Thursday, April 26, 2012

धान खरीद को लेकर पैक्स असमंजस की स्थिति में


भरगामा (अररिया) : भरगामा प्रखंड क्षेत्र में पैक्सों को धान खरीदना काफी महंगा साबित हो रहा है। धान खरीद की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक रखी गई है। लेकिन पर्वेक्षीय पदाधिकारी धान पैक्सों से लेने से इंकार कर रहे हैं। पैक्स संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह बताते हैं कि ऐसी स्थिति में मार्च या अप्रैल तक खरीद किया गया धान पैक्सों के लिए जी का जंजाल साबित बन गया है।
पैक्स अध्यक्ष राजेश सिंह, चन्द्रानंद यादव, दीपनारायण यादव, अमरेन्द्र झा आदि का कहना है कि किसानों से धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 1080 पर की गई थी। अब अगर एसएफसी इस धान की खरीद नहीं करता है तो खरीदी गई धान खुले बाजार में बिचौलियों के हाथों पैक्स को बेचना होगा। जहां पैक्सों को लाखों का नुकसान उठाना पर सकता है। इधर पर्वेक्षीय पदाधिकारी भरगामा आशुतोष कुमार ने बताया कि डीएम एसएफसी द्वारा पैक्सों के धान खरीद, एसएफसी को बिक्री तथा बाकी बचे धान की सूची पैक्स वार तैयार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगले आदेश के बाद पैक्स में बचे हुये धान की खरीद भी एसएफसी द्वारा की जायेगी। फिलवक्त पैक्सों में शेष बचे धान को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। साथ ही भरगामा के विभिन्न पैक्सों की निगाह डीएम एसएफसी के अलगे आदेश पर है जिसके बाद धान की बिक्री पैक्सों के लिए संभव हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment