भी कहा है कि वे भारत विरोधी गतिविधि में शामिल लोगों की पहचान करा रहे हैं। ऐसे में इस सीमावर्ती क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है।
स्वतंत्रता सेनानी को अब तक नहीं मिली पेंशन
कुर्साकांटा (अररिया) : कई ऐसे स्वतंत्रता सेनानी है आज भी हैं जिन्हें न तो कोई पेंशन मिली है और न ही कोई सम्मान।
देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले ऐसे कई स्वतंत्रता सेनानी है जो अब भी आश्वासन की पोटली लिये घूम रहे हैं। इनमें कुर्साकाटा के सीताराम गुप्ता भी एक हैं। विदित हो कि 2007 में बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में भागीदारी निभाने वाले सेनानियों की पहचान के लिए एक मुहिम चलायी गयी थी, जिसके तहत अररिया जिला में ऐसे 14 सेनानियों की पहचान की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा 27 अक्टूबर 2010 पत्रांक 1413 तथा आयुक्त सचिव ने भी अपने पत्रांक 264 के तहत अनुशंसा कर 3 फरवरी 2011 को ऐसे 14 व्यक्तियों के नाम कला संस्कृति एवं युवा विभाग को भेजा जा चुका है। इनमें से चार व्यक्तियों के नामों की अनुशंसा संग्राहलय निदेशालय बिहार द्वारा संयुक्त सचिव गृह विभाग को भेजी गयी है। इन चार में सुल्तानगंज से सुधा देवी, कुर्साकांटा से सीताराम गुप्ता, सहरसा से दशरथ प्रसाद तथा सुल्तानगंज से जयमाला देवी शामिल हैं। परंतु आजतक न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही कोई सम्मान मिला।
श्री गुप्ता ने बताया कि वे थक चुके हैं। पता नहीं कि इस लंबी कागजी कार्रवाई का कभी अंत भी होगा। ऐसे चिन्हित स्वतंत्रता सेनानी जो अब भी जीवित है बुढ़ापे और आर्थिक विपन्नता के दौर से गुजर रहे हैं।
सैयद शहाबुद्दीन ने किया भजनपुर का दौरा
रेणुग्राम (अररिया) : पूर्व सांसद सह आल इंडिया मजलिसे मुशावरात के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शहाबुद्दीन ने बुधवार को भजनपुर गांव का दौरा किया तथा पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने रास्ते व घटनास्थल का जायजा लिया।
उन्होंने पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया तथा कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने की माग करेंगे। उन्होंन कहा कि इस बाबत वे पूर्व में भी भारत सरकार एवं बिहार सरकार को न्याय के लिए लिख चुके है। इस मौके पर उनके साथ आल बिहार मुस्लिम कान्फ्रेंस के अध्यक्ष रजी अहमद, तारिक अजीम आदि उपस्थित थे।
पुलिस छापेमारी में 86 कार्टून साबुन जब्त
अररिया : अररिया आरएस बाजार में बुधवार को प्रशिक्षु डीएसपी अशोक कुमार दास ने मुन्ना गुप्ता नामक व्यक्ति के गोदाम में छापेमारी कर 26 कार्टून लोकल निर्मित साबुन जब्त की है। वहीं इसी गोदाम से ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के पटेगना ले जा रहे सवारी गाड़ी संख्या बीआरए 11ई. 1985 से भी साबुन भरे 60 कार्टून जब्त किये गये हैं। जब्त साबुन को थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। छापामारी के दौरान साबुन मालिक गाड़ी व गोदाम छोड़कर फरार हो गए बताए जाते हैं।
छापेमारी का नेतृत्व कर रहे प्रशिक्षु डीएसपी श्री दास ने बताया कि पटेगना जाने के क्रम रामपुर चौक पर कार्टून से लदी सवारी खड़ी थी। शक के आधार पर जब गाड़ी में लदे कार्टून की जांच करने पहुंचे तो साबुन मालिक मुन्ना गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। उनका शक और गहराया तो चालक लखन को लेकर गोदाम पहुंचे। गोदाम के निकट पहुंचते ही दुकानदार दुकान छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद दुकानदार की मां के समक्ष गोदाम खोलवाया गया तो उसमें 26 पैकेट बिना कोई मार्का के साबुन बरामद की गयी। डीएसपी श्री दास ने बताया कि दुकानदार द्वारा गोदाम व निर्माण से संबंधित कोई कागजात उपलब्ध नही हो पाया है।
होम गार्ड नहीं, पुलिस गार्ड कहिए जनाब!
अररिया : बिहार गृह रक्षा वाहिनी के 64वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कचहरी परिसर में आयोजित समारोह के अवसर पर जवानों को संबोधित करते एसपी शिवदीप लांडे ने कहा कि होम गार्ड के जवानों पर पुलिस थानों, वित्तीय संस्थानों व कानून व्यवस्था संधारण की गुरुतर जिम्मेवारी है, इसलिए वे समुचित सम्मान के हकदार हैं। दरअसल उन्हें होमगार्ड नहीं पुलिस गार्ड कहा जाना चाहिए।
एसपी ने कहा कि होमगार्ड जवानों ने संपूर्ण बिहार में अपने कार्य से पुलिस व शासन का सम्मान बढ़ाया है। लेकिन उस हिसाब से उन्हें अधिकार व सुविधाएं नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि होमगार्डो को अधिकार के साथ जवाबदेही भी मिलनी चाहिए।
श्री लांडे ने अपने पटना, जमुई व जमालपुर मुंगेर के कार्यकाल की चर्चा करते हुए होम गार्ड जवानों के कार्य को सराहनीय बताया और ड्यूटी के साथ अनुशासन की जरूरत पर बल दिया।
इससे पहले समारोह स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने बल का ध्वजारोहण किया और जवानों की सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रगान का गायन भी किया गया।
कार्यक्रम में होम गार्ड के इंस्पेक्टर जीएस निराला, कंपनी कमांडर गुलाम सरवर, हवालदार हरिद्वार सिंह, इमाम उद्दीन, युगलकिशोर सिंह तथा गृहरक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभय कुमार बबलू सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान उपस्थित थे।
बस अड्डा बंदोबस्त: कुंद पड़ी कार्रवाई की धार
अररिया : जिले में कार्रवाई की रफ्तार धीमी होने लगी है। शायद इसी का नतीजा है कि प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा बस पड़ाव बंदोबस्ती में हुई अनियमितता की जांच संबंधी संचिका टेबल दर टेबल चक्कर लगा रही है।
इस मामले में डीएम एम सरवणन के निर्देश पर एसडीओ डा. विनोद कुमार ने वित्तीय वर्ष 2011-12 के लिए हुई बस पड़ाव बंदोबस्ती की जांच की थी। एसडीओ द्वारा 30 जुलाई को दी गयी जांच रिपोर्ट के अनुसार नप के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा अनियमितता बरतने की बात सामने आयी थी। डीएम ने एसडीओ के जांच रिपोर्ट पर फौरन एक्शन लेते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्रांक 1768 के माध्यम से अनिल कुमार पर प्रपत्र क गठित कर अनुमोदन उपरांत नगर विकास एवं आवास विभाग भेजने का निर्देश दिया था, लेकिन आज तक उस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी। सिर्फ यहीं मामला शिथिल नहीं पड़ा है बल्कि डिप्टी सीएम द्वारा तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यकाल की जांच का निर्देश भी ठंडा पड़ता दिख रहा है। डिप्टी सीएम के निर्देश पर डीएम ने अक्टूबर माह में ही तीन अधिकारियों की कमेटी बनाकर जांच का निर्देश दिया था। लेकिन कार्रवाई शून्य है।
इस मामले में डीएम एम सरवणन के निर्देश पर एसडीओ डा. विनोद कुमार ने वित्तीय वर्ष 2011-12 के लिए हुई बस पड़ाव बंदोबस्ती की जांच की थी। एसडीओ द्वारा 30 जुलाई को दी गयी जांच रिपोर्ट के अनुसार नप के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा अनियमितता बरतने की बात सामने आयी थी। डीएम ने एसडीओ के जांच रिपोर्ट पर फौरन एक्शन लेते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्रांक 1768 के माध्यम से अनिल कुमार पर प्रपत्र क गठित कर अनुमोदन उपरांत नगर विकास एवं आवास विभाग भेजने का निर्देश दिया था, लेकिन आज तक उस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी। सिर्फ यहीं मामला शिथिल नहीं पड़ा है बल्कि डिप्टी सीएम द्वारा तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यकाल की जांच का निर्देश भी ठंडा पड़ता दिख रहा है। डिप्टी सीएम के निर्देश पर डीएम ने अक्टूबर माह में ही तीन अधिकारियों की कमेटी बनाकर जांच का निर्देश दिया था। लेकिन कार्रवाई शून्य है।
प्रावि रामगंज दर्शना: गबन के बाद भी कार्रवाई नहीं
जोकीहाट (अररिया) : प्राथमिक विद्यालय रामगंज दर्शना का भवन निर्माण कार्य वर्षो बीतने के बावजूद अधूरा पड़ा है। भवन निर्माण में गड़बड़ी, किचेन शेड, खिड़की, दरवाजा राशि निकासी के बावजूद अब तक नहीं बना। गिरदा की मुखिया आमना खातुन ग्रामीण मन्नान आदि ने बताया कि स्कूली छात्र-छात्रा विद्यालय भवन में मिट्टी पर बैठकर पठन-पाठन करते हैं। मुखिया श्रीमती खातुन ने बताया कि विद्यालय में लगभग ढाई वर्षो तक मध्याह्न भोजन बंद रहा। भवन निर्माण में नकली सिमेंट, लोकल बालू आदि का प्रयोग कर भवन निर्माण करवाया जिस कारण निर्माण कार्य पूरा होने से पूर्व ही खिड़की का छज्जा गिरने लगा है। इस संबंध में पूछने पर बीईओ गयासुद्दीन अंसारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को मामले की जानकारी है। विभाग से निर्देश मिलने पर गबन राशि उगाही के लिए कार्रवाई की जायेगी। उधर निर्माण कार्य अधूरा रहने से अभिभावक व ग्रामीण में आक्रोश की स्थिति है।
दो संवेदकों को काली सूची में डालने की अनुशंसा
अररिया : जिले में प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजनांतर्गत तीन सड़कों के लिए एकरारनामा के बावजूद समय पर काम पूरा नहीं करने वाले दो संवेदकों को विभाग ने काली सूची में डालने की अनुशंसा की है। यह जानकारी आरइओ टू के अधीक्षण अभियंता सतीकांत झा ने बुधवार को दी। वे अररिया में विभागीय बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू थे।
उन्होंने बताया कि प्रग्रासयो के तहत जयनगर से कुसमौल तक जाने वाली 3.5 किमी तथा कमलपुर से उफरैल चौक तक 5.84 किमी लंबे पथ के निर्माण के लिए संवेदक चंदन अभिषेक ने साथ 18 मई 09 को एग्रिमेंट किया था। दोनों ही कार्य 17 मई 10 को ही पूरा कर लिया जाना था। इन सड़कों के निर्माण पर क्रमश: डेढ़ करोड़ व 2.87 करोड़ की लागत आनी थी। इनके नाम पर संवेदक ने लगभग 30 लाख की राशि बतौर अग्रिम भी ले ली। लेकिन दोनों ही सड़कों में कार्य की प्रगति शून्य है।
इसी तरह जोकीहाट के काकन चौक से काकन कामत पथ (1.75 किमी) को बनाने के लिए संवेदक इकबाल अहमद ने दिनांक 11.11.09 को एग्रीमेंट किया। अगले एक साल में काम पूरा कर लिया जाना था। 81.98 लाख की लागत वाले इस कार्य में 14.77 लाख का भुगतान भी हुआ। लेकिन अब तक सड़क नहीं बन पायी है। उन्होंने बताया कि इन संवेदकों को कई बार लिखित व मौखिक रूप से कहा गया, लेकिन उन्होंने काम नहीं किया।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बैठक में एनएससी चोरी, लंबित योजनाओं की समीक्षा सहित कई अन्य विंदुओं पर विचार किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गये। मौके पर आरइओ टू के काय्रपालक अभियंता मनोज कुमार, एई भूटेश्वर सिंह, बबन सिंह आदि उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि प्रग्रासयो के तहत जयनगर से कुसमौल तक जाने वाली 3.5 किमी तथा कमलपुर से उफरैल चौक तक 5.84 किमी लंबे पथ के निर्माण के लिए संवेदक चंदन अभिषेक ने साथ 18 मई 09 को एग्रिमेंट किया था। दोनों ही कार्य 17 मई 10 को ही पूरा कर लिया जाना था। इन सड़कों के निर्माण पर क्रमश: डेढ़ करोड़ व 2.87 करोड़ की लागत आनी थी। इनके नाम पर संवेदक ने लगभग 30 लाख की राशि बतौर अग्रिम भी ले ली। लेकिन दोनों ही सड़कों में कार्य की प्रगति शून्य है।
इसी तरह जोकीहाट के काकन चौक से काकन कामत पथ (1.75 किमी) को बनाने के लिए संवेदक इकबाल अहमद ने दिनांक 11.11.09 को एग्रीमेंट किया। अगले एक साल में काम पूरा कर लिया जाना था। 81.98 लाख की लागत वाले इस कार्य में 14.77 लाख का भुगतान भी हुआ। लेकिन अब तक सड़क नहीं बन पायी है। उन्होंने बताया कि इन संवेदकों को कई बार लिखित व मौखिक रूप से कहा गया, लेकिन उन्होंने काम नहीं किया।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बैठक में एनएससी चोरी, लंबित योजनाओं की समीक्षा सहित कई अन्य विंदुओं पर विचार किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गये। मौके पर आरइओ टू के काय्रपालक अभियंता मनोज कुमार, एई भूटेश्वर सिंह, बबन सिंह आदि उपस्थित थे।
पूर्व सैनिक के निधन पर शोक
अररिया : बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ जिला शाखा अररिया के सक्रिय सदस्य रिटायर्ड नायक परमेश्वर पांडेय का निधन विगत शनिवार को उनके निवास स्थान फारबिसगंज में हो गया। उनके निधन पर कर्नल अजीत दत्त की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में बुधवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
सेना झंडा दिवस पर कार्यक्रम
अररिया : बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की जिला शाखा अररिया के तत्वावधान में सेना झंडा दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कर्नल अजीत दत्त ने की। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों को झंडा लगाकर शहीदों और रिटायर्ड फौजियों के साहस और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर संघ के हवलदार दिलीप मेहता, सार्जेट एम ए राही, नायक सुबेदार तुलानंद मंडल, हवलदार राजेन्द्र यादव, हवलदार रमेश लाल दास, सार्जेट अजीत सिंह, हवलदार सीताराम मेहता एवं नरेश यादव सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर संघ के हवलदार दिलीप मेहता, सार्जेट एम ए राही, नायक सुबेदार तुलानंद मंडल, हवलदार राजेन्द्र यादव, हवलदार रमेश लाल दास, सार्जेट अजीत सिंह, हवलदार सीताराम मेहता एवं नरेश यादव सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने से मरीज परेशान
भरगामा(अररिया) : अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र वीरनगर के बंद रहने से आम लोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि गांव से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा की दूरी 30 किमी से ज्यादा है। ऐसे में बीमार हालत में इतनी लंबी दूरी तय कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना गरीबों के समक्ष एक बड़ी चुनौती होती है। उल्लेखनीय है कि वीरनगर पश्चिम, वीरनगर पूरब, विषहरिया, नया भरगामा आदि कई पंचायत में यह अकेला व इकलौता स्वा. केंद्र है जो पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है।
एचआईवी जांच की सुविधा नहीं,बढ़ रहे मरीज
भरगामा (अररिया) : अररिया में एड्स रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है बावजूद प्रखंड मुख्यालय में इसकी जांच की व्यवस्था नहीं हो पायी है। भरगामा में एचआईवी परीक्षण की व्यवस्था सरकारी स्तर पर अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। जबकि इस जानलेवा बीमारी के संक्रमण तथा इसकी जांच के साथ बचाव आदि उपायों को सहज रूप से उपलब्ध कराने को लेकर विभाग कई तरह के दावे कर रही है।
बताते चलें कि अशिक्षित लोगों की बड़ी संख्या गांवों में निवास करती है। ऐसे लोग रोजी-रोटी की तलाश में अक्सर दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, नेपाल आदि जाते हैं। जहां से सौगात के रूप में इस बीमारी को घर लाते हैं। इधर चिकित्सा प्रभारी भरगामा डा. सुखी राउत बताते हैं कि वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर क्षेत्र में जांच हेतु नजदीकी रेफरल अस्पताल रानीगंज में जांच की एक यूनिट विभाग द्वारा तैयार की गई है। जबकि रानीगंज प्रखंड मुख्यालय से भरगामा की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। ऐसे में इतनी दूरी तय कर कोई भी मजदूर किस्म का व्यक्ति जांच के लिए नहीं जाना चाहता है। ऐसे में अगर एड्स पर पूरी तरह से नियंत्रण पाना हो तो कम से कम हर प्रखंड मुख्यालय में इसकी जांच की व्यवस्था करना जरूरी है।
बताते चलें कि अशिक्षित लोगों की बड़ी संख्या गांवों में निवास करती है। ऐसे लोग रोजी-रोटी की तलाश में अक्सर दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, नेपाल आदि जाते हैं। जहां से सौगात के रूप में इस बीमारी को घर लाते हैं। इधर चिकित्सा प्रभारी भरगामा डा. सुखी राउत बताते हैं कि वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर क्षेत्र में जांच हेतु नजदीकी रेफरल अस्पताल रानीगंज में जांच की एक यूनिट विभाग द्वारा तैयार की गई है। जबकि रानीगंज प्रखंड मुख्यालय से भरगामा की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। ऐसे में इतनी दूरी तय कर कोई भी मजदूर किस्म का व्यक्ति जांच के लिए नहीं जाना चाहता है। ऐसे में अगर एड्स पर पूरी तरह से नियंत्रण पाना हो तो कम से कम हर प्रखंड मुख्यालय में इसकी जांच की व्यवस्था करना जरूरी है।
आग में दो लाख से अधिक की संपत्ति स्वाहा
पलासी (अररिया) : प्रखंड के भटनियां गांव में मंगलवार की मध्य रात्रि को अचानक लगी आग में करीब आधा दर्जन घर जल कर राख हो गये। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों के धान, चावल, कपड़ा, फर्नीचर, एक मवेशी, दो बकरी सहित करीब दो लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग रात में लगी इसलिए किसी को यह पता नहीं चल पाया कि आग कैसे लगी। अग्निपीड़ित में रघु यादव, बग्घू यादव, संतोष यादव, सतीश यादव व प्रमोद यादव शामिल हैं। इस बाबत स्थानीय अशोक यादव ने प्रशासन से अविलंब राहत सामग्री मुहैया करवाने की मांग की है।
55 श्रवण नि:शक्त बच्चों की हुई चिकित्सकीय जांच
पलासी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में बुधवार को बिहार शिक्षा परियोजना अंतर्गत समावेशी शिक्षा के तहत विभिन्न सीआरसी से आए श्रवण नि:शक्त (06 वर्ष से 14 वर्ष) बच्चों की चिकित्सकीय जांच की गई। इस क्रम में विशेषज्ञ अबुजर आलम, अभय कुमार, पंकज कुमार, अनिल कुमार, फिरोज अंसारी आदि की टीम ने विभिन्न सीआरसी से आए 55 श्रवण नि:शक्त बच्चों की जांच की। इस संबंध में पुनर्वास विशेषज्ञों ने बताया कि जिसकी जांच की जा रही है, उन्हें श्रवण यंत्र बाद में उपलब्ध कराया जायेगा। मौके पर साधनसेवी नोमानी आदि मौजूद थे।
वीटी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
पलासी : प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श म.वि. पलासी में साक्षरता अभियान के तहत वीटी के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार से आरंभ किया गया। मौके पर प्रशिक्षक के रूप में दिनेश प्रसाद साह, रहमती खातुन मौजूद थे। प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रत्येक वीटी अपने-अपने केंद्रों पर दस असाक्षर महिलाओं को साक्षर बनायेंगे।
शांतिपूर्ण मोहर्रम पर्व मनाये जाने पर विधायक ने दी बधाई
पलासी (अररिया) : जोकीहाट के जदयू विधायक मो. सरफराज आलम ने प्रखंड क्षेत्रों में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक मनाये जाने को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को साधुवाद दिया है। विधायक श्री आलम ने मंगलवार की संध्या सतघरा, तरवी, भटवार, मजलिसपुर, कुजरी, फरसाडांगी, मियांपुर आदि गांवों में पहुंचकर लोगों से मिलकर मोहर्रम की बधाई भी दी। मौके पर उनके साथ विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ चौधरी, रामेश्वर वि., मो. मुखतार आलम, परवेज आलम, सुनील कुम्हार मंडल, विद्यानंद बैंक आदि मौजूद थे।
Monday, December 5, 2011
हंगामेदार रही बीस सूत्री की बैठक
सिकटी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय के बाल विकास सभागार में सोमवार को गहमागहमी के बीच बीस सूत्री की बैठक बीससूत्री अध्यक्ष मातृका प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में ठेंगापुर पंचायत अंतर्गत बकरा नदी से विस्थापित परिवारों का मामला चर्चा में रहा। विदित हो कि तीरा पररिया व नेमुआ, पिपरा आदि गांव के कई सौ परिवार नदी के कारण विस्थापित हो चुके हैं। बैठक में सीओ से विस्थापित परिवारों की सूची मांगने का निर्णय लिया गया। प्रखंड क्षेत्र में किसानों को वहीं, किसानों को उचित मूल्य पर खाद की व्यवस्था करने व गैर लाइसेंसी दुकानों पर छापेमारी मारने का निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिया गया। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने के मामले में काफी नोक झोक हुई।
मजरक पंचायत में दो व्यक्तियों दो-दो बार इंदिरा आवास दिए जाने पर सदस्यों ने काफी हंगामा मचाया। इसके अलावा मध्याह्न भोजन व आंगनवाड़ी का मुद्दा भी चर्चा में रहा।
मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राम कुमार झा उर्फ मुन्ना, देवी प्रसाद सिंह, हरिचंदन राय, लालमोहन मंडल, रविन्द्र राय, विक्रम विश्वास, सतीश पंजीयार, बीडीओ केके सिन्हा, सीओ एसके पांडे, बीईओ धनजंय सिंह, बीएओ अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।
बैठक में ठेंगापुर पंचायत अंतर्गत बकरा नदी से विस्थापित परिवारों का मामला चर्चा में रहा। विदित हो कि तीरा पररिया व नेमुआ, पिपरा आदि गांव के कई सौ परिवार नदी के कारण विस्थापित हो चुके हैं। बैठक में सीओ से विस्थापित परिवारों की सूची मांगने का निर्णय लिया गया। प्रखंड क्षेत्र में किसानों को वहीं, किसानों को उचित मूल्य पर खाद की व्यवस्था करने व गैर लाइसेंसी दुकानों पर छापेमारी मारने का निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिया गया। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने के मामले में काफी नोक झोक हुई।
मजरक पंचायत में दो व्यक्तियों दो-दो बार इंदिरा आवास दिए जाने पर सदस्यों ने काफी हंगामा मचाया। इसके अलावा मध्याह्न भोजन व आंगनवाड़ी का मुद्दा भी चर्चा में रहा।
मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राम कुमार झा उर्फ मुन्ना, देवी प्रसाद सिंह, हरिचंदन राय, लालमोहन मंडल, रविन्द्र राय, विक्रम विश्वास, सतीश पंजीयार, बीडीओ केके सिन्हा, सीओ एसके पांडे, बीईओ धनजंय सिंह, बीएओ अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।
पुस्तकाध्यक्ष पद के लिए काउंसिलिंग संपन्न
अररिया : डीइओ कार्यालय में नगर परिषद अररिया के पुस्तकाध्यक्ष पद पर नियोजन के लिए सोमवार को अभ्यर्थी शौकत अली व धीरज कुमार मंडल का चयन किया गया। इस पद के लिए तीन रिक्तियां थी।
उधर नगर परिषद फारबिसगंज कार्यालय में पुस्तकाध्यक्ष पद के लिए चार पदों के रिक्त पदों पर चयनित सूची में शामिल तीनों अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति के कारण प्रतीक्षा सूची के 12 में से 7 ने उपस्थिति दर्ज कराई तथा इन्हें सहमति पत्र 12 दिसंबर को प्रदान किये जाने की सूचना नियोजन समिति फारबिसगंज नगर परिषद ने दी।
उधर नगर परिषद फारबिसगंज कार्यालय में पुस्तकाध्यक्ष पद के लिए चार पदों के रिक्त पदों पर चयनित सूची में शामिल तीनों अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति के कारण प्रतीक्षा सूची के 12 में से 7 ने उपस्थिति दर्ज कराई तथा इन्हें सहमति पत्र 12 दिसंबर को प्रदान किये जाने की सूचना नियोजन समिति फारबिसगंज नगर परिषद ने दी।
मेगा लोक अदालत 18 को
अररिया : स्थानीय न्यायालय प्रागंण में आगामी 18 दिसम्बर को मेगा लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसमें न्यायालय में लंबित विभिन्न वादों का निष्पादन समझौते के तहत किया जायेगा।
नौ माह बाद भी नहीं बहाल हुई विद्युत सेवा
बथनाहा (अररिया) : विद्युत विभागीय की उदासीनता के कारण बथनाहा ग्राम पंचायत के फेना एवं बेलाही गांव के लोग अंधेरे में जीने के विवश हैं। उल्लेखनीय है कि विगत 12 अप्रैल को क्षेत्र में आये चक्रवाती तुफान की वजह से पंचायत के 11, 12 एवं 13 नं. वार्ड के दर्जनों बिजली के खंभे टूटे-फूटे एवं उखड़ गए तथा तार भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इस बात की जानकारी ग्रामीणों ने लिखित आवेदन देकर विद्युत विभाग को दिया है। मगर विभागीय अधिकारी की ढुलमुल रवैये के कारण गांव में अब तक विद्युत आपूर्ति नहीं की जा सकी है। इधर गांव के दयानंद साह, रामदेव मंडल, सदानंद साह, उमेश साह, पुलकित पासवान, दुखाराम आदि दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति के लिए फारबिसगंज विद्युत कार्यालय दौड़ते-दौड़ते परेशान हो चुके हैं। मगर 9 महीना हो जाने के बावजूद अब तक विभागीय अधिकारियों के कान पर जूं नही रेंगा है।
सड़क पर फसल सुखाए जाने से बनी रहती है दुर्घटना की आशंका
भरगामा (अररिया) : नव निर्मित भरगामा-जदिया मुख्य मार्ग क्षेत्र के किसानों के लिए फसल सुखाने का खलिहान बनकर रह गया है। जिससे सड़कों पर वाहनों के परिचालन के बीच दुर्घटना की आशंका निरंतर बनी रहती है। लगातार दुर्घटना के बाद भी विभाग या प्रशासन समस्या निष्पादन के प्रति उदासीन है।
नव निर्मित मुख्य पथ पर सुकैला से लेकर खजुरी तक कई जगहों पर मौसम के हिसाब से पटसन, धान, गेहूं आदि को बीच सड़क को घेरकर सुखाते हुए देखा जा सकता है। इस कारण छोटी या बड़ी कई तरह की दुर्घटना भी हो चुकी है। इन दुर्घटनाओं में कम से कम अब तक दो जान भी जा चुके हैं। बावजूद इस समस्या के प्रति प्रशासन अबतक गंभीर नहीं हुई है। इधर किसानों का कहना है कि फसल सुखाने को क्षेत्र विशेष प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था अब तक नही किए जाने से सड़क पर फसल सुखाना किसानों की लाचारी बनी हुई है।
नव निर्मित मुख्य पथ पर सुकैला से लेकर खजुरी तक कई जगहों पर मौसम के हिसाब से पटसन, धान, गेहूं आदि को बीच सड़क को घेरकर सुखाते हुए देखा जा सकता है। इस कारण छोटी या बड़ी कई तरह की दुर्घटना भी हो चुकी है। इन दुर्घटनाओं में कम से कम अब तक दो जान भी जा चुके हैं। बावजूद इस समस्या के प्रति प्रशासन अबतक गंभीर नहीं हुई है। इधर किसानों का कहना है कि फसल सुखाने को क्षेत्र विशेष प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था अब तक नही किए जाने से सड़क पर फसल सुखाना किसानों की लाचारी बनी हुई है।
तूल पकड़ रहा बीआरजीएफ योजना में गबन का मामला
भरगामा (अररिया) : भरगामा प्रखंड के खजुरी पंचायत में बीआरजीएफ योजनांतर्गत लाखों की राशि गबन कर लिए जाने का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। इस संबंध में पंचायत के पूर्व उप मुखिया सह पंसस शितांशु शेखर ने इसकी जांच के साथ-साथ कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की है।
दिए गए शिकायती पत्र में वित्तीय वर्ष 2009-10 तथा 10-2011 के तहत बीआरजीएफ योजना के कम से कम आठ लाख रुपया पूर्व पंचायत सचिव द्वारा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से बगैर कार्य प्रारंभ किए ही निकासी कर गबन कर लेने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि योजना मद वित्तीय वर्ष 2009-10 में पंचायत के थरूवापट्टी गांव में दीपक मंडल के द्वारा दिए गए जमीन पर सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाना था, जबकि वर्ष 2010-11 के वीआरजीएफ योजना से खजुरी बाजार में ट्रांसफार्मर के नजदीक से रिलायंस टावर तक पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण किया जाना था। पंसस पिंटू ने आरोप लगाया है कि योजना मद कम से कम आठ लाख से उपर की राशि की निकासी पूर्व पंचायत सचिव द्वारा कर ली गई है जबकि कार्य अब तक यानि वर्षो बीत जाने के बाद भी प्रारंभ नही किया गया है। हालांकि भरगामा से अन्यत्र ब्लाक स्थानांतरण हो जाने के कारण पूर्व पंचायत सचिव से इस संबंध में बातीचत नही हो पाई है जबकि बीडीओ भरगामा अरुण कुमार गुप्ता ने इसे गंभीर विषय बताते हुए इस संबंध में छानबीन करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
दिए गए शिकायती पत्र में वित्तीय वर्ष 2009-10 तथा 10-2011 के तहत बीआरजीएफ योजना के कम से कम आठ लाख रुपया पूर्व पंचायत सचिव द्वारा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से बगैर कार्य प्रारंभ किए ही निकासी कर गबन कर लेने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि योजना मद वित्तीय वर्ष 2009-10 में पंचायत के थरूवापट्टी गांव में दीपक मंडल के द्वारा दिए गए जमीन पर सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाना था, जबकि वर्ष 2010-11 के वीआरजीएफ योजना से खजुरी बाजार में ट्रांसफार्मर के नजदीक से रिलायंस टावर तक पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण किया जाना था। पंसस पिंटू ने आरोप लगाया है कि योजना मद कम से कम आठ लाख से उपर की राशि की निकासी पूर्व पंचायत सचिव द्वारा कर ली गई है जबकि कार्य अब तक यानि वर्षो बीत जाने के बाद भी प्रारंभ नही किया गया है। हालांकि भरगामा से अन्यत्र ब्लाक स्थानांतरण हो जाने के कारण पूर्व पंचायत सचिव से इस संबंध में बातीचत नही हो पाई है जबकि बीडीओ भरगामा अरुण कुमार गुप्ता ने इसे गंभीर विषय बताते हुए इस संबंध में छानबीन करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
पागल कुत्ते ने कई लोगों को काटा
अररिया : शहर के मेन रोड में लोग कुत्तों से परेशान हैं। रविवार की शाम एक पागल कुत्ते ने जोकीहाट प्रखंड के चौकता पंचायत के पूर्व मुखिया सह प्रो.इमाम हुसैन को काट लिया। यह कुत्ता पहले भी कई लोगों को काट चुका है।
श्री हुसैन ने बताया कि पागल कुत्ता अब तक लगभग पचास लोगों को काट चुका है, लेकिन नगर प्रशासन उसे पकड़ने या मारने के उपाय नहीं कर रहा। वहीं, अस्पताल में भी दवा नहीं मिल रही।
श्री हुसैन ने बताया कि पागल कुत्ता अब तक लगभग पचास लोगों को काट चुका है, लेकिन नगर प्रशासन उसे पकड़ने या मारने के उपाय नहीं कर रहा। वहीं, अस्पताल में भी दवा नहीं मिल रही।
एसएसबी कैंप के निकट बंदर का आतंक
अररिया : अररिया शहर के जयप्रकाशनगर स्थित एसएसबी कैंप के निकट एक बंदर के आतंक से लोग परेशान हैं। इस बंदर ने कई लोगों को काट लिया है।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बंदर किसी का पालतू है जो कई दिनों से इस इलाके में ही है। यह खास कर बच्चों को देखते ही उन पर टूट पड़ता है और उन्हें काटने लगता है। लोगों ने बंदर को पकड़ कर हटवाने की मांग की है।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बंदर किसी का पालतू है जो कई दिनों से इस इलाके में ही है। यह खास कर बच्चों को देखते ही उन पर टूट पड़ता है और उन्हें काटने लगता है। लोगों ने बंदर को पकड़ कर हटवाने की मांग की है।
Sunday, December 4, 2011
अपराध नियंत्रण में करें सहयोग: एसपी
जोगबनी (अररिया) : भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवस्थित जोगबनी काफी महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर सूचना तंत्र को मजबूत किया जायेगा क्योंकि सुरक्षा का दारोमदार यहां की पुलिस के कंधे पर है। यही कारण है कि सुरक्षा को ले कई निर्देश दिए गए है।
उपरोक्त बातें अररिया के नए पुलिस कप्तान एस लांडे ने शनिवार को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व सीमा का अवलोकन के बाद पत्रकारों को कही। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टा में सीमा क्षेत्र में आवागमन का जायजा लिया गया कि किस तरह यहां वाहनों व आम लोगों की आवाजाही होती है तथा यहां सुरक्षा के क्या इंतजाम है। उन्होंने दोनों देश की सीमा को चिन्हित करने वाला नोमेंस लैंड के अतिक्रमित होने पर आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि इस संबंध में सरकार को विस्तृत प्रतिवेदन भेजा जायेगा। उन्होंने तस्करी व नशीली दवाई के मुद्दे पर कहा कि इसमें पुलिस का रौल काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि इस कार्य को रोकने हेतु सीमा शुल्क विभाग व एसएसबी तैनात है। फिर भी पुलिस इसे रोकने में काफी संवेदनशील है। तस्करी व नशीली दवा में संलिप्त लोगों को किसी सूरत में बख्शा नही जायेगा चाहे इसमें किसी सरकारी कर्मी की ही संलिप्तता क्यों न हो। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए आप मुझपर भरोसा कर हमें सहयोग दें। क्योंकि अपराध कर अपराधी नेपाल सीमा क्षेत्र में छिप जाते है। अपराध मुक्त अररिया को बनाने हेतु मैं काफी सीरियस हूं।
जिले में बढ़ा हनीमून किडनैपिंग का केस
अररिया : जिले प्रवासी युवक जहां परदेस से प्रेमिकाओं को भगा कर ला रहे हैं, वहीं शादी की नीयत से लड़कियों के अपहरण व यौन शोषण के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस कप्तान शिवदीप लांडे कहते हैं कि पुलिस कानून के तहत मामलों से निपट रही है, लेकिन समस्या का सामाजिक समाधान बेहद जरूरी है।
पुलिस रिकार्ड में इस साल नवंबर तक अपहरण के 102 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से नब्बे फीसदी प्रेम प्रसंग से जुड़े अपहरण (हनीमून किडनैंपिंग) के थे। अभिभावकों की ढिलाई के कारण किशोरवय लड़के- लड़कियां 'लव' के चक्कर में फंस जाते हैं और फिर बात थाने तक पहुंच जाती है। यद्यपि जानकारों की मानें तो जितने मामले थाने तक पहुंच रहे हैं, वास्तविक संख्या उससे कहीं अधिक है। प्रेम प्रसंग के ढेर सारे मामले गांव में ही निपट जाते हैं।
जोकीहाट थाने में कार्य कर चुके एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में ऐसे दो दर्जन मामले हर माह सामने आते हैं, जिनमें से कुछ ही थाने तक पहुंचते हैं। शेष में पंचायती कर उसे ग्राम स्तर पर ही निपटा दिया जाता है। कमोबेश, यही स्थिति पूरे जिले की है। इन मामलों का एक पहलू और है। इसमें थानों के कथित दलाल अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें कतिपय जनप्रतिनिधि भी शामिल होते हैं।
पूरी समस्या का चिंताजनक पहलू यह है कि दलाल किस्म के लोगों की नजर इन (अ) भागे प्रेमी युगलों की जमीन पर होती है। वे पैरवी के नाम पर पैसों की जुगाड़ करते हैं तथा उसके बदले में गरीबों से उनकी जमीन लिखवा लेते हैं।
प्रवासी युवकों द्वारा भगाई गई लड़कियों में सबकी किस्मत अच्छी नहीं होती। कुछ लड़कियां या तो मार दी जाती हैं या फिर देह व्यापार की मंडी में बेच दी जाती हैं। कुछ साल पहले पंजाब की एक लड़की प्रवासी श्रमिक के प्रेम में फंस कर यहां के सिकटी प्रखंड के एक गांव में चली आई। उस श्रमिक को पहले से भी एक बीबी थी। लिहाजा कुछ ही वक्त बाद उस लड़की को मार दिया गया। पूना के फरगुसन कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की भी इसी तरह प्रेम के चक्कर में सिकटी पहुंच गई। जब उसे अपने प्रेमी की हकीकत का पता चला तो वह वापसी को छटपटाने लगी। कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उसे रिलीज करा वापस भिजवाया।
हरिनंदन बाबा ने किया सत्संग मंदिर का उद्घाटन
फारबिसगंज (अररिया) : नरपतगंज प्रखंड के पलासी गांव में रविवार से आयोजित दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भागलपुर कुप्पाघाट आश्रम से पहुंचे हरिनंदन बाबा का भव्य स्वागत किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में बने नव निर्मित संतमत सत्संग मंदिर का हरिनंदन बाबा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ प्रमोद बाबा भी मौजूद थे। सत्संग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। हालांकि समाचार प्रेषण तक प्रवचन कार्यक्रम स्थल पर बाबा से आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। कार्यक्रम के आयोजक कमलेश्वरी यादव सहित दर्जनों सहयोगियों एवं कार्यकर्ता-श्रद्धालु समारोह को सफल बनाने में लगे हुए थे। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भंडारा का आयोजन भी किया गया।
इससे पूर्व हरिनंदन बाबा एवं प्रमोद बाबा के आगमन पर फारबिसगंज में भी श्रद्धालुओं द्वारा बाबा का अभिनंदन किया गया। मोटर साइकिल जुलूस के साथ बाबा का काफिला फारबिसगंज से निकलकर पलासी गांव पहुंचा। बाबा का प्रवचन कार्यक्रम दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहेगा।
पुस्तकाध्यक्ष पद की काउंसलिंग आज
अररिया : पुस्तकालय अध्यक्ष पद को ले नगर निकायों में अंतिम काउंसलिंग सोमवार को आयोजित की जायेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अररिया एवं फारबिसगंज नगर परिषद अंतर्गत अभ्यर्थियों की अंतिम काउंसलिंग परिषद कार्यालयों में पांच दिसंबर को आयोजित की जा रही है जबकि जोगबनी नगर पंचायत में यह काउंसलिंग आगामी सात दिसंबर को आयोजित होगी। वहीं जिला परिषद क्षेत्र के लिए काउंसिलिंग की तिथि 9 दिसंबर रखा गया है।
धान के सैकड़ों बोझे में लगायी आग
बसैटी (अररिया) : बौसी थाना क्षेत्र के बसैटी विश्वास टोला में तैयारी के लिए रखे किसानों के सैकड़ों बोझे में शनिवार की रात्रि अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। जिससे हजारों रुपये के धान जलकर राख हो गया।
अग्निपीड़ित किसान सालदेव विश्वास, दिलीप विश्वास, रेखा देवी ने बताया कि पांच एकड़ खेत से धान कटवा कर दस नंबर रोड के किनारे खम्हार बना कर धान का बोझा रखे थे कि करीब साढे ग्यारह बजे रात्रि किसी ने उसमें आग लगा दी। जिससे पचास हजार रुपये से अधिक के धान जलकर नष्ट हो गये। किसान बताते हैं कि महाजन व बैंक से कर्ज लेकर धान का खेती किये थे। दुश्मनों ने हमारे अरमानों में आग लगा दी। पंचायत के मुखिया निभो देवी व सरपंच पूनम देवी ने घटना की पुष्टि की तथा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
ट्रेन से तस्करी का एक क्विंटल सुपाड़ी जब्त
फारबिसगंज (अररिया) : कस्टम विभाग की एक टीम ने शनिवार की संध्या फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर जोगबनी-कटिहार पैसेंजर ट्रेन में छापेमारी कर करीब एक क्विंटल तस्करी की सुपारी बरामद किया। इस दौरान बरामद सामान का सीजर लिस्ट बनाने को लेकर कस्टम तथा आरपीएफ के बीच कहा सुनी भी हुई। आरपीएफ प्रभारी एहसान अली ने छापेमारी की पुष्टि की है।
मृत महिला की हुई शिनाख्त
फारबिसगंज: जोगबनी-फारबिसगंज रेल खंड पर सीताधार के समीप ट्रेन की ठोकर से मृत महिला की शिनाख्त सिमराहा थाना क्षेत्र के स्वर्गीय बसीर की पत्नी खयातन (50) के रूप में हुई है। फारबिसगंज आरपीएफ प्रभारी एहसान अली ने मामले की पुष्टि की है। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।
लक्षित हिंसा अधिनियम तुष्टिकरण की नीति पर आधारित
फारबिसगंज(अररिया) : स्थानीय सार्वजनिक रेणु पुस्तकालय में रविवार को प्रस्तावित सांप्रदायिक और लक्षित हिंसा अधिनियम 2011 पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। बिहार सांस्कृतिक विकास परिषद की फारबिसगंज शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस अधिनियम को एक पूर्वाग्रही तथा विभाजनकारी प्रस्तावित कानून करार दिया। सेमिनार के मुख्य अतिथि पूर्व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश झुलानंद झा ने कहा कि प्रस्तावित कानून अन्याय कारी है जो देश की एकता एवं अखंडता पर चोट कर सकता है। यह कानून हिंदुओं को कानूनी संरक्षण से वंचित करने जैसा होगा तथा सांप्रदायिक हिंसा के शिकार होने वाले हिंदुओं को दोयम दर्ज के नागरिक के रूप में देखा जायेगा। वहीं विशिष्ट अतिथि कर्नल अजीत दत्ता ने कहा कि यह प्रस्तावित कानून पंथ निरपेक्ष ढांचे पर प्रहार है। वक्ताओं ने कहा कि अधिनियम का लक्ष्य संप्रग सरकार का अल्पसंख्यक तुष्टिकरण है। जबकि हिंदू समाज में फुट डालकर अनुसूचित जाति जनजाति को हिंदुओं से अलग कर इसे अल्पसंख्यक बनाने का षडयंत्र भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मोतीलाल शर्मा ने की जबकि डा. प्रो. एनएल दास सहित अन्य ने प्रस्तावित सांप्रदायिक एवं लक्षित हिंसा अधिनियम 2011 को खतरनाक बताते हुए इसकी घोर निंदा की। सेमिनार में विंदेश्वरी मेहता, सच्चिदानंद मेहता, रामकुमार केसरी, सीताराम चौधरी, मोहन कुमार, विभाष चंद्र मेहता, रंजीत सिंह, शंभू शरण तिवारी, प्रियवर्थ मेहता, अरूण सिंह, इंदू कुमारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
करंट लगने से किशोर की मौत
नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर पंचायत के वार्ड नं. 12 के परमेश्वरी यादव के 17 वर्षीय पुत्र धनंजय यादव बिजली के स्पर्श में आ जाने से मौत हो गई। बताया जाता है कि धनंजय अपने घर के बिजली के तार को जोड़ रहा था उसी समय बिजली आ जाने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नरपतगंज लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। इस घटना से नाथपुर में मातमी सन्नाटा पसरा है।
मनोनयन पर हर्ष
भरगामा : भाजपा महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में महिला कार्यकर्ता सरिता भारती को मनोनीत किए जाने से भाजपा कार्यकर्ता में हर्ष है। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, दीपक कुमार मुन्ना, राजकुमार गुप्ता, रंधीर गुप्ता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुधीर भगत, प्रखंड प्रवक्ता चन्द्रानंद झा चाणक्य आदि लोगों ने कहा है कि महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में श्रीमती भारती के मनोनयन से पार्टी संगठनको मजबूती मिलेगी।
मारपीट व छिनतई
पलासी : प्रखंड के बेनी गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व छिनतई की घटना को ले पीड़ित दिलीप कुमार साह ने पलासी थाना में गांव के ही किरण साह, महेश लाल साह सहित पांच व्यक्तियों के विरुद्ध के नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है।
विद्यालय का उद्घाटन
पलासी: प्रखंड के कुजरी पंचायत के नवसृजित प्रावि मदरसा टोला कुजरी हाट का उद्घाटन रविवार को स्थानीय मुखिया मुर्शिदा खातुन ने किया। मौके पर समन्वयक सियाराम यादव मो. एकरामुद्दीन, सरपंच, मो. फैयाज आलम, रेजीलाल यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
संघ का गठन
पलासी : प्रखंड के हसनपुर चौक स्थित रैनबसेरा में रविवार को जागरूकता अभियान के तहत न्यू युवा शक्ति के बैनर तले एक संघ का गठन किया गया।
बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए अली बाबा, सचिव पद के लिए मंजय कुमार भगत, उप सचिव मो. इश्तियाक आलम, उपाध्यक्ष पद पर मिथुन कुमार साह, संरक्षक पप्पू देव तथा उप संरक्षक पद के लिए उपेन्द्र चौधरी का चयन किया गया।
प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक
अररिया : पटना में आगामी 8 दिसंबर को आहुत कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक कार्यालय में रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुल कुद्दुस ने की। बैठक में 10 सूत्री मांगों पर चर्चा की गयी। इस मौके पर 8 दिसंबर को पटना में आयोजित बैठक में 25 शिक्षक, संघ के जिला केबिनेट के पदाधिकारी व प्रखंड अध्यक्ष के शामिल होने पर सहमति प्रदान की गयी। बैठक में प्रधान सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उप प्रधान सचिव पंकज कुमार सिंह, आबिद हुसैन, विद्यानंद पासवान, मुन्ना पांडे, राम विनय सिंह, हरि कुमार आदि मौजूद थे।
लोक शिक्षक संघ की बैठक
फारबिसगंज(अररिया) : स्थानीय द्विजदेनी मैदान में जिला लोक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को आयोजित की गयी। संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष शंभू मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से जिला संघ अध्यक्ष का प्रभार मो. मैराजउद्दीन को सौंपा गया। बैठक में फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष मनोज मंडल सहित अन्य प्रखंडों के सत्येन्द्र कुमार यादव, विनोद कुमार बहरदार, पिंकू पटेल, मो. मैराजुद्दीन, कमलेश कुमार, जगत नारायण यादव, मो. शमशाद सहित कई लोक शिक्षक मौजूद थे।
मुहर्रम के दौरान शराब बिक्री पर रहेगी पूर्ण पाबंदी
अररिया/कुर्साकाटा : मुहर्रम पर्व शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार को विभिन्न थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। नगर थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी डा. विनोद कुमार ने की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान विधि व्यवस्था को ले तैयारी पूरी कर ली गयी है। लेकिन इसमें आम लोगों का सहयोग ज्यादा अपेक्षित है। मौके पर नगर थाना क्षेत्र के सभी दस अखाड़ों के अनुज्ञप्तिधारियों एवं बुद्धिजीवियों ने पर्व के दौरान शाति बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर बुद्धिजीवियों ने पर्व के दौरान शहर में शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबन्दी लगाने एवं जगह जगह लगने वाले टेम्पू स्टैंड को हटाने की मांग की। बैठक में मुख्य रूप से प्रशिक्षु डीएसपी अशोक कुमार दास, आरक्षी निरीक्षक विजय कुमार, थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह, पूर्व नप अध्यक्ष हंस राज प्रसाद, वार्ड पार्षद रेशम लाल पासवान, मो यासीन, तेतर पासवान, गुड्डु, रामाकांत जायसवाल, नवाब रजा मासूम समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
कुर्साकांटा से निसं के अनुसार हजरत इमाम हुसैन के शहादत की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम पर्व धर्म के प्रति समर्पण, ईमानदारी व त्याग का प्रतीक है। उक्त बातें जिप उपाध्यक्ष भाई उस्मान ने थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में शनिवार को कही। मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राधा कृष्ण रजक ने की। बैठक में मोहर्रम पर्व शांति पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर उपस्थित मुखिया मुश्ताक अली, प्रणव गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, जगरनाथ ठाकुर, सुबोध साह, निजामउद्दीन, बीडीओ पृथ्वी नाथ पांडे, अंचलाधिकारी विजय शंकर सिंह, मो. हातीम, मो. शमसुल आदि ने शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने की अपील की। रानीगंज से जाटी के अनुसार रविवार को रानीगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी जिसमें पर्व को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के सभी उपायों पर चर्चा की गई। बैठक में ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा बल एवं स्थानीय कार्यकर्ता को मुस्तैद रहने की बाते कही गई। बैठक में पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, लीलानन्द सिंह, मो. उदो सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
बथनाहा संसू के अनुसार रविवार को बथनाहा ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुबोध राव ने किया। बैठक में अमौना बथनाहा, सोनापुर, भंगही एवं सहवाजपुर पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित करीब दो दर्जन से अधिक संख्या में लोग उपस्थित हुए। बैठक में नरपतगंज के पूर्व प्रमुख हाजी शफीअहमद, राम प्रसाद मंडल, हैदर अली, रघुवंश यादव, जितेन्द्र मल्लिक सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ 50 प्रतिशत मतदान
अररिया/जोकीहाट/रानीगंज/भरगामा/नरपतगंज/रेणुग्राम : जिले के चार प्रखंडों में पंचायत उपचुनाव के लिए रविवार को हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग पचास प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। सबसे अधिक 65 प्रतिशत मतदान नरपतगंज में व सबसे कम 40 प्रतिशत लोगों ने जोकीहाट में वोट डाले।
जोकीहाट से निप्र के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र के कुल 18 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को पंचायत उपचुनाव संपन्न हो गया। निर्वाची पदाधिकारी रवीन्द्र राम ने बताया कि कुल 40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि पथराबाड़ी पंचायत में सरपंच पद के लिए 13 बूथों पर, चिरह पंचायत के एक वार्ड सदस्य व दो पंच पद के लिए तीन बूथों पर तथा गिरदा में दो पंच पद के लिए दो बूथों पर मतदान कराया गया। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी रविन्द्र राम, बीडीओ मो. सिकंदर, थानाध्यक्ष टीपी सिंह, सअनि नुरूल होदा खान, बीके ओझा एवं मतदान कर्मियों ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में योगदान दिया।
भरगामा से जासं के अनुसार नया भरगामा पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 06 के ग्राम कचहरी पंच के एक पद को लेकर चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। एक पद को लेकर उप चुनाव शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था दिखी।
रेणुग्राम से जाप्र के अनुसार फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में पांच जगहों पर पंच पद के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ। फारबिसगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी किशोर कुमार दास ने बताया कि उप चुनाव में 40 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि इस मतदान में 42 प्रतिशत पुरुष एवं 38 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
रानीगंज से जाप्र के अनुसार बौसी पंचायत क्षेत्र संख्या 19 में रविवार को पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान कराया गया। लगभग 6028 कुल मतदाताओं में से 54 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे जिनका भाग्य का फैसला सोमवार को मतगणना के पश्चात होगा। प्रखंड बीडीओ ललन ऋषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण रहा है।
नरपतगंज से निसं: पोसदाहा पंचायत के मुखिया पद का उपचुनाव एवं खैरा पंचायत के वार्ड नं. 6 एवं दरगाहीगंज के वार्ड नं. 9 एवं 3 में मतदान शांतिपूर्ण हो गया। पोसदाहा में सभी बूथ पर व्यापक पैमाने पर पुलिस बल व्यवस्था की थी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह सभी बूथों पर पेट्रोलिंग करते दिखे। पोसदाहा पंचायत के 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपनी मतदान का प्रयोग किया।
35 केन्द्रों पर 15,300 परीक्षार्थी देंगे टीइटी परीक्षा
अररिया : प्रारंभिक शिक्षक पात्रता परीक्षा आगामी 20 और 21 दिसंबर को निर्धारित है। इसके लिए विभाग व जिला प्रशासन तैयारी में जुट गये हैं। टीइटी परीक्षा के लिए जिले में 35 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर कुल 15 हजार तीन सौ परीक्षार्थी शामिल होंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से भेजी गयी केन्द्रों की सूची को मंजूरी प्रदान कर दी है। सरकार द्वारा भेजे गए पत्र के मुताबिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2011 के प्रथम पेपर का संचालन तीन चरणों में होना है। जिसमें पहले दिन प्रथम एवं द्वितीय पाली में दो चरण व दूसरे दिन प्रथम पाली में तीसरे चरण के साथ-साथ दूसरी पाली में द्वितीय पेपर की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए फार्म भरने वाले अभ्यर्थियों को 11 से 15 दिसंबर तक एडमिट कार्ड मिलेगा। डीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिस केन्द्र से फार्म लेकर जमा किया गया था वहीं एडमिट कार्ड अल्फाबेटिकल काउंटर खोलकर वितरित किये जायेंगे। बताया गया है कि रद्द आवेदनों के संबंध में सूचना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बेबसाइट पर 5 दिसंबर को उपलब्ध करा दिया जायेगा। ताकि वैसे अभ्यर्थी एडमिट कार्ड काउंटर पर न आये।
इटहरी बम विस्फोट में एसपी सहित पांच घायल
जोगबनी (अररिया) : पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के इटहरी में शनिवार को हुए बम विस्फोट में पुलिस अधीक्षक सहित पांच लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इटहरी व धरान स्थित बीपी कोइराला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि इटहरी चौक पर अचानक जोर की आवाज हुई देखते ही देखते लोग चीत्कार करने लगे। इस घटना में सुनसरी एसपी राजन मानधर सहित पांच लोग घायल है। घायलों शेख राज गिरि, प्रवीण भुजेल, गोपाल भुजेल व सुरेन्द्र पोखरैल शामिल है। उनका इलाज बीपी कोइराला अस्पताल धरान व स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। बम विस्फोट की जवाबदेही खाम्बूवान मोर्चा ने ली है। घटना के बाद जहां पुलिस बल की भारी मात्रा में तैनाती कर दी गई है वही लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।
देश के आधा दर्जन लब्ध प्रतिष्ठित रचनाधर्मियों को किया गया सम्मानित
अररिया : अररिया समिति के सभागार में हिंदी त्रैमासिक परती पलार व उर्दू त्रैमासिक अब्जद के संयुक्त तत्वावधान में देश के आधा दर्जन लब्ध प्रतिष्ठित रचनाधर्मियों को सम्मानित किया गया।
सृजनात्मक साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन वाग्वैचि˜य मंच के अध्यक्ष राज राघव ने रविवार को बताया कि कोसी माटी के प्रसिद्ध कथाकार बसंत कुमार राय को उनके उपन्यास 'एक लड़ी ऐसी भी' के लिए कथा कौस्तुभ की उपाधि दी गई। वहीं अररिया कालेज के प्राचार्य डा. मुहम्मद कमाल को उनके निबंध संग्रह आलोचकीय संवेदना के लिए साहित्य शिवम की उपाधि से अलंकृत किया गया। दोनों को फणीश्वर नाथ रेणु सम्मान भी दिया गया। जबकि गजल संग्रह 'जाल के अंदर जाल मियां' के लिए अलीगढ़ के अशोक अंजुम और 'अजनबी शहर के लिए' रिटायर्ड एडीजे जुबैरुल हसन गाफिल को गुलाब ए गजल की उपाधि व दुर्गा प्रसाद स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। गजल संग्रह 'तमाशा' के लिए मुंगेर के गजलकार अनिरुद्ध सिंह को भी गुलाब ए गजल की उपाधि व रेणु स्मृति सम्मान दिया गया। वहीं, डा. जनार्दन यादव को साहित्य सत्यम की उपाधि व रेणु स्मृति सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में सम्मानित हुए सभी साहित्यकारों को एक हजार एक सौ रुपये नगद, प्रशस्ति पत्र, पुष्पहार व अंग वस्त्र प्रदान किए गये।
कार्यक्रम में डा. परमेश्वर गोयल, डा. एसआर झा, डा. भुवनेश, सिद्धेश्वर कश्यप, प्रो. आरआर चौधरी, एसएसबी के प्रभारी सेनानायक श्री तालियानी सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार व साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।
काली मंदिर में दो लाख की लागत से लगेगी सीढ़ी
अररिया : अररिया के अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मां खडगेश्वरी काली मंदिर में दो लाख की लागत से लोहे की स्पाइरल सीढ़ी लगायी जाएगी। यह जानकारी रविवार को नानू बाबा ने दी। उन्होंने बताया कि विशेष अवसरों पर मंदिर की सजावट को ध्यान में रखते हुए सीढ़ी लगवायी जा रही है। इसका निर्माण अगले माह शुरू होगा। उन्होंने यह भी बताया कि कुर्साकाटा के सुंदरी मठ शिव धाम सहित अन्य मंदिरों के लिए उनकी दंड प्रणाम यात्रा आगामी रविवार यानी 11 दिसंबर से प्रारंभ होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी तथा वे रविवार को ही कुर्साकाटा के लिए रवाना हो जायेंगे।
क्विज प्रतियोगिता को ले हुई लिखित परीक्षा
अररिया : युवा छात्र संगठन द्वारा आगामी 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले क्विज प्रतियोगिता तथा 22 जनवरी को कौन बनेगा हजारपति में भाग लेने के लिए रविवार को लिखित प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। संगठन के तत्वावधान में लिए गए इस परीक्षा में तकरीबन 500 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। महिला कालेज परिसर में आयोजित परीक्षा में ग्रुप एक के तहत वर्ग वर्ग पंचम से सप्तम व ग्रुप बी के तहत वर्ग अष्टम से दशम तक के छात्रों ने हिस्सा लिया।
संगठन के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 14 दिसंबर को ग्रुप सी की परीक्षा होगी। इसमें ग्यारहवीं से खंड तृतीय तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकती है। श्री गुप्ता ने बताया कि तीनों ग्रुपों से दस-दस सफल प्रतिभागियों को चुना जायेगा। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2012 को कौन बनेगा हजारपति कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसमें प्रतिभागियों को 10-10 हजार रुपये दिए जायेंगे। रविवार को आयोजित परीक्षा को सफल बनाने में प्रकाश गुप्ता, प्रमोद सिंह, सुमन कुमार, राजेश कुमार, सोम नारायण चौधरी आदि की भूमिका सराहनीय रही।
वर्षो से फरार वारंटी गिरफ्तार
फारबिसगंज : करीब तेरह वर्ष पूर्व हुए लूटपाट के एक मामले में वर्षो से फरार चल रहे आरोपी अमरजीत ठाकुर को फारबिसगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। आरोपी सहरसा जिला के बिहटा थाना क्षेत्र बरहटेर गांव गांव निवासी अमरजीत ठाकुर पर फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 279/98 दर्ज कराया गया था जिसके अनुसार आरोपी द्वारा मानिक लाल विश्वास के साथ लूटपाट को अंजाम दिया गया था। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस को वर्षो से आरोपी की तलाश थी।
Subscribe to:
Posts (Atom)