Saturday, October 30, 2010

चार हजार से अधिक गुरुजी को देनी होगी दक्षता परीक्षा

अररिया। प्रथम चरण शिक्षक नियोजन में नियोजित हुए प्रारंभिक शिक्षक जिनकी तीन वर्ष की सेवा पूरी हो गयी है उन्हें मूल्यांकन परीक्षा अर्थात दक्षता से गुजरना होगा। ऐसे गुरुजी की संख्या जिले में चार हजार से अधिक बतायी जा रही है। हालांकि दक्षता जांच परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं हुई है, परन्तु तैयारी शुरू कर दी गयी है।
इस संबंध में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक हसन वारिस ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक से शिक्षकों की संख्या के साथ-साथ बनाए जाने वाले परीक्षा केन्द्रों की सूची की मांग की है। निदेशक ने पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि परीक्षा केन्द्र की सूची भेजते समय यह अवश्य ध्यान में रखें कि परीक्षा केन्द्र चारदीवारी से घिरा हो, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था हो, पर्याप्त संख्या में उपस्कर होने के साथ-साथ मानिटरिंग के लिए आवागमन की सुविधा सुलभ हो। वहीं डीईओ दिलीप कुमार ने जिले से आठ परीक्षा केन्द्रों को बनाने की अनुशंसा की है। जिसमें अररिया अनुमंडल मुख्यालय का हाई स्कूल, ग‌र्ल्स हाई स्कूल, आजाद एकेडमी, आदर्श मवि बाजार, पीपुल्स कालेज, मिल्लिया कालेज व फारबिसगंज से प्लस टूट ली एकेडमी तथा भगवती देवी गोयल बालिका उवि का नाम शामिल है।
इस संबंध में डीएसई अहसन ने बताया कि आगामीद दक्षता परीक्षा में जिले के कुल 4283 शिक्षक परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि अररिया प्रखंड से 693, रानीगंज से 559, कुर्साकांटा से 306, जोकीहाट 580, पलासी 453, सिकटी 377, फारबिसगंज 420, नरपतगंज 567 एवं भरगामा प्रखंड से 328 शिक्षक दक्षता परीक्षा में बैठेंगे।
::::
क्त्रद्गश्चश्रह्मह्लद्गह्म ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य :
9999चार हजार से अधिक गुरुजी को देनी होगी दक्षता परीक्षा
निदेशक के निर्देश पर डीईओ ने भेजी परीक्षा केन्द्रों की सूची
अररिया, संवाद सूत्र: प्रथम चरण शिक्षक नियोजन में नियोजित हुए प्रारंभिक शिक्षक जिनकी तीन वर्ष की सेवा पूरी हो गयी है उन्हें मूल्यांकन परीक्षा अर्थात दक्षता से गुजरना होगा। ऐसे गुरूजी की संख्या जिले में चार हजार से अधिक बतायी जा रही है। हालांकि दक्षता जांच परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं हुई है, परन्तु तैयारी शुरू कर दी गयी है।
इस संबंध में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक हसन वारिस ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक से शिक्षकों की संख्या के साथ-साथ बनाए जाने वाले परीक्षा केन्द्रों की सूची की मांग की है। निदेशक ने पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि परीक्षा केन्द्र की सूची भेजते समय यह अवश्य ध्यान में रखें कि परीक्षा केन्द्र चारदीवारी से घिरा हो, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था हो, पर्याप्त संख्या में उपस्कर होने के साथ-साथ मानिटरिंग के लिए आवागमन की सुविधा सुलभ हो। वहीं डीईओ दिलीप कुमार ने जिले से आठ परीक्षा केन्द्रों को बनाने की अनुशंसा की है। जिसमें अररिया अनुमंडल मुख्यालय का हाई स्कूल, ग‌र्ल्स हाई स्कूल, आजाद एकेडमी, आदर्श मवि बाजार, पीपुल्स कालेज, मिल्लिया कालेज व फारबिसगंज से प्लस टूट ली एकेडमी तथा भगवती देवी गोयल बालिका उवि का नाम शामिल है।
इस संबंध में डीएसई अहसन ने बताया कि आगामीद दक्षता परीक्षा में जिले के कुल 4283 शिक्षक परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि अररिया प्रखंड से 693, रानीगंज से 559, कुर्साकांटा से 306, जोकीहाट 580, पलासी 453, सिकटी 377, फारबिसगंज 420, नरपतगंज 567 एवं भरगामा प्रखंड से 328 शिक्षक दक्षता परीक्षा में बैठेंगे।

अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में एक दर्जन जख्मी

अररिया। पिछले चौबीस घंटे के दौरान अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में तीन महिला समेत लगभग एक दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है, जहां से चिकित्सकों ने दो को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर संध्या उच्च पथ 57 गैयारी कन्या विद्यालय के समीप अलग-अलग दुर्घटनाओं में पहले मोटर साइकिल सवार द्वारा ठोकर मारने के कारण गैयारी निवासी बीबी आसमा बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं मोटर साइकिल सवार पथराहा फारबिसगंज उमर अली चालक, सावर नूरूलहक, सुपौल परमानन्दपुर, चिल-मिलिया निवास पूरी तरह घायल हो गये। इधर, बोलेरो की ठोकर लगने के कारण साइकिल सवार लहना कमलदाहा निवासी मो. एकबाल व पत्‍‌नी बीबी आसमीन बुरी तरह जख्मी हो गयी। तीसरी घटना जोकीहाट चौक के समीप ट्रक के चपेट में आने से कोशिकापुर अररिया निवासी मो. मशरत व मोटर साइकिल चालक मुर्शीद बुरी तरह जख्मी हो गया। चौथी घटना बेलवा चौक पर हुई, जिसमें ट्रैक्टर से गिर जाने के कारण मो. जहांगीर घायल हो गया।

बाल श्रमिक विद्यालय के शिक्षकों ने की बैठक

अररिया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बाल श्रमिक विशेष विद्यालय के शिक्षकों ने शनिवार को बैठक नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में हुई। बैठक में शिक्षकों को 25 माह से मानदेय भुगतान नहीं किए जाने, विद्यालय में पढ़ रहे बाल श्रमिक छात्रों के छात्रवृत्ति नहीं दिए जाने एवं मध्याह्न भोजन की राशि उपलब्ध कराए जाने को लेकर प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। एक ओर जहां बाल श्रमिक विशेष विद्यालय के शिक्षकों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। वहीं बाल श्रमिक विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं पुन: बाल श्रमिक बनने को मजबूर हो रहे हैं। जिसको लेकर बच्चों के अभिभावक भी काफी चिंतित है।
बैठक में अध्यक्ष अनिल कुमार, देवकांत झा, अवधेश कुमार, पूनम नन्द कुलियार के अलावा सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे।

रहमानी मकतब के नाम पर हुई लाखों की लूट

अररिया। एक ओर जहां सरकार लड़कियों को शिक्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की शिक्षा संबंधी योजनाएं अलग से चला रही है ताकि महिला साक्षरता दर को बढ़ाया जा सके, वहीं सर्वशिक्षा अभियान की उदासीनता व निष्क्रियता के चलते आज भी हजारों लड़कियां शिक्षा से वंचित है। हलांकि इतना जरूर है कि इनके शिक्षा के नाम पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं स्वयं सेवी संस्था की चांदी कट रही है। अररिया जैसे शिक्षा के मामले में अति पिछड़े जिले में विशेष योजना चलाकर वैकल्पिक व नवाचारी केन्द्र खोले गए हैं। जो कागजों व फाइलों में ही सिमट कर रह गया है। जिले में दस से 14 वर्ष की कुल 1250 ऐसी छात्राएं हैं जो किसी विद्यालय में नामांकित नहीं है। उन केलिए 50 केन्द्र खोले गए। इस नवाचारी केन्द्र के संचालन की जिम्मेवारी सरकार ने रहमानी फाउंडेशन मुंगेर को नोडल एजेंसी के रूप में दिया है। प्रत्येक केन्द्र पर 25 अल्पसंख्यक छात्राओं को 11 माह तक इस केन्द्र पढ़ाना था। पढ़ाने के लिए चयनित स्वयं सेवकों को दो हजार रुपये प्रति माह मानदेय का प्रावधान था। दिलचस्प बात तो यह है कि रहमानी मकतब का सारा काम ऊपर ही ऊपर गुप्त रूप से बिचौलियों द्वारा कर लिया गया। इसके लिए किसी नियम कानून व प्रावधान को पालन नहीं किया गया। सब कुछ मनमाने तरीके से किए गए और अपने मनपसंद लोगों के लिए केन्द्र व स्वयं सेवकों का चयन किया गया।
जिले में रहमानी मकतब भी पूर्व में चला है अथवा वर्तमान में चल रहा है इसकी जानकारी आम अल्पसंख्यक व निर्धन लड़कियों को आज भी नहीं है। इस योजना के लिए सरकार ने ग्यारह माह के लिए बीस लाख की राशि सर्व शिक्षा को उपलब्ध करा दी थी। सर्वशिक्षा कार्यालय में वैकल्पिक व नवाचारी केन्द्र प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि चूंकि केन्द्र संचालन की नोडल एजेंसी रहमानी फाउंडेशन मुंगेर को बनाया गया था। इसलिए केन्द्र को सुचारू रूप से पादर्शिता के साथ चलाना उनकी जिम्मेवारी है। कार्यक्रम शुरू होते ही रहमानी फाउंडेशन को अग्रिम स्वरूप नौ लाख रुपये भुगतान कर दिया गया था। छह माह बाद पुन: नौ लाख रुपये दिया गया, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि स्वयं सेवकों को अभी तक मात्र छह माह का ही मानदेय का भुगतान हो पाया है। शेष मानदेय के भुगतान क लिए स्वयं सेवक महिलाएं दर-दर भटक रही है। विदित हो कि रहमानी फाउंडेशन मुंगेर ने इस काम के लिए कार्यक्रम समन्वयक के रूप में मो. शकील को प्रतिनियुक्त किया हुआ है। जिले से लगभग छह माह से फरार है। स्वयं सेवकों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि मो. शकील द्वारा पुन: मानदेय भुगतान क लिए दो-दो हजार रुपये मांगा गया था। कुछ स्वयं सेवकों ने ये राशि भी दे दी है। बावजूद इसके अभी भुगतान नहीं किया जाना शिक्षा माफियाओं की दादागिरी को उजागर करना है। जिले में जो पचास केन्द्र खोले गए थे उसमें अररिया में छह, जोकीहाट में सात, रानीगंज में आठ, फारबिसगंज में 14 व नरपतगंज में 15 केन्द्र हैं। वहीं शेष चार प्रखंडों में एक भी केन्द्र नहीं खोला गया। अगर शिक्षा से वंचित लड़कियों को शिक्षित करना है तो शिक्षा विभाग को ऐसे लोगों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करनी होगी।

दुलार से मुस्कान को ले प्रशिक्षण

अररिया। जिले के भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में शनिवार को दुलार से मुस्कान कार्यक्रम के तहत एलआरसी का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में संतोष कुमार, संतोष खुराना, सुमन झा, पप्पू सिंह थे। प्रशिक्षण लेने वालों में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका एवं एलआरपी शामिल थे। प्रशिक्षक संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मूल रूप से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। कार्यक्रम में गर्भधारण का सही समय, सुरक्षित प्रसव, प्रसव पूर्व देखभाल, कुपोषण तथा सही समय पर टीकाकरण आदि पर विस्तृत चर्चा की गयी। अभियान के तहत विभिन्न जिम्मेदारियां एवं जागरूक किये जाने के दायित्व पर भी चर्चा की गयी। प्रशिक्षक संतोष कुमार ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को चिंतनीय विषय बताते हुए कार्यक्रम की जमकर सराहना की। प्रशिक्षण ले रही आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं विभिन्न रूप में अपनी विशेष भूमिका निभाने वाले एसआरपी से अभियान में अपेक्षित सहयोग की अपील भी की।

बिजली को ले सड़क जाम

अररिया। बिजली को लेकर रानीगंज प्रखंड के गुणवंती पंचायतवासी शनिवार को हांसा-पूर्णिया सड़क को विजय चौक के समीप घंटों जाम किया। सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन व बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। स्थानीय बुद्धिजीवियों के पहल पर जाम हटाया जा सका।
सड़क जाम कर रहे ग्रामीण चन्द्रानन्द राय, रवीन्द्र राय, अरविन्द कुमार, महेश लाल राय, रजाधर ऋषिदेव आदि का आरोप था कि आजादी के दशकों बाद भी गांव में विभागीय लापरवाही के कारण बिजली नहीं पहुंच सकी है। जबकि सैकड़ों लोग उपभोक्ता बने हुए हैं। गांव तक बिजली पहुंची भी नहीं है फिर भी आधा दर्जन लोगों के नाम से बिजली बिल भी विभाग द्वारा भेजा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक सौ से अधिक उपभोक्ता बिजली कनेक्शन के लिए फार्म भी जमा कर चुके हैं। परन्तु इस ओर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली का तार, खंभा शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है। यही नहीं विभागीय पदाधिकारियों से जब इस संबंध में शिकायत की जाती है तो वह ठेकेदारों को इसके लिए दोषी मानते हैं और ठेकेदार विभाग पर अपनी जिम्मेदारी थोप देती है। वर्तमान सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भी शिवरात्रि के दिन बसैटी शिव मंदिर परिसर में जून माह तक राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत गांव तक बिजली पहुंचवाने का आश्वासन दिया था। परन्तु सांसद का आश्वासन भी गुणवंती, बसैटी, बौंसी आदि पंचायत के ग्रामीणों के लिए कोरा साबित हुआ। थक हार कर ग्रामीण शनिवार को सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र बिजली गांवों तक पहुंचाने की मांग की है।

सात हजार से अधिक लाभुक हुए प्रभावित

अररिया। सरकारी योजनाओं की राशि के घोटाले में यूं तो अब तक बिचौलियों व छोटे कर्मियों पर ही प्रशासन का डंडा चलता आया है, लेकिन अररिया में इंदिरा आवास की आठ करोड़ की राशि घोटाले में पहली बार तत्कालीन जिलाधिकारी व उपविकास आयुक्त के फंसने से अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गयी है। जिले के करीब सात हजार गरीबों के लिए आवंटित राशि की बंदरबांट उच्चाधिकारियों की मिली भगत से बंदरबांट कर ली गयी। इस घोटाले की चर्चा प्रशासनिक महकमे से लेकर राजनीतिक गलियारे में भी शुरू हो गयी है। जिले में बड़े ही सुनियोजित तरीके से इंदिरा आवास के लिए आई बड़ी राशि की मिली भगत से घपला कर लि गयी। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष में इंदिरा आवास मद में जिले को 14 करोड़ की राशि आवंटित हुई थी। तत्कालीन डीएम अमरेन्द्र सिंह एवं डीडीसी बाल्मीकि प्रसाद ने वितरण व्यवस्था में बदलाव करते हुए डीआरडीए के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार के नाम आठ करोड़ आवंटित कर दिया तथा उन्हें ही चिह्नित लाभुकों को वितरित करने का पावर दे दिया। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त राशि अधिकांश लाभुकों के पास नहीं पहुंच पायी साथ ही वितरण का समुचित लेखा जोखा भी अप्राप्त बताया जा रहा है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिले के 6125 लाभुकों के बीच इंदिरा आवास निर्माण व आवास के अपग्रेडशन के लिए राशि का आवंटन किया जाना था, जिसमें 4750 लाभुकों को नया इंदिरा आवास तथा 2375 लाभुकों को अपग्रेडेशन के लिए राशि दिया जाना था। लेकिन उक्त राशि का घोटाला प्रकाश में आने के बाद नगर थाने में तत्कालीन डीएम अमरेन्द्र सिंह, डीडीसी बाल्मीकि प्रसाद व सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी, लेकिन फिलहाल हजारों लाभुक मामले को लेकर प्रभावित हैं।
प्रखंड एवं प्रभावित लाभुकों के आंकडे़
प्रखंड लाभुकों की संख्या अपग्रेडेशन की संख्या राशि
अररिया 502 251 84.50 लाख
जोकीहाट 303 152 51
पलासी 334 167 56.25
सिकटी 406 204 68.50
फारबिसगंज 786 393 132
कुर्साकांटा 248 124 41.75
नरपतगंज 667 333 112.50
भरगामा 491 245 82.75
कुल 4750 2375

अररिया : बीईओ आवास में चल रहा डीएसई कार्यालय

अररिया। अररिया को जिला बने बीस वर्ष होने को हैं। जिले में अब तक विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने केलिए सर्व शिक्षा अभियान चलाकर सैकड़ों स्कूल भवन बनाया गया और निर्माणाधीन अवस्था में भी है। लेकिन इन सब को संचालित करने वाला जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यलय क लिए न तो आज तक कार्यालय भवन का निर्माण कराया गया और न ही प्रशासन के स्तर से कोई भवन आवंटन किया गया। वर्ष 1998 में डीएसई कार्यालय का सृजन हुआ और जय प्रकाश नगर में निर्मित प्रशिक्षण भवन, वर्तमान में एसएसबी कैम्प में कार्यालय खोला गया। करीब 06 वर्षो के बाद जून 04 में उसे वह कमरा खाली करना पड़ा। इसके बाद तत्कालीन डीएसई को कहीं जगह नहीं मिला तो नगर परिषद कार्यालय से सटे अररिया बीईओ आवास पर ही कब्जा जमा लिया। उसी आवास में डीएसई कार्यालय जून 04 से आज तक चल रहा है और अररिया बीईओ किराया के मकान में रह रहे हैं। बीईओ आवास मं कहने को चार कमरे हैं पर एक कमरे में एक आलमारी रखने के बाद दो कुर्सी भी नहीं लगायी जा सकती है। कार्यालय भवन की स्थिति काफी जर्जर है। दरवाजा,खिड़की टूटा है। इसी कारण कुछ माह पूर्व डीएसई कार्यालय के महत्वपूर्ण कागजात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खिड़की के द्वारा जला दिए गए थे। कर्मियों की कमी का दंश झेल रहे डीएसई कार्यालय काम निबटाने में काफी सुस्त है। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में मात्र चार पद सृजित हैं। जिसमें राजेश कुमार, पंकज कुमार राय, आरडीडीई के आदेश पर पूर्णिया डीएसई कार्यालय में प्रतिनियुक्त हैं। जबकि वर्तमान में कार्यरत कर्मी जनार्दन प्रसाद, रणवीर पासवान व रामचन्द्र रजक भी प्रतिनियुक्ति पर ही हैं। जगह के अभाव के कारण एक टेबुल पर दो कर्मी एक साथ काम निबटाते हैं। इस संबंध में प्रधान सहायक जनार्दन प्रसाद व सहायक रामचन्द्र रजक ने बताया कि कार्यालय में जगह का इतना अभाव है कि डीएसई साहब व एडीएसई साहब एक ही छोटे से चेम्बर में बैठते हैं। कार्यालय कार्य के लिए आने वाले हेडमास्टर व शिक्षक भी खड़े ही रहते हैं। इस विषय में डीएसई अहसन ने बताया कि कार्यालय संचालन के लिए जिला पदाधिकारी को कई बार पत्र लिखकर भवन आवंटन की मांग की गयी। परन्तु आज तक कार्यालय के लिए भवन नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अगलगी के बाद भी भवन को लेकर वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया है।

Friday, October 29, 2010

सावधान! मिठाईयों के नाम पर कहीं जहर तो नहीं खा रहे

अररिया। नगर परिषद कार्यालय की ठीक बगल का एक मुहल्ला। सुबह का वक्त है। धोती कुर्ता पहने दो शख्स कंधे पर टीन के कनस्तर लेकर आवाज लगाते हुए फिर रहे हैं। क्या है भैया? छेना है, पनीर भी है। लीजिएगा क्या? ..क्या रेट? अरे, रेट का कौन बात है,लगा देंगे न। मोल मोलाई के बाद पैंसठ रुपये प्रति किलो पर बात टूटती है। छेना लीजिए या पनीर जो इच्छा हो। लेकिन यह कौन सा छेना है कि इतनी कम कीमत में मिल रहा है। थोड़ा और कुरेदने पर दोनों शख्स बताते हैं कि यह छेना और पनीर बिहार के बारसोई और बंगाल के कालियाचक, रायगंज आदि स्थानों से आता है।
अब सवाल यह है कि जब ऐसे पनीर व छेना लेकर बेचने वाले दौड़ लगा रहे हैं तो खरीदने वाले भी होंगे। कौन हैं इसके खरीददार? इस बात को चेक करने के लिये कौन है जबावदेह? प्रशासन के फूड इंस्पेक्टर कहा हैं?
जानकारों की मानें तो प्रतिदिन लगभग एक दर्जन से दो दर्जन बाहरी बेपारी ट्रेन के रास्ते छेना व पनीर अररिया व जिले के अन्य बाजारों में लाते हैं और घूम-घूम कर बेचते हैं। अब खरीदने वाले जो भी हों। होटल चलाने वाले या फिर कोई निजी व्यक्ति। जानकार बताते हें कि बाहर से आने वाला छेना व पनीर,(दुकानदार इसे चलानी छेना कहते हैं), कतिपय दुकानों में धड़ल्ले के साथ उपयोग में लाया जा रहा है। त्योहारों के ताजा मौसम में मिलावटी छेना से बनी मिठाईयों की बिक्री भी खूब हो रही है। बताते हैं कि चलानी छेना में मैदा व चावल के महीन चौरठ की धड़ल्ले से मिलावट की जाती है। अन्यथा सोचिये कि अगर अट्ठाइस-तीस रुपये किलो दूध तो साठ रुपये किलो छेना कैसे मिलेगा? मिठाईयों में मिलावट का कहर अलग से है। किसी दुकान के काउंटर में सजे चकाचक पेड़ा को देख कर ललचियेगा नहीं। उसमें मकई का सत्तु मिलावट रहता है।
दीवाली की दस्तक के साथ जिले के विभिन्न शहरों यहां तक कि प्रमुख ग्रामीण बाजारों में भी नकली मिठाईयों की आवक तेज हो गयी है। रेडीमेड मिठाईयों के बारे में पूछने पर दुकानदार कहते हैं कि भैया, ई चलानी मिठाई है। लोकल लेबल पर दूध मिलता नहीं है। मिलता भी है तो बहुत महंगा। इधर, परब ले के इतना न डिमांड हो जाता है कि रेडीमेड नै मंगायेंगे तो दुकाने न बंद करना पड़ेगा। कोनो खराब नै होता है। जरा टेस्ट करके देखिये न।
बताया जाता है कि ये मिठाईयां नकली मावा व छेना आदि से बनती हैं। अधिक दिन तक ठहरने पर इसमें विषैले तत्व व फंगस आदि उत्पन्न हो जाते हैं। लेकिन दशहरा, दीवाली, भैया दूज जैसे मिठाई प्रधान होती है।
जानकारों की मानें तो दो साल पहले की कोसी आपदा में बड़ी संख्या में दुधारु पशु बाढ़ में बह कर मर गये थे। इस कारण हुई दूध की किल्लत अब तक बरकरार है। दुधारु पशुओं के संरक्षण व संव‌र्द्धन के लिये सरकारी महकमा साफ उदासीन नजर आता है। अगर पशु चिकित्सक हैं भी तो साधन विहीन। लिहाजा दूध की किल्लत कम होने का नाम ही नहीं ले रही।
वहीं, कई दिन पुरानी, बासी व नेपाली डालडा में बनायी गयी मिठाईयों की तो बात ही छोड़ दीजिये। उसको कौन देखता है। सबसे चिंताजनक बात तो यह कि खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता जांच के प्रशासन का कोई महकमा सक्रिय नजर नहीं आता। कहां हैं फू ड इंस्पेक्टर? त्यौहारों के मौसम में माप तौल वाले तो नजर आ भी जाते हैं, लेकिन मानव जीवन के लिये आवश्यक खाद्य पदार्थो की कोई विभाग कम से कम अररिया में तो नहीं दिखता।

पिता की हत्या मामले में बेटे को उम्र कैद

अररिया। शुक्रवार को अररिया की एक अदालत ने पत्थर से पिता को कुचलकर मार देने के एक मामले में बेटे को उम्र कैद व बीस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर एक साल का कारावास भुगतने का भी आदेश दिया है। उक्त सेशन मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के न्यायाधीश विजय कुमार सिन्हा ने की।
ज्ञात हो कि छह जनवरी 07 को नगर परिषद क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में शमीम अंसारी ने अपने पिता रसीद अंसारी का सिर पर पत्थर से मारकर हत्या कर दी। उस वक्त घर में मुसरत खातून एवं उसके नौकरानी जूही मौजूद थी। जिसे आरोपी ने एक कमरे में बंद कर रखा था। इस मामले में अररिया थाना में कांड संख्या 08/07 दर्ज किया गया तथा उक्त अदालत में सत्रवाद संख्या 855/08 के तहत सुनवाई हुई।
सरकार की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे लोक अभियोजक केएन विश्वास ने सजा की बिन्दु पर बहस करते हुए कलयुगी पुत्र को फांसी की सजा देने की अपील की थी। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता एके राय ने बहस किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों के सुनने के उपरांत आरोपी शमीम अंसारी को उम्र कैद व बीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी। आरोपी इस मामले में जेल में बंद है।

अगली सरकार एनडीए की ही बनेगी : बबलू

अररिया। नरपतगंज के पूर्व राजद विधायक दयानन्द यादव के पुत्र सह युवा नेता ई. राजेश कुमार उर्फ बबलू यादव ने कहा है कि बिहार में अगली सरकार राजग गठबंधन का बनना तय है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि पांच वर्षो में जो सर्वागीण विकास नीतीश-मोदी ने किया है। शायद ही किसी सरकार ने की होगी ई. यादव ने अपने बयान में नरपतगंज विस से भाजपा प्रत्याशी देवयंती देवी की जीत सुनिश्चित बताते हुए अररिया के सांसद प्रदीप सिंह को भी क्षेत्र में समय देने के लिए धन्यवाद दिया है।
श्री यादव ने शुक्रवार को यह भी कहा है कि राजग सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो का फल आगामी 24 नवम्बर को अवश्य मिलेगा।

काली मेले में जीवन साथी खोजते हैं आदिवासी युवा

अररिया। आदिवासी समुदाय के युवक युवतियों के लिये वैवाहिक संबंध को ले प्रखंड क्षेत्र के कालाबलुआ गांव में हर वर्ष काली पूजा के अवसर पर लगने वाले एक दिनी मेले का ऐतिहासिक महत्व है। 10-10 कोस दूर के आदिवासी युवक-युवती अपने-अपने परिजनों के संग मेले में पहुंचते हैं तथा हजारों की भीड़ में अपनी पसंद के जीवन साथी को चुन विवाह सूत्र में बंध जाते हैं। इस वर्ष भी इस समुदाय के युवक-युवती इस मेले को लेकर काफी उत्साह है जो अपने जीवन साथी को इस मेले में पसंद करेंगे।
रानीगंज प्रखंड का कालाबलुआ गांव आज भी पुरानी ओर पारंपरिक लोक संस्कृति का उदाहरण देखने को मिलता है। काली पूजा के मौके पर यहां भव्य मेला लगता है। पूजा के तीसरे दिन मेले का नजारा ही कुछ और होता है। जब शाम ढलते मेले में हजारों की भीड़ इकट्ठा हो जाता है और मेले में तिल रखने क जगह नहीं होती है। अन्य बातों के अलावा इस एक दिनी मेले में आदिवासी युवक-युवतियों के लिए खास महत्व रखता है। क्योंकि यह एक ऐसा अवसर होता है जब वहां युवा अपनी मनपसंद के वर-वधु का चयन कर सदा के लिए एक-दूसरे के हो जाते हैं। अपने जीवन साथी चुनने को आयी युवक-युवती को स्नेहिल प्यार के इजहार की मौन स्वीकृति रहती है। रात ढलते-ढलते एक दूसरे को समझते हैं। चंद लम्हों में और फिर दोनों की शादी करा दी जाती है। यही कारण है कि इस मेले में जाने की तैयारी युवा अभी से आरंभ कर दी है। मित्र दोस्त, सखी-सहेली व परिजनों के संग युवा जोड़े मेले में एक दूसरे से अलग दिखते बनते हैं। मेले में हजारों की भीड़ रहती है।
इस मेले में आदिवासी समुदाय के युवा हीं नहीं पौढ़ जोड़े भी अपने पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न श्रृंगारों में सज कर आते हैं और मेले में दिखती है आदिवासियों की पारंपरिक सामुहिक नृत्य संस्कृति। इस मेले का एक पहलू यह भी है कि इस समुदाय के द्वारा बनाया जाने वाला देसी शराब व महुआ से बना खास शराब का सेवन अधिकांश आदिवासी ही नहीं हर आने जाने वाले लगभग सभी किये रहते हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं रहने के कारण उचक्के व मनचले युवक भीड़ व अंधेरे का फायदा उठा कर युवतियों व महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर कार्यशाला आयोजित

अररिया। प्राकृतिक आपदा को रोका तो नहीं जा सकता है, लेकिन जानकारी रहने पर उससे होने वाली क्षति को कम जरूर किया जा सकता है। आपदा से पूर्व, आपदा के समय और आपदा के बाद की तैयारी अगर सही ढंग से की जाए तो जान माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। यह बातें शुक्रवार को राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रोग्राम पदाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कही। स्वयं सेवी संस्था विकास बिहार ने सेव द चिल्ड्रेन के सौजन्य से इस कार्यशाला का आयोजन अररिया के एक होटल में किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जब भी कोई आपदा आती है तो एक चैलेंज लेकर सामने आती है। उस चैलेंज से निपटने के लिए सबको मिल जुलकर काम करने की जरूरत है। सेब द चिल्ड्रेन के फील्ड आफिसर प्रणव कुमार चन्द्रा ने कार्यशाला में बड़ी संख्या में मौजूद स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि व छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा किसी को पूर्व सूचना देकर नहीं आती है। आपदा के समय बुढ़े, बच्चे व महिलाएं ज्यादा प्रभावित होती है। इन्हें बचाने के लिए सुरक्षा आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर 1999 ई. में उड़ीसा में आए भयानक चक्रवाती तूफान में व्यापक जान माल की क्षति हुई थी। इसलिए तभी से ही 29 अक्टूबर को पूरे देश में इसे आपदा न्यूनीकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
श्री चन्द्रा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा दिवस से दो सप्ताह पूर्व दूसरे बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस मनाया जाता है। विकास बिहार के क्षेत्रीय समन्वयक निलेश कुमार ने कहा कि 18 अगस्त 2008 के कोसी के प्रलयंकारी बाढ़ से हुए व्यापक जानमाल के नुकसान के बाद से ही विकास बिहार अररिया के रानीगंज व भरगामा प्रखंड के बीस गांव में आपदा न्यूनीकरण जागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही गांव में ही योजना बनाकर इस दिशा में काम करने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही समुदाय के लोगों के सहयोग भी लेनी होगी। आपदा न्यूनीकरण के लिए जरूरी है कि आपदा की पूरी जानकारी पूर्व सूचना दल एवं भूमिका, चेतावनी दल, खोज व बचाव दल, प्राथमिक सुरक्षा दल, राहत प्रबंधन दल बनाकर इस सुदृढ़ करना व उसे प्रशिक्षित करना जरूरी है।
इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा आपदा आधारित नाटक भी पेश किया गया। साथ ही आपदा विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। जिसमें किरण कुमारी, सुकदेव चौधरी, संजू कुमारी, विधानन्द टुडू, अनमोल कुमार, राजू कुमार, संदीप कुमारी, पूजा कुमारी व रिंकी कुमारी शामिल है। इस मौके पर प्रोग्राम समन्वयक अनुभव कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

घोटालेबाज अफसरों पर बढ़ा पुलिस का शिकंजा

अररिया। इंदिरा आवास राशि के लुटेरे अधिकारियों के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसता जा रहा है। इसी के साथ ही अधिकारियों के काले कारनामों का काला चिट्ठा भी धीरे-धीरे खुलने लगा है। इंदिरा आवास की आठ करोड़ राशि गबन के मामले में आरोपित अररिया के तत्कालीन डीएम अमरेन्द्र नारायण सिंह, डीडीसी बाल्मीकि प्रसाद, डीआरडीए के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार सहित सात अन्य कर्मियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू हो गयी है। अररिया पुलिस ने गुरुवार की रात पूर्व डीएम अमरेन्द्र नारायण सिंह के पैतृक गांव बरूआरी और सहरसा के गंगजला स्थित आवास पर छापामारी की। छापामारी दल का नेतृत्व अररिया के पुलिस इंस्पेक्टर के अनिल कुमार कर रहे थे। पुलिस पहुंचने से पूर्व ही वे अपने घरों में ताला लगाकर फरार हो चुके थे। इसलिए पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। लेकिन पुलिस उक्त आरोपी अधिकारियों के ठिकानों का पता लगाने में जुट गई है।
लेकिन धीरे-धीरे इंदिरा आवास के इस घोटाला पर से पर्दा उठने लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक उच्च स्तरीय षडयंत्र के तहत गरीबों के आवास के लिए आईएम बड़ी राशि का बंदरबांट किया गया। तत्कालीन डीएम अमरेन्द्र नारायण सिंह ने पूर्व में राशि वितरण की व्यवस्था को ही बदल दिया। डीएम के निर्देश पर तत्कालीन डीडीसी बाल्मीकि सिंह ने पूरी राशि एक को ही सौंप दिया गया और उन्हीं के माध्यम से लाभुक को भी बांटने का भार दे दिया गया। सारी राशि कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार के नाम से निर्गत कर दिया गया। दीपक कुमार को ही संबंधित लाभुकों को सीधे तौर पर मुखिया व पंचायत सचिव के पहचान पर राशि वितरित करना था। लेकिन कितने लाभुकों को कितनी राशि दी गयी इसका विभागीय कार्यपालक के कोई लेखा-जोखा मौजूद नहीं है।
बताया जा रहा है कि उन्हीं के माध्यम से राशि की बड़े पैमाने पर बंदर बांट की गयी है। आरोपित डीएम के आवास पर छापामारी की गयी। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके सराहना व पैतृक गांव सुपौल के गढ़ बरुआड़ी में आलीशान भवन बनाया गया है। एक अनुमान के अनुसार गांव मे बने मकान मूल्य 50 लाख की अधिक है। जबकि सहरसा स्थित मकान की कीमत भी लाखों की है। सूत्रों पर यकीन करें तो आरोपित अधिकारी ने दोनों हाथों से पैसे की लूट की। तथा अपने पैतृक गांव के अलावा पटना और अन्य जगहों पर भी लाखों के भवन तैयार किये हैं। भरोसे मंद सूत्रों के अनुसार ये अधिकारी जब यहां से घर जाते थे तो किसी प्राइवेट वाहन से जाते थे और बोरे में भरकर रूपये ले जाते थे। हालांकि अभी तो जांच का दौर शुरू हुआ है तथा जांच की आंच दूर तक जाने की संभावना है। जांच में अभी कई और अधिकारियों के लपेटे में आने की संभावना है। फिलहाल पुलिस आरोपित अधिकारियों की गिरफ्तारी के लिए रणनीति बनाने में जुटी है।

अग्निकांड में एक लाख की संपत्ति जल कर खाक

अररिया। नरपतगंज प्रखंड के नाथपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में गुरुवार की रात अचानक आग लगने से लक्ष्मी सिंह व उमेश सिंह के घर जलकर राख हो गये। इस घटना में पांच बकरी सहित घर में रखा पाट, खाद, गेहूं चावल सहित करीब एक लाख से ज्यादा की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना की पुष्टि करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि अगिन् पीड़ितों को 2250 रुपया तथा क्विंटल अनाज के साथ पालीथीन आदि का वितरण अंचल पदाधिकारी जयराम सिंह ने की है। वहीं राजद के पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव ने प्रखंड मुख्यालय में अगिन्शमन दल की प्रतिनियुक्ति करने की मांग जिला प्रशासन से की है।

मानवाधिकार आयोग में जाने की तैयारी में सेक्टर पदाधिकारी

अररिया। बीते दिनों संपन्न हुए प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव में प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी सह जोनल मजिस्ट्रेट ने उन लोगों को मिलने वाले अति न्यूनतम पारिश्रमिक पर आपत्ति जताते हुए मानवाधिकार आयोग में जाने की चेतावनी दी है। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष मामले को भेजा है। मुख्य चुनाव आयुक्त सहित भारत निर्वाचन आयोग के सचिव तथा अंडर सेक्रेटरी को एक आवेदन प्रेषित कर प्रतिदिन मिलने वाले मात्र 18 रुपये के मानदेय को मानवाधिकार के हनन का मामला बताया है। इस मामले में आवेदक सह सेक्टर पदाधिकारी आनंद लाल देव ने आयोग से न्याय करने का अनुरोध किया है।
मालूम हो कि चुनाव कार्य में लगे अधिकांश सेक्टर पदाधिकारी वित्त रहित कालेज के प्राध्यापक है जिनमें अधिकतर प्राध्यापकों को कालेज से मिलने वाली अनुदानित वेतन राशि तक नसीब नहीं हुआ है। ये प्राध्यापक टयुशन कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। लेकिन चुनाव कार्य में लगे रहने के कारण इनका टयूशन भी बंद हो गया है। इस दौरान चुनाव आयोग द्वारा सेक्टर पदाधिकारियों के लिए निर्धारित प्रतिदिन 18 रुपये की दर से एक माह तथा 21 दिन के लिए कुल 1150 रुपया में कुछ बढ़ोत्तरी करते हुए करीब 1475 रुपये का भुगतान मिला था। इसके अलावा करीब 325 रुपये मोबाइल खर्च के नाम पर मिला था। सेक्टर पदाधिकारियों को इस बात का मलाल है कि चुनाव में मतदान के समय मात्र दो दिन तक लगे रहने वाले पीठासीन पदाधिकारियो को 2050 रुपये भुगतान किया गया। जबकि रोजाना सुबह से शाम तक कड़ी मेहनत करने वाले प्राध्यापक सह सेक्टर पदाधिकारियों को प्रतिदिन 18 रुपये मात्र। जबकि प्रतिदिन का उनका खर्च करीब दो सौ रुपये था। इस मामले को आ‌र्ब्जबर सहित डीएम के सक्षम कई बार उठाया गया था। बाद में केंद्रीय चुनाव आयोग तक इस मामले को ले जाया गया है। आयोग को प्रेषित आवेदन में कहा गया है कि मनरेगा के मजदूरों को भी 135 रुपये की दर से तथा कुशल कारीगर को 300 रुपये की दर से पारिश्रमिक दिया जाता है। फिर सेक्टर पदाधिकारियों वह भी वित्त रहित कालेजों के व्याख्याताओं को जिन्हें कालेज से एक रुपया नहीं मिलता है बल्कि उन्हे मात्र 18 रुपये प्रतिदिन पर कार्य करवाने का क्या औचित्य है। सेक्टर पदाधिकारियों को उचित मानदेय नहीं मिलने की स्थिति में इस मामले को मानवाधिकार आयोग, लेबर कोर्ट या न्यायालय में ले जाने की भी चेतावनी दी गयी है। मामले को असंगत और अति संवेदनशील मुद्दा बताते हुए न्यायोचित कदम उठाने की अपील की गयी है।

सैकड़ा पार कर गया एड्स रोगियों की संख्या

अररिया। काफी कोशिशों के बाद भी सीमावर्ती इस पिछड़े इलाके में एड्स का प्रसार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। नाको के ग्रेड ए में शामिल जिला अररिया में एड्स को ले जागरूकता अभियान के तहत सरकारी व कई गैर सरकारी संगठन कार्य कर रहे हैं। बावजूद एडस रोगियों की संख्या यहां लगातार बढ़ रही है। जिससे सरकार व स्वयंसेवी संस्थाओं के माथे पर चिंता की लकीरें पड़नी शुरू हो गयी है। एड्स मरीजों के बढ़ रही संख्या के मद्देनजर नाको और बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी ने यहां एक बड़ी परियोजना शुरू करने का निर्णय लिया है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते अगस्त माह में जिले में फिर आठ एचआईवी संक्रमित रोगियों की पहचान की गयी है। इसके साथ ही अररिया जिला में एड्स रोगियों की संख्या बढ़कर 115 हो गयी है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी धनुषधारी सिंह ने गुरुवार को बताया कि उक्त रोग की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही ऐसे रोगियों की पहचान के लिए भी सतत प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उन्हें समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि हाल ही में अस्पताल में एक एड्स पीड़ित महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया है।
ज्ञात हो कि बिहार में एड्स रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासकर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अररिया में एचआईवी पाजिटिव की संख्या सैकड़ा पार कर गयी है। जबकि इस जिले में कई सरकारी व गैर सरकारी संगठन जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
सीएस डी प्रसाद की माने तो जिले में एड्स रोगियों की पहचान के लिए व्यापक अभियान चलाए जा रहे हैं। सीएस के अनुसार जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में आउट डोर सेवा प्रारंभ की गयी है। अस्पतालों में बंध्याकरण व प्रसव कराने आने वाली महिलाओं की एचआईवी जांच करायी जाती है। इसके अलावा निजी क्लीनिकों के चिकित्सकों को भी एचआईवी जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बढ़ते एड्स रोगियों की संख्या को देखते हुए ही यहां पूर्व से ही लिंक वर्कर परियोजना भी चलाई जा रही है। जो समाज में जागरूकता के अलावा एड्स रोगियों को दवा-सलाह व समुचित स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराते हैं। जिले में लिंक एआरटी सेंटर भी कार्यरत है जहां एचआईवी संक्रमित लोगों को दवा व समुचित सलाह आदि दी जाती है। उक्त सेंटर पर मरीजों का काउंसिलिंग और टेस्टिंग भी किया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार लिंक एआरटी सेंटर पर गत अगस्त माह तक कुल 1254 लोगों की काउंसिलिंग की गयी थी। साथ ही 1088 का टेस्िटग भी किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमांचल से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए अन्य प्रांतों में जाते हैं जहां सौगात में उन्हें एड्स मिल रहा है। हालांकि इस की रोकथाम के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं, बावजूद मरीजों की बढ़ रही संख्या निश्चित रूप से चिंता का विषय है।

हत्या मामले में छह को सजा

अररिया। फारबिसगंज में करीब 17 वर्ष पूर्व दो गुटों में हुए जानलेवा हमला के दौरान छह माह की अबोध समीना की हुई हत्या के दो अलग-अलग मामले में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को अररिया की अदालत ने दोषी करार दिया है। जिसमें एक मामला में छह लोगों को सजा का फैसला सुनाया गया है। वहीं दूसरे मामले में दोषियों की सजा लंबित रखी गयी है। विदित हो कि 24 दिसंबर 93 को फारबिसगंज के वार्ड संख्या 13 में दो गुटों में विवाद हुआ। जिसे लेकर अररिया की अदालत में दोनों गुटों की ओर से सत्रवाद संख्या 189/96 तथा सत्रवाद संख्या 578/98 दर्ज हुआ। इसके बाद फास्ट टै्रक षष्टम के न्यायालय में विचारण के लिए मामला आया। सत्रवाद संख्या189/96 में दर्शाया गया है कि फारबिसगंज के दल्लू टोला निवासी मो. सलीमउद्दीन, मो. तसरूद्दीन, मो. हसीरूद्दीन, मो. सलीम एवं मो. शमसेर समेत सात लोगो ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में उपरोक्त सभी छह लोगों को अररिया की अदालत ने दोषी पाया तथा भादवि की धारा 323 में एक वर्ष, 148 में तीन वर्ष तथा 147 में दो वर्षो की सजा का फैसला सुनाते हुए सभी सजा एक साथ चलने का निर्णय सुनाया।
वहीं सत्रवाद संख्या 578/98 के तहत उपरोक्त घटना में यह दर्शाया गया है कि जानलेवा हमला की घटना के क्रम में समीना नामक छह वर्षीय बच्ची के गर्दन पर तलवार लग जाने से उसकी मौत हो गयी।
इस मामले में एक्कीस लोगों के विरूद्ध अदालत में मामला विचारण के लिए लंबित था। जिसमें अदालत ने कई लोगों को दोषी ठहराया है तथा सजा की बिंदु पर निर्धारित तिथियों को फैसला होगा।

फर्जी हस्ताक्षर कर तीन लाख से अधिक की निकासी

अररिया। विद्यालय भवन निर्माण के लिए बैंक में रखी करीब तीन लाख से अधिक राशि विद्यालय के ही एक पंचायत शिक्षक द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर निकासी कर लिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। यह फर्जीवाड़ा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय टप्पु मेंहदी टोला रघुनाथपुर में हुई है। जिला शिक्षा अधीक्षक अररिया के ज्ञापांक1479 के आदेश के आलोक में फर्जी मामले में संलिप्त शिक्षक मो. फैयाज अहमद के विरूद्ध भरगामा थाना में कांड संख्या 111/010 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय टप्पू मेंहदी में उफरखा थाना त्रिवेणीगंज निवासी पंचायत शिक्षक मो. फैयाज आलम कार्यरत हैं। विद्यालय में भवन निर्माण मद में करीब तीन लाख तीस हजार राशि आवंटित की गई है। बैंक में शिक्षिका मीरा कुमारी एवं ममता कुमारी के नाम से एकांउट है। लेकिन मो. फैयाज द्वारा दोनों का फर्जी हस्ताक्षर पर कर उक्त राशि निकाल ली गयी। फर्जी निकासी के बाद से उक्त शिक्षक बगैर सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित गायब है।

मोटरसाइकिल की डिक्की से साठ हजार उड़ाया

अररिया। शहर के फैंसी मार्केट स्थित एक दुकान के सामने से गुरुवार की दोपहर एक शिक्षक की मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे साठ हजार रूपये दो चोरों ने उड़ा लिये। प्रत्यक्षदर्शियों ने थैला लेकर चोर को भागते देख हल्ला किया। लेकिन दोनों चोर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने चोरों का कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन दोनों भागने में सफल रहे। चोरी हुई राशि मध्य विद्यालय सिरसिया की बतायी गयी है जिसे विद्यालय शिक्षक सच्चिदानंद समदर्शी पीएनबी से स्कूल के खाते से निकाल कर ले जा रहे थे। घटना की सूचना शिक्षक समदर्शी के द्वारा फारबिसगंज थाना को दे दी गयी है। शिक्षक ने बताया कि स्कूल कार्य के लिए राशि निकाली गयी थी। उन्होंने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल बीआर/11 सी/1110 की डिक्की का लाक टूटा हुआ था, जिसमें प्लास्टिक के थैले में विद्यालय का पैसा रखा हुआ था। फैंसी मार्केट में एक दुकान के सामने रूककर वे एक परिचित से बातें कर रहे थे। इसी दौरान करीब बीस वर्षीय युवक तेजी से आते हुए मोटरसाइकिल की डिक्की से रूपयों वाला थैला निकाल लिया और पूर्व से मुख्य सड़क पर बाइक के साथ खड़े दूसरे साथी के साथ भाग खड़ा हुआ।