Thursday, December 29, 2011

अंतरजिला अपराधी गिरोह का का हुआ उद्भेदन


रानीगंज(अररिया) : पुलिस कप्तान द्वारा घटना की लगातार मानीटरिंग व उनके निर्देश पर रानीगंज पुलिस ने लूट कांड के सभी तीनों अभियुक्तों को न सिर्फ गिरफ्तार किया बल्कि लूटी गयी मोबाइल के साथ पूरे घटना का उद्भेदन भी कर दिया जिसमें अंतर जिला गिरोह की संलिप्ता बतायी गयी।
रानीगंज थाना क्षेत्र के बड़हारा ग्राम से मोबाइल कंपनी के कर्मियों से तीन अपराध कर्मियों द्वारा छह लाख की स्पाइसर मशीन, मोबाइल सेट सहित लूट कांड में संलिप्त तीनों अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराध कर्मियों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है। हालांकि बड़हारा ग्राम में लूटी गयी स्पाइस मशीन तो अब तक बरामद नही हुयी है परंतु अन्य थाना क्षेत्र से लूटी गयी स्पाइसर मशीन को अन्य थाना क्षेत्र की पुलिस के सहयोग से बरामद किया गया है। पुलिस सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में लूटी गयी मोबाइल के लोकेशन पर पुलिस ने मोबाइल सेट सहित ब्रजेश यादव नामक अपराधी को गिरफ्तार किया जो बनमनखी थाना क्षेत्र के राधा नगर ग्राम का रहने वाला था। पूछताछ के दौरान उसने अपने अन्य दो सहयोगी बौंसी के अशोक मंडल एवं चंदन यादव के साथ होने की बात स्वीकार किया। मधेपुरा जिले के शंकरपुर ग्राम वासी चंदन यादव जो अपने ससुराल में रह रहा था। जब गिरफ्तारी पुलिस ने की तो उसके पास से बनमनखी थाना क्षेत्र में लूटी गयी मशीन बरामद हुयी। लूटकांट के तीसरे आरोपी अशोक मंडल को पुलिस गिरफ्तार कर पूरे घटना का उद्भेदन कर दिया। रानीगंज, सरसी एवं बनमनखी थाना पुलिस के संयुक्त अभियान एवं पूछताछ से जो उद्भेदन किया गया उसके अनुसार मोबाइल के ओएफसी तार को जोड़ने वाली अति कीमती इन मशीनों को लूटने के लिए अंतर जिला गिरोह काम कर रही है जिसमें इस क्षेत्र से जुड़े कई ठेकेदारों की संलिप्तता भी पायी गयी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्भेदन के क्रम में इस गिरोह का एक सदस्य जो पूर्णिया जिला का रहने वाला बताया गया है वो पुलिस दबिश के कारण आत्म समर्पण कर चुका है पुलिस उसे रिमांड पर लेने का भी मन बना रही है।
सड़क किनारे बीछे ओएफसी तार को जोड़ने वाली कीमती मशीन की लूट की घटनाएं बढ़ने के संबंध में मोबाइल कंपनी अल्काटेल के एक कर्मी ने बताया कि कुछ असमाजिक तत्व इन स्पाइसर मशीन की चोरी कराकर उसे औने-पौने दाम में खरीद कर बड़ी-बड़ी मोबाइल कंपनी के काम को लेने के लिए मेनटेनर की होड़ में सम्मलित हो जाते हैं। पुलिस कप्तान शिवदीप लांडे द्वारा इन घटनाओं के मोनेटरिंग का ही प्रतिफल है जो इस कार्य में लिप्त बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सका।

New Source - jagran.yahoo.com/news/local/bihar

गिरफ्तार शिक्षक को किया गया कार्य मुक्त

अररिया : बुधवार को पुलिसकर्मी के मोटर साइकिल डिक्की तोड़कर 50 हजार रुपये चोरी करने के मामले में गिरफ्तार प्रावि झमटा के शिक्षक मो. मजहर को अगले आदेश तक शिक्षण कार्य से मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में अररिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डा. वैजू झा ने बताया कि समाचार पत्र में छपी खबर को आधार मानते हुए शिक्षक मजहर को शिक्षण कार्य से हटाया गया है। डा. झा ने बताया कि इस आशय की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को भी दे दी गयी है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी मजहर आलम रेलवे स्टेशन पर छिनतई के मामले में गिरफ्तार हुआ था और जेल में बंद भी रहा था। इसके बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा उक्त शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जिस कारण आज भी वह विद्यालय में कार्यरत है।

लापरवाही के आरोप में 26 हेडमास्टरों पर कार्रवाई की अनुशंसा


अररिया : जिला शिक्षा पदाधिकारी राजीव रंजन प्रसाद ने जिले के 26 प्रधानाध्यापक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है। डीईओ ने मानव संसाधन विकास विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर सभी 26 प्रधानाध्यापकों पर कर्तव्यहीनता एवं लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पत्र में भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री साइकिल योजना की राशि निर्धारित 27 दिसंबर को वितरण के संबंध में डीएम व डीईओ के स्तर सख्त निर्देश दिया गया था, परंतु निर्देशों का उल्लघंन किया गया है।
डीईओ श्री प्रसाद ने जिन प्रधानाध्यापकों पर अनशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है, उनमें एसडीडीएनजी राजकीय उवि फारबिसगंज के मिथलेश प्रसाद, मोती उवि मदनपुर के सदानंद सिंह, विद्या निकेतन उवि भोजपुर के गजेन्द्र झा, पीएन उवि सोहन्दर हाट में कपिलेश्वर झा, एलएस उवि पलासी पटेगना के सूर्यकांत झा, जाकिर अकादमी डेहटी के नईमउद्दीन, उवि उरलाहा के रमजान अली, उवि कलियागंज के बटेश नाथ झा, उवि बरदाहा के घनश्याम मंडल, उवि कुआड़ी के विजय कुमार विश्वास, कलावती उवि रानीगंज के कमरूल होदा, जवाहर उवि भरगामा के महेश्वरी प्र. साह, उवि सिमरबनी के इंद्रकांत ठाकुर, उवि पिठौरा के पूर्णेन्दु झा, उवि जोगबनी के राजेन्द्र पासवान, रामलाल उवि हरिपुर डाक के प्रअ जगदीश प्र. गुप्ता, उवि सिमराहा के जगत नारायण दास, रामानंद उवि रमैय के घनश्याम मंडल, प्रोजेक्ट कन्या उवि नरपतगंज के रंजीत कुमार सिंह, प्रोजेक्ट कन्या उवि जोकीहाट के मो. खालिद तथा महर्षि मेही प्रोजेक्ट कन्या उवि पहुंसी के मो. नजामउद्दीन के नाम शामिल हैं।
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि डीएम के निर्देश के आलोक में 27 दिसंबर को शिविर लगाकर मुख्यमंत्री साइकिल योजना की राशि छात्र व छात्रा को वितरित करना था। परंतु उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने राशि बांटना तो दूर कोषागार में विपत्र भी जमा नहीं किया और न ही खाता खोला। डीइओ ने बताया कि इस मद की राशि 12 नवंबर को ही आवंटित कर दी गयी है। इसके बावजूद हेडमास्टरों ने निर्देशों का उल्लघंन किया है।
News Source - jagran.yahoo.com/news/local/bihar

दो कमरे में पढ़ने को विवश ढाई सौ बच्चे

बसैटी (अररिया) : रानीगंज प्रखंड के छतियौना पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय संझेली में दो कमरे में ढाई सौ बच्चे पढ़ने को विवश है। भवन व शौचालय के अभाव में बच्चे सहित शिक्षक व शिक्षिकाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मो. अफजल हुसैन, नौशाद आलम, मुस्ताक आलम आदि बताते हैं कि कहने को सात शिक्षक व शिक्षिकाएं कार्यरत है। परंतु भवन के अभाव में बच्चे भेड़ बकरी की तरह पठन-पाठन करने को विवश है। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर भी मनमानी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाध्यापक के लापरवाही के कारण विद्यालय के विधि व्यवस्था ठीक नही है। शिक्षिका वाजदा तबस्सुम, वाजीदा तबस्सुम ने बताया कि विद्यालय में शौचालय नहीं रहने के कारण खासकर छात्राएं व शिक्षिकाओं को काफी परेशानी होती है। पुरुष तो खुले मैदान में शौच के लिये चले जाते हैं परंतु महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इधर प्रधानाध्यापक शाबीर आलम ने मनमानी का आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि विद्यालय के पास अपना जमीन नही है। इसकी जानकारी विभाग को दे दी गयी है। विद्यालय मदरसे की जमीन पर चल रहा है। वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद मंडल ने बताया कि मामले से विभाग को अवगत कराया जायेगा।

विटामिन ए कैचअप राउंड शुरू

पलासी (अररिया) : प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी क्षेत्रों में बुधवार से विटामिन ए का चार दिवसीय कैच-अप राउंड शुरू हो गया। इस बाबत प्रभारी जहांगीर आलम ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नौ माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रखंड में 3200 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि नौ माह से एक वर्ष के बच्चों को एक एमएल तथा एक वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों को दो एमएल दवा की खुराक पिलायी जा रही है।

आत्मा के सौजन्य से किसान गोष्ठी का आयोजन


पलासी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय प्रागंण में आत्मा के तत्वावधान में गुरुवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार, श्रवण कुमार, रंधीर झा, विजय शंकर, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
किसान गोष्ठी में मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी व एसएमएस ने कृषकों को श्री विधि से गेहूं की खेती करने के तरीके तथा उससे होने वाले अधिक पैदावार के संबंध में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी। इस क्रम प्रति एकड़ दस कि. ग्राम बीज डालने, गोमूत्र, सिंचाई आदि के संबंध में जानकारी दी गयी। साथ ही जीरो-टीलेज मशीन से गेहूं की बोआई पर बल दिया गया।

जागरुकता को ले काम करेगा एनजीओ

फारबिसगंज(अररिया) : दो दिनों के कार्यशाला में भाग लेने वाले 17 एनजीओ के प्रतिभागी अपने अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करने के दौरान आम जनमानस को जागरूक करने का काम करेंगे। यह बातें बुधवार को फारबिसगंज के ज्योति होटल में प्रेस वार्ता के दौरान पीसीआई के स्टेट डीआरएम कोआर्डिनेटर मो. तौकीर आलम ने कही। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को आपदा के जोखिम, आकलन करने का तरीका जैसे आवश्यक जानकारी के बारे में बताया। मौके पर जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार भी उपस्थित थे।

बाढ़ राहत शेड बना खानाबदोशों का डेरा


बथनाहा (अररिया) : वर्ष 2008 में कोसी की बाढ़ के उपरांत बथनाहा में बने बाढ़ राहत शेड खानाबदोशों का स्थायी डेरा बन चुके हैं। वहीं गत अप्रैल में आए चक्रवाती तूफान में शेड का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। जिसकी सुधि लेने वाला जिला में कोई अधिकारी नही है।
स्थानीय नागरिक बताते हैं कि 12 अप्रैल 2011 को क्षेत्र में आए चक्रवाती तूफान ने इस बाढ़ राहत शेड को भारी क्षति पहुंचाया जिसमें इसके चदरा के छत एवं उसमें लगा पाइप व एंगिल आदि उड़ गया। जो प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब तक क्षत-विक्षत पड़ा हुआ है। जिससे धीरे-धीरे असमाजिक तत्वों बिखरे पड़े सामानों में से कई की चोरी कर चुके हैं। अगर आपदा विभाग एवं जिला प्रशासन की समय रहते नींद नही खुली तो देखते-देखते करोड़ों की लागत से बना बाढ़ राहत शेड का सारा सामान चोरी हो जायेगा।

रानीगंज में नए संकुल का उद्घाटन


बसैटी(अररिया) : रानीगंज प्रखंड के विभिन्न नए संकुल का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। जिसमें संकुल समन्वयक एवं संकुल संचालक का चुनाव किया गया। यह जानकारी बीईओ अनिरूद्ध प्रसाद मंडल ने दी।
उन्होंने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय हृदयपुर उ.म.वि. भिट्ठा उ.म.वि. फरकिया, उ.म.वि. पोठिया में पर्यवेक्षक के रूप में वीरेन्द्र कुमार, रामविनय कुमार, मो. जावेद आलम, पंकज कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व के 13 संकुल को भी शुक्रवार तक नये सिरे से संकुल संचालक व समन्वयक का गठन किया जायेगा।

950 नि:शक्तों के बीच प्रमाण पत्र वितरित



अररिया : अररिया प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे विकलांगता शिविर के चौथे दिन गुरुवार को कुल 950 नि:शक्तता की जांच कर प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेन्द्र पासवान ने बताया कि गुरूवार को चिकनी, चातर, चंद्रदेई, हरिया, रामपुर कोदरकट्टी एवं गैड़ा पंचायत के विकलांगों को शिविर में प्रमाण पत्र दिये जा रहे हैं। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि नगर परिषद के लोगों के लिए 31 दिसंबर को शिविर लगाया जायेगा। जांच शिविर में आगनबाड़ी सुपरवाइजर, स्वास्थ्य कर्मी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विशाल कुमार उपस्थित थे।
New Source - jagran.yahoo.com/news/local/bihar

आरटीपीएस कार्यालय में दलाल को ले बवाल

फारबिसगंज(अररिया) : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस कार्यालय में कथित तौर पर गलत तरीके से दलालों को बैठाकर रखने को लेकर बुधवार को जमकर हो हंगामा हुआ। लोगों ने कथित एक दलाल को आरटीपीएस कार्यालय से बाहर निकालकर घंटों बंधक बनाये रखा। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ दिया गया। उसके पास से अलग-अलग पंचायतों के आरटीपीएस से संबंधी कागजात भी बरामद किए गये। घटना की सूचना बीडीओ किशोर कुमार दास को भी दी गयी। इधर बीडीओ ने बताया कि कार्यालय में बाहरी लोगों के जाने पर रोक है। साथ ही आरटीपीएस कर्मियों द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को साथ में रखने की भी सूचना नहीं दी गयी है। वे मामले की जांच करेंगे। इधर बताया जाता है कि आरटीपीएस कार्यालय में दलालों के माध्यम से पैसे के बल पर काम कराया जाता है। जिसमें कई लोगों की मिली भगत है। जबकि कतारबद्ध लोगों के आवेदन लेने के लिए बेवजह परेशान किया जाता है।

नववर्ष के स्वागत की तैयारी में जुटे लोग

फारबिसगंज(अररिया) : नए वर्ष 2012 के आगमन को लेकर लोगों ने अपने-अपने तरीके से खुशियां मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। अच्छे पिकनिक स्पाट के अभाव वाले फारबिसगंज के लोग शहर से बाहर भी जाने की तैयारी कर रखी है। कोई पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के तराई तथा पहाड़ी क्षेत्र में जाने की तैयारी कर रखी है तो कई घर पर ही नए वर्ष के स्वागत की तैयारी में जुटा है। जबकि सुपौल जिला के नेपाल से सटे वीरपुर भीमनगर बार्डर भी आकर्षण का केंद्र है। यह लंबे समय से पिकनिक प्लेस रहा है। जहां भीमनगर बैराज देखने के लिए लोग सपरिवार दूर दराज क्षेत्र से पहुंचते हैं। इधर महिलाओं, बच्चों की पसंद नेपाल के धरान में पहाड़ की ऊंचाई पर स्थित दंतकाली मंदिर है, जहां भारतीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु घुमने पूजा पाठ करने पहुंचते है। नववर्ष के आगमन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। वे परिजनों के साथ पिकनिक मनाने की तैयारी में जुटे हैं। स्थानीय स्तर पर भी कई जगहों पर युवाओं तथा बच्चों द्वारा पिकनिक मनाने की तैयारी की जा रही है। शहर के मार्केटिंग यार्ड, नहरों के किनारे, विद्यालयों में खुले मैदानों में पिकनिक मनाया जाता है। हालांकि यहां से महज 12 किमी पर स्थित नेपाल के रानी बाजार तथा विराटनगर युवाओं के लिए पंसदीदा जगह रहा है। जहां होटलों तथा रेस्टोरेंट में नए वर्ष की खुशियां मनायी जाती है।

अग्निकांड: नगदी समेत 25 लाख की संपत्ति जलकर राख


अररिया : जिले में दो स्थानों पर गुरुवार को हुए भीषण अग्निकांड में नगदी समेत 25 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गयी।
बैरगाछी ओपी क्षेत्र के मोमीन टोला में गुरुवार को भीषण अग्निकांड में नगदी समेत 15 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। इस घटना में मो. कैसर के 60 हजार, ताजुद्दीन के 30 हजार एवं वाजुद्दीन के 50 हजार रूपये नगद भी जल गये। अग्निकांड में 50 क्विंटल से अधिक धान, चावल, गेहूं के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड के दो दस्तों एवं आसपास के ग्रामीणों ने ढाई घंटे के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जाता तब तक सभी पीड़ितों के कपड़ा, बर्तन, अनाज, फर्नीचर आदि जलकर नष्ट हो गये। इस घटना में एक किराना दुकान एवं एक जविप्र दुकान भी आग की भेंट चढ़ गयी। बताया जा रहा है कि आग खाना बनाने के दौरान उठी और देखते ही देखते आसपास के 30 घरों को अपने चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाते तब तक इलियास अंसारी के 2 घर, आसीम अंसारी के 3, सुभान अंसारी के 3, ताजुद्दीन 5, मेहराज के 3, नुरूद्दीन के 1, कैशर का किराना दुकान, एक घर एवं 60 हजार नगद, हैदर के 2, जफर अंसारी डीलर के 2, रईस के 2, मसोमात समीला खातून के 1, रस्सो के 1, अलीम के 4 एवं अबुल जमशेद के भी एक एक घर जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय आग लगी थी उस समय बस्ती के अधिकांश पुरूष अपने अपने काम से बाहर थे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर की महिलाएं आग पर काबू नहीं पा सकी।
घटना के बाद बैरगाछी ओपी में पद स्थापित एसआई सज्जाद हुसैन ने इसकी सूचना अंचल कार्यालय को दी। देर शाम को अंचल कार्यालय से एक कर्मचारी गांव पहुंच गये थे।
वहीं, जोकीहाट से निप्र के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग अगलगी की घटना में लगभग ढाई दर्जन घर व करीब दस लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। पहली घटना चिरह पंचायत के किशनपुर गांव में बुधवार की रात ग्यारह हजार बोल्ट बिजली के तार के टूटकर गिरने से सात लोगों के घर जलकर राखमें तब्दील हो गया। अग्नि पीड़ितों में गंगा सुथियार, बिरेन्ची सुतिहार, उपेंद्र, बुकनी देवी, नारायण डोमर, राजेन्द्र शामिल है। दूसरी घटना केसर्रा पंचायत के आमबाड़ी गांव में गुरुवार को घटी जिसमें एक दर्जन घर सहित तीन लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। अग्नि पीड़ितों में जैनुल, हजरूल, सिरवाखुआ, जैनुल, सलीम, अलामुद्दीन, अताबुल, शेबाजिश, समीर, बुधवा आदि शामिल है। वहीं तीसरी घटना पछियारी पिपरा पंचायत के बेगना गांव में घटी जहां एक दर्जन घर सहित लगभग तीन लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्नि पीड़ितों में बनवारी विश्वास, मनोज, कैलू, विद्यानंद, बिक्कु, लालजी, फटकन, विजेन्द्र, गुंजेश एवं सिब्बन के नाम शामिल है। भाजपा नेता शाहबाज आलम ने किशनपुर में निजी स्तर पर पीड़ितों के बीच चुड़ा और कंबल वितरण किया।
Soure - jagran.yahoo.com/news/

Wednesday, December 28, 2011

जन्म दिन पर मुख्यमंत्रियों ने सांसद को दी बधाई


अररिया : अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह को उनके जन्म दिन पर कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने बधाई दी है। सासद के दिल्ली स्थित आवास पर फैक्स संदेश भेजकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्री सिंह को जन्मदिन पर बधाई देते हुए दिर्घायु की कामना की। वहीं हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार घूमल ने सांसद के लंबी उम्र की कामना करते हुये सदा सुखी रहने के लिए दुआयें की। लोक लेखा समिति के अध्यक्ष सह भाजपा के वरीय नेता डा. मुरली मनोहर जोशी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ज्योतिरादित्य माधव राव सिंघिया, लोक सभा सदस्य दर्शना जर्दोश, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री भारत सरकार के वीर भद्र सिंह आदि नेताओं ने सांसद को जन्म दिन की बधाई दी है। इन मंत्रियों ने सांसद के दिर्घायु की कामना करते हुए हमेशा देश सेवा मे तत्पर रहने के लिए प्रार्थना की है।
इधर अररिया के जिला भाजपा परिवार ने भी सांसद को उनके जन्म दिन पर बधाई दी है। जिला अध्यक्ष आलोक कुमार भगत आदि ने बताया कि सांसद श्री सिंह हमेशा सुखी संपन्न रहकर देश व समाज की सेवा करते रहें इसके लिए तमाम अररिया वासी ईश्वर से प्रार्थना करते रहेंगे। वहीं सासंद के मित्र अजय झा ने श्री सिंह के जन्मदिन पर लंबी उम्र की कामना की है।
Soure - jagran.yahoo.com/news/

छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल की राशि


नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में शिविर का आयोजन कर उच्च विद्यालय नरपतगंज +2 प्रजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय नरपतगंज एवं कुनकुन देवी उच्च विद्यालय फुलकाहा ने मुख्यमंत्री बालिका, बालक साइकिल योजना की 2500 रुपया की राशि विधायिका देवयंती देवी के द्वारा बांटा गया।
जिसमें कुनकुन देवी उच्च विद्यालय के 10 छात्रों के बीच और उच्च विद्यालय नरपतगंज के 09 छात्रों के बीच तथा +2 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के 28 छात्रों के बीच राशि का वितरण किया जिसमें कुल 1 लाख 17 हजार 500 रुपया का वितरण प्रखंड मुख्यालय में किया गया है।
इस संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ने बताया कि शेष बचे छात्र-छात्राओं को भी राशि वितरण किया जायेगा।
इस मौके पर विधायक देवयंती देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, आमीचंद राम, प्रधानाध्यापक रामचन्द्र मरीक, रंजीत सिंह, बाकेश्वर यादव, शिक्षक युवराज पासवान, मिथलेश कुमार, दिलीप कुमार, शेखर झा, रविशंकर झा, सच्चिदानंद मेहता एवं छात्र-छात्रा एवं अभिभावक मौजूद थे।

भाकपा की नई जिला कमेटी गठित

रेणुग्राम : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला स्तरीय कमिटी का गठन सिमराहा में किया गया है। भाकपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह जिला प्रभारी कामरेड विजय नारायण मिश्रा ने बताया कि इस बार अगले तीन वर्षो के लिए जिला सचिव पद के लिए डा एसआर झा का चुनाव किया गया। वहीं सहायक सचिव महेश कुंवर तथा श्यामदेव राय एवं कोषाध्यक्ष राम विनय राय चुने गए। जबकि स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में स्वतंत्रता सेनानी कलानंद सिंह का चयन हुआ है।

आग में हजारों की संपत्ति स्वाहा


कुर्साकांटा (अररिया), : बुधवार की दोपहर दो अलग-अलग अग्निकांड घटना में हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी।
प्रखंड से हरिरा पंचायत से तकिया टोला आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 64 में आग लगने से आंगनबाड़ी केन्द्र जलकर राख हो गया। वहीं,जागिर परासी में तीन परिवारों का तीन घर जलकर राख हो गया। अग्निपीड़ित पंचायत के पूर्व मुखिया राजेन्द्र यादव एवं योगेन्द्र यादव ने बताया कि अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि लगभग 25 हजार की संपत्ति जलने का अनुमान है।

भाकपा का जिला सम्मलेन संपन्न

रेणुग्राम (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा में आयोजित माकपा का 70वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन में पार्टी के तीन वर्षो के राजनीतिक, सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में अररिया जिला के 90 डेलीगेट सदस्यों सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सम्मेलन में भाकपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय नारायण मिश्रा, गजनफर नवाज, डा. एस आर झा, ब्रजमोहन यादव, महेश कुंवर, स्वतंत्रता सेनानी कलानंद सिंह, जालो देवी, सूर्य ना. बैठा, प्रमोद सिंह, गिरानंद पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। राज्य कार्यकारणी सदस्य सह जिला प्रभारी कामरेड विजय नारायण मिश्रा ने सम्मेलन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान अगले तीन वर्षो के लिए नए संगठन का गठन किया गया तथा 17 सदस्यों का भी चयन किया गया।

हाईस्कूल में निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता


अररिया : हाई स्कूल अररिया के प्रांगण में बुधवार को गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर के 150वीं जयंती वर्ष तथा राष्ट्रगान के सौवें वर्ष के उपलक्ष्यमें छात्रों के बीच चित्रांकन व निबंध की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्र.प्रधानाध्यापक अब्दुल कादिर ने की। यह जानकारी शिक्षक शेखर कुमार मिश्र ने दी।
जानकारी के मुताबिक चित्रांकन प्रतियोगिता में शिवशंकर कुमार सिंह प्रथम, संजय कपूर राही द्वितीय तथा अविनाश कुमार अमन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में प्रफुल्ल कुमार झा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि रोहन कुमार साह द्वितीय एवं देवदत्त शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। सभी छात्रों को गुरुवार को पुरस्कृत किया जायेगा।
इस अवसर पर स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक शंभुनाथ झा सहित विवेका नंद यादव, सुनील कुमार, बंधु नाथ झा, मो. एकबाल, अबरार आदि शिक्षक भी उपस्थित थे।

शिविर की सफलता को ले डीएम ने की बैठक



अररिया : आगामी 11 जनवरी को आयोजित होने वाले इंदिरा आवास शिविर की सफलता को ले डीएम एम. सरवणन ने बुधवार को समाहरणालय स्थित आत्मन कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीडीसी, सभी वरीय उप समाहत्र्ता तथा सभी बीडीओ, सीओ मौजूद थे।
इस मौके पर डीएम श्री सरवणन ने स्पष्ट किया कि शिविर में किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नही की जायेगी। डीएम ने पंचायतों में एससी-एसटी कोटे के आवास पूर्ण होने की स्थिति में शेष बचे लक्ष्य संबंधी रिपोर्ट बीडीओ 24 घंटे के भीतर देंगे। डीएम ने कहा कि एससी/एसटी सेटूरेटेड पंचातय से अन्य पंचायतों या प्रखडों में लक्ष्य स्थानांतरित करने के लिए शीघ्र पंचायत समिति की बैठक बुलाकर पास कराने की जिम्मेदारी बीडीओ की होगी। श्री सरवणन ने साफ तौर पर कहा कि जब तक बैठक होगी तब तक लाभुकों को स्वीकृति पत्र, शपथ पत्र आदि का कार्यक्रम नही रोका जायेगा। डीएम ने सभी डिप्टी कलेक्टरों को निर्देश दिया कि वे रोजना प्रखंड जाकर मानिटरींग करेंगे। बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार महथ, डीआरडीए निदेशक जफर रकीब, एसडीओ डा. विनोद कुमार, जीडी सिंह, वरीय उप समहत्र्ता विजय कुमार सिंह, राकेश कुमार झा, बुद्ध प्रकाश, कैय्यूम अंसारी, भीसी यादव, तौकीर अकरम, बीडीओ नागेन्द्र पासवान, अरुण गुप्ता, सीओ रामविलास झा, तैय्यब आलम शाहिदी आदि मौजूद थे।
Soure - jagran.yahoo.com/news/

बालिकाओं के बीच साइकिल राशि वितरित


फारबिसगंज(अररिया) : प्रखंड के रामलाल उच्च विद्यालय डाक हरिपुर में बुधवार को कार्यक्रम कर मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत प्रथम चरण में अनुसूचित जाति एवं जनजाति श्रेणी के पचास छात्राओं को पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार दास के हाथों प्रति छात्रा दो हजार पांच सौ रूपये साइकिल क्रय हेतु दिया गया। जबकि शेष छात्राओं को द्वितीय चरण में भुगतान करने की जानकारी विद्यालय प्रधान द्वारा दी गयी। मौके पर विद्यालय प्रधान जगदीश प्रसाद गुप्ता समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी और ग्रामीण अभिभावक उपस्थित थे।
वहीं मंगलवार को फारबिसगंज के भगवती देवी बालिका उच्च विद्यालय में भी नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद राजकुमार अग्रवाल के हाथों 262 छात्राओं को साइकिल राशि के तौर पर ढाई हजार रूपये प्रति छात्रा प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका गीता देवी, ब्रह्मदेव यादव समेत दर्जनों वार्डवासी उपस्थित थे।
Soure - jagran.yahoo.com/news/

पागल लोमड़ी का उत्पात

भरगामा : थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत में एक पागल लोमड़ी ने पिछले तीन दिनों के अंदर आधा दर्जन लोगों समेत दो मवेशी को भी काटकर घायल कर दिया है। घायल व्यक्तियों में मांगन झा, ललिता देवी, नवकांत झा, महेन्द्र राम का दस वर्षीय पुत्र रूपेश शामिल हैं। पूरी तरह से जख्मी बच्चे को परिवार जनों द्वारा तत्काल चिकित्सा सुविधा हेतु पूर्णिया ले जाया गया है।
Soure - jagran.yahoo.com/news/

भरगामा: धड़ल्ले से हो रहा अवैध गैस रीफिलिंग का धंधा


भरगामा (अररिया) : प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद भरगामा में अवैध गैस रीफिलिंग का धंधा धड़ल्ले से जारी है। ताज्जुब यह है कि सरेआम हो रहे इस धंधे पर प्रतिबंध लगाने को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह उदासीन है जबकि धंधे से सरकारी राजस्व की छति के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका में निरंतर लोगों में बनी हुई है।
सूत्रों की माने तो प्रखंड भर में गैस रीफिलिंग के धंधे से जुड़े लोगों या अवैध रूप से संचालित दुकानों की संख्या आधा से एक दर्जन के बीच है। आरोप है कि प्रत्यक्ष या अपरोक्ष रूप से प्रशासन का सहयोग भी इन्हें मिल रहा है। हालांकि थानाध्यक्ष भरगामा अनमोल कुमार ने आरोप को सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद बताया है। बावजूद इसके कई सवाल ऐसे हैं जो गैस एजेंसी के कर्मी या पुलिस प्रशासन की संयुक्त संलिप्ता को उजागर करती है। मसलन इन व्यवसायियों को रसोई गैस कहां से उपलब्ध होता है? आम उपभोक्ता रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहे हैं वहीं इन व्यवसायियों के पास पर्याप्त गैस कहां से उपलब्ध हो रहा है? तथा बगैर प्रशासनिक सहयोग के आखिर यह धंधा कैसे सरेआम संचालित हो रहा है? कारण जो भी हो, सत्यता यह है कि प्रशासनिक दावों के विपरीत भरगामा में यह धंधा दिन दूना, रात चौगुना तरक्की पर है, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है।
Soure - jagran.yahoo.com/news/

150 महिलाओं का बंध्याकरण

सिकटी (अररिया) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में मंगलवार को राष्ट्रीय बंध्याकरण कार्यक्रम के तहत 150 महिलाओं का परिवार कल्याण आपरेशन किया गया। आपरेशन भरगामा के चिकित्सा प्रभारी द्वारा किया गया। चिकित्सा प्रभारी डा. जमील अहमद ने बताया कि इस शिविर में आपरेशन कराने वाले महिलाओं को 600 रु. नगद दिया जाता है तथा महिलाओं को बंध्याकरण हेतु लाने वाले उत्प्रेरकों को 150 रुपया दिया जाता है। श्री अहमद ने बताया कि बंध्याकरण का शिविर प्रत्येक मंगलवार को लगाया जायेगा। जिसमें भरगामा के चिकित्सा प्रभारी सुखी राउत की टीम ने सफल बंध्याकरण आपरेशन किया जायेगा। इस बंध्याकरण आपरेशन को सफल बनाने के लिए चिकित्सा प्रभारी के अलावे मिथलेश कुमार, ओम प्रकाश ठाकुर तथा मनोज मंडल का अहम योगदान रहा।
Soure - jagran.yahoo.com/news/

Tuesday, December 27, 2011

सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन का अता-पता नही


भरगामा (अररिया) : प्रखंड में सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन का कोई अता-पता नही है। जमीन के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कार्यालय से गायब हैं। खासबात यह है कि इस जमीन की खोजबीन या इसे सुरक्षित रखने को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह उदासीन है। विभिन्न कोटि की है जमीन-भरगामा में गायब सैकड़ों एकड़ जमीन में अधिकांश का बिहार सरकार की गैर मजरुआ आम तथा गैर मजरुआ खास श्रेणी की है। वहीं भूदान, कैसरे हिंद तथा सरकार को दान में मिली जमीनें भी हैं। लेकिन अंचलाधिकारी अरुण कुमार गुप्ता या अंचल कर्मियों को इसकी समुचित जानकारी भी नहीं है। श्री गुप्ता व अन्य अधिकारियों ने भी इस बात को स्वीकार किया है।
जमीन के अभाव में बाधित है कई अधारभूत संरचना-
बड़े लागत से बनाए जाने वाले मवेशी अस्पताल, सामुदायिक भवन आदि कई ऐसी आधारभूत संरचनाएं है जो प्रखंड में केवल जमीन के अभाव में लंबित है। म.वि. खजुरी को केवल इसलिए उत्क्रमित नहीं किया गया, क्योंकि विद्यालय को पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं थी। जानकारों की मानें तो इस तरह के कई आधारभूत निर्माण केवल जमीन के अभाव में बाधित है।
क्या कहते हैं अधिकारी- अंचलाधिकारी अरुण कुमार गुप्ता बताते हैं कि इस तरह के जमीन की खोजबीन हेतु आवश्यक है अभिलेख, जो कार्यालय में उपलब्ध हीं नहीं हैं। उन्होंने बताया कि गैर मजरुआ आम व खास श्रेणी की कुछ जमीन का अभिलेख उपलब्ध भी है किंतु कर्मी के अभाव तथा कार्यो की अधिकता एवं समय की कमी आदि कारणों से इसकी धरातल पर पड़ताल नही की जा सकी है।
कारण जो भी हो, सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन की खोजबीन को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह उदासीन है।

शिकायतों की जांच दूसरे प्रखंड के एमओ से कराने की मांग



अररिया : सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीओ डा. विनोद कुमार ने की। बैठक में सर्व प्रथम गत बैठक के प्रस्तावों पर चर्चा कर सम्पुष्टि की गई। वहीं बैठक में सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। समिति सदस्य सदरे आलम ने कुर्साकांटा प्रखंड, तथा हड़िया पंचायत के मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि डीलर के खिलाफ प्राप्त शिकायतों की जांच संबंधित प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी से न कराकर अन्य प्रखंड के एमओ से कराई जाय। बाद में सदस्यों की आम राय पर एसडीओ ने कहा कि इस मुद्दे पर विचार किया जायेगा। डा. कुमार ने कहा कि अनुश्रवण समिति की बैठक में प्राप्त शिकायतों की जांच अन्य प्रखंड के एमओ को सौंपा जायेगा। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष नौशाद आलम ने प्रखंड के पैक्टोला के डीलर इसलामुद्दीन पर कालाबाजारी का मामला दर्ज होने के बावजूद उन्हें आवंटन देने पर सवाल उठाया। एसडीओ डा. कुमार ने इस मामले में जाचं का आश्वासन दिया। वहीं जिप अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद मुजाहिद ने कहा कि सिकटी प्रखंड अंतर्गत आमगाछी पंचायत के डीलर विश्वनाथ पासवान वर्ष 2008 से अब तक गरीबों का अनाज का उठाव नहीं कर रहे हैं। जिप अध्यक्ष के द्वारा कई बार शिकायत हुई पर कार्रवाई कुछ भी नहीं। मौके पर एमओ ने बताया कि 5-6 माह से अनाज का उठाव किया जा रहा है। इस मौके पर और कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर वरीय उपसमाहत्र्ता बुद्ध प्रकाश अवसर निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्र. यादव, समिति सदस्य रेशम लाल पासवान, सुरेन्द्र झा, उमेश चन्द्र राय, कैसर अली, डा. एस.आर. झा, जोकीहाट प्रमुख मुमताज बेगम, जिप सदस्य नूरी नाज, विपिन बिहारी सिंह, तमन्ना खातुन, अनिता देवी, गणेश पासवान सहित सभी एमओ मौजूद थे।

बाजारों में ग्रीटिंग्स कार्ड की बिक्री शुरू

फारबिसगंज(अररिया) : नववर्ष के आगमन के दस्तक के साथ फारबिसगंज के बाजारों में ग्रीटिंग्स कार्ड से दुकानें सजने लगी है। बाजार में लगे दर्जनों स्टालों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक ग्रीटिंग्स कार्ड देखने को मिल रहा है। वहीं खरीददारों की आवाजाही रंग पकड़ने लगी है। लोग अपने मित्र, रिश्तेदारों को ग्रीटिंग्स कार्ड भेजने में जुट गये हैं। दुकानदारों की माने तो उनके दुकान में भारत के विभिन्न नामी गिरामी कार्ड उपलब्ध है जिनमें कुछ कार्डो में इलेक्ट्रानिक वाद यंत्र आदि भी लगे हुए हैं। कार्डो की कीमत पांच रूपये से लेकर पांच सौ रूपये तक रखा गया है। खासकर युवक युवतियों में ग्रीटिंग्स की खरीददारी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। वे अपने प्रियजनों को नववर्ष की बधाई देने से पीछे नहीं रहना चाहते हैं। पिछले कुछ वर्षो के दौरान मोबाइल के प्रचलन बढ़ने से ग्रीटिंग्स कार्ड की बिक्री भी काफी हद तक प्रभावित हुई है। ग्राहक ज्यादा रूपये खर्च करने से बचने के लिए नववर्ष सहित अन्य मौको पर मोबाइल एसएमएस, फेसबुक सहित इंटरनेट के आधुनिक तरीकों के इस्तेमाल में ज्यादा दिलचस्पी लेने लगे हैं। बावजूद इसके ग्रीटिंग्स कार्ड के शौकीनों की आज भी कमी नहीं है।

आग में एक दर्जन घर राख,गाय व बकरी भी स्वाहा


पलासी (अररिया) : प्रखंड के बरदाहा अंतर्गत अरलाहा गांव (वार्ड नं. 07) में सोमवार की संध्या खाना बनाने के क्रम में अचानक लगी आग से सात परिवारों के तेरह घर जल गये।
इस अग्निकांड की घटना में कपड़ा, अनाज अन्य घरेलू सामान सहित एक गाय व दो बकरी भी झुलस गयी। जिसमें करीब दो लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की संध्या करीब खाना बनाने के क्रम में उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते उरलाहा गांव के विद्यानंद मंडल, मुन्ना मंडल, दयानंद मंडल, धर्मानंद मंडल, आनंदी मंडल, सुखानू मंडल, भरत मंडल के 13 घरों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें एक गाय व दो बकरी भी झुलस गये।
इस बाबत स्थानीय मुखिया शुकदेव मंडल ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गयी है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब अग्निपीड़ितों केबीच राहत सामग्री मुहैया करवाने की मांग की है।

सांसद ने लिया लावारिस बच्ची का हालचाल


अररिया, : सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार की संध्या अररिया सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पाली जा रही एक लावारिस बच्ची के हालचाल का जायजा लिया तथा उसके लालन पालन की जानकारी ली।
मौके पर सांसद ने बच्ची के लिए कुछ धनराशि भी दी तथा इस बात का वायदा किया कि आने वाले दिनों में वे इस अबोध बच्ची के लिए निश्चय ही कुछ अच्छा करेंगे। वे पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्रू में सदर अस्पताल में रोगियों के बीच फल व अन्य वस्तुओं के वितरण को आये हुए थे। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री सुरेंद्र झा, नगर अध्यक्ष विजय जैन, सांसद प्रतिनिधि सह अधिवक्ता संजय मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विदित हो कि सात माह पहले सदर अस्पताल में एक विक्षिप्त नाबालिग प्रसव को ले भर्ती करवायी गयी थी। लेकिन बच्ची को जन्म देने के तुरंत बाद वह अस्पताल से भाग गयी। उसी वक्त से अस्पताल में कार्यरत कर्मियों व ममता द्वारा उसे पाला जा रहा है।

मवेशी भी आए ठंड की चपेट में


बसैटी (अररिया) : ठंड की मार से रानीगंज प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बेजुबान जानवर बड़ी संख्या में मरे हैं तथा दर्जनों जानवर अब भी ठंड की चपेट में हैं। वहीं इलाके के पशु चिकित्सा कागजों पर ही चल रहे हैं।
बसैटी गांव के मो. रफीक ने बताया कि मजदूरी करके 15 हजार की गाय खरीदे थे परंतु ठंड से बीमार पड़ गयी। गांव के डाक्टर दवाई दिया परंतु नही बच सकी। जबकि मसो. शाहिदा खातुन ने बताया कि ठंड लगने से तीन बकरी की मौत हो गई है। दर्जनों मुर्गा मुर्गी भी मर गये।
ग्रामीण बताते हैं कि सरकारी स्तर पर कोई सुविधा उपलब्ध नही है। गांव के मवेशी का इलाज झोलाछाप चिकित्सक द्वारा किया जाता है।
पंचायत की मुखिया निभो देवी भी स्वीकार करती है कि गांव में सरकार द्वारा कोई चिकित्सक नही है। इसी प्रकार पचीरा, खड़हट, मझुआ पूरब, मोहनी, दुर्गापुर गांव में ठंड के कारण दर्जनों मवेशी की हालत गंभीर बताया जाता है।

तीन चौथाई आबादी गरीब


कुर्साकांटा : सीमावर्ती कुर्साकांटा प्रखंड में तीन चौथाई लोग गरीबी रेखा के नीचे जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं।
सरकार द्वारा बीपीएल परिवार के लोगों की पहचान के लिये सर्वेक्षण कराया गया, तो संबंधित कर्मचारियों ने आधे से अधिक गरीबों का सर्वे ही नहीं किया। ऐसे लोग बेहद फटेहाली में जीवन गुजार रहे हैं।

मांस की अवैध बिक्री से बीमारी की आशंका

फारबिसगंज(अररिया) : सरेआम सड़क किनारे मांस की अवैध बिक्री इससे फैलने वाली गंदगी तथा पियक्कड़ों से शहरवासी परेशान है। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा इसे लेकर कोई पहल नहीं दिख रही है। फारबिसगंज नगर परिषद प्रशासन सहित एसडीओ तथा एसपी को एक आवेदन प्रेषित कर इस दिशा में समुचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। प्रेषित आवेदन में कहा गया है कि सुभाष चौक से शमशान घाट तक जोगबनी रोड में सड़क किनारे खुलेआम अवैध तरीके से मास की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। मांस की गंदगी नाला तथा सड़क पर फेका जाता है जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाये गये होटलों में शराब पीकर हो हंगामा किया जाता है जिससे महिलाओं बच्चों का सड़क पर चलना दुभर हो गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांस की अवैध बिक्री तथा पियक्कड़ों से निजात दिलाने की मांग की है।

शिविर में खुला इंदिरा आवास लाभुकों के खाते


भरगामा (अररिया) : प्रखंड के मवि रघुनाथपुर दक्षिण में शिविर के माध्यम से इंदिरा आवास के लाभुकों का बैंक आफ बड़ौदा में खाता खुलवाया गया।
इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदा. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत में कुल 68 लाभुकों का खाता खोला गया। जिसमें अनुसूचित जाति के 30 एवं सामान्य जाति के 38 लाभुकों का खाता खोला गया। इस संदर्भ में बीडीओ भरगामा श्री गुप्ता ने बताया कि 23 दिसंबर तक प्रखंड के कुशमौल खजुरी, सिरसिया कला, पैकपार जयनगर, शंकरपुर, खुटहा बैजनाथपुर, वीरनगर पूरब आठ पंचायतों में कुल 550 इंदिरा आवास के लाभुकों का खाता खोला जा चुका है। जिसमें अनुसूचित जाति 167, अल्पसंख्यक 77, सामान्य 306 हैं।

महिला कालेज में इग्नू परीक्षा रही शांतिपूर्ण


अररिया : महिला कालेज में इंदिरा गांधी नेशनल आपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में चल रही है।
कालेज के प्राचार्य प्रो. बासुकी नाथ झा ने बताया कि सोमवार को डीपी वर्षात परीक्षा में कुल 115 छात्र
शामिल हुए। इसके तहत सामान्य विज्ञान व अन्य विषय की परीक्षा ली गयी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा इग्नू रीजनल सेंटर दरभंगा के तत्वावधान में ली जा रही है। इस परीक्षा में पर्यवेक्षक के रूप में प्रो नवल किशोर सिंह उपस्थित थे। प्राचार्य ने परीक्षा के शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त तरीके से संचालन के लिए अपने शिक्षकों व कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सफेदपोशों को डरा रहा डेहटी पैक्स का भूत


अररिया : करोड़ों रुपये के डेहटी पैक्स घोटाले में अब तक एक दर्जन सरकारी अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। नये एसपी के आने के बाद इस घोटाले में संलिप्त अन्य लोगों पर कानूनी शिकंजा कसने की संभावना है। ऐसे में पर्दे के पीछे से घपले में शामिल रहे सफेदपोशों को डेहटी पैक्स का भूत सताने लगा है।
एसपी शिवदीप लांडे की मानें तो धमाका होगा यह तय है। लेकिन इस प्रश्न का उत्तर फिलहाल पर्दे में ही है कि गिरफ्तार होगा तो कौन? सफेदपोश व्यक्ति या कोई सरकारी मुलाजिम? वैसे फिलहाल होमवर्क चल रहा है।
उन्होंने बताया कि इस घोटाले में शामिल सफेदपोशों पर हाथ डालने के लिए सबूत हैं और पुलिस इस दिशा में कार्य प्रारंभ कर भी चुकी है। घोटाले में शामिल हर शख्स कानून की चौखट पर हाजिर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन स्पेशल टीमें गठित कर दी गयी हैं जो अपना कार्य कर रही हैं। लेकिन कई मौकों पर पुलिस के पास उपलब्ध एडरेस गलत निकल रहे हैं। अब तक चार जगह पुलिस टीम गयी, तो चारो पते गलत निकले। लेकिन घोटालेबाजों को पकड़ा जरूर जायेगा।
इस घोटाले के तहत अब तक 27 करोड़ रुपयों के गबन के स्पष्ट प्रमाण मिल चुके हैं। इसकी कार्य प्रणाली बेहद सरल थी। पैक्स के लोग इंदिरा आवास, मध्याह्न भोजन, बाल विकास परियोजना, सर्व शिक्षा अभियान आदि की राशि संबंधित बीडीओ, डीडीसी, डीएसई, सीडीपीओ तथा उनके कार्यालय कर्मियों आदि को भरपूर कमीशन देकर अपने पैक्स में जमा करा लेते थे और फिर उसका मनमाने तरीके से इस्तेमाल होता था। जब लाभुक अपना पैसा लेने जाते तो उन्हें राशि नहीं मिलती थी, क्यों कि पैक्स में राशि रहती ही नहीं थी। वह निजी लोगों की पाकेट में चली जाती थी और लाभुक भटकते रहते थे।
लेकिन, मामले में एसपी की ताजा सक्रियता से घोटाले में शामिल सफेदपोशों के बेनकाब होने की संभावना बढ़ गयी है।

अब तक 703 महिलाओं का किया बंध्याकरण


भरगामा (अररिया) : राष्ट्रीय बंध्याकरण योजना के तहत भरगामा चिकित्सा प्रभारी डा. सूखी रावत ने सिर्फ दो माह में 703 महिलाओं का परिवार नियोजन का सफल आपरेशन किया है। यह आपरेशन उन्होंने भरगामा प्रखंड के अलावा सिकटी, कुर्साकांटा, जोकीहाट, रानीगंज में भी किया है।
इस संदर्भ में डा. सूखी रावत का कहना है सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति अररिया के पत्रांक 1886 एवं 1788 के आलोक में बंध्याकरण आपरेशन के लिए कुर्साकांटा, सिकटी, जोकीहाट, रानीगंज प्रखंड जाना पड़ा है। जो की भरगामा प्रखंड से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी प्रखंड में दो माह के अंदर कुल 703 महिलाओं का परिवार नियोजन आपरेशन किया है। जिसमें 30 नवंबर से 9.12.11 तक कुर्साकांटा प्रखंड में कुल 82, सिकटी में 13 दिसंबर को 102, जोकीहाट 15 दिसंबर 52 फिर 22 दिसंबर को 18 एवं 25 दिसंबर रानीगंज बेलसरा में 104, भरगामा प्रखंड में कुल 345, कुल 703 महिलाओं का दो माह के अंदर सफल परिवार नियोजन आपरेशन किया है।

आवास राशि हड़पने वालों के विरुद्ध तेज होगा अभियान :शिवदीप



अररिया, : इंदिरा आवास घोटाले में दो दिन पूर्व एक पूर्व बीडीओ व मुखिया तथा अब एक मुखियापति की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट हो गया है कि पुलिस किसी को बख्शने के मूड में नहीं है। एसपी शिवदीप लांडे ने सोमवार को साफ शब्दों में कहा कि गरीबों के लिए आने वाले इंदिरा आवास की राशि गटकने वालों के विरूद्ध अभियान को धारदार किया जायेगा।
डीजी द्वारा आर्थिक अपराधों में पुलिस के सीधे हस्तक्षेप की बात कहने के बाद अब इस जिले में इंदिरा आवास घोटाले की कई और परतें खुलने की संभावना है।
एसपी ने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि जिले में इंदिरा आवास के मद में प्राप्त सरकारी राशि का जम कर दुरुपयोग हुआ है। लेकिन घोटालेबाज कोई भी हो उसे छोड़ा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस इंदिरा आवास घोटाले के सूत्रधारों तक पहुंचने के लिए गिरफ्तार पूर्व बीडीओ व अन्य को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ करेगी।
एसपी ने बताया कि इंदिरा आवास में गड़बड़ी के मामले में फिलहाल पुलिस के पास लगभग 75 प्राथमिकी दर्ज करायी जा चुकी हैं। लेकिन कई ताजा मामले भी सामने आ रहे हैं। नरपतगंज में गिरफ्तार मुखियापति ने महादलित समुदाय की एक महिला के नाम पर आवंटित आवास का पैसा अपनी पुत्री सरिता देवी के नाम पर उठा लिया। ऐसे कई मामले और हैं, जिनमें पुलिस अनुसंधान कर रही है।
एसपी ने बताया कि इंदिरा आवास के अनुसंधान की गति तेज की गयी है तथा जल्द ही असल घोटालेबाजों पर शिंकजा कसा जायेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इंदिरा आवास मामलों में लंबित गिरफ्तारी के टास्क को पूरा करने के लिए कई दो टीम गठित की है और वह अपने काम में लगी है।
उन्होंने यह भी बताया कि इंदिरा आवास में बिचौलियों की कारगुजारी से पीड़ित अगर पुलिस के पास पहुंचेंगे तो उनकी बात सुनी जायेगी तथा दोषियों के खिलाफ निश्चय ही कार्रवाई की जायेगी।

एडस के खिलाफ उपाय नाकाफी, बढ़ रहे एचआइवी पाजेटिव मरीज


पलासी (अररिया) : एक ओर सरकार एड्स से बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय के दावे कर रही हैं। किंतु पलासी प्रखंड में पर्याप्त संसाधन व जागरुकता के अभाव के कारण यह नाकाफी साबित हो रहा है। यही कारण है कि यहां एचआईवी पोजिटीव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष अब तक 11 व्यक्ति एचआईवी पाजेटिव पाये गये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में आरंभ से ही स्वास्थ्य सुविधाओं का घोर अभाव है। यहां तक की पीएचसी को अबतक पर्याप्त भवन भी उपलब्ध नहीं है। प्रखंड के गोदाम व अन्य भवनों में किसी प्रकार पीएचसी के कार्य संपादित किए जा रहे हैं। हालांकि फिलवक्त पीएचसी के भवन निर्माण का कार्य निर्माणाधीन है। गौरतलब हो कि अररिया जिला एड्स को लेकर ए ग्रेड श्रेणी में रखा गया हैं। इसलिए यहां एड्स जागरुकता को लेकर कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है। इसके लिए सभी पीएचसी में एड्स से संबंधित जांच व जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। किंतु प्रखंड मुख्यालय के पीएचसी में एड्स से संबंधित जांच, परामर्श व दवा वितरण के लिए एक कमरे का आधा भाग ही दिया गया है। वहीं एड्स से संबंधित जांच परामर्श व दवा वितरण के लिए मात्र एक प्रयोगशाला प्रावैधिकी ही उपलब्ध है। हालांकि पूर्व में एक परामर्शी भी पदस्थापित थे, किंतु कई माह पूर्व उनके स्थानांतरण के पश्चात मात्र एक कर्मी द्वारा ही सारे कार्य लिये जा रहे हैं। वहीं गुप्त कमरे के अभाव के कारण तथा संसाधन के अभाव से आमजन रक्त जांच करवाने से कतराते हैं।
इसकी पुष्टि आईसीटीसी के प्रयोगशाला प्रावैधिकी निरंजन कुमार यादव ने भी की है। उन्होंने बताया कि उपलब्ध संसाधन से वे एड्स से बचाव के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में 05, वर्ष 2010 में 07 तथा वर्ष 2011 के नवंबर माह तक प्रखंड में 11 एचआईवी पाजेटिव पाए गए हैं। ज्ञात हो कि पलासी प्रखंड क्षेत्र काफी पिछड़ा क्षेत्र है। खेती व मजदूरी यहां के लोगों का मुख्य पेशा है। किंतु खेती के प्रति सरकार की उदासीन रवैये के कारण यहां की बड़ी आबादी दो जून की रोटी के जुगाड़ के लिए अन्य राज्यों की ओर पलायन करते हैं। जहां जागरूकता व जानकारी के अभाव में उन्हें एड्स रूपी सौगात मिलता है। इसके बावजूद क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं इस बाबत प्रभारी चि.प. डा. जहांगीर आलम तथा स्वास्थ्य प्रबंधक मो. खतीब अहमद ने भी संसाधनों के अभाव की पुष्टि की है। वहीं इस बाबत प्रभारी भी आलम ने बताया कि एड्स से बचाव के लिए आवश्यक है संक्रमित रक्त चढ़ाने से बचने, नए सिरिंज का प्रयोग, रक्त जांच कराने, सुरक्षित यौन संबंध तथा जीवन साथी के प्रति इमानदारी बरतने से एड्स से बचा जा सकता है। प्रखंड क्षेत्र में एड्स के आंकड़े बताते हैं कि इससे बचाव हेतु जागरुकता अभियान चलाने व पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। प्रखंड क्षेत्र में चालू वर्ष 2011 में की गयी अचआईवी जांच का आंकड़ा।
माह कांसेलिंग टेस्टिंग परिणाम
जनवरी 106 100 0
फरवरी 116 108 02 पोजेटिव
मार्च 81 81 0
अप्रैल 84 84 03 पोजेटिव
मई 100 100 03 पोजेटिव
जून 70 70 शून्य
जुलाई 106 106 शून्य
अगस्त 138 138 02 पोजेटिव
सितंबर 145 145 01
अक्टूबर 101 101 0
नवंबर 125 125 0

इंदिरा आवास: परासी एवं कमलदाहा में लगा शिविर

कुर्साकांटा (अररिया) : इंदिरा आवास को लेकर भौतिक सत्यापन के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे शिविर के आयोजन में तीसरे दिन जागीर परासी एवं कमलदाहा पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में फोटोग्राफी एवं शपथ पत्र लेकर चयनित लाभुकों का खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी की गयी। इस दौरान बीडीओ पृथ्वी नाथ पांडे ने शिविरों का निरीक्षण किया। मौके पर मोहन प्रसाद द्विज, विजय राय, न्याय मित्र सुशील झा, भोला मेहता, केसासुल हक, उमेश्वर विश्वास, मो. रिजवान सहित अनेक प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

पौने दो सौ महिलाओं का बंध्याकरण

कुर्साकांटा (अररिया) : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 157 महिलाओं एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र कुआड़ी में 30 महिलाओं का सफल बंध्याकरण एक स्वयंसेवी संस्था के द्वारा कराया गया। यह बंध्याकरण पूर्णिया के सर्जन डा. एके चौधरी एवं एस कुमार के द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि संस्थागत बंध्याकरण कराने वाली महिलाओं को 600 रुपये एवं आशा कर्मी को 150 रुपये भुगतान करने का निर्देश है परंतु इस शिविर में बंध्याकरण कराने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन राशि तत्काल भुगतान नही किये जाने से काफी हो हल्ला किया गया। इस बाबत डीपीएम रेहान असरफ ने बताया कि एलाटमेंट के अभाव में तत्काल भुगतान नही किया जा सका। परंतु बंध्याकरण कराने वाली सभी महिलाओं को एक सप्ताह के अंदर यह भुगतान कर दिया जायेगा। इधर संस्था के सचिव कुमार नाथ चौधरी एवं एके झा के द्वारा सभी महिलाओं को मुफ्त में दवाई वितरित की गयी।

ठंड से मिली राहत


फारबिसगंज: पिछले दो दिनों से लगातार तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। दिन भर खिली धूप से शहर गांव के लोग ठप पड़े कामकाज को लेकर बाहर निकले। बाजार में अचानक रौनक बढ़ गयी है। भीषण ठंड के कारण लगातार बीमारी की चपेट में आ रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
प्रशिक्षण
फारबिसगंज: प्रखंड के हरिपुर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत रविवार को वीटी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में वरीय प्रेरक उमर अली, जितेन्द्र कुमार, सदानंद मेहता द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर दर्जनों वीटी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
दो दिवसीय शिविर 30 से
फारबिसगंज : प्रखंड के मुसहरी पंचायत में आगामी 30 व 31 दिसंबर को इंदिरा आवास के लिए शिविर का आयोजन पंचायत स्थित ढेरी मुसहरी उच्च विद्यालय परिसर में किया जायेगा। शिविर में सामान्य वर्ग वाले 171 बीपीएल धारकों तथा अन्य 410 लाभुक परिवारों का खाता खोला जायेगा। इसकी जानकारी पंचायत की मुखिया सुलोचना देवी ने दी है।
बिजली संकट
फारबिसगंज: बिजली की परेशानी से फारबिसगंज वासी जूझ रहे हैं। अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण जहां छात्र छात्राओं की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, वहीं आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वितरण शिविर
पलासी: प्रखंड मुख्यालय में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए आयोजित अनुदान वितरण शिविर के तीसरे दिन सोमवार को सुखसैना पंचायत के 516 कृषकों के बीच अनुदान राशि व चेक वितरित किए गये। प्रखंड नाजिर ललन कुमार ने बताया कि चेक के अलावा 300 कृषकों को नकद राशि दी गयी।

जर्जर बनी हैं शहर की कई सड़कें


अररिया : अररिया शहरी क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सड़कों की हालत काफी दयनीय बनी हुई है। सड़कों की हालत इतनी जर्जर है कि लोग उस रास्ते से आवाजाही नहीं कर पाते। अगर साइकिल-मोटर साइकिल से आप जा रहे हैं तो छोटी-मोटी दुर्घटना होना तय है। लेकिन इन सड़कों की स्थिति सुधारने की दिशा में न तो जनप्रतिनिधि ने दिलचस्पी दिखाई और न ही नप प्रशासन ने सुधि ली।
सीमांचल युवा मोर्चा के अध्यक्ष गगन कुमार झा ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर शीघ्र ऐसे महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत व नवनिर्माण कराने की मांग की है। अररिया शहर के वार्ड नं. 8 में बीन टोला नहर किनारे से विरेन्द्र मिश्र के घर होते हुए यादव जी के घर तक वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर है। हल्की बारिश होने के बाद भी उस सड़क किनारे बसे परिवार घर से बहार नही निकल पाते। वार्ड नं. 10 में कृष्ण मंदिर कोना से संजय झा के घर तक वाली कालीकरण सड़क बिल्कुल ध्वस्त हो गई है। वहीं चांदनी चौक से मीरा टाकिज, जैन-धर्मशाला होते हुए कोर्ट रेलवे स्टेशन तक वाली मुख्य सड़क पिछले दो वर्ष से बिल्कुल टूटा है। लेकिन बड़े जनप्रतिनिधि या अधिकारी की नजर इस पर नही पड़ रही है। शहर के वार्ड नं. 19 व 21 से गुजरने वाली हीरा चौक से मो. हसन के घर होते हुए मीरा टाकिज रोड मस्जिद मोड़ तक वाली पिच सड़क में रोज दुर्घटना होती है। इसके बावजूद किसी ने इस सड़क निर्माण की दिशा में पहल नहीं की। भगत टोला माता स्थान मंदिर से ककुड़वा बस्ती होते हुए बेरियर जीरो माइल रोड तक जाने वाली सड़क होकर लोग जाना आना बंद कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वार्ड नं. 9 में मार्केटिंग यार्ड गेट के सामने से प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह के घर तक वाली पीसीसी सड़क दो वर्ष से टूटा पड़ा है। इसी वार्ड में विद्युत कार्यालय के पीछे ईट सोलिंग सड़क की हालत भी काफी जर्जर है। आश्चर्य की बात हो यह है कि इसी सड़क में अररिया नप के कार्यपालक पदाधिकारी का भी आवास है जो रोज उस रास्ते से होकर गुजरते हैं।

कालाबाजारी के लिए जा रहा 50 बोरा चावल व 20 बोरा गेहूं बरामद

कुर्साकांटा (अररिया) : एक जनवितरण प्रणाली दुकानदार के पुत्र द्वारा कालाबाजारी की नीयत से ट्रैक्टर पर लाद कर ले जा रहे पचास बैग चावल एवं 20 बैग गेहूं ताराबाड़ी थाना पुलिस ने रविवार की रात बरामद करने में सफलता पायी है। ट्रैक्टर सहित संजय मंडल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। एडीएसओ मो. नासीर ने जब्ती सूची बनाकर डीलर के पुत्र संजय मंडल के विरुद्ध ताराबाड़ी थाना में कांड सं. 25/011 दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि लगभग 1.30 बजे ताराबाड़ी थानाध्यक्ष नागेन्द्र मोहन मिश्र अपने सशस्त्र बलों के साथ गश्ती पर थे। इसी बीच उन्होंने बलुआत से साहसमल गांव जाने वाली सड़क पर दोपहरिया पोखर के कल्भर्ट के पास एक ट्रैक्टर संख्या 38 बी 9543 जाते हुए देखा। शक होने पर जब उन्होंने जांच किया तो उस पर 50 बोरा चावल और 20 बोरा गेहूं लदा था जो कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया तथा उस पर सवार साहसमल पंचायत के डिम्हिया गांव के डीलर सिद्धानंद मंडल के पुत्र संजय मंडल को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। बाद में एडीएसओ ने जब्ती सूची बनाकर डीलर पुत्र के विरुद्ध कालाबाजारी की नियत से अनाज ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

महापर्वो से हमें बौद्धिक विकास व चरित्र निर्माण की मिलती है प्रेरणा


फारबिसगंज(अररिया) : क्रिसमस के अवसर पर रविवार को सायंकाल बिहार बाल मंच के द्वारा भारत में जलवायु परिवर्तन की समस्या विषय पर संगोष्ठी तथा सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्न मंच का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व मंच के सदस्यों ने बड़ा दिन के अवसर बड़ वृक्ष को बड़े ही आकर्षक ढंग से फूल, पताका एवं बिजली की लड़ियों से सजाया था। इस अवसर पर बच्चों के बीच टाफियां भी बांटी गयी। बच्चों ने बताया कि हम ईद, होली, दीपावली और मोहर्रम के साथ क्रिसमस को भी साथ मिलकर मनाते हैं। इन महापर्वो से हमें अपने बौद्धिक विकास और चरित्र निर्माण में प्रेरणा लेनी चाहिए। बच्चों ने बदलते जलवायु की समस्या और पर्यावरण सुरक्षा के मुद्दे पर भी कई प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किये।
वहीं प्रश्न मंच में क्विज मास्टर की भूमिका में अनन्या ठाकुर, तन्नवी कुमारी, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी, मोनिका और सचिन कुमार तथा कार्यक्रम संचालन में अभिनव, मयंक, आयुष, मनीष, कुणाल, सिमरन कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान किया।
द्विजदेनी मैदान में आयोजित इस आकर्षक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के अभिभावक वृंद समेत उमाकांत दास, अजय मंडल, तारानंद मंडल, हर्षनारायण दास, विनोद दास, मो. अनवर, विनोद कुमार तिवाीर, मनोज तिवारी आदि उपस्थित थे।

Sunday, December 25, 2011

शहादत दिवस की तैयारी पूरी, समारोह आज


जोगबनी (अररिया) : नेपाली क्रांति के अग्रदूत भारतीय मूल के शहीद डा. कुलदीप झा की 61वीं शहादत दिवस 26 दिसंबर समारोह की तैयारी पूरी हो गयी। समारोह में जहां श्रद्धासुमन अर्पित करने आने वाले अतिथियों के लिए मंच तैयार हो चुका वहीं शहर में कई तोरण द्वार बनाये गये हैं।
इस मौके पर समारोह की संयोजिका को राणाशाही के अत्याचार से मुक्ति दिलाने में शहीद हुए डा. झा की शहादत हर वर्ष भारत-नेपाल सीमा स्थित उनके स्मारक परिसर में होता आया है। तथा इस मौके भारत व नेपाल के प्रजातंत्र समर्थक नेतागण इसमें शरीक हो श्रद्धासुमन अर्पित करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार शहादत दिवस के मौके पर उद्घाटन कर्ता अररिया सांसद प्रदीप सिंह, मुख्य अतिथि नेपाल के पूर्व मंत्री रेणु यादव, विशिष्ठ अतिथि सांसद मोती दुगड़, सांसद जयराम यादव (नेपाल), विधायक किरण केशरी, परमानंद ऋषिदेव, आनंदी प्र. यादव (बिहार), विधान पार्षद राजेन्द्र प्र. गुप्ता, सम्मानित अतिथि अररिया जिला परिषद अध्यक्ष शगुप्ता अजीम, अध्यक्षता विधान पार्षद, डा. दिलीप जायसवाल व समापन कर्ता विधायक पद्मपराग वेणु होंगे।

दया व प्रेम के संदेश के बीच मना क्रिसमस



रानीगंज (अररिया) : दया एवं प्रेम का संदेश लेकर प्रभू यीशु इस संसार में मानव रूप में प्रकट लिए उक्त संदेश फादर प्रकाश डूंगडूंग ने बड़हरा ग्राम स्थित सेंट स्टीफन चर्च के प्रांगण में रविवार को प्रभू यीशू के जन्मोत्सव क्रिसमस पर आयोजित प्रात:कालीन बेशेष प्रार्थना सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को दिया। उन्होंने कहा कि आदम एवं हेवाक के संबंधों को जोड़ने एवं उनके पापों का नाश करने हीं ईश्वर अवतार लिये।
इससे पहले शनिवार की देर रात्रि मिशा पूजा आरंभ हुयी जिसमें क्षेत्र के लगभग पांच सौ स्त्री-पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। दो घंटे तक चली इस पूजा-अर्थनों के उपरांत फादर पतरस हांसदा की उपस्थिति में फादर प्रकाश डूंगडूंग ने प्रभू यीशू का संदेश लोगों को सुनाया। पूरे गिरजा घर परिसर में रातभर लोगों ने प्रभु यीशू के जन्मोत्सव को नाचते-गाते मनाया। पूरे गिरजा घर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था तथा एक प्रकाश पूंज चर्च के शीर्ष पर लगाया गया था जो पूरी रात जगमगा रहा। रविवार के प्रात: से हीं रंग-बिरंगे परिधानों में स्त्री-पुरुष गिरजाघर के प्रांगण में जमा थे। विशनपुर, गोलाबाड़ी, कौआ बाड़ी, बड़हारा, मिर्जापुर, तपड़ा टोला, जनकपुर, काला बलुआ आदि गांव से सैकड़ों की संख्या में ईसाई समुदाय के स्त्री-पुरुष व बच्चे गिरजाघर में आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया तथा एक दूसरे को बधाई दी। उधर गोलाबाड़ी तथा मिर्जापुर कोटी स्थित चर्च में क्रमश: फादर प्रकाश डूंगडूंग एवं तपरस हांसदा ने आयोजित रविवार की प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।

तस्करी की मवेशियों को छोड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश


नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के घुरना थाना के महेश पट्टी गांव में बीते शुक्रवार की रात्रि ग्रामीणों की मदद से तस्करी कर नेपाल ले जा रहे 16 मवेशियों को घुरना थानाध्यक्ष ने जब्त किया था जिसे फिर थानाध्यक्ष के द्वारा छोड़ देने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश भड़ा हुआ है। प. समिति इब्राहिम सरपंच हेम ना. पासवान, मो. वकीब, मनोज साह, दीपक पाल, मनोज कामत, विनोद मंडल, गरीब मंडल, मो. नसी मुल्ला का कहना है कि इस महेशपट्टी के रास्ते प्रशासन की मिली भगत से प्रतिदिन भाड़ी मात्रा में मवेशी नेपाल ले जाया जाता है। प्रशासन की इस रवैया से पुलिस पर से हमलोगों का भरोसा खत्म हो चुका है।
गांव की माहौल को बिगड़ते देख पुलिस इंस्पेक्टर ललन पांडे ने भी महेश पट्टी गांव जाकर ग्रामीणों से पूछताछ किया। ग्रामीणों ने उन्हें भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब्त किये गये मवेशी तस्करी के थे। इस बाबत घुरना थानाध्यक्ष का कहना है कि ये मवेशी खेतों में चर रहे थे।
अचरज की बात यह है कि 3 बजे सुबह मवेशी को जब्त किया गया था। इस संबंध एसपी शिवदीप लांडे ने मामला को गंभीरता से लेते हुए कहा दरोगा से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा अगर जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

जन्मदिन पर याद किए गए अटल जी


नरपतगंज /रानीगंज/रेणुग्राम/भरगामा (अररिया) : नरपतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कें प्रागंण में भाजपा इकाई के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 87वां जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर नरपतगंज विधायक देवंती देवी ने स्वास्थ्य के में उपस्थित सभी लोगों एवं रोगियों के बीच मिठाई बांटी तथा उनके कार्यकलापों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं ने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए जन्म दिन की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से चिकित्सा प्रभारी एमएन सिद्दीकी, सइदउज्जमा, सुधीर सिंह, शंकर सिंह, रामानंद लाल देव, अनंत सादा आदि मौजूद थे।
रानीगंज जाप्र के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव के मौके पर रानीगंज भाजपा मंडल ईकाई की ओर से रेफरल अस्पताल परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय भाजपा विधायक परमानंद ऋषिदेव सहित भाजपा के पदा. एवं कार्यकर्ता गण ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अटलजी के जीवनी एवं उनके कृतित्व पर चर्चा की गयी। अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में हुए पोखरन टेस्ट, ईस्ट वेस्ट कारीडोर, प्रधानमंत्री सड़क योजना, पाक के साथ शांति समझौता व कारगिल युद्ध में विजय पर उनकी भूमिका की चर्चा की गयी। इस अवसर पर अटल जी के तस्वीर के सामने केक काटा गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कलानंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सेनानी, संजय झा, संजय सिंह, पंचायत समिति सदस्य रमेश राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता गण थे।
रेणुग्राम जाप्र के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर रेणुगांव हिंगना में भाजपा विधायक पदम पराग राय वेणु के निवास स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फणीश्वर नाथ रेणु समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बाजपेयी जी के लंबी उम्र की कामना की गयी। मौके पर विधायक पदम पराग राय वेणु, संस्थान के सचिव दक्षिणेश्वर प्रसाद, भाजयुमो के दिलीप कुंवर, मो. अरशद, पैक्स अध्यक्ष यशपाल विश्वासा आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
भरगामा जासं के अनुसार भरगामा अवस्थित जवाहर उच्च विद्यालय प्रागंण में रविवार को भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री सह भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के तैलचित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा पूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया।
जन्म दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के भूखे महादलित समुदाय के बच्चों के बीच फल का वितरण भी किया। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रखंड प्रवक्ता चन्द्रानंद झा चाणक्य, युवा प्रखंड अ. दीपक कुमार मुन्ना, महिला प्रखंड अ. सरीता भारती, मीणा देवी, उपाध्यक्ष शोभा देवी, पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र, प्रमोद सिंह, पंकज कुमार झा, सुबोध ठाकुर, संजय मेहता, संजीव झा, विमल सिंह, सचिदानंद झा, अरुण मंडल आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

राशि दुरुपयोग मामले में एचएम पर कार्रवाई की अनुशंसा

अररिया : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अकहा की प्रधान शिक्षिका शीला देवी पर कार्रवाई करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निर्गत किया है। सरकारी राशि के दुरुपयोग व अभिलेख से छेड़छाड़ करने के आरोप में डीईओ से निर्देश प्राप्त होते ही नरपतगंज बीईओ आमीचंद राम ने मधुरा उत्तर के मुखिया व सचिव को पत्र लिखकर शीला देवी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बीईओ श्री राम द्वारा लिखे गये पत्र में शीला देवी का वेतन भुगतान स्थगित करते हुए प्रारंभिक शिक्षक नियोजन नियमावली 2006 के कंडिका 17 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई है। उल्लेखनीय है कि प्रावि अकहा का मामला विगत कई माह से चल रहा है। बताया जाता है कि इस मामले को रफादफा करने वालों की भीड़ काफी सक्रिय है।

मैला अंाचल में बिखरे हैं क्रिसमस के रंग


अररिया : मैला आंचल की धरती पर क्रिसमस ने कई रंग बिखेरे हैं। यहां प्रभु यीशु को आराध्य मानने वाले बिरजा मांझी जैसे ईसाईयों का क्रिसमस भी मन रहा है तो आजादी पूर्व के दो सौ सालों में अंग्रेज साहबों का क्रिसमस भी अपने खूबसूरत रंग बिखेरता था।
इस जिले में जीसस क्राइस्ट को मानने वाले आज भी हजारों में हैं, जिनमें एक एंग्लो इंडियन परिवार के अलावा अधिकांश आदिवासी समुदाय के इसाई हैं। रानीगंज प्रखंड में इनकी बहुलता है। रानीगंज के बड़हरा में रोमन कैथोलिक ईसाईयों का खूबसूरत चर्च भी है। वहीं, अररिया प्रखंड व फारबिसगंज प्रखंड में भी ईसाई धर्म के अनुयायी रहते हैं।
क्रिसमस को लेकर रविवार को बड़हरा चर्च, फारबिसगंज के गोलाबाड़ी चर्च सहित अन्य स्थानों को बेहद खूबसूरती के साथ रोशनी व अन्य सामानों की मदद से सजाया गया। लेकिन जानकार बताते हैं कि क्रिसमस का इससे भी सुंदर स्वरूप तब सामने आता था, जब अंग्रेज साहब यहां रहते थे।
जानकारों के मुताबिक अररिया जिले का राजस्व प्रशासन सुल्तानपुर इस्टेट के हाथों में था। इस इस्टेट के संस्थापक एजे फॅा‌र्ब्स थे। वे क्रिश्चयन थे तथा जमींदारी कार्य करते थे। उनके अधीन कई स्थानों पर क्राइस्ट को मानने वाले इंप्लाई भी रहते थे।
इसके अलावा रामपूर बुधेसरी के मि. एस ब्राउन, रानीगंज लालपुर की मिस गोल्डहाक, गीतवास के ग्लैडस्टोन, फारबिसगंज के ईरौल मैके, फारबिसगंज के ही जूट व्यवसायी रैली बंधु, बास्टीन, केव, नाथपुर के विलियम ग्रे, पैरी तथा मि. किलविक, मिर्जापुर कोठी के एडवार्ड सैमुएल पाइन जैसे अंग्रेज भी यहां रहते थे। लिहाजा क्रिसमस का पर्व जिले का एक प्रमुख आकर्षण होता था।
मिर्जापुर में रह रहे एडवार्ड पाइन के वंशजों ने बताया कि क्रिसमस का रंग तो आज भी बिखरता है लेकिन तब की बात ही कुछ और होती थी। इस आयोजन में हिंदू भाई भी शरीक होते थे और पूरी श्रद्धा के साथ क्रिसमस का केक सबके बीच बंटता था।

इंडियन आयल फेमिना कार रैली विजेता बने मनीषा व राहुल



अररिया/जोकीहाट : वक्त का तकाजा है तूफां से जूझो, कब तक चलोगे किनारे-किनारे..।
इस कथन को अररिया के नौजवानों ने कई मौकों पर जीवंत बनाया है। जिले के एक युवा दंपती ने एक बार फिर जिलावासियों को गौरवान्वित होने का मौका दिया है। जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 16 के दंपती राहुल मिश्रा तथा मनीषा मिश्रा ने आठवीं इंडियन आयल लायंस क्लब फेमिना, पटना द्वारा गत 18 दिसंबर को पटना से राजगीर तक कार रैली का पहला विजेता बनकर अररिया जिले का नाम रौशन किया है। 21 दिसंबर को पटना के सम्मान समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उक्त दंपती को पंद्रह हजार इनामी राशि व दो ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया है। शनिवार को अररिया पहुंचे राहुल मिश्रा ने कहा कि जिले की जनता के शुभकामनाओं से उन्हें जीत हासिल हुई है। श्री मिश्रा ने बताया कि कार रैली में अमेरिका, इंगलैंड, कोलकाता, जमशेदपुर जैसे बड़े- बड़े शहरों से 66 कार व कुल 33 जोड़े प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। श्री मिश्रा ने बताया कि विकास व भयमुक्त समाज के कारण अब महिलाएं भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। समारोह में इंडियन आयल के महाप्रबंधक बीबी चौधरी, डीजीएम नज्मी, एसबीआई एजीएम उमेश मिश्रा, डीआईजी रविन्द्र शंकरण आदि ने भी खिताब जीतने पर राहुल व मनीषा की जोड़ी को बधाई दी है। राहुल की जीत पर खुशी व्यक्त करने वालों में संजय अकेला, रेशम लाल पासवान, प्रो. विनय नाथ मिश्रा, रमेश झा आदि शामिल हैं।

महेशपट्टी के रास्ते बड़े पैमाने पर हो रही मवेशी तस्करी

नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड के घुरना थाना अंतर्गत बबुआन के महेशपट्टी भारत-नेपाल सीमा मवेशी तस्करों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस रास्ते से प्रतिदिन भारी संख्या में मवेशियों की तस्करी की जाती है। इसका मुख्य कारण है कि महेशपट्टी बार्डर से करीब 15 किलोमीटर दूर सुनसरी जिले में इनरवा के पास चाइना की मशहूर मासु फैक्टरी (मीट शाप) का खुलना बताया जा रहा है। इस फैक्ट्री में प्रतिदिन दो सौ से ज्यादा की संख्या में मवेशियों को काट कर मांस का निर्यात विदेशों में किया जाता है। महेशपट्टी बार्डर के रास्ते सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत से तस्कर मवेशियों को आसानी से सीमा पार पहुंचा देते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अररिया तथा सुपौल के सीमावर्ती क्षेत्रों के तस्कर मवेशियों को इस रास्ते से बेफिक्र होकर ले जाते है। घुरना में स्थित एसएसबी कैंप के दूर होने के कारण तस्कर रात्रि में इसका लाभ उठाते हैं। तस्करों की पैठ इतनी गहरी है कि वे स्थानीय पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी आसानी से बच निकलते हैं। इतनी बड़ी संख्या में मवेशी तस्करी होने के बाद भी थाने में फिलहाल कोई मामला दर्ज नही है। इस बाबत एसपी शिवदीप लांडे ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि बार्डर पर तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी।

भाजपा की प्रखंड व पंचायत कमेटी गठित


कुर्साकांटा : पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती को ले भाजपा द्वारा कमेटी का गठन का काम पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर राजभर ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत में 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
प्रखंड भाजपा कमेटी
प्रखंड अध्यक्ष- शिवशंकर राजभर,
प्रखंड महामंत्री- धर्मेन्द्र सिंह, गुलाब सिंह,
कोषाध्यक्ष- प्रणव गुप्ता,
उपाध्यक्ष- सुशील झा, दुर्गानंद विश्वास, प्रदीप यादव, दुर्गानंद मिश्र एवं आशा देवी।
पंचायत स्तर पर गठित कमेटी
पंचायत पंचायत अध्यक्ष
1. लैलोखर बसंत सिंह
2. कुआड़ी अमर सिंह
3. कुर्साकांटा सुरेन्द्र साह
4. पहुंसी सुदर्शन सिंह
5. कमलदाहा वासुदेव यादव
6. शंकरपुर महेश झा
7. डुमरिया प्रमिला देवी
8. सिकटीया चंदन सिंह
9. हरिरा जगरनाथ सिंह
10. जागीर परासी काशी राम मंडल
11. लक्ष्मीपुर मदन मोहन झा
12. रहटमीना नागेन्द्र नाथ झा
13. सौरगांव लक्ष्मी ठाकुर

मेले की तैयारी जोरों पर


फारबिसगंज (अररिया) : शहर के ऐतिहासिक काली पूजा मेला के लगने की तैयारी जोरो पर है। आगामी 30 दिसंबर को मेले का विधिवत उद्घाटन होना तय है। मेला आगामी 12 फरवरी तक चलेगी। इस बार मेले में थियेटर, मौत का कुआं, डिजनीलैंड, सर्कस, जादूगर, मीना तथा बंबई बाजार सहित कई आधुनिक झुले आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
मेला ठेकेदार मो. तौहिद ने बताया कि लोगों को तथा दुकानदारों को परेशानी न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे।

मनोनयन पर बधाई

फारबिसगंज: भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद डा. दिलीप जायसवाल के तीसरी बार बिहार राज्य खाद्य भंडार निगम का अध्यक्ष बनाये जाने पर फारबिसगंज प्रखंड प्रमुख अशोक विश्वास ने हर्ष व्यक्त किया है। श्री विश्वास ने पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की तरफ से जायसवाल को बधाई दी तथा श्री जायसवाल को एक कुशल एवं स्वच्छ छवि का नेतृत्वकर्ता बताया। श्री विश्वास ने कहा कि इस मनोनयन के लिए प्रदेश नेतृत्व भी बधाई के पात्र हैं।

बाजपेयी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक



अररिया : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 87 वें जन्म दिवस पर अररिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। तेरापंथ सभा भवन में कार्यकर्ताओं ने जन्म दिवस समारोह आयोजित कर केक काटा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर होम जाप भी किया। इससे पूर्व सांसद प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल अररिया में भर्ती रोगियों के बीच फल, बिस्कुट, दूध व अन्य सामग्री वितरित की। तेरापंथ सभा भवन में आयोजित समारोह को संबोधित करते सांसद श्री सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के गार्जियन हमेशा देश हित के लिए सोचते रहे हैं। सांसद ने उनके कार्यकाल की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बाजपेयी जी ने देश की तरक्की के लिए योजनाएं चलायी साथ ही कारगिल युद्ध के जरिए दुनियां को भी बताया कि भारत किसी को भी लोहा मनवा सकता है। मौके पर कार्यकर्ताओं ने हवन एवं मंत्र जाप कर बाजपेयी के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर रानीगंज विधायक परमानंद ऋषिदेव, महामंत्री सुरेन्द्र झा, संजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष विजय जैन, महिला मोर्चा की वीणा राय, अजय कुमार झा, संतोष जायसवाल, प्रताप विश्वास, टिपलु दास, कैलू सिंह, प्रेम कुमार मिश्रा, मनोज सिंह, संजय सिंह, संजय अकेला, गौतम साह, जितेन्द्र कुमार दास, राणा मल्लिक, फरकान अंसारी, परवेज आलम, रूपेश साह, मोनू, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

टैंकलारी व मोटर साइकिल की टक्कर, बाइक चालक की मौत


रानीगंज(अररिया) : रानीगंज-फारबिसगंज मार्ग पर डुमरिया चौक के समीप रविवार को एक टैंकलारी एवं मोटर साइकिल की सीधी टक्कर हो गई जिसमें मोटर साइकिल सवार शदाब आलम (30 वर्ष) की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी। जबकि एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल है। उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की सुबह लगभग 8 बजे मिर्जापुर ग्राम वासी अबरार आलम (25 वर्ष) एवं फरकिया वासी शदाब आलम अपने भांजी की शादी का सामान खरीदने हीरो होण्डा मोटर साइकिल बीआर-38सी/9753 से रानीगंज जा रहे थे। इसी बीच डुमरिया चौक के समीप बरौनी से आ रहे हिंदुस्तान पेट्रोलियम का तेल से भरा टैंकलारी बीआर-9बी/9453 से सीधी टक्कर हो गई जिससे मोटर साइकिल सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को गंभीर स्थिति में रानीगंज रेफरल अस्पताल लाया गया जहां से दोनों को पूर्णिया रेफर कर दिया गया। लेकिन शादाब आलम की मौत वहीं हो गयी। घटना का कारण घना कोहरा एवं वाहन की तेज गति बतायी गयी है। घटना की सूचना पाकर पहुंची रानीगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहमान गाजी, हैदर, डा. जहीर, आलम आदि के सहयोग से पुन: सड़क यातायात बहाल किया गया।

गरीबी उन्मूलन की उपलब्धि रही सिफर


अररिया : डेहटी पैक्स व इंदिरा आवास घोटाले की मार से त्रस्त अररिया जिले में गरीबी उन्मूलन के ताजा वार्षिक सफर की उपलब्धि सिफर ही रही है। इंदिरा आवास मद का करोड़ों रुपया डेहटी पैक्स में 'विलुप्त' हो गया, वहीं केंद्र सरकार ने इस साल मनरेगा मद में कोई राशि ही नहीं भेजी। इंदिरा आवास मद में भी तीन साल से पैसा नहीं आ रहा है। क्योंकि पहले से प्राप्त राशि का ही व्यय नहीं हो पाया था।
इन योजनाओं के अलावा जिले में गरीबी उन्मूलन की अन्य योजनाओं का हाल भी बेहाल है।
केंद्र द्वारा प्रारंभ मनरेगा योजना भी बदहाली की शिकार है। हालांकि इस योजना के तहत अररिया प्रखंड में पेड़ लगाने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया, लेकिन कुर्साकाटा व सिकटी में वृक्षारोपण कार्यक्रम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
उधर, मनरेगा अंतर्गत जिले के तमाम श्रमिकों को अब तक जाब कार्ड भी नहीं मिल पाया है। जिन्हें मिला भी उन्हें रोजगार मुहैया नहीं कराया जा रहा। लिहाजा श्रमिक पलायन पर कोई अंकुश नहीं लग पाया है।
सबसे खराब स्थिति इंदिरा आवास योजना की है। इस योजना को बिचौलियों, घोटालेबाजों, भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों व कर्मियों ने निगल लिया। घर बनाने के लिए आए गरीबों के पैसे से बिचौलियों की इमारतें खड़ी होती रही। गरीब सड़कों पर पामाल होते रहे। डेहटी पैक्स की फाइल इस बात का प्रमाण है कि कमीशनखोरी की लालच में भ्रष्ट अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किस तरह इंदिरा आवास का पैसा निगल लिया।
हालांकि यह भी सच है कि गरीबों के पैसे गटकने वाले अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर कानून का सरकारी फंदा भी कस गया है। इस घोटाले की जद में अब तक एक दर्जन वरिष्ठ अधिकारी व एक दर्जन कर्मचारी आ चुके हैं। कई और अधिकारियों व सफेदपोशों के भी शिकंजे में आने की उम्मीद है। लेकिन गरीबों का घर तो नहीं बन पाया। इसकी जबाबदेही किस पर फिक्स होनी चाहिए?
..भइया, ई इंदिरा आवास बड़ी बला है। कौन इसे टच करे। डेहटी पैक्स में हुई डीएम की कार्रवाई के बाद अधिकारी इंदिरा आवास योजना से ही स्वयं को दूर रखने लगे। नतीजतन इस साल के पहले दस महीनों में भी कहीं आवास नहीं बना। साल के आखिर में जिलाधिकारी एम सरवणन के व्यक्तिगत प्रयास से आवास राशि वितरण के लिए शिविर लगाये गए और पहली बार गरीबों को बिचौलियामुक्त परिवेश में पैसा मिला। लेकिन इन शिविरों को तभी सफल माना जायेगा, जब आवासों का निर्माण हो जायेगा।
स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत लोगों को स्वावलंबी बनाने का सपना भी बुरी तरह टूटा है। स्वयं सहायता समूह जड़ता की शिकार बनी हैं।
यह माना जा सकता है कि
जिले में गरीबी उन्मूलन की योजनाएं सफल नहीं हो पायी हैं।
जरा आंकड़ों पर गौर करें तो बात साफ हो जायेगी।
सन 1991 में इस जिले में 1.86 लाख परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करते थे। इस बीच गरीबी हटाने के नाम पर करोड़ों आये। इंदिरा आवास योजना भी इन्हीं दिनों प्रारंभ हुई। सुनिश्चित रोजगार योजना, संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना, जवाहर रोजगार योजना सहित कई अन्य योजनाओं की शुरूआत भी इसी दौरान की गयी। लेकिन सत्ता व शासन के तमाम दावों के बावजूद जब 1997 के बीपीएल आंकड़े आए तो गरीब परिवारों की संख्या तीन लाख छह हजार हो गयी। गरीबी उन्मूलन के लिए पैसों का क्वांटम लगातार बढ़ता गया। पर अगले सर्वेक्षण में बीपीएल परिवारों की संख्या साढ़े चार लाख के पार हो गयी। आखिर क्यों बढ़ रहे गरीब?
जानकारों की मानें तो इस जिले में बीपीएल सूची में नाम दर्ज करवाना ताजा क्रेज है। निकाय चुनावों में वोट देने का पैमाना भी बीपीएल ही है। .. अमुक को क्यों दें वोट, उसने तो एक बीपीएल भी नहीं दिलवाया।
जिले में आज तक कोई प्रामाणिक बीपीएल सूची तक नहीं बन पायी है। नियमों के मुताबिक हर पांच साल पर बीपीएल सर्वे किया जाना चाहिए, लेकिन विगत डेढ़ दशक में मात्र एक सर्वे हुआ है। वह भी कई भ्रष्ट मुखिया जी लोगों तथा कंप्यूटर वालों की जानबूझ कर की गयी भूल के कारण भानुमती का पिटारा बनकर रह गया है। गरीब रोड पर हैं और संपन्न लोग अंत्योदय अन्नपूर्णा का माल उठा रहे हैं।

बंध्याकरण शिविर

पलासी : प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी में शनिवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर डा. एपी सिंह, डा. इकबाल हुसैन, मो. मुजाहिद, मो. जाहिदुर्रहमान, रजानंद चौधरी आदि मौजूद थे। प्रभारी डा. जहांगीर आलम ने बताया कि शिविर में 28 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया।